नेवढ़िया में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
जौनपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वाड का सघन चेकिंग अभियान
जौनपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वाड का सघन चेकिंग अभियान
स्कूल-कॉलेजों, पार्कों और मेला स्थलों पर संदिग्धों की जांच, मनचलों को दी गई सख्त हिदायत
जौनपुर, 11 अक्टूबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और छेड़छाड़ व उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जौनपुर पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वाड एवं शक्ति मोबाइल टीम ने रविवार को चिह्नित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास, सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, पार्कों और मेला स्थलों पर मनचलों, शोहदों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। अनावश्यक रूप से घूमने या खड़े रहने वाले व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए उन्हें महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही, छेड़छाड़, पीछा करने या अभद्र व्यवहार जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
अभियान में तैनात पुलिसकर्मियों को भी आमजन के साथ मर्यादित एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। जौनपुर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्रता या उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मिशन शक्ति-6 के तहत जौनपुर पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों में महिला चौपाल लगाकर किया जागरूक
नवरात्रि पर जौनपुर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
डायट जौनपुर में पुरातन छात्र सम्मेलन-2026 आयोजित, पुरानी यादों से फिर जुड़ा संस्थान
दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न, तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश
टीबी मुक्त भारत अभियान ‘जोश टीम’ का शुभारंभ, जौनपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया वर्चुअल प्रतिभाग
जौनपुर, 08 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘टीबी मुक्त भारत अभियान-जोश टीम’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय तथा खेल एवं रक्षा मंत्रालय के केंद्रीय मंत्रियों/राज्य मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत की गई।
जनपद मुख्यालय पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे से कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों एवं नगर पंचायतों में टीबी मुक्त भारत अभियान की निगरानी और प्रगति की समीक्षा के लिए खंड विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारियों को जनपद स्तर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारियों के सहयोग के लिए एनएसएस एवं एनसीसी कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर ‘माई भारत वालंटियर्स’ के रूप में जोश टीम का गठन किया गया है। यह टीम अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित टीबी मरीजों की खोज के लिए स्क्रीनिंग में सहयोग करेगी और लोगों को टीबी के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील भी बनाएगी।
जोश टीम टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, उनके उपचार को निर्बाध रूप से पूरा कराने तथा भारत सरकार की ओर से टीबी मरीजों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी देने में सहयोग करेगी। इसका उद्देश्य अपने-अपने ब्लॉक एवं नगर वार्ड को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को गति देना है।
इस अवसर पर जिला क्षय नियंत्रण केंद्र जौनपुर के जिला समन्वयक ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में संचालित गतिविधियों और अब तक की प्रगति से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया।
वर्चुअल लॉन्चिंग कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने की। इस दौरान एसडीएम सदर शिवप्रताप, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एनएसएस के जनपदीय अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कंपोजिट विद्यालय देवकली में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस
कंपोजिट विद्यालय देवकली में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस
मुक्तिगंज, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देश के क्रम में कंपोजिट विद्यालय देवकली, मुक्तिगंज में आज मीना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, समानता एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने पोस्टर एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह रोकने तथा बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित और सशक्त बालिकाएं ही मजबूत समाज एवं विकसित देश की आधारशिला हैं। मीना दिवस के आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना रहा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत टीएलएम स्टॉल एवं प्रदर्शनी में बच्चों ने किया प्रतिभाग
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मोजीपुर में हुआ अन्नप्राशन कार्यक्रम
शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
सोलर ब्राइट पावर सॉल्यूशन का भव्य उद्घाटन संपन्न
जौनपुर में “समग्र अभियान” की समीक्षा, अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
जौनपुर में “समग्र अभियान” की समीक्षा, अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
जौनपुर में एफएमडी टीकाकरण अभियान के 8वें चरण का शुभारंभ, 8 सितंबर तक चलेगा अभियान
30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन
डीएम ने आरक्षियों से किया संवाद
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को पिलाया पानी
अजीत कुमार राजस्व अमीन संग्रह संघ के अध्यक्ष मनोनीतकेराकत में नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन
मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज
जौनपुर
M. S. S. PUBLIC SCHOOL
Post Ads
Translate
Popular Posts
-
मेडिकल कॉलेज जौनपुर का विशेष अभियान, 600 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच गोद लिए गए गांव के प्राथमिक विद्यालय में सात दिनों से च...
-
जौनपुर में एआरपी की समीक्षा बैठक संपन्न, शैक्षिक योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश छह विकास खंडों के एआरपी के कार्यों की हु...
-
( सोहराब ) जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा ...
-
सर सैयद अहमद खान की जयंती पर मरीजों में बांटे फल, नौ पूर्व छात्रों ने किया रक्तदान वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान बोले—रक्तदान म...
-
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सोमवार को ज...