वाराणसी । भाजपा के वरिष्ठ नेता सैय्यद एजाज़ इमाम "ज़ीशान" ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए वर्तमान समय में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है , सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा सभी वर्गों के लोगों से जुड़ रही है । सदस्यता अभियान से विकास की लहर गांवों तक पहुंच रही है । समाज में सकारात्मक भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आहवान किया है कि सदस्यता अभियान के दौरान गांवों में पांच पेड़ अवश्य लगाए, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभा सके ।
सदस्यता अभियान से BJP संगठन का हो रहा तेज़ी से विकास : एजाज़ इमाम ज़ीशान
वाराणसी । भाजपा के वरिष्ठ नेता सैय्यद एजाज़ इमाम "ज़ीशान" ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए वर्तमान समय में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है , सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा सभी वर्गों के लोगों से जुड़ रही है । सदस्यता अभियान से विकास की लहर गांवों तक पहुंच रही है । समाज में सकारात्मक भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आहवान किया है कि सदस्यता अभियान के दौरान गांवों में पांच पेड़ अवश्य लगाए, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभा सके ।
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर भड़के मुफ़्ती मेंहदी , सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जौनपुर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता मुफ़्ती हाशिम मेंहदी ने कड़े तेवर अपनाते हुए प्रदेश सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई । उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार के सत्ता में आने के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं के उत्पीड़न की घटनायें बढ़ती जा रही हैं । उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं का चुन-चुनकर उत्पीड़न किया जा रहा है । उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विपक्ष को जनता की आवाज उठाने पर गिरफ्तार किया जा रहा है ।
आपसी सौहार्द की मिसाल है रोज़ा इफ़्तार पार्टी : धनन्जय सिंह
जौनपुर । इबादतों का महीना रमज़ान-उल-मुबारक में इफ्तार का इंतज़ार हर रोज़ेदार बड़ी बेसब्री से करता है। इस पाक महीने में लोग रोज़ेदारों को इफ्तार कराते हैं और सवाब-ए-दारैन हासिल करते हैं । कुछ ऐसा ही आयोजन में शहर में हो रहा है । लेकिन ये आयोजन खास बन गया जब इस इफ्तार पार्टी में कई धर्मों के लोग, और समाज से जुड़े बुध्दिजीवी शामिल हुए।
शहर के बेगमगंज लालदरवाज़ा में पत्रकार आरिफ हुसैनी के आवास पर रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया । इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए । इफ्तार का नज़ारा देख कर लग रहा था कि जिस हिंदुस्तान की बात हम करते हैं वो असल में यही है । गंगा-जमुनी-तहज़ीब और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने लायक थी ।
रोज़ा इफ्तार में मौजूद पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिलती है । इफ्तार करना एकता की मिसाल कायम करना होता है ।
शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने कहा कि रमज़ान का महीना बरकतों का महीना है, रोज़ा रखकर इबादत करें और अल्लाह से अपनी गुनाहों के लिए तौबा करे । उन्होंने कहा कि गरीब, मजलूम लोगों की बढ़-चढ़ कर मदद करे ।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि इफ्तार करने से आपसी अमन चैन का पैगाम मिलता है रोजा में इफ्तार करना बहुत ही पूण्य है ।
इस मौके पर शिवेंद्र सिंह , मौलाना फजले मुमताज़ , मौलाना दिलशाद खान , मौलाना आसिफ अब्बास , मौलाना बाकिर रज़ा खान आसिफ , मौलाना शाज़ान ज़ैदी , शिया कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी , शिया डिग्री कालेज के प्राचार्य सादिक रिज़वी , सभासद साजिद अलीम , सभासद सदफ , सभासद इरशाद मंसूरी , सभासद सरफ़राज़ अंसारी , हसनैन कमर दीपू , अफसर अनमोल , प्रभाष मौर्य , हसन मेहदी , सरदार हुसैन खान बबलू , अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी के सेक्रेटरी मुशरान जाफ़री , क़ासिद हुसैन , आक़िफ़ हुसैनी , हसन मेहदी रूमी , रोहित खान , मीर बहादुर अली , अजय मौर्य सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया । अंत मे आयोजक पत्रकार आरिफ़ हुसैनी ने सभी का शुक्रिया अदा किया ।
कुख्यात माफ़िया डान अखण्ड सिंह का करीबी इनामिया माफिया अल्लन सैय्यद चढ़ा STF के हत्थे , आज़मगढ़ पुलिस ने भेजा जेल , माफियाओ में खलबली
लखनऊ । कल देर रात लगभग 10 बजे के आसपास उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज़मगढ़ समेत आस पास के जनपदो में आतंक का पर्याय बना जहनियापुर थाना गम्भीरपुर आज़मगढ़ निवासी सैय्यद वजीर हसन उर्फ अल्लन आखिरकार सत्ता व सरकार के आपसी तालमेल से बड़े ही नाटकीय ढंग से लखनऊ एस.टी.एफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब हो कि आज़मगढ़ मूल निवासी इस कुख्यात माफिया पर राजपूत नेताओ और अपराधियों का बरदहस्त हासिल है। इस माफिया डॉन का नाम कुख्यात हिस्ट्रीसीटर आज़म कसाई की हत्या में पहली बार चर्चा में आया। विगत वर्षों पहले मुम्बई में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या कर जेल से जमानत पर छूटा अल्लन अपने धुर विरोधी आज़म कसाई को फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोलिया बरसाकर ढेर कर दिया। इस दर्दनाक व दिल दहला देने वाले हत्या के बाद तो उसने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। एक के बाद एक अनगिनत मुकदमो में प्रसाशन ने अपना खूब डायरी मेंटेन किया। बताया जाता है कि अल्लन एक दुर्दान्त अपराधी के साथ साथ शार्प शूटर भी है। अपराध जगत के हवाले से ऐसी खबर है कि आज तक इसका निशाना कभी नही चुका है। और सियासी पंडितो की बात करे तो यह शातिर अपराधी सियासत में भी अपनी अच्छी पैठ बनाया हुआ है सत्तारूढी दल से लगायत तमाम राजनीतिक पार्टियो में इसकी गोटी सेट है जिससे यह आये दिन अपराध को अंजाम देता था और सत्ता शाशन के दबाव में पुलिस की पकड़ से लंबी दूरी बनाया हुआ था। पूर्वांचल के सियाओ की बागडोर संभालने से लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं और मौलानाओ का भी इसको भरपूर आशीर्वाद मिलता रहा है। विगत 2017 के विधानसभा चुनाव मे सियासी लिबास ओढ़ विधायक बनने को बेताब अल्लन जनपद जौनपुर के अल्पसंख्यक मतदाताओ के अधिकता वाली सदर विधानसभा सीट से ताल ठोकने की तैयारी भी कर ली थी पर मनचाही पार्टी में टिकट की रस्साकसी को लेकर वह विधायकी का चुनाव नही लड़ सका। गौरतलब हो कि इसने जब जब अपराध को अंजाम दिया तब तब प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई थी और यह बेखौफ अपराध को अंजाम देता था वही आज अचार संहिता के दौरान इसकी गिरफ्तारी भी सत्ता और शासन प्रशासन की मिलीभगत पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। आज़मगढ़ प्रसाशन द्वारा आज़म की हत्या में मुख्य आरोपी अल्लन को पिछले दो सालों से पुलिस व एस.टी.एफ की संयुक्त टीम तलास कर रही थी। लेकिन पूर्वांचल के अपराध जगत में अपनीअच्छी रसूख व सफेदपोश नेताओ का भरपूर संरक्षण होने के चलते अल्लन कई बार एस टी एफ के आँखों मे भी धूल झोंक फरार होने में कामयाब रहा है। जरायम की दुनिया में बेहद शातिर माने जाने वाले इस दुर्दान्त 50 हजारी इनामिया अपराधी ने फरारी के दौरान कई विदेश यात्राएं भी की।
एस टी एफ व स्थानीय प्रसाशन के कड़ी मशक्कत के बाद आज अल्लन को गिरफ्तार कर अपनी पीठ खुद थपथपा ली है। वही प्रशासन में एस टी एफ के हाथों इस गिरफ्तारी पर बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। फिलहाल आज़मगढ़ प्रसाशन ने अल्लन की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस तो ले ली है अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े बड़े रसूखदार कानून का सहारा लेकर इसे जल्द से जल्द जेल के सिकंचों से बाहर निकलवाने की कवायद में जुट जाएंगे।
गौरतलब हो कि लखनऊ एस टी एफ द्वारा अल्लन के पकड़े जाने की सूचना आज़मगढ़ पुलिस को दे दी गयी थी जिससे आज अल सुबह गंभीरपुर पुलिस ने गोमतीनगर थाने से संपर्क कर अल्लन सैयद को सुरक्षा के बीच थाने ले आयी। जहाँ खबर मिलते ही समर्थको का भारी भरकम जमावड़ा लगने लगा। इधर पुलिस ने अपनी कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए मेडिकल मुवायना कराकर चालान न्यायालय भेज दिया। थाने से न्यायालय जाते समय पुलिस गाड़ी के पीछे लग्जरी वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई थी जिसमे कुछ सफेदपोश समेत संदिग्ध लोग भी मौजूद थे। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय द्वारा मौके की वीडियोग्राफी कराई गयी। पुलिस का कहना है कि अल्लन तरवा निवासी चर्चित फरार इनामी कुख्यात माफिया डॉन अखण्ड सिंह का बेहद करीबी माना जाता है । यह एक बेहद शातिर किस्म का अपराधी है उसने दर्दनाक तरीके आज़म कसाई की हत्या को अंजाम दिया था तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने कहा कि अल्लन से मिलने आने जाने वालों एक एक पर पुलिस की नज़र है तथा मौके की वीडियोग्राफी करा कर पुलिस जांच में जुट गई है।
देश के वीर जवानों की स्मृति में अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी ने 30 यूनिट किया रक्तदान
जकार्ता में होने वाले 18वें पुरूष हैंडबाल की टीम एशियन गेम्स में करेगी प्रतिभाग
सज्जाद बाकर
सर्विसेज के दीपक अहलावत बनाए गए भारतीय टीम के कप्तान
लखनऊ। बेहतर तैयारियों व बुलंद हौसलों के साथ भारत की पुरूष हैंडबॉल टीम जकार्ता में होने वाले 18वें एशियन गेम्स के लिए गुरूवार को लखनऊ से रवाना हो गई।भारतीय पुरूष हैंडबॉल टीम की घोषणा आज हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने की।उन्होंने बताया कि भारतीय पुरूष टीम के कप्तान सर्विसेज के दीपक अहलावत बनाए गए है।
आज केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित टीम के विदाई समारोह में टीम में शामिल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि माननीय श्री चेतन चौहान (खेल मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार) ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि मुझे विश्वास है कि आप एशियाड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने इसके साथ ही कहा कि आपका सिर्फ एक ध्येय यहीं होना चाहिए कि आप को अपने देश का नाम रोशन करना है।
इस दौरान समारोह में मौजूद श्रीमती रचना गोविल (कार्यकारी निदेशक,भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र,लखनऊ) और डा.आरपी सिंह (खेल निदेशक, यूपी खेल विभाग) ने भी विश्वास जताया कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि एशियन गेम्स की तैयारी के लिए पहली बार भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में लगाया गया था।टैराफ्लैक्स पर हुए इस शिविर पर प्रैक्टिस के बाद खिलाड़ियों की तकनीक, इंडयोरेंस,स्टेमिना व गति में आश्चर्यजनक सुधार हुआ है जो निश्चित तौर पर एशियाड में फायदेमंद साबित होगा।उन्होंने बताया कि भारतीय पुरूष टीम का कप्तान सर्विसेज के दीपक अहलावत बनाए गए हैं।
टीम के मुख्य कोच शिवाजी सिंधु ने कहा,हमारी तैयारियां काफी बेहतर रही हैं और हमें एशियन गेम्स में अच्छे प्रदर्शन का विश्वास है।
इस अवसर पर मौजूद हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव एनएन पाण्डेय और यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने एशियन गेम्स में अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम को शुभकामना दी। लखनऊ से यह टीम गुरूवार रात को नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
दिल्ली से भारतीय टीम की एशियन गेम्स के लिए रवानगी 11 अगस्त को होगी।
भारतीय टीमः-गोलकीपरः कमलजीत सिंह (सर्विसेज), बजरंग ठाकुर (सीआरपीएफ), अतुल (सर्विसेज), राइट बैकः हरिंदर सिंह (सर्विसेज), सचिन भारद्वाज (सर्विसेज), सेंटर बैकः करमजीत सिंह (पंजाब), दीपक अहलावत (सर्विसेज), लेफ्ट बैकः देविंदर सिंह (दिल्ली), हरजिंदर सिंह (पंजाब), राइट विंगः नवदीप (दिल्ली), नवीन पुनिया (मध्य प्रदेश), पिवोटः रमेश चंद (सीआरपीएफ), अविन खाटकर (सर्विसेज), ग्रेनेज (सर्विसेज),लेफ्ट विंगः एन.आदित्य (सर्विसेज), राहुल दुबे (उत्तर प्रदेश),
मुख्य कोचः शिवाजी सिंधु (साई, सोनीपत), कोचः भुवन भट्ट (उत्तराखंड), टीम मैनेजरः नवीन कुमार दास (उत्तर प्रदेश)
तकनीकी अधिकारीः प्रीतपाल सिंह सलूजा (मध्य प्रदेश),, अश्विनी कुमार रैना (जम्मू-कश्मीर)।
पुरुष टीम ग्रुप डी में
एशियन हैंडबॉल फेडरेशन ने भारतीय पुरुष टीम को एशियन गेम्स में पूल डी में रखा है।पूल डी में भारत के साथ बहरीन,चीनी ताइपे और ईराक की टीम शामिल हैं।जबकि बाकी ग्रुप तीन-तीन टीमों के हैं।
एशियन गेम्स में हैंडबॉल स्पर्धा के मुकाबले 13 अगस्त से शुरू होंगे जिसमें पुरूष वर्ग का फाइनल 31 अगस्त को खेला जाएगा।
ईरान में भूकंप से 500 हताहत ,हजारों घायल , राहत कार्य जारी
क़सरे शीरीन क्षेत्र के सांसद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि क्षेत्र में तेज़ी से राहत कार्य जारी है और बड़ी संख्या में स्वयं सेवी, सुरक्षा बल और स्थानीय टीम मलबों को हटाने और घायलों को सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि क़सरे शीरीन में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है किन्तु सरकार सप्लाई फिर से शुरु करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि सरेपुले ज़ेहाब क्षेत्र में साठ प्रतिशत से अधिक तबाही हुई है जबकि आसपास के क्षेत्रों में भी काफ़ी जानी व माली नुक़सान हुआ है। उनका कहना था कि अभी तक 328 लोगों के हताहत होने की पुष्टि की जा चुकी है किन्तु 400 से अधिक लोगों के हताहत होने की सूचना प्राप्त हो रही है।
आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने पश्चिमी ईरान में रविवार की रात आने वाले भूकंप के प्रभावितों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने कहा कि देश की सेना, स्वयंसेवीबल बसीज और क्रांति के संरक्षक बल सभी मिलकर भूकंप प्रभावितों की सहायता करें।
साऊदी में अब मस्जिदों के इमामों को वाइट हाउस करेगा नियंत्रित
अमेरिकी विदेश मंत्री टिल्लरसन का बयान है की हमने रियाद में साझा ऑफ़िस खोला है ताकी वहाँ की धार्मिक किताबों का शुद्धीकरण कर के नयी किताबें लिखी जाएँ और साऊदी अरब के साथ साथ उन्हें दुनियाँभर में भेजा जाए । इतना ही नहीं, टिल्लरसन का कहना है की अब मस्जिदों में नौजवान इमामों को वाइट हाउस ख़ुद तैयार करेगा यांनी अमेरिका मस्जिदों के इमामों के अप्पोईटमेंट को ख़ुद कंट्रोल करेगा ! तिलर्सों ने आगे कहा की अब मुस्लिम या ऐल्बेनीयन नहीं बल्कि वाइट हाउस ख़ुद सारे करेक्शंज़ करेगा । अगर इस बयान पर साऊदी अरब का कोई जवाब नहीं आया तो ये मान लेना होगा की अब जल्द ही मुसलमानो को 'अमेरिकी इस्लाम' पर चलना होगा , बड़ा सवाल यह भी है की क्या साऊदी अरबियाँ में अब तक लिखी गयी इस्लामिक किताबें ग़लत हैं अगर हाँ तो पूरी दुनिया में अब तक क्या साऊदी हुकूमत ने इस्लाम को इन किताबों के ज़रिए किसी और वजह से पेश किया था, इक्स्ट्रीमिज़म और आतंकवाद्द क्या इन्हीं किताबों और इमामो के ज़रिए फैलाया गया , अगर हाँ तो क्या साऊदी अरब ख़ुद दुनिया में फैले हुए आतंकवाद में सबसे बड़ा भागीदार है और अब जबकि इस आतंकवाद की चपेट में ख़ुद साऊदी अरब भी घिर गया है तो उसे उसी अमेरिका की फिर से मदद चाहिए जिसने इज़्ऐल और साऊदी अरब के साथ मिलकर पूरी दुनिया में फैले हुए आतंकवाद की इबारत लिखी ? आइसिस,बोको हराम,वग़ैरह आइडेओलोग्स क्या इन्हीं किताबों का रीऐक्शन हैं ? सवाल यह भी है की अमेरिका , जिसको पूरी दुनिया के मुसलमान इस्लाम विरोधी मानते है, किस तरह साऊदी इस्लामिक किताबों का शुद्धीकरण करेगा, और क्यों और कैसे और कौन सी मस्जिदों के इमामों को ख़ुद तय्यार करेगा ?
मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज
जौनपुर
M. S. S. PUBLIC SCHOOL
Post Ads
Translate
Popular Posts
-
मेडिकल कॉलेज जौनपुर का विशेष अभियान, 600 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच गोद लिए गए गांव के प्राथमिक विद्यालय में सात दिनों से च...
-
जौनपुर में एआरपी की समीक्षा बैठक संपन्न, शैक्षिक योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश छह विकास खंडों के एआरपी के कार्यों की हु...
-
( सोहराब ) जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा ...
-
सर सैयद अहमद खान की जयंती पर मरीजों में बांटे फल, नौ पूर्व छात्रों ने किया रक्तदान वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान बोले—रक्तदान म...
-
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सोमवार को ज...
