जौनपुर: जिला न्यूज़ की खबर का दिखा असर, नगर पालिका ने कराया नाले का निर्माण

item-thumbnail
जौनपुर: जिला न्यूज़ की खबर का दिखा असर, नगर पालिका ने कराया नाले का निर्माण
जौनपुर। चाँद मेडिकल चौराहे पर खुले नाले की समस्या को लेकर जिला न्यूज़ द्वारा प्रकाशित खबर का आखिरकार प्रशासन पर असर पड़ा। खबर सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे टूटे स्लैब की मरम्मत एवं ढक्कन लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
यह वही स्थान है जहाँ खुले नाले और टूटी हुई स्लैब के कारण राहगीरों को गंभीर खतरा था। विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह नाला जानलेवा साबित हो सकता था। लेकिन अब वहां सुरक्षित आवागमन संभव हो गया है।

स्थानीय जनता ने जताया आभार

स्थानीय लोगों ने जिला न्यूज़ टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि मीडिया ही वह ताकत है जो आमजन की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाती है। यदि समय रहते यह खबर प्रकाशित न होती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

सवाल अब भी कायम: बाकी क्षेत्रों का क्या?

हालांकि इस स्थान पर समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन जौनपुर नगर क्षेत्र में कई और स्थान ऐसे हैं जहाँ इसी तरह की लापरवाही बरती जा रही है। ज़रूरत है कि नगर पालिका सक्रिय होकर खुद ही निरीक्षण करे और भविष्य में ऐसी घटनाएं होने से पहले ही कार्रवाई करे।




Read more »

दहशतगर्दो का कोई मज़हब नही : मौलाना कल्बे जवाद

item-thumbnail
अंबेडकरनगर: पत्रकार रज़ा अब्बास की दादी की छमाही की मजलिस को मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना  कल्बे जव्वाद ने गांव दाउदपुर में पढ़ी
इस मजलिस में मौलाना ने कहा कि दहशतगर्दी में इंसानियत खत्म हो रही है।हम सब को इंसानियत को बचाना है और इंसानियत का पाठ लोगो को पढ़ना है।आज अगर दुनिया इस्लाम को समझ ले तो लोग समझ जाएंगे कि इस्लाम का दहशतगर्दी से कोई सम्बन्ध नहीं है।इस्लाम को समझना है तो पैगम्बर मुहम्मद साहब के परिवार की शिक्षा ग्रहण करनी पड़ेगी।इस्लाम इनके परिवार वालो से मिलेगा ना की किसी और से।करबला के मैदान में पैगम्बर मोहम्मद के नवासे इमामे हुसैन ने जो अज़ीम कुर्बानी दी है वो सिर्फ इंसानियत के लिए ताकि लोगो को पता चल जाए कि कोई हुकूमत इंसानियत को ख़त्म नहीं कर सकती है।ज़ालिम हुकूमतों के सामने सर कटा दिया जाय पर झूकाया ना जाए। मौलाना ने कहा कि हर इंसान को इमामे हुसैन की शिक्षा पर चलना चाहिए और अपनी ज़िन्दगी में इसको अपनाना चाहिए।आखिर में मौलाना ने करबला वालो के मसायब बयान किय जिससे मजलिस में मौजूद लोगों की आंखों में आंसू अा गए।
Read more »

जेट एयरवेज की फ्लाइट हुआ हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे 150 यात्री

item-thumbnail

मुंबईः जेट एयरवेज का विमान अाज एक हादसा का शिकार हाे गया। दरअसल, यह विमान 150 यात्रियाें काे लेकर मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हुअा था कि रास्ते में एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद अानन-फानन में सभी यात्रियाें काे सुरक्षित एयरपाेर्ट पर उतारा गया। हादसे में सभी 150 यात्री सलामत है।
Read more »

व्यवसाय विरोधी नीतियों के खिलाफ मेडिकल स्टोर संचालकों ने फूंका पुतला

item-thumbnail

जौनपुर। दवा विक्रेताओं के एक संगठन द्वारा भारत बंद के किये गये आह्वान का केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने जबर्दस्त विरोध किया। संगठन के सभी सदस्यों ने 2 घण्टे अतिरिक्त समय तक अपने मेडिकल स्टोरों को खोला। देखा गया कि जिला अस्पताल के आस-पास के अलावा शहर के कोने-कोने की अधिकांशतः दुकानें खुल रहीं। इसके चलते मरीजों को दवाओं के लिये कोई परेशानी नहीं झेलना पड़ा। कुल मिलाकर विरोध कर रहे दवा संगठन का भारत बंद पूरी तरह से विफल रहा। इसी क्रम में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सहित तमाम मेडिकल स्टोर संचालक नगर के जहांगीराबाद में एकत्रित हुये जहां भारत बंद आयोजित करने वाली संस्था एआईओसीडी का पुतला दहन करके उसके व्यवसाय विरोधी नीतियों का विरोध किये। इस अवसर पर अध्यक्ष राजय यादव, संयोजक दिलीप गुप्ता, सचिव राजेन्द्र निगम, सतीश सिंह, सुभाष मौर्या, इरफान अहमद, सुनील चौरसिया, संतोष मौर्या, महेन्द्र गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, धु्रव जायसवाल सहित के अलावा सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
Read more »
Older Posts
Home