सामाजिक अभिशाप है बालश्रमः डा. रसिकेश

item-thumbnail
जौनपुर। राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन द्वारा भरथीपुर गांव में बालश्रम मुक्ति हेतु अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी के विभागाध्यक्ष डा. रसिकेश ने कहा कि बालश्रम सामाजिक अभिशाप एवं इंसानियत के लिये अपराध है। इसी क्रम मंे असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार ने कहा कि विकासशील देश में गरीबी, खराब स्कूल की स्थिति, स्कूल की कमी, शिक्षा की कम जागरूकता आदि कारणों से बाल मजदूरी में वृद्धि हुई है। आराधना सिंह ने कहा कि बाल मजदूरी को खत्म करने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की ही नहीं होनी चाहिये, बल्कि हर व्यक्ति, हर परिवार और सामाजिक संगठनों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डा. कमलेश मौर्य, डा. अभिनव श्रीवास्तव, डा. मनीष सिन्हा, शुभम सिंह, पंकज कुमार, प्रियंका राष्ट्रवादी, शिव बहादुर पटेल, रण बहादुर, नेहा सिंह, अजय सोनकर, शेराज अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Read more »
Older Posts
Home