जेसीआई शाहगंज सिटी का सामूहिक विवाह आज

item-thumbnail

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन 19 नवम्बर दिन रविवार को आयोजित है जो बालिका इण्टर कालेज शाहगंज के परिसर में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने समस्त लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, अविनाश जायसवाल, दीपक सिंह, सचिन वर्मा, डा. अनामिका मिश्रा, देवी प्रसाद चौरसिया, रोहित गुप्ता, प्रशांत अग्रहरि सहित तमाम लोग लगे हुये हैं।

Read more »

बिहारः बेगूसराय में भगदड़ से हुई 4 की मौत, लगभग 24 घायल

item-thumbnail

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में कार्तिक पूर्णिमा मेले में स्नान के दौरान भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। प्रशासन ने दो के मरने की पुष्टि की है। उधर, प्रत्‍यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि मरने वालों में से दो के शव नदी में बहा दिए गए। 

बेगूसराय के सिमरिया धाम में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. सिमरिया धाम में कार्तिक महीने में कल्पवास मेले की परंपरा रही है। इस बार सिमरिया में कुंभ का भी आयोजन किया गया था. कार्तिक महीने के कल्पवास मेला, कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और कुंभ को लेकर सिमरिया धाम में काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान काली मंदिर के पास सीढ़ी घाट पर भगदड़ की बात सामने आई है। एक श्रद्धालु की मौत की बात प्रशासन कर रहा है।

गौरतलब है कि हिंदू धर्म में प्राचीनकाल से ही कार्तिक पूर्णिमा काफी महत्व है। शास्त्रों में इस दिन गंगा स्नान का काफी महत्व बताया गया है। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर बिहार में गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए इकट्ठा होते हैं। 

Read more »

धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश पूजनोत्सव, भण्डारा आज

item-thumbnail

जौनपुर। भगवान गणेश की पूजन आरती एवं सुबह-शाम पूजन पंडाल पर बज रहे भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। नगर के हुसैनाबाद देहात नैयपुरवां में आदर्श गणपति पूजनोत्सव समिति द्वारा पूजन पंडाल स्थपित किया गया है। पूजन पंडाल में भगवान गणेश की सुबह-शाम आरती के लिए दर्जनों भक्तजन मौजूद रहते हैं और भगवान गणेश की आरती उतारी जाती है। समिति द्वारा शनिवार को शाम सात बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुड्डू ने सभी पदाधिकारियों से हरसंभव मदद करने एवं स्थानीय लोगों से भण्डारे में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। यह संस्था विगत कई वर्षों से श्री गणेश पूजा का आयोजन कर रही है। इस मौके पर संस्था के मंत्री अजीत, रवि, कोषाध्यक्ष कृष्णा मोहन, संयोजक अमरजीत चौहान, बृजेश कुमार साहू, कार्यकर्ता क्रांति देवी, नेमा देवी, ज्योति देवी, संतोष कुमार, बृजमोहन, जगमोहन, विजय, राजकुमार, हरिओम, परदेशी, रिंकू सहित कई लोग मौजूद रहे।

Read more »
Older Posts
Home