सपा सभासद दल ने साजिद अलीम को चुना नेता , विरोधियो में खलबली

item-thumbnail

जौनपुर । नगर पालिका के समाजवादी पार्टी के सभासदों ने अपने नेता का चयन कर लिया। मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी के लगभग एक दर्जन सभासदों ने सर्वसम्मति से तेज़तर्रार सभासद साजिद अलीम के नाम पर मुहर लगाई।

 पालिका में पार्टी सभासद दल के नेता का चयन संगठन स्तर से लंबित चल रहा था। सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव एवं नगर अध्यक्ष शकील अहमद द्वारा पार्टी सभासदों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई जिसमे सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से साजिद अलीम के नाम पर सहमति दी। मंगलवार को हुई बैठक में सभासदों ने साजिद अलीम को अपना नेता चुन लिया। ज्ञात हो कि साजिद अलीम लगातार दो बार से रौज़ा अर्जन वार्ड से सभासद चुन कर आ रहे है , साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है ।

 साजिद अलीम के चयन पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव , पूर्व मंत्री ललई यादव , पूर्व मंत्री डॉ के पी यादव , डॉ अब्दुल कादिर खान , पूर्व विधायक हाजी अफ़ज़ाल अहमद , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन , जिलापंचायत सदस्य जितेंद्र यादव , सभासद बाला लखन्दर यादव , कृष्णा यादव , अनिल यादव , डॉ हसीन बबलू , अलमास सिद्दीकी , सदफ , सरफ़राज़ अंसारी , फैसल यासीन , दीपक जायसवाल , अबुज़र शेख , शाहनवाज़ , तिलकधारी यादव , नेपाली यादव , विकास यादव , सोनू , बजरंगी यादव
सहित अन्य नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए आशा की है कि साजिद अलीम नगर पालिका में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे ।


Read more »

सैफ आब्दी की मेहनत लायी रंग , मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में मिली अहम ज़िम्मेदारी

item-thumbnail
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुरू के दिनों से ही युवाओं पर ज़्यादा ही मेहरबान दिख रहे रहे हैं और शुरू से ही उनकी कोशिशों से लग रहा है कि वो समाजवादी पार्टी में युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा जोड़ना चाहते हैं ।

इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ा है हादी रज़ा आब्दी "सैफ" का जिन्हें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।


आपको बताते चलें की हादी रज़ा आब्दी उत्तर प्रदेश के जनपद आज़मगढ़ के फूलपुर तहसील के ग्राम सभा शाहजियरपुर के निवासी हैं।


हादी रज़ा आब्दी के पिता हसन इमाम आब्दी अपने पैतृक गाँव शाहजियरपुर से 1 बार प्रधान रह चुके हैं । सैफ सपा के क़द्दावर नेता मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अद्यक्ष मोहम्मद एबाद के चहेते और विश्वसनीय साथियों में से हैं ।


हादी रज़ा आब्दी कई सालों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुँचाने में आगे आगे रहते हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रति समर्पण और उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अद्यक्ष मोहम्मद एबाद ने अधिकारिक तौर पर पत्र जारी करते हुए सैफ को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाये जाने की घोषणा की ।

ये ख़बर मिलते ही सैफ के समर्थकों और मित्रों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी और बधाई देने वालों का ताँता लग गया।

सैफ को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों नें कहा की अखिलेश यादव द्वारा सैफ को पार्टी में अहम ज़िम्मेदारी दिए जाने का फ़ैसला सराहनीय है जो समाजवादी पार्टी को और मज़बूत करेगा।

Read more »
Older Posts
Home