गुनाहों से बख्शीश का महीना है रमज़ान : मौलाना दिलशाद

item-thumbnail

जौनपुर । जामिया इमाम जाफर सादिक के प्रोफेसर एवं मस्जिद अब्दुल ख़ालिक़ मुल्लाटोला के इमाम मौलाना दिलशाद खान ने रमज़ान की फ़ज़ीलत बयान करते हुए कहा कि इस्लाम मे रमज़ान के महीने को सबसे पाक महीना माना जाता है । रमजान के महीने में कुरान नाजिल हुआ था । माना जाता है कि रमजान के महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं । अल्लाह रोजेदार और इबादत करने वाले की दुआ कूबुल करता है और इस पवित्र महीने में गुनाहों से बख्शीश मिलती है ।

मौलाना दिलशाद ने कहा कि मुसलमानों के लिए रमज़ान महीने की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इन्हीं दिनों पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जरिए अल्लाह की अहम किताब ‘कुरान शरीफ’ (नाजिल) जमीन पर उतरी थी । इसलिए मुसलमान ज्यादातर वक्त इबादत-तिलावत (नमाज पढ़ना और कुरान पढ़ने) में गुजारते हैं । मुसलमान रमज़ान के महीने में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान देते हैं ।


Read more »
Older Posts
Home