भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, ध्वज के साथ सेल्फी लेकर विचारधारा को किया नमन

item-thumbnail

 ज


नपुर: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। समसपुर पनियारिया स्थित अपने आवास पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने भाजपा के गौरवशाली ध्वज के साथ सेल्फी लेकर पार्टी की विचारधारा को नमन किया।

इस अवसर पर सुनील यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक संस्कार और राष्ट्र सेवा का संकल्प है, जिसने अंत्योदय, जनकल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और देश के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

Read more »

शिक्षक रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित हुई डॉ. विजय लक्ष्मी यादव

item-thumbnail


 जौनपुर ,आज 29 मार्च 2026 बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में डायट चंदौली के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक कार्यशाला एवं सम्मान समारोह में नवाचारी शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर करंजाकला डॉ. विजय लक्ष्मी यादव व कादंबरी कुशवाहा को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक नवाचारों के लिए “शिक्षक रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक सुशील सिंह, सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अमरीष सिंह ‘भोला’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश शर्मा एवं डॉ. इरा सिंह रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा में नवाचार की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे शिक्षकों की आवश्यकता है जो पारंपरिक शिक्षा पद्धति से आगे बढ़कर बच्चों के समग्र विकास के लिए नए प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में डॉ. विजय लक्ष्मी यादव को शिक्षकों के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया गया, जो अपने विद्यालय में निरंतर नवीन शिक्षण विधियों का प्रयोग कर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बना रही हैं।अपने संबोधन में डॉ. विजय लक्ष्मी यादव ने कहा कि “शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं है, बल्कि बच्चों के अंदर रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान का विकास भी  करना है।” उन्होंने बताया कि वे कक्षा में गतिविधि आधारित शिक्षण, डिजिटल माध्यमों तथा स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से पढ़ाती हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक/प्राचार्य डायट चंदौली विकायल भारती ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ऐसे नवाचारी शिक्षकों को मंच प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना ही शिक्षा के वास्तविक विकास की दिशा है।कार्यक्रम का संचालन विनय कुशवाहा एवं डॉ. प्रिया रधुवंशी ने किया, जबकि स्वागत भाषण डॉ. संजय यादव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. चन्द्रपाल राजभर ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में लगभग 200 नवाचारी शिक्षकों ने भाग लिया। समारोह में डॉ. कादंबरी कुशवाहा, नीतू श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

Read more »

सीएमओ ने कार्यवाही के लिये शासन को भेजा था संतुति पत्र

item-thumbnail
खेतासराय, जौनपुर। अपनी कारगुजारी को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पीएचसी सोंधी के चिकित्सा प्रभारी डा. रमेश चंद्रा को घोर लापरवाही के मामले में शासन ने निलंबित कर दिया। उन्हें एडी कार्यालय मेरठ से अटैच कर दिया गया। केंद्र का प्रभार एसीएमओ डॉ एके पंत को दिया गया। एक माह पूर्व घायल युवक का उपचार व चिकित्सकीय परीक्षण न होने से नाराज राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को अस्पताल आना पड़ा था। सीएमओ ने प्रमुख सचिव चिकित्सा बोर्ड को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। दरअसल बीते 1 जनवरी को स्टेशन गली में चाय की दुकान चला रहे एक युवक को रात्रि को दबंगों ने हॉकी डंडा से मारपीट करके रक्त—रंजित कर दिया था। थाने में आवश्यक कार्यवाही के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे तो चिकित्सकीय परीक्षण के लिए कोई डॉक्टर नहीं रहा। सूचना पर पहुँचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव नाराज हो उठे। रात में ही सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने पहुँचकर शाहगंज सीएचसी से चिकित्साधिकारी बुलाकर घायल युवक का मेडिकल कराया।
मंत्री का पारा गरम देख सीएमओ ने जाँच कराया तो वह सोंधी केंद्र के अलावा जिला अस्पताल में भी ड्यूटी से नदारत रहे। उधर प्रभारी डॉ रमेश चन्द्रा खुद को जिला अस्पताल में अंत तक दुहाई देते रहे। इस चिकित्सक को पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश सिंह, प्रभारी मंत्री समेत खुद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कई बार गंभीर शिकायत मिलने पर उन्हें फटकार लगा चुके थे। मंत्री द्वारा उस समय सीएमओ से कड़ी कार्रवाई के निर्देश से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि उक्त चिकित्सक पर गाज गिरनी तय है।
Read more »

जौनपुर में रिश्वत लेते ट्रेज़री ऑफिस का अकाउंटेंट गिरफ्तार,

item-thumbnail
जौनपुर में रिश्वत लेते ट्रेज़री ऑफिस का अकाउंटेंट गिरफ्तार,
 
           एन्टी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई, पीड़ित से बोला, अधिकारी को देनी थी 5 हज़ार की रिश्वत,*
             जौनपुर के ट्रेज़री ऑफिस में एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते अकाउंटेंट को पकड़ा।
          दरअसल, आरोप है कि अकाउंटेंट ने पीड़ित से 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। टीम द्वारा अकाउंटेंट दयादम गुप्ता को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने पर पूछताछ की जा रही थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दयाराम गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
             गुरुवार की दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ट्रेजरी ऑफिस के अकाउंटेंट दयाराम गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। 
          पीड़ित संजय गुप्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को जानकारी देते हुए बताया था कि साइन करवाने की एवज में अकाउंटेंट द्वारा 5000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।
Read more »
Older Posts
Home