बीएचयू से जौनपुर के 58 संदिग्धों की आई जांच रिपोर्ट

item-thumbnail
जौनपुर । डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज 58 सैंपल की जांच रिपोर्ट  और आई हैऔर सभी नेगेटिव है ।आज 44अन्य संदिग्धों के सैंपल और लिए गए तथा अब तक जनपद  जौनपुर में ऐसे  468लोगों को चिन्हित किया गया जो संदिग्ध थे जिनमे क्रोना जैसे लक्षण थे।    आज तक *363सैंपल के रिजल्ट आ चुके हैं।अब  105लोगों के नमूनों की जांच हो कर केआना शेष है*। १५ अप्रैल को एक व्यक्ति शाने आलम का सैंपल पॉजिटिव आया था।  एक व्यक्ति  मोहम्मद असहद का 23 मार्च को सैंपल पॉजिटिव आया था जिनका इलाज चल रहा है जो ठीक हो गये हैं और अब इनका सैमपिल नेगेटिव आ गया है इन्हें अस्पताल से  6/4/2020  को छुट्टी दे दी गई है ये  घर चल गये  है तथा 2 अप्रैल को दो लोग का सैंपल पॉजिटिव आया था जिसमें एक बांग्लादेश का स्माइल था और दूसरा रांची का यासीन अंसारी था दोनों अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है एक व्यक्ति हाफिज गुफरान का नमूना 8 अप्रैल को पॉजिटिव आया था।किसी को घबराने की जरूरत नहीं है केवल सतर्कता बरतने की आवश्यकता है ।कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को स्पर्श ना करें ।दूरी बनाकर रखें। लाकडाऊन के नियमों का पालन करें ।सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन के सिद्धांतों का पालन करें ।यही एक रास्ता इस बीमारी से बचाव का है ।हम सब इसका पालन करके ही क्रोना वायरस के संक्रमण को जनपद में रोक सकते हैं। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले । मास्क का प्रयोग करें ।समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें या साबुन से धोते रहें।
Read more »

सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने जौनपुर महिला पुलिस को उपलब्ध कराया सेनेटरी पैड

item-thumbnail
जौनपुर ।  कोरोना जैसी  वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न परेशानियों से निजात पाने के लिए समाज हर तबका अपना सहयोग दे रहा है, तमाम समाजसेवियों ने जरुरतमंदों के लिए अपना सहयोग देकर अन्य लोगों को भी इस समाज सेवा करने का आह्वान  किया है।इसी क्रम में समाजसेवी सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष  प्रीती गुप्ता ने  जहां सैकड़ो जरुरतमंद परिवारों को राशन व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया,वहीं कोरोनटाइन के लिए शेल्टर  होम में उपस्थित महिलाओं की माहवारी की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए 100 पैकेट सेनेटरी पैड पीआरबी 112 की महिला आरक्षियों सुश्री चिन्तापाल एवं रीना कुमारी को सौंपा।     
आरक्षी द्वय ने बताया कि शासन प्रशासन द्वारा जरुरत की तमाम वस्तुऐं शेल्टरहोम में क्वरानटाईन में रह रही महिलाओं तक पहुचायी जा रही हैं ,लेकिन महिलाओं की माहवारी के लिए पैड की समस्या के दृष्टिगत जानकारी होने पर हमलोगों ने समाजसेवी संस्था सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता से सम्पर्क किया तो उन्होंने समस्या के समाधान हेतु 100 पैकेट सेनेटरी पैड प्रदान किया है, जिससे महिलाओं की समस्याओं का निदान हो सके।
प्रीती गुप्ता ने बताया कि हम प्रयास कर रहे है कि समाज के जरुरतमंदों तक जो कुछ भी सहयोग कर सकते हैं किया जाय।  माहवारी जैसे संवेदनशील विषय पर आज भी महिलाओं में झिझक रहती हैं और वे खुलकर अपनी बात नहीं कह पाती हैं,जिसके कारण तमाम शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है । इसी समस्या को देखते जैसे ही जानकारी मिली सौ पैकेट सेनेटरी संस्था की तरफ से उपलब्ध कराया गया है, भविष्य में जब भी जरुरत होगी और भी सैनेटरी पैड  उपलब्ध कराया जायेगा।
 संस्था की सचिव अंजू पाठक ने कहा कि हम समाज के अन्य लोगों से आह्वान करते  हैं कि सभी लोग जरुतमंदों की मदद को सामने आयें। इस अवसर पर लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 ई कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता एवं लायंस क्लब गोमती अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
Read more »

जौनपुर में 17 संदिग्धों की बीएचयू से आयी रिपोर्ट

item-thumbnail
जौनपुर । डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज 17 सैंपल की जांच रिपोर्ट  और आई हैऔर सभी नेगेटिव है ।आज 22अन्य संदिग्धों के सैंपल और लिए गए तथा उनको बअब तक जनपद  जौनपुर में ऐसे  424लोगों को चिन्हित किया गया जो संदिग्ध थे जिनमे क्रोना जैसे लक्षण थे।    आज तक *305सैंपल के रिजल्ट आ चुके हैं।अब  119लोगों के नमूनों की जांच हो कर केआना शेष है*। १५ अप्रैल को एक व्यक्ति शाने आलम का सैंपल पॉजिटिव आया था।  एक व्यक्ति  मोहम्मद असहद का 23 मार्च को सैंपल पॉजिटिव आया था जिनका इलाज चल रहा है जो ठीक हो गये हैं और अब इनका सैमपिल नेगेटिव आ गया है इन्हें अस्पताल से  6/4/2020  को छुट्टी दे दी गई है ये  घर चल गये  है तथा 2 अप्रैल को दो लोग का सैंपल पॉजिटिव आया था जिसमें एक बांग्लादेश का स्माइल था और दूसरा रांची का यासीन अंसारी था दोनों अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है एक व्यक्ति हाफिज गुफरान का नमूना 8 अप्रैल को पॉजिटिव आया था।किसी को घबराने की जरूरत नहीं है केवल सतर्कता बरतने की आवश्यकता है ।कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को स्पर्श ना करें ।दूरी बनाकर रखें। लाकडाऊन के नियमों का पालन करें ।सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन के सिद्धांतों का पालन करें ।यही एक रास्ता इस बीमारी से बचाव का है ।हम सब इसका पालन करके ही क्रोना वायरस के संक्रमण को जनपद में रोक सकते हैं। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले । मास्क का प्रयोग करें ।समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें या साबुन से धोते रहें।
Read more »

तब्लीग़ी जमात के लोगो की सूचना देने पर मिलेगा पुरस्कार

item-thumbnail
जौनपुर । डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तबलीगी जमात में शामिल व्यक्ति यदि कहीं छुपा है उसकी सूचना देने वाले को ₹5100 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा ।दिल्ली की तबलीगी जमात में कुछ लोग शामिल थे और अपने जनपद में भी आए ।अब तक 46 लोग ऐसे चिन्हित किए गए जो शेल्टर होम में कवारनटाईन  में है और इनमें से 2 लोग क्रोना पाज़िटिव भी पाए गए जो बनारस के अस्पताल में भर्ती है और वहां इलाज चल रहा है।अगर कोई ऐसा व्यक्ति अभी भी छिपा हुआ है तो कृपया स्वत  ही मेरे मोबाइल पर या संबंधित थाने पर जाकर थाना अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से सूचित करके या फोन करके व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे दे। जिससे कि हम उसके स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसका नमूना लेकर के जांच कराने की कार्रवाई कर सकें। अगर कोई सूचना नहीं देगा और वह पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ।जनसामान्य से भी अपील है उनके संज्ञान में भी अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो तो मेरे मोबाइल पर उसकी गोपीनीय तौर पर जानकारी देने का कष्ट करें। उनकी गोपीनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और  सही सूचना देने वाले को ₹5100 का इनाम दिया जाएगा ।
Read more »

जौनपुर का प्रसाद इंटरनेशनल कालेज अस्थायी जेल घोषित

item-thumbnail
जौनपुर । वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को देखते जौनपुर के डीएम दिनेश कुमार सिंह ने प्रताप इंटरनेशनल स्कूल को अस्थाई जेल घोषित करते हुए जिला जेल के अधीक्षक से उक्त अस्थाई जेल में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश जारी करते हुए एसपी अशोक कुमार को निर्देशित किया है कि प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के अस्थाई जेल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ।
Read more »

जौनपुर में मिला पांचवा कोरोना पॉज़िटिव जमाती, कोर्ट से करा चुका है ज़मानत

item-thumbnail
जौनपुर । कोरोनावायरस से पीड़ित चौथा जमाती साने आलम छ: अन्य जमातियों के साथ बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद के पास से   31 मार्च 2020 को पकड़े गए थे।सातों को दीवानी न्यायालय लाकर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था।उस वक्त कोर्ट मुंशी,रिमांड मजिस्ट्रेट क्लर्क अधिवक्ता व साथ आए अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। कोर्ट ने आरोपी साने आलम समेत सात आरोपियों को व्यक्तिगत बंधपत्र पर जमानत दे दिया था तथा क्वॉरेंटाइन में रहने के लिए आदेशित किया था तब से आरोपियों को आईआईटी में क्वारंटीन में रखा गया था।जहां साने आलम व अन्य का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।दिल्ली का रहने वाला साने आलम जमात से जुड़ा हुआ है।बदलापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 के चिकन बस्ती में वह रुका हुआ था। इलाके को पूरी तरह सील किया गया है।

दीवानी न्यायालय में जब साने आलम अन्य आरोपियों के साथ लाकर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया तब  रिमांड मजिस्ट्रेट के आदेश पर पीबी भरते समय उसने व्यक्तिगत बंधपत्र व रिमांड शीट पर सिग्नेचर किया।उसी पर मजिस्ट्रेट का भी सिग्नेचर हुआ।व्यक्तिगत पत्र और रिमांड शीट के माध्यम से रिमांड मजिस्ट्रेट व कोर्ट मुंशी और अन्य व्यक्ति उसके संपर्क में आए। अन्य आरोपियों की भी पेशी हुई। अधिवक्ता भी मौजूद थे।इस बीच में दीवानी न्यायालय सैनिटाइज भी नहीं किया गया।ऐसी स्थिति में दीवानी न्यायालय तथा उस दिन  उपस्थित  लोग भी खतरे की जद में है। भारत सरकार द्वारा आरोग्य सेतु एप की लांचिंग इसी उद्देश्य से की गई है कि संक्रमित व्यक्ति किस किस व्यक्ति के संपर्क में आया है उसका पता लगाया जा सके और और उन्हें आइसोलेट या क्वॉरेंटाइन करके उनकी जांच की जा सके।ऐसी स्थिति में जिन जिन लोगों के संपर्क में वह आया उनकी जांच होनी आवश्यक है।
Read more »

जौनपुर में मिला कोरोना का पांचवा मरीज़,हड़कम्प

item-thumbnail
जौनपुर। जौनपुर में मिला कोरोना का पांचवां मरीज़। आईटीआई स्थित कवारनटाइन सेंटर में रखा गया था शाने आलम को। आज आई रिपोर्ट तो मचा हड़कंप। इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल। पांच में से एक मरीज़ हो चुका है ठीक। चार का अब भी चल रहा इलाज।
Read more »

लखनऊ में हुई कोरोना से पहली मौत,हड़कम्प

item-thumbnail
लखनऊ में हुई कोरोना से पहली मौत

64 वर्षीय मरीज की 2.45 बजे हूई लखनऊ के केजीएमयू में मौत

 11 मार्च को लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती हुआ था मरीज

 

कोरोना के साथ साथ था शुगर का पेशेंट था मरीज


12 मार्च को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था

 11 मार्च से वेंटीलेटर पर था मरीज 


लखनऊ में पहली कोरोना की वजह से  मौत होने से मचा हड़कंप
Read more »

पीयू के शिक्षक ने कोरोना फोबिया पर शुरू किया शोध

item-thumbnail
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज कुमार पांडे ने कोरोना फोबिया पर शोध शुरू किया है ऑनलाइन प्रश्नावली के माध्यम से तथ्यों का संकलन शुरू हो गया है। इस अध्ययन से बहुत सारे मनोवैज्ञानिक समस्याओं का पता लगाकर भविष्य में उनका निदान किया जा सकेगा।

डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि वर्तमान समय में  कोरोना वायरस संक्रमण से संपूर्ण विश्व त्रस्त हैं । दुनिया के हर व्यक्ति के अंदर एक डर या भय समाया हुआ है कि कहीं वह इसका शिकार ना हो जाये। मनोविज्ञान की भाषा में कोरोना वायरस से अज्ञात भय को ‘कोरो-फोबिया’ कहते हैं। ऐसी विकृत स्थिति में हम सभी मनोवैज्ञानिकों का दायित्व बनता है कि लोगों के अंदर की कोरो-फोबिया’ की पहचान की जाये, जिससे कि ससमय आपको उचित परामर्श दिया जा सके और आप अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। इसलिये यह अध्ययन किया जा रहा है । इसमें किसी भी आयु वर्ग के लोग  प्रतिभाग कर सकते है।
उन्होंने कहा कि आज कोरोना से संबंधित तमाम तरह की अपुष्ट सूचनाएं भी फोबिया को बढ़ाने में अपनी बड़ी भूमिका अदा कर रही हैं। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देशों और उपलब्ध कराई की जा रही सूचनाओं पर ध्यान दें।
Read more »

मजबूरों के मसीहा बने सिंटू मौर्या

item-thumbnail
जौनपुर । नगर से सटे मैनीपुर में गरीब असहाय लोगो को खाद्यान्न सहायता के रूप में अखिलेश कुमार मौर्या उर्फ सिंटू डायरेक्टर मिलन मेडिकल एजेंसी की ओर से राशन सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया ।
इस दौरान उन्होंने सैकड़ो लोगो को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए कोरोना वायरस को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी लोगों को बार बार हाथ धोने, घर पर ही रहने के प्रति जागरूक किया । उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि भारत सरकार, राज्य सरकार के लॉक डाउन आदेश का पालन करे । साथ ही साथ कोरोना वायरस को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी लोगों को बार बार हाथ धोने, घर पर ही रहने की हिदायत दिया ।
Read more »

BHU से आयी 16 लोगो की रिपोर्ट

item-thumbnail
जौनपुर । डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज अभी अभी रात 10:00 बजे 16 सैंपल की जांच रिपोर्ट  और आई है सभी नेगेटिव आई है।  आज 19अन्य संदिग्धों के सैंपल और लिए गए तथा उनको बीएचयू में जांच के लिए भेजा गया । अब तक जनपद  जौनपुर में ऐसे  320लोगों को चिन्हित किया गया जो संदिग्ध थे जिनमे क्रोना जैसे लक्षण थे।    आज तक 247सैंपल के रिजल्ट आ चुके हैं।अब  73लोगों के नमूनों की जांच हो कर केआना शेष है।एक व्यक्ति  मोहम्मद असहद का 23 मार्च को सैंपल पॉजिटिव आया था जिनका इलाज चल रहा है जो ठीक हो गये हैं और अब इनका सैमपिल नेगेटिव आ गया है इन्हें अस्पताल से  6/4/2020  को छुट्टी दे दी गई है ये  घर चल गये  है तथा 2 अप्रैल को दो लोग का सैंपल पॉजिटिव आया था जिसमें एक बांग्लादेश का स्माइल था और दूसरा रांची का यासीन अंसारी था दोनों अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है एक व्यक्ति हाफिज गुफरान का नमूना 8 अप्रैल को पॉजिटिव आया था।किसी को घबराने की जरूरत नहीं है केवल सतर्कता बरतने की आवश्यकता है ।कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को स्पर्श ना करें ।दूरी बनाकर रखें। लाकडाऊन के नियमों का पालन करें ।सोशल डिस्टेंसिंग और आइसोलेशन के सिद्धांतों का पालन करें ।यही एक रास्ता इस बीमारी से बचाव का है ।हम सब इसका पालन करके ही क्रोना वायरस के संक्रमण को जनपद में रोक सकते हैं। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले । मास्क का प्रयोग करें ।समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें या साबुन से धोते रहें।
Read more »

जिन्हें कोरन्टीन में रहने को कहा गया था वे घूम रहे थे बाहर,55 लोगो के खिलाफ FIR

item-thumbnail
आजमगढ़ । 

आजमगढ़ जिले में बाहर से आए लोगों को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में होम क्वारंटीन में रहने के लिए डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने निर्देश दिया था। सोमवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया तो 55 लोग घर से बाहर घूमते मिले। डीएम ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है आजमगढ़ जिले में मुबारकपुर इलाका कोरोना का हॉट स्पॉट है। अब तक जिले में कुल 6 लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। सबको राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में बाहर से आए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए होम क्वारंटीन कराने के साथ रैंडम जांच भी करवाई जा रही है। 

जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है, उनके बारे में जानकारी के लिए डीएम ने सोमवार को तहसीलवार टीम बनाकर निरीक्षण को भेजा। तहसीलवार जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है, उसमें से 55 लोग बाहर घूमते पाए गए। जिसमें से सबसे ज्यादा बूढ़नपुर तहसील में 41 लोग घूमते मिले, इसके अलावा मेंहनगर के दो व्यक्ति, फूलपुर के दो व्यक्ति, सगड़ी के नौ व्यक्ति और लालगंज के एक व्यक्ति पर महामारी रोग अधिनियम 1897 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
Read more »

हॉट स्पॉट इलाको में घर-घर पहुची स्वास्थ्य टीम,10 संदिग्धों का लिया गया सैम्पल

item-thumbnail
जौनपुर । डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 4 केस अब तक कोरोना पॉज़िटिव के आए हैं । फिरोशेपुर में एक 23 मार्च को ,बड़ी मस्जिद लाल दरवाजा मे दो केस 2 अप्रैल को ,और देवरिया गांव तहसील बदलापुर में एक केस 8 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया था । इन चारों क्षेत्रों में घर-घर सघन स्वास्थ्य परीक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है । जिन क्षेत्रों में केस पाया गया है उनमें पूरे 1 किलोमीटर की क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है । इन क्षेत्रों में किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। केवल स्वास्थ्य विभाग की टीम, सफाई की टीम , सैनिटाइजर करने वाली , डोर स्टेप डिलीवरी की टीम ही जा सकती है । देवरिया गांव में स्वास्थ विभाग की 9 टीमें बनाई गई है जो 1 किलोमीटर क्षेत्र में आने वाले सभी1236 घरों में 8238 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है । लाल दरवाजा बड़ी मस्जिद और फिरोशेपुर क्षेत्र में 29  टीमें लगाई गई है जो 3144 घर आते हैं सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर के एक-एक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया । जो संदिग्ध होंगे उनको अस्पताल में लाकर के उन का सैंपल लेकर जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन तीनों क्षेत्रों में 29 टीमों ने  सभी 3144 घरों के 18430 लोगों का स्वास्थ्य  परीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया इसमें 10 में सर्दी जुकाम के लक्षण पाए गए हैं उनका सैमपिल लेकर के बीएचयू भेजा जाएगा इनमें से 5 लोगों के सैंपल 12 अप्रैल को ले लिए गए और चार लोगों की सैंपल आज लिए गए । इन सभी सैम्पल को बीएचयू भेजा गया है। एक नमूना अभी भी लेना शेष है। इन चारों क्षेत्रों में पूरी तरह से लाकडाउन किया गया है।मजिस्ट्रेट व पुलिस लगातार भ्रमण कर रही हैं ।सभी से अपील है की कोई घर के बाहर ना निकले अपने अपने घरों में रहे। तथा इन क्षेत्रों में डोर स्टेप डिलीवरी की पूर्ण व्यवस्था की गई है । सैनेटाईजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

Read more »

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बीच घर-घर राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं अज़मत अली

item-thumbnail
जौनपुर यूपी  । पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों के लिए सबकुछ बंद होने का सबसे ज़्यादा प्रभाव उन ग़रीब लोगों पर पड़ा है जो प्रतिदिन मेहनत मज़दूरी करके अपने परिवार का ख़र्च चलाते थे। समस्त ग़रीब ऐसे हैं जिनके पास खाने का इंतेज़ाम भी नहीं है। 
ऐसे में हर जगह समाजसेवी संगठनों ने ऐसे तमाम लोगों को खाना खिलाने एवं राहत सामग्री देने की ज़िम्मेदारी ली है। 
जनपद जौनपुर में समाजसेवी अज़मत अली ने अपने मोहल्ले के साथ-साथ आस-पास के मोहल्लों में भी लॉक डाउन के पहले ही दिन से ज़रूरत मंदों को तलाश करके घर-घर जाकर राशन उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान श्री अली ने कहा कि यदि सब लोग अपने-अपने मोहल्ले की ज़िम्मेदारी ले लें तो कोई भी ग़रीब भूखा नहीं सोयेगा। उन्होंने आगे कहा कि बस मेरा एक ही संकल्प है कि कोई भी ग़रीब भूखा न सोए और जबतक देश में लॉक डाउन रहेगा मैं अपनी क्षमता के मुताबिक़ ग़रीबों की मदद करता रहूँगा। उन्होंने अंत में कहा कि बस मेरी अल्लाह से यही दुआ है कि जल्द से जल्द इस महामारी से हमसबको निजात दे ताकि सारे देश वासी चैन के साथ रह सकें।
अज़मत अली की इस नेक मुहिम के द्वारा काफ़ी ग़रीब,असहाय और मज़दूरों का पेट भरा जा सकता है।
Read more »

जौनपुर में मिला कोरोना का एक और पॉज़िटिव,संख्या हुई तीन

item-thumbnail
जौनपुर । जौनपुर में एक और कोरोना मरीज मिलनें से हडकम्प  ,जिले में कोरोनावायरस की संख्या बढ़कर हुई तीन, यह देवरिया तहसील बदलापुर का रहने वाला है , देवबंद में से आया था अपनें घर,जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती ।
Read more »

ज़रूरतमंदों की मदद के लिए शिया जागरण मंच ने बढ़ाया हाथ

item-thumbnail
गाज़ीपुर । कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद को आल इंडिया शिय जागरण मंच ने अपने हाथ आगे बढ़ाए है । शिय जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेंहदी के दिशा निर्देश पर दिन-रात राशन, भोजन और मास्क के साथ ही जरूरत की हर वस्तु बाटी जा रही है ।मंच के कार्यकर्ताओं ने गाज़ीपुर में कई गरीब बस्तियों में सैकड़ो लोगो को भोजन की व्यवस्था कराई है । मौलाना हसन मेहदी ने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर 21 दिनों के लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें ताकि कोरोना वायरस की जंग में हम लोग की कामयाबी हो सके उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें और अपने हाथ बराबर साबुन से धुलते रहे सैनिटाइजर करें ।
Read more »

जौनपुर में एक बांग्लादेशी सहित दो जमाती कोरोना पॉज़िटिव,हड़कम्प

item-thumbnail
जौनपुर । तब्लीगी जमात से वापस लौटे 16 लोगो मे से 2 लोगो की जाँच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से गुरुवार की देर रात ज़िला प्रशासन में हड़कंप मच गया।इनमें से एक बांग्लादेशी नागरिक है तो दूसरा झारखंड के रांची ज़िले का रहने वाला है जो गाईड का काम करता था।गौरतलब है कि दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज़ में तब्लीगी जमात में शामिल हो कर 14 बांग्लादेशी नागरिक व दो गाईड बीते 14 मार्च को जौनपुर ट्रैन से आये थे और सरायख्वाजा थाना के लाल दरवाजा के पास एक मौलाना के किराए के मकान में राह रहे थे जहाँ पुलिस ने मंगलवार को छापा मार कर मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया था।डीएम डीके सिंह ने बताया कि सभी 16 लोगो का सैम्पल बुधवार को शिया कॉलेज से लिया गया था और जांच के लिये भेजा गया था आज उसमे से दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।Bite: दिनेश कुमार सिंह डीएम जौनपुर
Read more »

जौनपुर में कोरोना का मिला संदिग्ध, ज़िले में हड़कम्प

item-thumbnail
जौनपुर । कोरोना वायरस की आशंका से जौनपुर के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है । दुबई से लौटा है व्यक्ति जांच के लिए स्वास्थ्य टीम रवाना हुई है । कोरोना के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल ले कर जांच की जाएगी । हालांकि एयरपोर्ट से जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें आने दिया गया मगर संभावित लक्षणों को देखकर यह आशंका व्यक्त की जा रही है । मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र का मामला ।
Read more »
Older Posts
Home