सोमवार को सपा केवरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

item-thumbnail
मड़ियाहूं। विगत दिनों समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता और सपा चिकित्सक सभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर फौजदार यादव का असामयिक निधन हो गया। सोमवार को सपा केवरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। ललई यादव ने कहा आज मड़ियाहूं पहुंचकर समाजवादी पार्टी के चिकित्सक सभा के जिलाध्यक्ष स्व. डॉ. फौजदार यादव के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। डॉक्टर साहब से मेरे व्यक्तिगत सम्बन्ध बहुत मधुर थे। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
Read more »
Older Posts
Home