जौनपुर: जिला न्यूज़ की खबर का दिखा असर, नगर पालिका ने कराया नाले का निर्माण

item-thumbnail
जौनपुर: जिला न्यूज़ की खबर का दिखा असर, नगर पालिका ने कराया नाले का निर्माण
जौनपुर। चाँद मेडिकल चौराहे पर खुले नाले की समस्या को लेकर जिला न्यूज़ द्वारा प्रकाशित खबर का आखिरकार प्रशासन पर असर पड़ा। खबर सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे टूटे स्लैब की मरम्मत एवं ढक्कन लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
यह वही स्थान है जहाँ खुले नाले और टूटी हुई स्लैब के कारण राहगीरों को गंभीर खतरा था। विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह नाला जानलेवा साबित हो सकता था। लेकिन अब वहां सुरक्षित आवागमन संभव हो गया है।

स्थानीय जनता ने जताया आभार

स्थानीय लोगों ने जिला न्यूज़ टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि मीडिया ही वह ताकत है जो आमजन की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाती है। यदि समय रहते यह खबर प्रकाशित न होती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

सवाल अब भी कायम: बाकी क्षेत्रों का क्या?

हालांकि इस स्थान पर समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन जौनपुर नगर क्षेत्र में कई और स्थान ऐसे हैं जहाँ इसी तरह की लापरवाही बरती जा रही है। ज़रूरत है कि नगर पालिका सक्रिय होकर खुद ही निरीक्षण करे और भविष्य में ऐसी घटनाएं होने से पहले ही कार्रवाई करे।




Read more »

ज़रूरतमंदों की मदद के लिए शिया जागरण मंच ने बढ़ाया हाथ

item-thumbnail
गाज़ीपुर । कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद को आल इंडिया शिय जागरण मंच ने अपने हाथ आगे बढ़ाए है । शिय जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेंहदी के दिशा निर्देश पर दिन-रात राशन, भोजन और मास्क के साथ ही जरूरत की हर वस्तु बाटी जा रही है ।मंच के कार्यकर्ताओं ने गाज़ीपुर में कई गरीब बस्तियों में सैकड़ो लोगो को भोजन की व्यवस्था कराई है । मौलाना हसन मेहदी ने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर 21 दिनों के लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें ताकि कोरोना वायरस की जंग में हम लोग की कामयाबी हो सके उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें और अपने हाथ बराबर साबुन से धुलते रहे सैनिटाइजर करें ।
Read more »

साहिर आब्दी की मेहनत लायी रंग , फोस्टर्निंग एवर्नेस संस्था ने किया वृक्षारोपण

item-thumbnail

गाजीपुर । शैक्षणिक उत्थान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित फोस्टर्निग एवर्नेश संस्था के तरफ से सदर विकास खण्ड के मोंहाव ग्राम के प्राथमिक विद्यालय पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर  सदर विकास खण्ड की खण्ड शिक्षाधिकारी पुर्णिमा श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज मानव ने अपनी जिज्ञासा और नई -नई खोज की अभिलाषा म़े पर्यावरण के सहज कार्यो में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है जिसके कारण हमारा पर्यावरण प्रदुषित हो रहा है । हम अपने परिवार और दोस्तों का तो बहुत ख्याल रखते है लेकिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति उदासीन रहते है। बस गान्धी जयंती तक ही अपने दायित्व को समझते है।आज यदि हम सचेत नहीं हुए तो आने वाली पीढियों को भयानक समस्याओं से दो चार होना पडेगा। इस अवसर पर इब्राहिम खान, साहिर अबिदी,नुसरत फातिमा, रफत सुल्तान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



Read more »

BSP ने प्रत्याशियों के टिकट पर लगाई मुहर , गाजीपुर से अफ़ज़ाल अंसारी लड़ेंगे चुनाव

item-thumbnail

*बसपा ने अपने 38 मे से 34 सीटो पर  प्रभारी/प्रत्याशी किये घोषित* 


1 सहारनपुर हाजी फ़ज़लुर्रह्मान

2 बिजनौर इकबाल ठेकेदार

3 मेरठ हाजी याकूब कुरैशी

4 धौरहरा अरशद इलियास सिद्दीकी

5 डुमरियागंज आफताब आलम

6 गाजीपुर अफ़ज़ाल अंसारी

7 भदोही रंगनाथ मिश्र

8 संतकबीरनगर भीष्म शंकर उर्फ़   कुशल तिवारी

9 कैसरगंज संतोष तिवारी

10 अम्बेडकरनगर राकेश पांडेय

11 सीतापुर नकुल दुबे

12 प्रतापगढ़ अशोक त्रिपाठी

13 फतेहपुर सीकरी सीमा उपाध्याय

14 आगरा(सु) मनोज सोनी

15(सु) मिश्रिख डॉ नीलू सत्यार्थी

16(सु) मोहनलालगंज सी एल वर्मा

17(सु) बांसगांव  दूधराम

18(सु) नगीना गिरीशचन्द्र जाटव

19(सु) बुलन्दशहर योगेश वर्मा

20(सु) शाहजहांपुर अमर चन्द्र जौहर

21(सु) जालौन अजय सिंह पंकज

22(सु)लालगंज घूराराम

23 घोसी अतुल राय

24 गौतमबुद्ध नगर सतबीर नागर

25 अमरोहा मलूक नागर

26 अलीगढ अजीत बालियान

27 फर्रुखाबाद मनोज अग्रवाल

28 हमीरपुर संजय कुमार साहू

29 देवरिया विनोद जायसवाल

30 सुल्तानपुर चन्द्रभद्र सिंह

31 सलेमपुर R S कुशवाहा

32 अकबरपुर निशा सचान

33 फतेहपुर सुखदेव प्रसाद वर्मा 

34 बस्ती राम प्रसाद चौधरी

इस प्रकार अब सिर्फ श्रावस्ती,जौनपुर,आंवला और मछलीशहर(सु) की सीटें ही शेष हैं


घोषित सीटों में 6 मुस्लिम,7ब्राह्मण,1क्षत्रिय,1जाट,2गुर्जर,1भूमिहार,9दलित,3वैश्य और 4 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

Read more »

मौलाना हसन मेहदी की पुत्री मरियम ने CBSE बोर्ड में किया टॉप , खुशी की लहर

item-thumbnail

गाज़ीपुर । शहर के शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की छात्रा मरियम फ़ातिमा ने टॉप कर ज़िले में नाम रौशन किया । 90 प्रतिशत अंक पाकर कालेज टॉप करने वाली मरियम फ़ातिमा मोहल्ला नखास स्तिथ मौलाना सैय्यद हसन मेहदी की पुत्री है। इनकी माता का नाम उम्मे रबाब है, जो गृहिणी हैं। छात्रा मरियम फ़ातिमा ने बताया कि मेरा लक्ष्य CS बनने का है । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने गुुरुजनों को दिया है। मरियम फ़ातिमा का कहना है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी लगन व मेहनत से की। स्कूल में पढ़ाया गया तथा दिया कार्य ध्यानपूर्वक किया है। पिता मौलाना हसन मेहदी ने स्कूल में मिठाइयां बांटी और मोहल्ले में भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। ज्ञात हो कि मरियम फ़ातिमा के पिता मौलाना सैय्यद हसन मेहदी उत्तर प्रदेश के शिया समाज के बड़े धर्मगुरु है । साथ ही आल इंडिया शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ।
Read more »

मौलाना इंतेसार मेंहदी का निधन , जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब

item-thumbnail

गाज़ीपुर । वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना इंतेसार मेहदी के निधन से ज़िले में शोक का माहौल है । आज मौलाना इंतेसार मेहदी को जंगीपुर की कब्रिस्तान में सुपुरदेखाक किया गया । ज्ञात हो कि मरहूम मौलाना इंतेसार मेहदी मुज़फ़्फ़रपुर में दिनी तबलीग़ के काम को अंजाम दे रहे थे । रविवार को मुज़फ़्फ़रपुर में ही उनका निधन हो गया । उनकी मिट्टी जब उनके पैतृक आवास जंगीपुर पहुची तो कोहराम मच गया । हज़ारो की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने उनको सुपुरदेखाक किया । आल इंडिया शिया जागरण मंच ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया । शिया जागरण मंच के अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मौलाना इंतेसार मेहदी साहब हिंदुस्तान में अमन पसंद और समाज को आइना दिखाने वाले इनसान थे । हमने एक अच्छे आलीम और  जानकार को खो दिया । उन्होंने हमेशा गरीब व बेसहारा बच्चों का पिता की तरह पालन करते थे । बच्चों को अच्छी शिक्षा देते थे । इनके निधन से पूरा समाज मर्माहत है ।
Read more »

अरज़ानीपुर 28 रजब का जुलूस 16 अप्रैल को , जन्नतुलबकिह व 72 पंजो के अलम की होगी ज़ियारत

item-thumbnail




गाज़ीपुर । इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे कर्बला के प्यासे शहीद हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में अरज़ानीपुर में ऐतिहासिक 28 रजब का जुलूस 16 अप्रैल को सम्पन्न होगा । जुलूस में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की माँ हज़रत फातिमा ज़हरा की कब्र जन्नतुलबकिह और नहरे फरात की मंज़रकशी की जाएगी । साथ ही 72 पंजो के अलम की ज़ियारत कराई जाएगी । अंजुमन अहसनिया के अध्यक्ष कमरुल हसन हुसैनी फ़ैज़ी एवं सचिव सफदर रज़ा ने बताया कि अरज़ानीपुर का 28 रजब का जुलूस पूरे विश्व मे अपना एक अलग मुकाम रखता है इसी वजह से इस जुलूस में दुनिया के कोने कोने से इमाम हुसैन के चाहने वाले अपनी अकीदत का नज़राना पेश करने आते है । उन्होंने बताया कि जुलूस में मौलाना कमर सुल्तान , मौलाना एजाज़ हसनैन गदीरी , मौलाना ग़ज़नफर अब्बास तुसी सहित कई वरिष्ठ धार्मिक गुरु शिरकत करेंगे । तथा देश की जानी मानी अंजुमन मसुमिया राठहवेली फैज़ाबाद , सक्काये हरम दांदूपुर इलाहाबाद , अंजुमन करवाने कर्बला बनारस नौहखानी व सिनाज़नी करेगी । अंजुमन के अध्यक्ष कमरुल हसन हुसैनी फ़ैज़ी ने सभी मजहबो मिल्लत के लोगो से जुलूस में शिरकत की अपील किया है ।

Read more »

गाजीपुर से मुम्बई जाने वाली नयी ट्रेन का 20 अप्रैल को जौनपुर में भी होगा उद्घाटन

item-thumbnail

जौनपुर । रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 20 अप्रैल को गाजीपुर से मुम्बई के लिये चलाने वाली ट्रेन को गाजीपुर रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। उस दिन जौनपुर स्टेशन पर भी भव्य समारोह होगा।
रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चाभैया ने आज यहां बताया कि 20 अप्रैल को चलने वाली यह ट्रेन गाजीपुर से औड़िहार, केराकत होते हुये जौनपुर जंक्शन (भण्डारी स्टेशन) पर दोपहर एक बजे पहुंचेगी। यहां पर जौनपुर के सांसद डा. के पी सिंह ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर आगे के लिये रवाना करेंगे। यह ट्रेन गाजीपुर सिटी लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस है जो जफराबाद, मड़ियाहूं, जंघई, प्रयाग, इलाहाबाद होते हुये मुम्बई जायेगी।
Read more »
Older Posts
Home