जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन नदीम जावेद के अनुमोदन पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी फरहान आजमी ने युवा नेता रेयाज अहमद ‘राज’ एडवोकेट को जौनपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नगर के मीरपुर निवासी श्री अहमद को जिले की कमान संभालने की जानकारी होने पर पार्टी के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, शुभचिंतकों ने श्री अहमद को बधाई दिया। साथ ही पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना भी किया। वहीं मनोनयन के उपरांत युवा नेता कलन्दर बिन्द के नेतृत्व में श्री अहमद का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर फहीम जावेद, सद्दाम, समशाद, शादाब अख्तर, सूफियान अंसारी, बेलाल अहमद, गोलू मौर्य, राज यदुवंशी, अब्दुल्ला खां, सैफ अहमद, अरूण बिन्द, सलह मंसूरी, जाहिद मंसूरी, नीरज मौर्य तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
पुलिस ने चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं
जौनपुर। नौपेड़वा बाजार में स्थित हनुमान मंदिर पर एस-10 के सदस्यों के साथ जन चौपाल लगायी गयी। इस मौके पर स्थानीय थाने के हेड कांस्टेबल संजय ओझा व सर्वेश सिंह ने उपस्थित लोगों के बीच छोटे-छोटे विवादों को मौके पर ही निपटाये जाने की बात कही। इससे पीड़ित को थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस अवसर पर रिंकू निगम, हेमन्त सेठ, आशीष जायसवाल, अरविन्द मोदनवाल, साहबे आलम, सूरज, संतोष उमर वैश्य, अजय निगम, चन्दन मोदनवाल, अभिनय सिंह, अंकित जायसवाल, संदीप जायसवाल, मैनेजर अली सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ साहित्यकार डा. हृदय नारायण पाण्डेय का 90वां जन्मदिन मनाया गया
जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक व साहित्यकार डा. हृदय नारायण पाण्डेय का 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने डा. पाण्डेय का आशीर्वाद लेकर उनके दीर्घायु के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। नगर के परमानतपुर स्थित मंशा देवी मन्दिर के पास स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर समूह सम्पादक रामजी जायसवाल, शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी, समाजसेवी राजेश साहू, मनु पाण्डेय, समिक पाण्डेय, डा.ॉसुनील श्रीवास्तव, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, डा. रवि मिश्र, रमेश वशिष्ठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अजय पाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शीतला चौकिया धाम पोखरा एवं स्थल सुन्दर्रीकरण कार्य का शिलान्यास
राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, उ0प्र0 लखनऊ मा0 गिरीशचन्द्र यादव व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मा0 माया टण्डन द्वारा संयुक्त रूप से पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनान्तर्गत शासन से उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष 344.29 लाख लागत से शीतला चौकिया धाम पोखरा एवं स्थल सुन्दरीकरण कार्य का शिलान्यास तथा 14वॉ वित्त आयोग निधि अन्तर्गत 19.38 लाख की लागत से 115 मीटर उमरपुर वार्ड कृषि पार्क के सामने इण्टरलांकिग निर्माण तथा कोतवाली चौराहा पर 15.80 लाख से निर्मित आठ सीटेड पुरूष/महिला सामुदायिक शौचालय का लोर्कापण किया।
इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष मा0 दिनेश टण्डन एवं वर्तमान मान्य सभासद श्रीमती सविता मौर्या व नगर पालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों, नगर के संभ्रान्त व्यक्ति, बुद्विजीवी व्यक्ति ने मा0 मंत्री जी एवं पालिका अध्यक्ष का पुष्पों से स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया। उपस्थित बुद्विजीवी व्यक्तियों ने उपरोक्त कार्यों के लिए जनता के लिए अतिमहत्वपूर्ण/आवश्यक उपलब्धि होना कहा गया और यह भी प्रशंसा की गयी कि उपरोक्त कार्य जनहित में दैनिक उपयोगी कार्य हैं तथा मा0 मंत्री जी एवं पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया यह प्रयास जनता के लिये अत्यन्त लाभप्रद हैं। इससे जौनपुर नगर का सौन्दर्यीकरण एवं समुचित विकास हुआ हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, ठीकेदार, संभ्रान्त व्यक्ति राजदेव यादव, अनिल यादव, पूर्व ग्राम प्रधान पचहटिया, पूर्व प्रधान राजेश मौर्य तथा शीतला चौकिया के स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
Jaunpur news निर्वाचन संबंधी बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता नही बरती जाय। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि आचार संहिता किसी भी समय लागू हो सकती है तथा किसी भी समय चुनाव की तिथियां घोषित की जा सकती है इसलिए निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। समस्त बूथों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर लें। प्रत्येक बूथ पर लाइट, पानी, शौचालय, रैंप की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, बूथों की विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथ का पुनः सर्वे करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रत्येक दशा में निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे कर ले। वोटर लिस्ट में किसी मतदाता का नाम छूटा तो नहीं है। बीएलओ सभी के एपिक कार्ड चेक करें। किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में छूटना नहीं चाहिए। जिलाधिकारी में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना उनकी अनुमति के किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं काटा जाएगा।
इस अवसर पर सीडीओ गौरव वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक देहात संजय राय, अपर जिलाधिकारी द्वय आर.पी. मिश्र, रमाशंकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्र, समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकराने पर बाइक सवार की हुई मौत
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर के प्रतापगढ़ मार्ग पर बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के नडेरा (रामपुर) निवासी धर्मराज बिन्द 43 वर्ष अपनी हीरो मोटरसाइकिल से किसी काम से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे थे। प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित नजीर हास्पिटल के निकट सड़क के किनारे खड़ी ट्रक संख्या यूपी 72 ई-9621 में टकरा गये। परिणामस्वरूप गम्भीर चोट आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बता दें कि मृतक प्रतापगढ़ जनपद के शिवगढ़ ब्लाक में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक एसडी वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और मृतक की जेब में मिले मोबाइल से उसके परिजनों को घटना की सूचना दिये। मृतक की दो पुत्रियां प्रतिमा 28 वर्ष व लक्ष्मी 16 वर्ष व एक पुत्र गणपति बिन्द है। पुलिस ने पंचनामा करके मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
सपा की मासिक बैठक 2 मार्च को
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 2 मार्च दिन शनिवार को नगर के अलफस्टीगंजन स्थित पार्टी कार्यालय पर होगी जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने बताया कि उक्त बैठक में समस्त सम्बन्धित व जिम्मेदार लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है।
जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गत दिवस किये गये जानलेवा हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष अंसार अहमद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हस्सान अहमद कासमी, प्रदेश सचिव मतीयुद्दीन, बाबा फैयाज, सफ्फू, अयाज अहमद, मास्टर जावेद, मो. शाहनवाज, कमालुद्दीन, राकेश गुप्ता, अमरीश साहू, विरेन्द्र एडवोकेट, मो. शाहिद, मो. आरिफ, अबु हाशिम सिद्दीकी, मो. अलबबा, रमाशंकर एडवोकेट, मो. मेराज, मो. आतिफ, जाहिद शेख, आजाद, मंजर, नौशाद, अबरार, अरमान आदि मौजूद रहे।
राज्यमंत्री गिरीश यादव व चेयरमैन माया टण्डन ने किया लोकार्पण
जौनपुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजनान्तर्गत शासन से उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष 344.29 लाख रूपये लागत से मां शीतला चौकियां धाम, पोखरा, स्थल के सुन्दरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। साथ ही 14वां वित्त आयोग निधि अन्तर्गत 19.38 लाख रूपये की लागत से 115 मीटर की उमरपुर वार्ड के कृषि पार्क के सामने इण्टरलांकिग निर्माण, कोतवाली चौराहे पर 15.80 लाख रूपये से निर्मित 8 सीटेड पुरूष/महिला सामुदायिक शौचालय का लोर्कापण किया गया। उपरोक्त लोकार्पण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व चेयरमैन माया टण्डन ने संयुक्त रूप से किया। इसके पहले पूर्व चेयरमैन पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन सहित सभासद सविता मौर्या, पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों आदि ने राज्यमंत्री श्री यादव को स्वागत किया। इस अवसर राजदेव यादव, अनिल यादव, पूर्व प्रधान राजेश मौर्य सहित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
मां दक्षिणा काली मंदिर का स्थापना दिवस 4-5 मार्च को
जौनपुर। नगर के सिटी रेलवे स्टेशन के क्रासिंग के पास स्थित मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर का 36वां वार्षिक स्थापना दिवस व भव्य श्रृंगारोत्सव 4 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन मनाया जायेगा। इसी को लेकर मन्दिर परिसर में हुई बैठक में मंदिर के पुजारी भगवती सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन 1984 को इस मंदिर की नींव रखी गयी थी। तभी से निरन्तर हर वर्ष दो दिवसीय स्थापना दिवस व श्रृंगारोत्सव होता है। 4 मार्च को रामचरितमानस पाठ व 5 मार्च को हवन-पूजन के बाद महाप्रसाद का वितरण होगा। साथ ही शाम 7 बजे से भजन संध्या चलेगा जहां आशीष पाठक, जितेन्द्र झा, जुबेर खान, पंकज सिन्हा, शैली गगन सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे। बैठक में दल सिंगार विश्वकर्मा, संतोष त्रिपाठी एडवोकेट, एसपी सिंह, रामपाल विश्वकर्मा, संतोष चतुर्वेदी, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, उपेन्द्र सिंह, वन्देश सिंह, सर्वेश सिंह, भानू मौर्या, विक्रम गुप्ता, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, डा. प्रमोद कुमार, डा. सौरभ उपाध्याय, अमित निगम, विनय सिंह, सुरेन्द्र मौर्य, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
नन्हकू पहलवान नहीं रहे, लोगों ने जताया शोक
जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा यादव के पिता नन्हकू पहलवान उर्फ सदाफल यादव का हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होने पर परिवार, क्षेत्र, पार्टी सहित पहलवानी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि श्री यादव पहलवान के साथ समाज के प्रति सेवक के रूप में जाने जाते थे। नगर के बल्लोच टोला स्थित उनके आवास पर लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
पापी व्यक्ति भी श्रीमदभागवत महापुराण श्रवण से हो जाता है पावनः अंकितानन्द महाराज
जौनपुर। जिस प्रेत की मुक्ति गया श्राद्ध से नहीं होती, उसकी मुक्ति श्रीमदभागवत महापुराण के श्रवण से संभव है। पापी व्यक्ति भी श्रीमदभागवत महापुराण के श्रवण से पावन हो जाता है। यहां तक कि प्रेत योनि से भी छूट सकता है। उक्त उद्गार सिद्धपीठ श्री महाकाली जी मंदिर के प्रांगण में स्व. शंकर लाल जायसवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के दूसरे दिन श्रद्धालुओं के बीच वृंदावन से पधारे कथा व्यास स्वामी अंकित आनन्द महाराज ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बड़े ही भाग्य से मिला है। यह साधन का धाम व मोक्ष का द्वार है। जीव सत्कर्म करके नर से नारायण हो सकता है। गंगा दो हैं। एक गंगा जो विष्णु भगवान के चरण से निकली हैं और दूसरी गंगा कथा व्यास के श्रीमुख से निकली हैं। गंगा में स्नान करने से तन पवित्र होता है। भागवत रूपी गंगा में स्नान करने से मन पवित्र होता है। यह कथा मरने के बाद भी तार देती है। कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजक अनिल जायसवाल व मुख्य यजमान विमला जायसवाल हैं। इस अवसर पर सुनील जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, गाना जायसवाल, मनोज कुमार, कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित तमाम श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
दो दिवसीय शीराज-ए-हिन्द महोत्सव 2 व 3 मार्च को
जौनपुर (टीएनए)। जन-गण-मन संस्था उत्तर प्रदेश द्वारा दो दिवसीय शीराज-ए-हिन्द महोत्सव 2 व 3 मार्च को सुनिश्चित है। उक्त अवसर पर तमाम हस्तियों को उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित भी किया जायेगा। यह आयोजन उपरोक्त तिथि को सायं 4 से रात्रि 10 बजे तक नगर के चहारसू चौराहे के पास स्थित अशोक टाकीज के प्रांगण में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजक असलम शेर खान ने बताया कि 2 मार्च को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व विशिष्ट अतिथि सांसद डा. केपी सिंह, विधायक डा. हरेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, समाजसेवी विजय सिंह हैं तथा अध्यक्षता समाजसेवी अशोक सिंह करेंगे। 3 मार्च को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी हैं तथा अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव करेंगे।
एक नया भारत बनाने का संकल्प लें कार्यकर्ताः रीता जायसवाल
जौनपुर। कमल दीपक जलायें व संकल्प लें। एक नया भारत बनाने का संकल्प, प्रगतिशील व सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प, भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लें कार्यकर्ता। फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प भी लें। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की शाहगंज इकाई की अध्यक्षता रीता जायसवाल ने कही। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की उपरोक्त बातें दोहराते हुये लोगों से अपने आपको भाजपा के प्रति रूप से समर्पित प्रेरित होने की बात कही। इसके पहले लाभार्थी के घर पर कमल दीप जलाया गया। इस इस अवसर पर जिला मंत्री विजय लक्ष्मी, रेनू मोदनवाल, विकास चौरसिया, छोटू माली, श्रवण अग्रहरी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
माता पार्वती व नन्दी महाराज प्रतिमा का स्थापना दिवस 6 मार्च को
जौनपुर। ऐतिहासिक शाही पुल के नीचे विराजमान गोमतेश्वर महादेव (गोपी घाट) के प्रांगण में स्थापित माता पार्वती एवं नन्दी महाराज का 4वां वार्षिकोत्सव आगामी 6 मार्च दिन बुधवार को मनाया जायेगा। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति द्वारा स्थापित उक्त प्रतिमा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रृंगार, पूजन, आरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम आयोजक शिवा वर्मा ने समस्त भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।
इसहाक बाबा के उर्स में उमड़े जायरीन मांगी मन्नते
जौनपुर। बुधवार शहर के विशेषरपुर स्थित हमजा चिश्ती बाबा के बगल कादरी कामली इसहाक शाह बाबा का नवे दौर के उर्स में उमड़े जायरीन मांगी मन्नते उनके चाहने वालों ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया उर्स और महफिले शमा सजाने के साथ बाबा की मजार पर चादर व गुलपोशी कर फातेहा पढने के साथ ही मन्नतों मुरादों में मशगूल रहे।
शहर के मोहल्ला उर्दू बाजार स्थित कादरी कामली इसहाक शाह बाबा के आवास पर देश के विभिन्न जनपद में मऊ, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़ आदि के अलावा प्रान्त में सूरत, मुम्बई, केरल, पूणे के अलावा अन्य प्रान्तों से आये हुये बाबा के चाहनें वाले और मुरीदैन द्वारा सर पर गागर व चादर रखकर उनके आवास से मजार तक साथ चलते हुए पहुचे। शहर के कौव्वाल हफीज जौनपुरी, गुड्ïडू आदि कौव्वालों द्वारा पूरे रास्ते कौव्वाली का नजराना पेश करते चल रहे थे। तत्पशचात मजार पर पहुचकर गूलपोसी व चादर पोसी करके मन्नतों मुरादों में मशगूल हो गये। बारी-बारी लोगों ने अपनी-अपनी चादर बाबा के मजार पर चढ़ाई इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये मदरसा हनफिया के मौलाना हशशाम जाफरी ने तकरीर किया और इससे पहले शेर वाली मजस्दि के पेशे इमाम कारी जिया ने नात पढ़कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया और खुब वाह वाही लूटी। बाद इसके पूरी रात कौव्वालों द्वारा एक से एक बेहतरीन कलाम पेश करने का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में मोहम्मद आफाक, इरफान, अलाऊद्ïदीन, मो. जमील, मो. लतीफ, शफीक, इमतेयाज अहमद, मुनव्वर, सरदार हुसैन, हलीम बाबा, महबूब बाबा, जुबैर अहमद, मुनीर अहमद, गुलाम हुसैन, अन्नू मोहम्मद अशफाक आदि रहे।
सपा शिक्षक सभा की बैठक में 13 प्वाइण्ट रोस्टर व लोस चुनाव पर हुई चर्चा
जौनपुर। उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू 13 प्वाइण्ट रोस्टर, एससी/एसटी तथा ओबीसी वर्ग के आरक्षण का खुला उल्लंघन है। 23 प्वाइण्ट रोस्टर के आ जाने से उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षित पदों को पूरा नहीं किया जा सकता है। उक्त बातें अलफस्टीनगंज में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को आयोजित मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डा. ईश्वर लाल यादव ने कही। साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिये कार्यकर्ताओं से अपील किया। इसी क्रम में जिला प्रवक्ता लाल बहादुर यादव, जिला सचिव कमल नयन सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन करते हुये महासचिव यादवेन्द्र कुमार ने कहा कि समाजवादी शिक्षक सभा के साथी बूथ स्तर पर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक करके बूथ जीतने की रणनीति बनायें। इस अवसर पर राजेन्द्र बुद्ध, अनिल यादव, महेन्द्र विश्वकर्मा, महेन्द्र प्रताप यादव, हेमंत कुमार, विकास विक्रम, इन्द्रेश कुमार, राज बहादुर यादव, यशवंत राम, मो. शाहिद नईम, शिशिर यादव, लालचन्द विश्वकर्मा, हौंसला पाल, रामयश पटेल, अजीत चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
बिजली विभाग ने 20 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
जौनपुर। बिजली विभाग के बकायेदारों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान बुधवार को भी जारी रहा। गत दिवस विद्युत विच्छेदित संयोजन को बिना विद्युत बिल के भुगतान के पुनः जोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस आशय की जानकारी देते हुये अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ ने बताया कि अधिशासी अभियंता अभिषेक श्रीवास्तव, उप खण्ड अधिकारी मनिजर प्रसाद, अमर प्रसाद, अवर अभियंता अवधेश कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को टीम निकली। टीम ने बक्शा क्षेत्र के बबुरा में रामलखन, रामकृपाल, गुलाम सिंह, जेठू यादव, केशरी प्रसाद, बृजेश, हरकली, विपिन श्रीवास्तव, महावीर, रामलाल, भुलई, शोभनाथ यादव, गोरखनाथ यादव, रघुवीर प्रसाद, गिरजाशंकर, राम अभिलाष यादव, सरायख्वाजा क्षेत्र के खजुरा में उस्मान अली, सुल्तान अहमद, मजीद शाह, अकबर अली के खिलाफ कार्यवाही किया। टीम ने चेकिंग के दौरान गलत पाये जाने पर उपरोक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में धारा 138 बी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया।
काली चौरा मन्दिर से निकली साईंनाथ की भव्य पालकी
जौनपुर। शाहगंज नगर में स्थित प्राचीन काली चौरा मन्दिर से साईं नाथ की भव्य पालकी निकाली गयी जिसका नगर भ्रमण कराते समय हजारों भक्तों ने दर्शन किया। गाजे-बाजे के साथ निकली पालकी के साथ बैठी मन्दिर की पुजारिन सुशीला मालिन सभी भक्तों को प्रसाद देती चल रही थीं। इसके पहले सभी भक्तजन मन्दिर प्रांगण में एकत्रित हुये जहां से निकली पालकी शाह पंजा रोड, चूड़ी मोहल्ला होते हुये मेन रोड पर स्थित रामलीला भवन पहुंची। यहां से पालकी लोहा मण्डी, कोतवाली चौराहा, जेसीज चौक, रोडवेज, तहसील, नयी आबादी होते हुये सुल्तानपुर मार्गपर स्थित सुरिस पहुंचकर समाप्त हुई। वहां से सभी भक्त वाहन पर सवार होकर खुटहन क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर स्थित ग्राम बसौली साईं मन्दिर पहुंचे जहां सभी एक साथ दर्शन किये। शोभायात्रा में पुरूषों की अपेक्षा मातृशक्ति की संख्या अधिक रही जो भक्ति गीतों पर थिरकती नजर आयीं। पुरूष अपने कंधे पर पालकी उठाये थे तो महिलाएं ताली बजाती चल रही थीं। रास्ते में तमाम स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जलपान आदि की व्यवस्था करने के साथ तोरण द्वार बनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर तमाम भक्तों की उपस्थिति रही।
’एक गांव, एक काल, एक सिपाही’ की तर्ज पर होगा कामः एसपी
जौनपुर। नवागत आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उनके निर्देशन में जनपद की पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बिट सिस्टम को क्रियाशील करने के साथ नगरीय क्षेत्र में प्रायोगिक तौर पर पृथक बीट काडर बनाकर बीट सिस्टम को और प्रभावी बनाने के कार्य किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत बीट के कार्य हेतु अलग से कर्मचारी चिन्हित करके उनको बीट से सम्बन्धित सूचना को संकलित करने व बीट में सम्मन नोटिस तामिला कर विभिन्न प्रकार के सत्यापन सहित बीट क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में बिट सूचना दर्ज कराये जाने की पूरी जिम्मेदारी होगी। अलग बीट काडर बनाये जाने से बीट सिस्टम प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। इसके अतिरिक्त देहात क्षेत्र में थानों के बीट कर्मचारियों को सारी जिम्मेदारी सौंपते हुये सप्ताह में 3 बार बीट क्षेत्र में भ्रमण करके क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी करने, बीट सूचना दर्ज कराये जाने, बीट सम्बन्धित सूचना संकलित करने की जिम्मेदारी दी गयी है। आरक्षी अधीक्षक ने जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु ’एक गांव, एक काल, एक सिपाही’ की एक नयी पहल शुरू की है जिसके अन्तर्गत प्रत्येक गांव में प्रतिदिन बीट आरक्षी काल करके गांव का हालचाल लेगा। तथा गांव में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी लेगा। गांव में होने वाली घटनाओं से थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को अवगत कराकर तुरन्त निस्तारण कर पीड़ित को न्याय दिलाया जायेगा। प्रत्येक बीट आरक्षी द्वारा उसके आवंटित क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध/सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों नजर रखी जायेगी। क्षेत्र में होने वाली हर घटना से अवगत कराने हेतु चुने गये सम्भ्रान्त व्यक्तियों के माध्यम से गांव में होने वाली हर घटना, कार्यक्रम, धरना आदि की वास्तविक स्थिति की जानकारी कर निस्तारण कराया जायेगा। इस पहल के अन्तर्गत प्रतिदिन शाम को गांव के किसी एक व्यक्ति विशेष से फोन द्वारा सम्पर्क कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जायेगी। इस तरह शान्ति व्यवस्था हेतु हर गांव पर पुलिस की नजर बनी रहेगी।
Home
मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज
जौनपुर
M. S. S. PUBLIC SCHOOL
Post Ads
Translate
Popular Posts
-
मेडिकल कॉलेज जौनपुर का विशेष अभियान, 600 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच गोद लिए गए गांव के प्राथमिक विद्यालय में सात दिनों से च...
-
जौनपुर में एआरपी की समीक्षा बैठक संपन्न, शैक्षिक योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश छह विकास खंडों के एआरपी के कार्यों की हु...
-
( सोहराब ) जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा ...
-
सर सैयद अहमद खान की जयंती पर मरीजों में बांटे फल, नौ पूर्व छात्रों ने किया रक्तदान वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान बोले—रक्तदान म...
-
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सोमवार को ज...
Labels
jaunpur
जौनपुर
up
INDIA . WORLD
India
news jaunpur
jaunpur news
INDIA . Up jaunpur
LUCKNOW
up jaunpur
jaunpur up
sports
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
corona
INDIA . jaunpur
jaun pur
jainpur
loksabha
JAUNPUR
election
jaunput
news up
jaunour
GHAZIPUR
congress
world
jaaunpur
janupur
jaunpir
jaunpr
jauunpur
कानपुर
JAUNPUUR
Jaunpur up indian
NEWS .UP .JAUNPUR
bjp
jau npur
न्यूज़ जौनपुर
पटना
AUNPUR
Jaunapur
NEWS . UP
azamgarh
jaunpu
उन्नाव
जौनपुर news
AMBEDKARNAGAR
JANPUR
JAUNNPUR
featured
jaunpur .up
jaunpur जौनपुर
jaunpurr
जैनपुर
जौनपुर न्यूज़
मिर्जापुर
शाहगंज
BARABANKI
BIHAR
KOLKATA
bsp
haunpur
jahnpur
jaunpue
news
varanasi
जौनपुर up
वाराणसी
शाहगज
DELHI
JUNPUR
Sport
jaqunpur
jaumpur
jaunlur
jaunpur news :
jaunpur.up
jaupuur
juaunpur
lokasabha
post
priyanka
sapa
इंडिया
जौनपुए
नेवस जौनपुर
बिज़नेस
सीतापुर
AJUBA
CRICKET
JALAUN
Jaunpurs
Mumbai
NPS
PATNA
TIGER
TV
Television
Up jaunpur news
VIDEO
allahabad
ayodhya
dr
film
jaqunpur news
jau pur
jau8npur
jaun
jaunjpur
jaunopur
jaunphr
jaunpjur
jaunppur
jaunprr
jaunpuer
jaunpur कुश्ती
jaunue
jaupur
jayapur
jhansi
jjaunpur
kanpur
mathura
metro
mla
mp
naunpur
pakistan
phulpur
police
rahul
rajbabbar
ramdan
religion
s.p.news
sajid
siraj
sp
up .jaunpur
up इंडिया
up सीतापुर
varansi
vote
voter
wine
अंतर्राष्ट्रीय
अम्बेडकर नगर
इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग कार्यक्रम आयोजित
उत्तर पदेश
उप
एस एम मासूम
खेतासराय
गाजीपुर
गौराबादशाहपुर
जम्मू
जानपुर
जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
जी एच के हॉस्पिटल
जोधपुर
जौनपु
जौनपुर jaunpur
डीएम का अभिनव प्रयास: मिशन समर्थ से बहुरेंगे दिव्यांग बच्चों के दिन
तीसरे दिन संस्कार महोत्सव का हुआ आयोजन
थानाध्यक्ष बक्सा
नई दिल्ली
नई दिल्लीः
नेवस जौनपुरी
भारत
मड़ियाहूं
राष्टीय
ललितपुर
शिक्षक
श्रीनगर
सफलता की कहानी- कृषक की जुबानी
सरजू प्रसाद शैक्षिक
सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान ने मरीजों को दिया कीट
स्कूल
ज़िला बेसिक शिक्षा

