विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

item-thumbnail
जौनपुर : जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र ग्राम समृद्धि योजना, मनरेगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, छात्रवृत्ति, विद्युतीकरण, पोषण मिशन योजना, स्वास्थ्य मिशन आदि योजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी।
जिलाधिकारी ने मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल मिशन आदि की जानकारी प्राप्त की। बैठक में विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, पारर्दर्शी किसान योजना आदि की समीक्षा की। जनपद में चल रहे सड़क निर्माण के कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने तथा समस्त सड़को को गड्ढामुक्त करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि उच्च गुणवत्ता की स्ट्रीट लाइट ही लगाई जाए तथा ई0ओ0 नगर पालिका जौनपुर को निर्देश दिया कि डोर टू डोर कुड़ा उठाना सुनिश्चित कराये। 
बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग की समीक्षा करते हुए  मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा रखने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों एवं आशाओं का भुगतान शत-प्रतिशत कराएं। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश देते हुए कहा कि माइनरों की सफाई कराएं जिससे पानी टेल तक पहुंच सके। जिलाधिकारी ने विभागवार मासिक प्रगति की समीक्षा की। जिन विभागों की प्रगति में कमी पायी गयी उन्हे हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाये। 
                                  बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामजी पांडेय, जिला विकास अधिकारी दयाराम, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीएसटीओ रामदरश यादव, डीएफओ ए.पी. पाठक, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह सहित बीडीओे एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Read more »

पास लेने में युवकों को पीटा

item-thumbnail
जौनपुर।  जलालपुर थाना क्षेत्र के ओइना गांव के पास नहर मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर मे पास लेने के विवाद मे बोलरो सवार लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पीटकर घायल कर दिया। बताते हैं कि पास लेने के विवाद में बोलेरो सवार लोगों ने बाइक सवार मयंक सिंह और अमित सिंह को मारपीट कर जख्मी कर दिया और मोबाइल के साथ 4300  नकद छीन लिया। सूचना दिये जाने पर  पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी।
Read more »

नगर पालिका के मैदान पर चल रहे रामचरितमानस में उमड़ी भीड़

item-thumbnail
जौनपुर। आज मनुष्य भगवत चिन्ता छोड़कर विषय वासनाओं के चिन्तन में लगा हुआ है, इसलिये परमार्थ के कार्यों से विमुख होता जा रहा है। मनुष्य को बाह्य व आंतरिक सुन्दरता परमात्मा की कृपा से प्राप्त होती है। भगवान राम के जीवन आदर्श आज आत्मसात करने की आवश्यकता है। उक्त विचार नगर पालिका के टाउन हाल के मैदान पर चल रहे छः दिवसीय रामचरितमानस के दूसरे दिन शंकरगढ़ से आये कथा वाचक डा. दिनेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया। जौनपुर मानस प्रचारिणी सभा के बैनर तले आयोजित कथा में कानपुर के शिवशंकर मिश्र ने हरि अनन्त हरिकथा अनन्ता की व्याख्या करते हुये कहा कि भगवान पूरे जगत में अनन्त रूपों में विद्यमान है। इसी क्रम में दिनेश मिश्र दिनकर ने कहा कि रामचरितमानस ऐसा सागर है जिसमें अनन्त मोती बिखरे पड़े हैं। कथा के अन्त में आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर टीडी कालेज के प्रबन्धक अशोक सिंह, जगदीश चन्द्र गुप्त, जागेश्वर जी, राम आसरे साहू, राम आसरे मामाजी, सत्य प्रकाश गुप्त, अमरनाथ मोदनवाल, विनय जायसवाल, प्रेम नारायण सिंह, अमरपाल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में मानस प्रचारिणी सभा के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्त पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read more »

नेशनल प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

item-thumbnail
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के जौनपुर के प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हृदय राम ने बताया कि नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में राम लाल यादव ने 7500 मीटर में स्वर्ण पदक, दुर्गेश यादव ने हॉल स्टेप में स्वर्ण पदक, राम अवतार राजभर ने 1500 मीटर एवं 10 किमी में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताा कि नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इससे खिलाड़ियों का मनोबल एवं उत्साह उत्कृष्ट होगा। साथ ही भविष्य में प्रतिस्पर्धा में सहभागिता उच्च कोटि का प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
Read more »

आयुक्त, प्रमुख सचिव व मंत्री से मिला ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन

item-thumbnail
जौनपुर। शैलेन्द्र विक्रम सिंह जिलाध्यक्ष/प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने बताया कि प्रान्तीय महामंत्री शशिकान्त श्रीवास्तव के नेतृत्व और प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष चन्द्रेश श्रीवास्तव, सीके गुप्ता की उपस्थिति में प्रान्तीय पदाधिकारियों का एक शिष्टमण्डल आयुक्त ग्राम्य विकास, प्रमुख सचिव ग्राम्य ग्राम विकास एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ग्राम्य विकास से मिलकर प्रत्येक विकास खण्डों में कार्यात्मक आवश्यकता के अनुरूप पदों के सृजन पर चर्चा किया जिस पर सभी सकारात्मक जवाब दिया। श्री माझिल ने बताया कि संगठन का स्थापना दिवस 10 जनवरी को अपरान्ह 2 बजे से विकास भवन स्थित चतुर्थ तल के सभागार में मनाया जायेगा। उक्त कार्यक्रम मेें लिपिकीय संवर्ग के समस्त कर्मचारियों से ससमय भागीदारी किये जाने की अपील किया है। 
Read more »

जिलाधिकारी ने सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान कार्यक्रम का किया उद्घाटन 

item-thumbnail
जौनपुर  जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के कर कमलों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित टीकाकरण सत्र स्थल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान में 0 से 2 वर्ष तक के जिले के सभी बच्चों एवं गर्भवती माताओं को वृहद अभियान चलाकर टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा। 
  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि 8 से 18 जनवरी 2018 तक सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान कार्यक्रम चलाने का निर्णय भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान में 0 से 2 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं गर्भवती माताओं को वृहद अभियान चलाकर टीकाकरण से आच्छादित किया जाना है। इस अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में प्रयुक्त होने वाली सभी वैक्सीन (ओरल पोलियो, बीसीजी, हेपेटाईटिस बी, डीपीटी, मीजिल्स, जे.ई., एवं टेटनस) से नये व छूटे हुये सभी बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा, जिससे बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारियों जैसे पोलिया, टी.बी., हेपेटाईटिस, गलाघोंटू, टेटनस, खसरा एवं जापानी बुखार से बचाया जा सके तथा इन बिमारियों के पश्चात् होने वाले कुपोषण से बचा जा सके। टीकाकरण अभियान की शिशु मृत्यु दर कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अभियान में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से छूटे हुए क्षेत्रों में 0 से 2 वर्ष तक के नये व छूटे हुए बच्चों को 8 से 18 जनवरी 2018 तक आच्छादित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील किया कि इस अभियान में 0 से 2 वर्ष तक के सभी बच्चों को आच्छादित करेंगे, नये एवं टीकाकरण से छूटे बच्चों पर विशेष फोकस रहेगा, जिससे टीकाकरण से कोई वंचित न रह जाय। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसएमओ डब्ल्यूएचओ डा. आईएन तिवारी, अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय श्रीमती महालक्ष्मी वर्मा एचवी, श्रीमती मोहिनी देवी, सुधीर अष्ठाना आदि लोग उपस्थित रहे। 
Read more »

दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोषी बाबू की मनी 12वीं पुण्यतिथि

item-thumbnail
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा बुधवार को न्यायालय के सभागार में अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता सन्तोष श्रीवास्ताव सन्तोषी बाबू की 12वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने संतोषी बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये श्रद्धांजली दिया। साथ ही संतोषी बाबू को महान विद्वान व उत्तम व्यक्तित्व का धनी बताया। इसी क्रम में भारतीय न्याय के समक्ष चुनौतियों पर गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां वक्ताओं ने कहा कि भारत का संविधान सर्वोच्च है। भारत के समस्तर नागरिकों को सामाजिक आर्थिक न्याभय मिलना चाहिये। यही न्याय पालिका का उद्देश्य है। गोष्ठी में वर्तमान अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र उपाध्याय, पूर्व मंत्री सुभाष चन्द्र यादव, यादवेन्द्र दत्त चतुर्वेदी, सन्तोष श्रीवास्तभव, मंत्री अनिल सिंह कप्तान सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर दुष्यदन्त सिंह, पूर्व डीजीसी राजीव गुप्ता, एडीजीसी संजय श्रीवास्तुव, आनन्द स्वरूप वर्मा, वशिष्ठ नरायन शुक्ला, सत्य नरायन सिंह, पूर्व मंत्री रमेन्द्र नाथ श्रीवास्ताव, लोलारक दूबे, गोपाल लाल श्रीवास्ताव, अजीत सिंह, मनीष सिंह, बीआर यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, सूर्यमणि पाण्डेय, रविन्द्र विक्रम सिंह, बृजेश निषाद, श्रीकान्त श्रीवास्तव, नीलेश निषाद, प्रशान्त पंकज श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मिश्रा, अरुण जायसवाल, शहनशाह हुसैन रिजवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा व गोष्ठी का संचालन मंत्री अनिल सिंह कप्तान ने किया। अन्त में संतोषी बाबू के पुत्र भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Read more »

इस्लाम अमन, शांति का मजहब है : कमर अब्बास

item-thumbnail
जौनपुर। नगर में इमामे हसन असकरी अ.स. की शहादत के मौके पर अय्यामे अजा के आखिरी दिन मंगलवार को जगह-जगह जुलूस निकाला गया और मजलिसों के बाद शबीहे ताबूत, अलम, जुलजनाह व ऊंटों पर रखी अमारियों का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मोहल्ला ख्वाजा दोस्त पोस्तीखाना में इमामबाड़ा गुलाम अब्बास पर मजलिस हुई। मजलिस के बाद अंजुमन मजलूमिया के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ इनाम अली खां के आवास के पास पहुंचा जहां पर एक तकरीर हुई जिसके बाद अलम, तुर्बत व जुलजनाह बरामद हुआ। जुलूस आगे कदीम रास्तों से होता हुआ सिपाह पहुंचा जहां डा. कमर अब्बास ने तकरीर कर इमामे हसन असकरी अ.स. के शहादत पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर डा. हाजी सैय्यद कमर अब्बास ने कहा कि इस्लाम अमन व शंाति का मजहब है। इस मजहब के रहबर को रहमतुल लिल आलमीन कहा जाता है क्योंकि वह पूरे आलम के लिए रहमत बनकर दुनिया में तशरीफ लाए। इसलिए उनके मानने वालों की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह एक दूसरे के लिए जहमत न बने और अम्नों अमान कायम रखें। तकरीर के बाद शबीहे जुलजनाह और ताजिया, अलम बरामद हुआ। जिसमें नगर क ी तमाम अंजुमनों ने नौहा व मातम करते हुए अपने कदीमी रास्ते से होते हुए सिपाह स्थित नबी साहब के रौजे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसी क्रम में सिपाह मोहल्ला में इमामबाड़ा से भी जुलूसे आमारी निकाला गया । जिसमें अंजुमनों ने नौहा मातम कर करबला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। जुलूस अपने कदीम रास्ते से होते हुए नबी साहब इमाम बारगाह पहुंचा जहां ताजिया को सुपूर्दे खाक किया गया।
Read more »

विस निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों की सूची उपलब्धः एडीएम

item-thumbnail
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ 16 नवम्बर के निर्देश के क्रम में अवगत कराया जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में अवस्थित समस्त 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 364 बदलापुर, 365 शाहगंज, 366 जौनपुर, 367 मल्हनी, 368 मुंगराबादशाहपुर, 369 मछलीशहर (अ.जा.), 370 मड़ियाहूं, 371 जफराबाद एवं 372 केराकत (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची आयोग द्वारा लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अन्तर्गत अनुमोदित कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त मतदेय स्थलों की सूची सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में अवलोकनार्थ उपलब्ध है। किसी कार्य दिवस में मतदेय स्थलों की सूची का अवलोकन किया जा सकता है।
Read more »

राजद ने जौनपुर, मछलीशहर व जफराबाद में उतारा प्रत्याशी

item-thumbnail
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक तारापुर में स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां आगामी नगर पालिका/पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई। इस मौके पर डा. सिंह ने कहा कि पार्टी जिले की समस्त नगर पालिका /पंचायत अध्यक्ष सहित सभी वार्डों में प्रत्याशी लड़ायेगी। आपसी विचार-विमर्श के बाद जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु उर्मिला निषाद पत्नी गोरख निषाद को नामित किया गया। साथ ही लालती निषाद को वार्ड नं. 20, मोहम्मद शर्फुद्दीन को वार्ड नं. 17, सब्बीर हसन को वार्ड नं. 36, अहमद अली को वार्ड नं. 35 से घोषित किया गया। वहीं जफराबाद नगर पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष के प्रति प्रमोद बरनवाल सहित समस्त 10 वार्डों में प्रत्याशी उतारा गया। डा. सिंह ने बताया कि मछलीशहर नगर पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष संजय जायसवाल की पत्नी सरोज जायसवाल सहित सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारकर सिम्बल दे दि दया गया। शेष वाडों सहित अन्य नगर पालिका व पंचायत का भी सिम्बल शीघ्र फाइनल कर दिया जायेगा। बैठक में डा. एसए रिजवी, महेन्द्र विश्वकर्मा, शमशेर अली, अशोक प्रधान, महाबल मौर्य, अखिलेश पाल, करमू निषाद के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read more »

कार की चपेट से बाइक सवार वृद्ध घायल

item-thumbnail

खेतासराय (जौनपुर)।23 अगस्त
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के पास रविवार को सायं कार की चपेट में आने से मोपेड सवार एक वृद्ध घायल हो गया।कार सवार लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल वृद्ध को अपनी कार से खेतासराय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां वृद्ध की हालत चिंताजनक बनी हुई है।जानकारी होने पर घायल के परिजन भी हास्पिटल पहुंच गये हैं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहादीपुर गांव निवासी 60 वर्षीय राम आसरे प्रजापति मछली लेकर मोपेड से घर जा रहा था।जपटापुर में पोटरिया मोड़ के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण सामने से आ रही एक मारुति कार से टक्कर हो गयी।जिससे मोपेड सवार राम आसरे गम्भीर रूप से घायल हो गया।कार सवार लोगों मानवता की मिशाल पेश करते हुए घायल वृद्ध को अपनी कार में बैठाकर सीधे खेतासराय एक निजी अस्पताल पहुंचे।और अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज का पूरा खर्च उठाते हुए मौके पर डटे रहे।घायल राम आसरे अभी भी बेहोशी की हालत में है।सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों से घायल वृद्ध का नाम और पता की जानकारी हुई।

Read more »

सांसद की अध्यक्षता में विद्युत संबंधी विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

item-thumbnail

जौनपुर। विद्युत सम्बन्धी विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में बुधवार की देर सायं सांसद कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अधीक्षण अभियंन्ता विद्युत एके मिश्र ने कहा कि अविद्युतीकरण 261 मजरों के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है जिसमें विद्युतीकरण का कार्य माह जून के द्वितीय सप्ताह में प्रारम्भ किया जायेगा। सांसद आदर्श ग्राम योजना बुढुपुर एवं आरा में पोल पहुंच चुके हैं। इन ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। सिस्टम स्टेªथिंग एवं आगमेंटेशन में सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा सामाग्री प्रबन्धन की कार्यवाही चल रही है। आईपीडीएस योजना के अंतर्गत जनपद के 8 नगरों में 33 केवी एसोसिएटेड लाइन बनाने में सिस्टम स्टेªथिंग का कार्य, एलटी लाइन का निर्माण एवं डीटी लगाने का कार्य प्रस्तावित है। खेतासराय एवं जफराबाद मेें विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। खेतासराय 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र हेतु सिविल कार्य प्रारम्भ हो गया है। जफराबाद टाउन में 12 एसटी पोल एवं खेतासराय में 166 एसटी पोल का इरेक्शन हो चुका है। जफराबाद में 157 एलटी पोल, जौनपुर नगर में 397 एलटी पोल, केराकत में 102 एलटी पोल, मड़ियाहूं में 29 एलटी पोल और मछलीशहर मेें 42 एलटी पोल लगाये जा चुके है। पावर परिवर्तकों के क्षमता वृद्वि का कार्य जनपद में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने, गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 26 उपकेेन्द्रों पर परिवर्तकों की क्षमतावृद्वि कर 8 एमवीए किये जाने का कार्य प्रस्तावित है इनमें मछलीशहर उपकेन्द्र की क्षमतावृद्वि कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खण्डवार वितरण परिवर्तकों की क्षमतावृद्वि की स्वीकृति प्राप्त हो चृकी है। जिसमें वितरण खण्ड प्रथम में 144 नग क्षमतावृद्वि, द्वितीय में 75 नग क्षमतावृद्वि, तृतीय में 192 नग क्षमतावृद्वि, शाहगंज में 33 नग क्षमतावृद्वि है। 48 घण्टे मेें क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को बदलने के हेतु कार्यशाला खण्ड द्वारा वाहनों को विभिन्न क्षेत्रो मेें लगाया जाय। जिससे क्षतिग्रस्त परिवर्तकों को 48 घण्टों में बदला जा सके। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों को 18, तहसील मुख्यालय को 20 घण्टे एवं जिला मुख्यालय को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित है जिसके अंतर्गत स्थानीय व्यवधानों को छोड़कर रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही है। अधिशासी अभियंता एके मिश्र ने कहा कि 44.56 करोड़ रूपये प्राप्त हुये थे जिसमें 6.50 करोड़ अवशेष हैं। समिति ने 50-50 प्रतिशत विद्युतीकरण एवं मीटर लगाने की स्वीकृति प्रदान किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत शाहगंज को 10 प्रतिशत  आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। रिर्पोट न देने पर नाराजगी व्यक्त किया। डीएम ने अधिशासी अभियंता एके मिश्र को स्पष्टीकरण मांगकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, केराकत दिनेश चौधरी, मुंगराबादशाहपुर सुषमा पटेल, सांसद मछलीशहर प्रतिनिधि विजय चन्द्र पटेल, भागवत पाण्डेय, राजेश यादव, विधायक मड़ियाहूं प्रतिनिधि श्यामधर दूबे, मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद, एससी सोनौदिया, बीबी सिंह, वीके गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Read more »

बच्चों को सशक्त बनाने के लिये जेसीआई ने दिया प्रशिक्षण

item-thumbnail
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति व सिटी द्वारा स्थानीय नगर में आदर्श शान्ती शिक्षण संस्थान के बच्चों को सशक्त बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जेसीआई की राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी शालिनी बर्मन द्वारा दिया गया जहां उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी बौद्धिक क्षमता बढ़ाते हुये अपने सर्वांगीण विकास का अथक प्रयास करना चाहिये। इसके साथ ही आपको अपने परिवार, पड़ोस, समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी रहते हुये उसका पालन करना चाहिये। युवा शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो पूरे देश को ऊर्जावान करते हुये चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर कर सकती है। मुख्य अतिथि जोन मण्डलाध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि आज के युवा अत्याधुनिक संसाधन से लैस हैं। अगर ये इसका उपयोग अपने को आगे बढ़ाने में करते हैं तो परिवार, समाज व देश अपने आप ही आगे बढ़़ने लगेगा। इसके पहले कोमल बरनवाल, रूपा बरनवाल, मुस्कान, स्वेच्छा जायसवाल, दिव्या जायसवाल और हर्ष ने कहा कि प्रशिक्षिका शालिनी वर्मन ने प्रशिक्षण द्वारा जो जानकारी दी है, उसे अपनाकर वास्तव में हम नई ऊंचाइयों को पा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने किया। अन्त में जेसीआई शाहंगज शक्ति की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने आभार प्रर्दशन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गीता जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक अनुपमा अग्रहरि, दीपक जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, रविकांत जायसवाल, रीता जायसवाल, रेनू सेठ, अमृता जायसवाल सहित दोनों संस्था के तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Read more »

केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

item-thumbnail

जौनपुर। केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमण्डल सचिव राजेन्द्र निगम के नेतृत्व में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही दवा व्यवसाय की गैरकानूनी गतिविधियों व अवैध दवा कारोबार पर रोक लगाने के साथ लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने और फार्मासिस्ट को अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग किया। साथ ही जनपद में फैले बिना लाइसेंसधारी अवैध दवा व्यवसाइयों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुये नशे के लिये प्रयोग की जा रही दवाओं की बिक्री पर चिंता व्यक्त किया गया। इस पर राज्यमंत्री ने दवा व्यवसाइयों की समस्याओं को गम्भीरता से समुचित कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष राजय यादव, राजेन्द्र निगम, दिलीप गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, सुभाष मौर्या, अमित मौर्या, इरफान अहमद, संतोष मौर्या, सुनील चौरसिया, भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Read more »

झाड़ियों में तब्दील अजोसी स्वास्थ्य केंद्र देख मछलीशहर सांसद प्रतिनिधि ने अधिकारियो की जमकर ली क्लास , स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प

item-thumbnail

जौनपुर । सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद को अहमदपुर ,मीठेपार,अजोसी, गहनी, बड़ेरी,भवराशपुर,आदि गॉंव की जनता के शिकायती पत्र पर सांसद के निर्देश पर सांसद प्रतिनीधी डा विजयचन्द पटेल अहमदपुर तिराहे पर जलजल गुरु की अध्यक्षता में बैठकर लोगों की समस्याये सुने मुख्यरूप से लोगों ने विगत पॉंच वर्ष से बने अजोसी स्वास्थ केन्द्र शुरू न कराने की व मीठेपार स्वास्थ केन्द्र पर अवैध वसूली और गहनी स्वास्थ केन्द्र पर जरजर भवन और डॉक्टरों का स्वास्थ केन्द्र पर न आना बताया जिसपर सांसद प्रतिनीधी अधिकारियो की जमकर क्लास ली । डॉ विजय चंद्र पटेल ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मड़ियाहु के अधिक्षक डा राजीव यादव को फोन करके बुलाया और अस्पतालों का निरक्षण किया , साथ ही अस्पताल को तत्काल सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया  । ज्ञात हो की अजोसी अस्पताल का भवन 5 वर्ष पहले बना था
और उसका उद्घाटन तक नही हो पाया मौके पर कमरो की फर्श बैठ गइ है खिड़कीयों के शीशे टुट गये है छत फट रही है दरवाजे आधे सड़कर लटक रहे है पुरा परिसर जंगली झाड़ी से भरा है कारण पुछने पर डा यादव ने बताया की 2014 मे अस्पताल शुरुकर दिया गया था पर कुछ कमी की वजह से रोक दिया गया आजतक ठीकेदार ,द्वारा कमी पुरी नही की गई जिससे नये भवन मे अस्पताल नही खोला गया अप्रैल के पहले हफ्ते मे अस्पताल खोल दिया जायेगा यह पुछने पर कि यहॉं अस्पताल की बाउण्डरी गिर गई है फर्श बैठ गइ है छत फट रही है शौचालय टुट गये है आधे दरवाजे टुटे व सडे़ है अस्पताल कैसे खुलेगा उन्होने कहा की कम्पलीट करा देगें 5 साल क्यो नही कम्पलीट कराया व पुछने पर कहे की ठीकेदार का पता नही था मीठेपार अस्पताल जो की नये भवन मे जाने की राह देख रहा है वहॉ जाने पर महिला डा ने बताया की अस्पताल मे पानी शौचालय की कोइ सुविधा नही है बार बार लिखे जाने पर अधिकारी कहते है जल्द ही अजोसी नये भवन मे भेज दिया
जायेगा । लोगों ने एनम पर 25 सौ रुपये लेकर प्रसव कराने का आरोप लगाया इसपर डा राजीव यादव ने अन्भीग्यता जाहीर करते हुए जॉंच कराने की बात कही गहनी स्वासथ केन्द्र का सबसे बूरा हाल जरजर भवन कमरो मे फर्स की जगह लगभग 9 इंच मोटी उसर की रेह खिड़की व दरवाजे टुटे हुए सारी बेडे सड़ गई है दवा रखने के लिये अलमारी सड़ी हुइ मीली मौके पर लोगों ने बताया की डाः साहब 2 महीने मे एक बार दीखे थे फार्मासीस्ट ने बताया की यहॉं कोइ व्यवस्था नही है पानी बिजली भवन के बिना मरीजो को देखने मे बहूत परेशानी होती है थोड़ी भी बारीश होजाये तो अस्पताल परिसर मे 2 फीट पानी लगजाता है मरीज ज्यादातर पानी मे गीरजाते हैं जनता की गाढ़ी कमाई का सरकारी पैसों के करोड़ों के भवन व वेतन पर खर्च करने वाले स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का रवईया बेहद गैर जिम्मेदराना है । निरक्षण करते समय सांसद प्रतिनिधी के साथ सुरेन्द्र सिंह,संजय माली,जगदीश नारायण निषाद,अरुण यादव,प्रवीण मिश्रा,रंजन यादव,हरिशचन्द दुबे,व क्षेत्र की जनता उपस्थित रहें ।
Read more »
Older Posts
Home