मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायख्वाजा पुलिस ने मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना सरायख्वाजा में दर्ज मु0अ0सं0 503/2026, धारा 115(2), 351(3), 125, 333 एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अरविन्द यादव उर्फ तद्दून (52), अनुज यादव उर्फ अन्नू (26) और किरन (48) निवासी नदियापारे, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक तारकेश्वर समेत कांस्टेबल अरुण यादव, रविशंकर शाह, अनीश कुमार, रिजर्व आरक्षी सतीश और महिला रिजर्व आरक्षी रेखा शामिल रहीं।

No comments

Post a Comment

Home