सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली भव्य एकता यात्रा, 15 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

item-thumbnail
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली भव्य एकता यात्रा, 15 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
(वाराणसी समाचार, पंकज तिवारी)
वाराणसी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर में भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में निकली इस विशाल यात्रा में 15 हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बसनी तिराहा से शुरू होकर कुआर बाज़ार तक निकली यात्रा देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दी।
यात्रा में घुड़सवार दल की आकर्षक उपस्थिति, भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों ने माहौल को और अधिक ऊर्जावान बना दिया। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया।
विधायक अवधेश सिंह ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा,
“लौह पुरुष पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनकी त्याग और तपस्या को आने वाली पीढ़ियाँ याद रखें, इसी उद्देश्य से एकता यात्रा का आयोजन किया गया है।”
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि देश के महान वीरों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा— “भारत माता की जय और वंदे मातरम नारे नहीं, बल्कि देश को एक सूत्र में बांधने वाले मंत्र हैं। स्वतंत्रता आंदोलन के कई दीवानों को सम्मान दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है।”
उन्होंने पटेल के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी, किंतु महात्मा गांधी के आग्रह पर उन्होंने पर्चा वापस ले लिया।
साथ ही बिहार चुनाव में मिली जीत को गरीबों के प्रति सरकार की निष्ठा का परिणाम बताया।
वहीं, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा,
“आज देश में धर्म के नाम पर जो विभाजन की स्थिति खड़ी हो रही है, उसे समाप्त कर लोगों को संगठित करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। सरदार पटेल ने भी विभाजित भारत को एक धागे में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था।”
एकता, राष्ट्रभावना और देशभक्ति के संदेश के साथ निकली यह यात्रा वाराणसी में ऐतिहासिक साबित हुई। नागरिकों की भारी सहभागिता ने यह संदेश दिया कि देश की अखंडता और एकता ही सर्वोपरि है।
Read more »

अधिकारियों को लगाई फटकार, 113 में से महज 3 मामले हुए निस्तारित

item-thumbnail
विधायक व एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

August 5, 2023

अधिकारियों को लगाई फटकार, 113 में से महज 3 मामले हुए निस्तारित

पिंडरा, वाराणसी।
  पिंडरा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को कुल 131 मामले आये। जिसमें 3 मामलों का निस्तारण हो पाया। विधायक डॉ अवधेश सिंह व एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने इस दौरान फरियादियों की समस्या सुनी और अधिकारियों को फटकार लगाई।
तहसील दिवस पर नहरों में पानी न आने और अघोषित विद्युत कटौती की शिकायत मिलने पर विद्युत और सिंचाई (नहर) विभाग के अधिकारियों को डांट लगाई। कहा कि हर हाल में नहरों में पानी दिखे और विद्युत कटौती बन्द हो। इसके अलावा लेखपालों द्वारा ओलावृष्टि से 6 माह पूर्व हुए नुकसान का आंकलन अभी तक पूर्ण न करने और मुआवजा न रिपोर्ट न देने पर फटकार लगाई।इस दौरान भगतुपुर के लालचंद पाल व रामनाथ यादव ने कतिपय लोगों द्वारा 67 डिसमिल बंजर भूमि पर हेराफेरी कर अपना नाम दर्ज करवाने के साथ कब्जा करने की शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

फूलपुर स्थित पेयजल नलकूप के तीन माह से आपूर्ति बंद होने पर ग्रामीणों ने विधायक से गुहार लगाई। जिस पर जलनिगम के जेई द्वारा एनएचआई द्वारा पाइप लाइन को नाली निर्माण के दौरान तोड़ देने व विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करने की बात कही। जिस पर मौके से एनएचआई के पीडी से बातकर कर ठीक कराने का निर्देश दिए। इस दौरान एक दर्जन ग्रामीण रहे। फूलपुर के उमाशंकर जायसवाल ने लेखपाल व पुलिस रिपोर्ट के बावजूद दबंग द्वारा मकान न बनने की शिकायत की। जिसे सिंधोरा पुलिस को निर्देशित किया। अजईपुर के रमेश मौर्य द्वारा गांव के एक ब्यक्ति द्वारा परती भूमि पर कब्जा कर गोबर फेकने से बारिश का पानी घरों में घुसने की शिकायत की। ताड़ी के सन्तोष मोदनवाल ने ग्राम सभा के सफाईकर्मी के द्वारा गांव में न आने व ग्राम सभा के कार्यो में अनियमितता बरतने की शिकायत की।

जिस पर नियुक्त जांच अधिकारी द्वारा बिना शिकायतकर्ता की बात सुने रिपोर्ट गलत ढंग से प्रेषित करने का आरोप लगाया। वहीं तहसील दिवस के दौरान जिला पंचायत से किसी अधिकारी के न होने पर विधायक ने नाराजगी जताई।तहसील दिवस के दौरान एसीपी प्रतीक कुमार, तहसीलदार विकास पांडेय, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, श्वेता सिंह पटेल, थानाध्यक्ष दीपक कुमार राणावत, बीडीओ पिंडरा व बड़ागांव, बीईओ पिंडरा व हरहुआ, एसडीओ विद्युत समेत कानूनगों व लेखपाल उपस्थित रहे।

# 5 साल बाद 10 मिनट में मिला न्याय
पिंडरा तहसील दिवस के दौरान चक खरावन निवासी जयप्रकाश ने एसडीएम पिंडरा से गुहार लगाई कि पिता के मरने के बाद वरासत दर्ज कराने के लिए सन 2019 से तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन आज तक न्याय नहीं मिला। पीड़ित ने लेखपाल द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया। जिस पर एसडीएम ने तीन भाइयों में दो भाइयों के नाम खतौनी में दर्ज होने एक का नाम दर्ज न होने पर लेखपाल को फटकार लगाते हुए मौके पर रिपोर्ट लगवाने के बाद 10 मिनट के अंदर वरासत दर्ज कराते हुए पीड़ित को खतौनी दी। जिसे पाकर पीड़ित ने विधायक व एसडीएम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया
Read more »

मजदूर सभा ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

item-thumbnail
मजदूर सभा ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन 
पिंडरा, वाराणसी।
 अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को विकास खण्ड मुख्यालय मंगारी पर धरना देते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन दिया।धरने को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की ही भांति उत्तर प्रदेश में भी ग्रामीण गरीबों की हालत बहुत ही खराब है। एक तो रोजगार नहीं मिल रहा है ऊपर से बढ़ती महंगाई जानलेवा साबित हो रही है।

उत्तर प्रदेश की सरकार दशकों से बसे हुए ग्रामीण गरीबों को उजाड़ फेंक रही है तथा बसने के लिए भूमिहीनों पात्र गरीबों को आवास के लिए जमीन देने की जगह बेदखल कर रही है। उत्तर प्रदेश में बिजली सबसे महंगी दी जाती है, बावजूद इसके बिल के वसूली के लिए ग्रामीण गरीबों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

उक्त मजदूर सभा द्वारा  ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन के माध्यम से 5 मूलभूत मांग जिसमें मनरेगा में 200 दिन काम व ₹600 मजदूरी दिया जाए, हर हाल में गरीबों को जाब कार्ड दिया जाए, प्रत्येक गांव में आवासहीनों एवं भूमिहीनों की सूची प्रकाशित किया जाए, किसी भी कीमत पर गरीबों के आवास पर बुल्डोजर न चलाया जाय, बिजली बिल माफ किया जाए एवं गरीबों को 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जाए। प्रत्येक वृद्ध, विकलांग एवं विधवाओं को ₹3000 मासिक पेंशन दिया जाए। राष्ट्रपति को सम्बोधित मांगपत्र को बीडीओ को सौंपा। धरने में अमरनाथ राजभर, मिठाई लाल, गुलाब शर्मा, अशोक कुमार, साजन, भोथू रामबली, विनय,  सुशीला, विमला व विद्या देवी शामिल रही।
Read more »
Older Posts
Home