बिजली संकट को लेकर भड़का जनाक्रोश, किया सड़क जाम

item-thumbnail
अम्बेडकर नगर
आलापुर। बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान लखनडीह गांव के लोगों का धैर्य बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। ट्रैक्टर, ट्राॅलियों पर सवार होकर तमाम ग्रामीण विद्युत वितरण खंड कार्यालय आलापुर पहुंच गए और उसके सामने जहांगीरगंज- बसखारी मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इससे रोड पर आधा घंटे आवागम बाधित रहा।

सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम आलापुर सौरभ शुक्ल व सीओ रामबहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि शाम चार बजे तक गांव की क्षतिग्रस्त केबल सही कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद जाम समाप्त हो सका। आधा घंटे सड़क जाम रहने से सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ा।
Read more »
Older Posts
Home