सपा सरकार में किसानों को मिलेगा हक़ और आत्मसम्मान

item-thumbnail
आज समाजवादी पार्टी के ऑफिस में प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब मोहम्मद आज़म खान एडवोकेट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात की और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय और प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब मोहम्मद आजम खान ने किसानो से भी मुलाकात की जिसमे उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनका निस्तारण जल्द ही किये जाने की बात की।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने कहा है की सरकार के सत्ता में आने के साथ ही उत्तर प्रदेश में किसानों की बदहाली समाप्त की जाएगी। पार्टी ने जो वादे किए उनमें सभी वादा पूरा  किया जाएगा।किसान स्वयं को अनाथ कभी न समझें।आम तौर पर संकल्प पत्र मे जो वचन लिए जाते हैं वो सिर्फ कहने मात्र को ही रह जाते हैं और कुछ ही दिनों में किये गए वायदे हवाई हो जाते  है, लेकिन समाजवादी पार्टी अपने वायदे ज़रूर पूरे करेंगी।
Read more »

माँ चौरा माता मंदिर का 43 वॉ वार्षिकोत्सव श्रृंगार महोत्सव सम्पन्न

item-thumbnail
जौनपुर मां चौरा माता  चहारसू चौराहे का 43 वा भव्य वार्षिक श्रृंगार महोत्सव व विशाल भंडारे का आयोजन पारंपरिक ढंग से बीती रात संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक के के चौधरी द्वारा मां के समक्ष दीप  प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य संयुक्त कर्मचारी के संघ के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रुप में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू विद्युत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह संतोष सिंह  रहे कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्वांचल के प्रसिद्ध भजन गायक मनोज सोनी द्वारा भगवान गणेश की स्तुति कर किया गया तत्पश्चात वाराणसी से पधारे अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक कमलेश शुक्ला द्वारा विभिन्न प्रकार के देवी गीत प्रस्तुत किए गए जिससे वहां उपस्थित भारी संख्या में श्रद्धालु जमकर झूमते नाचते गाते रहे इसी क्रम में सावरा ग्रुप इलाहाबाद द्वारा भी आकर्षित धार्मिक झांकियां व नृत्य  प्रस्तुत की गई  साथ ही  मनोज सोनी व अशाषि माली द्वारा भी आकर्षक गीत प्रस्तुत किया गया जिसको देख श्रोतागण भाव विभोर हो गए भंडारे में  भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया सिंगार महोत्सव में छोटे बच्चों  यश गुप्ता व श्रद्धा माली द्वारा भी आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई जिसको देखकर छोटे बच्चे माताओं और बहने भाव विभोर हो उठे देर रात तक माता रानी का जागरण चलता रहा उपस्थित जन गायकों और सांवरा  ग्रुप द्वारा लगातार प्रस्तुत की जा रही झांकियों का आनंद लेते रहे इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे  विशेष रुप से डॉ शुभाष शुक्ला डॉ संजय  पांडेय   मनोज  उपाध्याय दीपक श्रीवास्तव अजीत सिंह अरुण श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे   अंत मे कार्यक्रम संयोजक संजय गुप्ता व संस्था अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यबाद ज्ञापित किया
Read more »

यादव समाज ने होली मिलन समारोह में उठायी समाजोत्थान की बात

item-thumbnail
जौनपुर। यादव समाज अहंकार की तिलांजलि देकर अपने समाज के साथ अन्य समाज के लोगों को जोड़कर समाज के उत्थान हेतु राष्ट्र के कल्याणार्थ कार्य करें। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। इसके पहले मुख्य अतिथि सहित मंचासीन समस्त अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् आकाशवाणी के कलाकार सुरेश यादव सहित उनकी टीम ने श्रीकृष्ण वन्दना किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण करके आयोजन समिति ने स्मृति चिन्ह भेंट किया जिसके बाद दूरदर्शन कलाकार लालचन्द्र यादव सहित उनकी टीम ने स्वागत किया प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब समाज के लोग आपस में बुराई करना बंद कर दें। महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. मनराज यादव ने कहा कि आडम्बर व ढोंग से अपना समाज बचे बचे तभी समाज का भला हो सकता है। इसके अलावा रमाकांत यादव, जिला पंचायत सदस्य डा. जितेन्द्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजदेव यादव एवं संचालन जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने किया। अन्त में जिला महामंत्री डा. राजपति यादव ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिव सहाय यादव, पन्ना लाल यादव, मयाशंकर यादव, लालजी यादव, डा. शिव प्रसाद यादव, डा. अरविन्द यादव, धर्मेन्द्र यादव सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Read more »

जिला प्रशासन की एकपक्षीय कार्यवाही से कर्मचारी आक्रोशित

item-thumbnail
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि कुछ अराजक तत्व समूह में जनपद के सरकारी कार्यालयों में जाकर अवैध कार्य का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, विरोध करने पर वे कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अभद्र व्यवहार करते हुये असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं। इसी के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिलाधिकारी को पत्रक प्रस्तुत करके जांच की मांग करते हुये ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया लेकिन जिला प्रशासन के स्तर से समुचित कार्यवाही नहीं की गयी, अलबत्ता कुछ मामले में एकपक्षीय कार्यवाही कर दी गयी। इसको लेकर जनपद के समस्त कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पदाधिकारीद्वय ने बताया कि संगठन स्तर पर अगली कार्यवाही हेतु एक बैठक आगामी 9 अगस्त दिन बुधवार को अपराहन 3 बजे कृषि भवन के सभागार में सुनिश्चित की गयी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध समस्त घटक संघ के अध्यक्ष, मंत्री सहित समस्त कार्यकारिणी के लोग समय से बैठक में भाग लेकर अग्रिम कार्यवाही का प्रस्ताव दें।
Read more »

चोरों का हौंसला बुलन्द, एक बार फिर मंदिर से उड़ाया लाखों का सामान

item-thumbnail

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र में स्थित गौरीशंकर मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर बजरंग बली की चांदी का मुकुट, आधा दर्जन पीतल के घण्टे समेत हजारों रूपये के सामानों को पार कर दिया। मंदिर में चोरी होने की खबर मिलते ही श्रद्धालु आक्रोशित हो गये जिन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मंदिर चोरों का मुख्य केन्द्र बन गया है। अब तक चोर इस मंदिर में कई बार धावा बोल करके देवी-देवताओं के मुकुट समेत लाखों रूपये के सामानों पर हाथ साफ कर चुके हैं। बता दें कि बीती रात एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुये मंदिर में विराजमान हनुमान जी के चांदी का मुकुट, 6 पीतल के घण्टे, दानपेटी में रखे नगदी, लाउडस्पीकर मशीन, पुजारी की मोबाइल, टार्च सहित अन्य सामान पार कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करने के बाद पुनः वापस लौट गयी। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि अब तक 3 बार मंदिर में चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस एक भी चोर को नहीं पकड़ पायी है। इस बाबत पूछे जाने पर अपर आरक्षी अधीक्षक देहात संजय राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल की जा रही है तथा शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Read more »

देसी शराब के ठीके मे घुसकर महिलाओ ने लगाई आग

item-thumbnail

जलालपुर (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर सोइरी गांव मे ग्रामीण महिलाओं ने शराब ठेका बंद कराने के विरोध में सोमवार के दिन  शराब ठीके मे घुसकर शराब की पेटी बाहर निकालकर उसमे आग लगा कर जमकर तोड़ फोड़ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 10 महिलाओं सहित की एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल मे जुट गयी है ।बताते है कि अवधेश पटेल के नेतृत्व मे ग्रामीण महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए ठीके मे से शराब की पेटी बाहर निकाल कर आग के हवाले कर दिया पूर्व में भी उक्त शराब  ठीके को बंद कराने को लेकर  ग्रामीण महिलाओं ने कई बार प्रदर्शन किया था। तथा आला अधिकारियों द्वारा बार-बार शराब ठीके  को बंद कराने का आश्वासन भी दिया गया था । इसके बावजूद  उक्त शराब ठीके को बन्द नही कराया गया। उस समय  ग्रामीण महिलाओं के धैर्य का बाध  टूट गया जब आश्वासन देने के बाउजूद उक्त देशी  शराब  ठीके को बंद कराने के लिए शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। ग्रामीण महिलाए लामबंद होकर उक्त शराब के ठीके पर पहुंचकर प्रदर्शन करती हुई शराब के ठीके के  अंदर घुसकर शराब की पेटी  को बाहर निकाल कर आग के हवाले कर दिया ।आग लगते ही  अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया ।किसी  तरह से आग पर काबू पाया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रही 10 महिलाओं सहित की एक व्यक्ति के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
Read more »

मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, एसडीएम ने किया उद्घाटन

item-thumbnail

जौनपुर। युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति ने देश के प्रमुख शहरों में रक्तदान शिविर लगाये गये। इसी उपलक्ष्य में मड़ियाहूं पड़ाव पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी ने किया। इसी क्रम में निरंकारी सत्संग का आयोजन हुआ जहां उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये वशिष्ठ नारायण पाण्डेय ने कहा कि 24 अप्रैल 1980 को बाबा गुरवचन सिंह जी के शरीर को क्रूर मानसिकता ने छीन लिया लेकिन मानव एकता का उनका विश्वव्यापी अभियान अनवरत चलता ही रहा। इस दौरान जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. एस. दास, फार्मासिस्ट शैलेश यादव, लैब टेक्निशियन आलोकमणि त्रिपाठी, पंकज कुमार, चन्द्र प्रकाश सिंह, अनीश हैस्टिंग, काउन्सलर शालिनी मौर्या उपस्थित रहे। रक्तदान बीएचयू वाराणसी से आयी मोबाइल ब्लड वैन में सम्पन्न हुआ जहां निरंकारी सेवादल का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर श्याम लाल साहू संयोजक, अमरनाथ विश्वकर्मा क्षेत्रीय संचालक, राजेश प्रजापति क्षेत्रीय संचालक, राधेश्याम, भारत यादव, केशरी यादव, शिव कुमार, डा. बाबू राम यादव, जय प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन उदय नारायण जायसवाल ने किया।
Read more »
Older Posts
Home