अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री गयूरूल हसन रिजवी और नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्युनल हार्मोनी की नवचयनित सदस्य सुश्री रेणुका डीन ने मौलाना कल्बे जवाद नकवी से उनके आवास पर मुलाकात की
तालिब ज़ैदी
सदस्य चुनना सराहनीय कदम है मोहतरमा रेणुका डीन ने कहा कि यह बैठक इसलिए भी रखी गई थी ताकि यह मशवरा किया जाये कि आखिर किस तरह राष्ट्रीय एकता एवं समाज सद्भाव व अम्न व शांति के प्रयासों को बढ़ावा दिया जाए।अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री गयूरूल हसन रिजवी ने कहा कि जल्द ही अल्पसंख्यक आयोग मुजफ्फरपुर बिहार का दौरा करेगा और हालात का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग मौलाना शबीब काजिम और उनके साथियों की रिहाई के लिये और हालात में सुधार के लिए हर संभव कोशिश करेगा। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक आयोग के अनुमानित दौरा की खबर जल्द ही मीडिया को दी जाएगी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुजफ्फरपुर के हालात का जायजा लेने के बाद निश्चित कार्यवाही की जाएगी और गुनाहगारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्युनल हार्मोनी की सदस्य सुश्री रेणुका डीन ने भी मौलाना शबीब काजिम पर पुलिस की बर्बरता और उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शिया समुदाय के लोगा एकता और शांति के प्रतीक होते है और बड़े बुद्वजीवी लोग होते हैं,एसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा लगाना और बर्बरता का प्रदर्शन करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे ईसाई समुदाय की ओर से मौलाना शबीब काजिम पर हुई बर्बरता और गिरफ्तारी की निंदा करती हूं। इस संबंध में जो भी हमारे अधिकार में होगा वह किया जाएगा और हमारा पूरा समुदाय मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद के साथ है।



