बीआरसी रामनगर में मेडिकल असेसमेंट कैम्प आयोजित

item-thumbnail

 


बीआरसी रामनगर में मेडिकल असेसमेंट कैम्प आयोजित

रामनगर, जौनपुर। सर्वशिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय की देख—रेख में बीआरसी रामनगर में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता की उपस्थिति में मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन हुआ। शिविर में हड्डी रोगी विशेषज्ञ डॉ अजय सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. शेष कुमार मिश्रा, ईएनटी रोग विशेषज्ञ डा. बृजेश कन्नौजिया, मनोचिकित्सक डा. राम प्रकाश, ऑडियोलाजिस्ट डा. सुरेन्द्र कुमार, जिला फिजियोथैरेपिस्ट डा. पीडी तिवारी रहे। कुछ 51 बच्चों ने प्रतिभाग किया जहां 30 बच्चों का डॉक्टर टीम ने प्रमाण पत्र बनाया। 11 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया। साथ ही 10 बच्चों को कैंसिल किया गया। जॉच के उपरान्त दिव्यांग बच्चों को लंच दिया गया। इस मौके पर डॉ पीडी तिवारी ने बताया कि सभी बीआरसी में मेडिकल असेसमेंट कैम्प लगेगा। यह पहला कैम्प है। इस अवसर पर विशेष शिक्षक रमेश चन्द्र मौर्या, सीमा सिंह, रमाशंकर सिंह, विवेक सिंह, रेनू पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read more »

jaunpur news : जीवन में सफलताओं को रोकता है डरः आलोक सेठ

item-thumbnail
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग का आयोजन नगर के एक होटल में हुआ जहां उपस्थित सदस्यों को माइक पर बोलने व अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से समाज में रखने की कला बतायी गयी। इस मौके पर सर्वप्रथम संस्थाध्यक्ष संजय गुप्ता ने ट्रेनिंग का महत्व बताया तो जेसीआई इण्डिया के जोन ट्रेनर आलोक सेठ ने बताया कि डर हमारे जीवन में सफलताओं को रोकता है। डर अगर हम निकाल लें तो बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय बैंकर्स, चन्द्रशेखर जायसवाल, केके जायसवाल ने ट्रेनिंग की प्रशंसा करते हुये कहा कि बहुत दिनों के बाद हमें ऐसा ट्रेनिंग देखने का मौका मिला। इसके बाद राधेरमण जायसवाल व संजय गुप्ता ने जायसवाल समाज के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर सर्वेश जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, नीरज श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल जायसवाल, मनोज अग्रहरि, रमेश श्रीवास्तव, नीरज जायसवाल, डा. प्रशांत द्विवेदी, अमित निगम, आशुतोष जायसवाल, रतन सिकरी, मनीष मौर्या, भरत सेठ, संदीप सेठी, शिवेन्द्र सेठ, विशाल तिवारी, विशाल अग्रहरि, दिलीप सिंह, वंदना गुप्ता, श्रद्धा जायसवाल, सुधा बैंकर, पूनम जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, सोनी जायसवाल, अनीता सेठ, जूही वर्मा, किरण सेठ, डा. आकांक्षा द्विवेदी, नीलम जायसवाल, सीमा अग्रहरि, श्रद्धा अग्रहरि, नीलम जायसवाल, शालिनी निगम, पिंकी जायसवाल, वंदना सेठी, रेनू मौर्या, ज्योति श्रीवास्तव, सिम्पल सोनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव गौरव सेठ ने किया। अन्त में कार्यक्रम निदेशक हाफिज शाह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Read more »
Older Posts
Home