किशोर का शव तालाब में उतराया पाए जाने से सनसनी

item-thumbnail
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुर निवासी 17 वर्षीय साहेब आलम पुत्र मोहम्मद हसन का शव शुक्रवार को 12 बजे घर से 500 मीटर दूर तालाब में उतराया मिला। मौके पर पहुचे सतहरिया चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
       इस संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार साहेब आलम का दिमागी इलाज प्रयागराज के दिमाग के चिकित्सक डॉक्टर एस पीएस चौहान के यहाँ काफी दिनों से चल रहा था। शुक्रवार की सुबह 7 बजे घर से नाश्ता कर निकला, काफी देर तक नही आया तो परिजन परेशान होने लगे, चार घंटे बाद गांव के एक ब्यक्ति शौच के लिए तालाब के पास गया तो देखा एक युवक की लाश उतराई थी।
      तत्काल गांव आया और उसने जानकारी दी। मोहम्मद हसन तालाब के पास पहुचे तो अपने बेटे का शव देखकर रोने लगे। एसओ सदानंद राय, सतहरिया चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
Read more »

कांग्रेस के लोस प्रभारियों के जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

item-thumbnail
जौनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रेयाज अहमद के नेतृत्व में गुरूवार को जौनपुर सदर लोकसभा के प्रभारी जयशंकर बिन्द कलेन्दर एवं शिब्ली सिद्दीकी के प्रथम जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पार्टीजनों ने माल्यार्पण कर दोनों प्रभारियों का स्वागत करने के बाद नगर भ्रमण किये जिनका जगह-जगह भी स्वागत किया गया। इसके बाद श्री अहमद के नेतृत्व में रोड शो किया गया जो भण्डारी रेलवे स्टेशन से निकलकर सुतहट्टी चौराहा, अटाला मस्जिद, शाही किला, चहारसू, कोतवाली, नवाब यूसुफ रोड होते हुये पूर्व विधायक नदीम जावेद के सुक्खीपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ। सैकड़ों मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन सहित अन्य तरीके से किये गये स्वागत से अभिभूत लोकसभा प्रभारियों ने कहा कि वह 12 मई को जिले में होने वाले चुनाव की गहन समीक्षा करके चुनाव की बेहतरीन रूप-रेखा तैयार कर अपने प्रत्याशी को विजयी बनायेंगे। वहीं जिलाध्यक्ष श्री अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद सहित कांग्रेस की अगुवाई कर रहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के सपनों को साकार करना ही हम युवाओं का प्रथम कर्तव्य है। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी फहीम खान, महमूद खान, सफदर रजा, सलीम खान, मोहम्मद अबुजर, अब्दुल्लाह खान, मोहम्मद आसिफ, राज यदुवंशी, मोंटी, विमल मौर्य, जाहिद मंसूरी, कैफ राइन, सूरज यादव, जलीस अंसारी, शाहिद, उमर अंसारी, पुष्कर निषाद, जसवंत निषाद, अरूण बिन्द, राहुल बिन्द, बब्लू बिन्द, झपसू, बिन्द, अखिल मौर्य, सोनू गौतम, चन्दन गौतम, अनिल गौतम, बंटी कुमार, मंटू सिंह, आलोक कुमार, मो. जाफर, सद्दू सलमान, मोहम्मद उमैर सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read more »

डा. खान जैसे देशद्रोहियों को गिरफ्तार किया जायः विराज ठाकुर

item-thumbnail
जौनपुर। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान, आजादी के वर्षगांठ के दिन केराकत में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगवाने वाले चर्चित डा. बहादुर खान की गिरफ्तारी एवं ऐसे देशद्रोही को रासुका में निरूद्ध करने की मांग एक बार फिर बुलंद हो गयी। भ्रष्टाचार मुक्ति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री विराज ठाकुर ने जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। पत्र के माध्यम से श्री ठाकुर ने कहा कि डा. बहादुर खान को गिरफ्तार किया जाय। ऐसे व्यक्ति के अस्पताल व मदरसे की जांच की जाय। ऐसे देशद्रोही की गतिविधियों पर नजर रखी जाय। राष्ट्र विरोधी कार्यों में संलिप्तता पर डा. खान सहित अन्य लोगों पर रासुका लगाया जाय। इसके साथ ही श्री ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेशियों व रोहिंग्या मुसलमानों को चिंहित करके उनके मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाय। जिला प्रशासन को पत्रक सौंपने के दौरान श्री ठाकुर के साथ अनुज सिंह, शुभम राय, विकास यादव, प्रवेश साहू, शुभम सिंह, शिवम, नीशू सिंह, अजीत दुबे, सनी सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।
Read more »
Older Posts
Home