स्वस्थ नारी एवं स्वस्थ समाज का निर्माण ही उद्देश्यः प्रीति गुप्ता

item-thumbnail
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउण्डेशन का शुभारम्भ नगर के गुलाबी देवी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज कन्हईपुर में बालिकाओं को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करते हुये निःशुल्क वितरण के साथ किया गया। इसके पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया दिनेश टण्डन, अति विशिष्ट अतिथि शशि मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम समन्वयक (महिला समाख्या) रजनी सिंह, नारी शक्ति संस्थान आजमगढ़ की सचिव डा. पूनम तिवारी, डा. प्रिया पाटिल स्त्री रोग विशेषज्ञ ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के बाद माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने फाउण्डेशन के उद्देश्यों को बताते हुये कहा कि भारतीय समाज में मासिक धर्म जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बात करना सदैव से निषेध रहा है। फाउण्डेशन इसी विषय पर कार्य करके स्वस्थ नारी एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहती है। इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष माया दिनेश टण्डन ने विद्यालय परिसर में संस्था द्वारा लगाये गये सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन करते हुये कहा कि फाउण्डेशन द्वारा ‘नई सोच नई उड़ान’ पहल के तहत आरम्भ किये गये मुहिम का वह पूर्ण समर्थन करती हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक रजनी सिंह ने महिला व बाल कल्याण से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि हमें इस अनछुए पहलू पर काफी जागरुकता फैलाना आवश्यक है। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिये एक स्वस्थ नारी का होना अत्यन्त आवश्यक है। डा. पूनम तिवारी ने बालिकाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। डा. प्रिया पाटिल ने पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई रखने एवं पैड का उपयोग न करने की हानियों के बारे में बताया। अन्त में फाउण्डेशन की सखियों ने उपस्थित बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया। विद्यालय के प्रबंधक उदयराज सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय से शुरू हुई यह मुहिम जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बनायेगी। कार्यक्रम का संचालन फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट के संचालक सलमान शेख ने किया। अन्त में डा. तसनीम फातिमा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासचिव अंजू पाठक, सचिव श्रद्धा जायसवाल, कोषाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, पिंकी जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, तसनीम जैदी, प्रियंका पाण्डेय, पूनम जायसवाल, मिनाज शेख, सुजाता जायसवाल, आकांक्षा द्विवेदी, साधना साहू, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति अजय गुप्ता, सीमा साहू, सविता गुप्ता, चेतना साहू, वंदना गुप्ता, एकता गुप्ता, ज्योति जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, विद्याधर राय विद्यार्थी, राजेश गुप्ता, उदय सिंह, डा. मिशोरी लाल, अनिल गुप्ता, मो. मुस्तफा, अतुल जायसवाल, राकेश अस्थाना, राज सैनी, विक्रम गुप्ता, दीपक सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
Read more »

रामकिशुन कालेज में चल रहे रासेयो शिविर का हुआ समापन

item-thumbnail
जौनपुर। राम किशुन सिंह महाविद्यालय सिद्दीकपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित विशेष शिविर का समापन हो गया। पंचायत भवन सिद्दीकपुर में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंध संकाय के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिंह ने कहा कि सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है। रासेयो विशेष शिविर शिक्षण शिक्षार्थियों को समाज से जोड़ने का माध्यम है। इसके पहले मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलन किया। तत्पश्चात् रचनात्मक कार्यक्रमों में सफल स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संयुक्त संविदाकर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि रासेयो का विशेष शिविर अनुशासन सीखने का अच्छा माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. आरपी सिंह व संचालन स्वाती विश्वकर्मा ने किया। अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डा. नीलेश पाठक, डा. अरविन्द उपाध्याय, डा.ॉधनंजय शरद सिंह, रमेश चन्द्र मालवीय, आलोक धर्मसेन सिंह, सोनी यादव, करिश्मा यादव, सरिता यादव, पूजा यादव, आंचल मिश्रा, प्रशान्त मिश्रा, पूनम पाल, ममता दीक्षा सिंह, कुमुद सिंह, चांदनी यादव, नमो मिश्रा, रिया तिवारी, धनंजय पाठक, शिवशकित सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read more »

एसडीएम राजेश वर्मा ने कहा कि खबरों की पारदर्शिता ही पत्रकारिता की मूल आत्मा होती है

item-thumbnail
शाहगंज जौनपुर के पुरानी बाजार मोहल्ले के ओम शान्ति गली में स्थित "तहलका 24x7 न्यूज़" के कार्यालय का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ संरक्षक सोशल मीडिया व पोर्टल जगत के भीष्म पितामह एस. एम. मासूम साहब ने फीता काटकर किया।




इस दौरान एसडीएम राजेश वर्मा ने कहा कि खबरों की पारदर्शिता ही पत्रकारिता की मूल आत्मा होती है। जिस दिन से मूल आत्मा धूल धूसरित होना शुरू होती है उस दिन से समाज भटकाव की राह पर चल निकलता है। सटीक व मजबूत खबर देने के लिए "तहलका 24x7 न्यूज़" टीम को बधाई देते हुए कामना करता हूँ कि "तहलका 24x7 न्यूज़" टीम अपनी बेब़ाक खबरों से सोशल मीडिया में एक नया आयाम स्थापित करेगा। "तहलका 24x7 न्यूज़" की खबरें समाज में एक ऐसा मुकाम हासिल करें कि "तहलका 24x7 न्यूज़" पर खबर चली है तो वह सही ही होगी। "तहलका 24x7 न्यूज़" प्रमाणिकता की कसौटी बनें।

वहीं सोशल मीडिया व पोर्टल जगत के भीष्म पितामह एस. एम. मासूम साहब ने एसडीएम श्री वर्मा जी से मन की बात बताते हुए कहा कि "तहलका 24x7 न्यूज़" की समूची टीम खबरों के प्रति संजीदा है तभी तो सवा साल पहले जब मेरी नज़र "तहलका 24x7 न्यूज़" पोर्टल पर पड़ी थी तो मुझे लगा कि "तहलका 24x7" टीम सही काम कर रही है लेकिन काम के हिसाब से सफलता नहीं मिल रही है। गत नवम्बर 2017 में  तहलका 24x7 के एडिटर रवि शंकर वर्मा से हमारी मुलाकात मेरे आवास हुई। दो घंटे की मुलाकात में रवि जी ने दिल में जो स्थान बनाया वह काबिले तारीफ है। "तहलका 24x7" के पेज को मैने डिजाइन किया। रवि जी ने मेरे दिशा निर्देश का बखूबी पालन किया। हिन्दुस्तान के साथ साथ अन्य 9 देशों के लोग भी "तहलका 24x7" के विजिटर्स है। मुझे बेहद खुशी हो रही है कि रवि शंकर वर्मा ने अपनी मेहनत व जुनून से "तहलका 24x7" को इस मुकाम पर पहुंचा दिया कि आज उसके भव्य व व्यवस्थित कार्यालय के उद्घाटन का साक्षी बना हूँ। ईश्वर, रवि जी को शोहरत, ऐश्वर्य एवं सुख समृद्धि से नवाज़े।



वहीं तहलका 24x7 न्यूज़ के एडिटर रवि शंकर वर्मा ने बताया कि "तहलका 24x7" न्यूज़ पोर्टल गत 23 अप्रैल 2017 को लांच हुआ था और अक्टूबर 2017 तक महज 25 हजार विजिटर्स ही जुड़ पाए थे। नवम्बर 2017 में एस एम मासूम साहब जी की नजरों में आने के बाद मासूम सर ने मुझे दिशा निर्देश दिया जो "तहलका 24x7 न्यूज़" के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।  मुझे बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि पूरे पूर्वांचल मे चल रहे अधिकांश पोर्टलों के प्रेरणास्रोत मासूम साहब की नज़र "तहलका 24x7 न्यूज़" पर पड़ी और आज सवा साल बाद "तहलका 24x7 न्यूज़" के कुल विजिटर्स 10  लाख पार कर गये हैं।


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ तबरेज आलम, प्रधानाचार्य शाहिद नईम, ओ पी सिंह, एख़लाक खान, गुलाम साबिर, पंकज कुमार सिंह, हसन मेंहदी, मो. आसिफ, फूल कुमार प्रजापति, सौरभ सेठ, परशुराम चौरसिया, बृजेश सेठ, साकिब खान, फैज़ान अंसारी, ज़ेया अनवर, राजेश चौबे, पप्पू भाई, प्रशांत अग्रहरि, सिद्धेश्वर पाण्डेय, अशोक यादव, श्याम जी गुप्ता, प्रमोद यादव पिन्टू, हनुमान प्रसाद गुप्ता, नौशाद मंसूरी, फहद खान, बसंत लाल जायसवाल, पूर्व सभासद अब्दुल खालिक, प्रमोद सिंह पिंटू, सतेन्द्र यादव, मिनहाज एराकी, अजय सिंह, हरिओम सहाय, धीरज सोनी, अजय कुमार राय, विवेक गुप्ता गोलू जी, मनोज सेठ, आनंद वर्मा, प्रीतम सिंह, इकरार खान, श्रीप्रकाश वर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Read more »

आखिर मिल ही गया न्याय

item-thumbnail
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पिछले छह माह से न्याय के लिए दर दर भटक रहे एक बुजुर्ग गरीब को आज आखिरकार न्याय मिल ही गया। सीओ मछलीशहर के आदेश पर आज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दर असल मार्च माह में नगर पंचायत का कर्मचारी इस बजुर्ग की गुमटी फूंक दिया था। उसमें रखा उसका साढ़े तीन लाख रूपया और गृहस्थी का सामान खाक हो गया था। नगर के बड़े नेता के दबाव में पुलिस आरोपी को बचाते हुए केवल अबूझ हालत में आग लगने का मुकदमा दर्ज किया था। हलांकि पीड़ित पढ़ा लिखा न होने के कारण एफआईआर में आरोपी को सभासद लिखा है।
मछलीशहर के कस्बे में एक बुजुर्ग नूर मोहम्मद उर्फ छेदी रिक्शा चलाकर अपना पेट पालता था। वह अपने रहने के लिए सड़क के किनारे एक गुमटी रखा था। मार्च माह में उसके आशियाने के बगल में नगर पंचायत का कर्मचारी शब्बू कुड़ा फेक दिया। उसने मना किया तो उसकी गुमटी में आग लगा दिया। लेकिन नूर मोहम्मद तुरन्त आग को बुझा दिया। दूसरे दिन फिर कर्मचारी वही कुड़ा डाल दिया जिसके चलते नूर मोहम्मद और कर्मचारी के कहासुनी हो गयी। वहां पर मौजूूद लोगो ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत करा दिया। लेकिन जब नूर मोहम्मद रिक्शा चलाने चला गया तो उसकी गुमटी जलकर खाक हो गयी। इस आगजनी के घटना में नूर मोहम्मद द्वारा अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर रखा गया साढ़े तीन लाख रूपया और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से किया तो पुलिस के बड़े नेता के दबाव में आरोपी को बचाते हुए आग लगने का मामला दर्ज करके बैठ गयी। नूर मोहम्मद न्याय के लिए एसपी तक से गुहार लगायी लेकिन उसे न्याय नही मिल पाया। आज नूर मोहम्मद सीओ अवधेश शुक्ला से मिलकर अपना दर्द सुनाया तो उन्होने तत्काल आरोपी शब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही करने का आदेश दिया है। बड़े साहब का हुक्म मिलते ही पुलिस मुकदमा लिखाकर विवेचना शुरू कर दिया है।
Read more »

ईमानदारी, परिश्रम, संघर्ष,समर्पण से मिलती है मंजिल - राज्यपाल

item-thumbnail

जौनपुर- मंजिल प्राप्त करना है तो संघर्ष करना होगा । संघर्ष के बिना जीवन अधूरा है। देश सेवा और समाज सेवा के लिए त्याग की आवश्यकता जरुरी है । अगर मानव के भीतर संघर्ष, देश सेवा,त्याग के साथ -साथ  समाजसेवा का भाव नहीं है तो तो वह इंसान पशु के सामान होता है ।                                
उक्त बाते प्रदेश के महामुहिम राज्यपाल रामनाइक ने भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चाँद से शिष्टाचार भेंट वार्ता के दौरान लखनऊ में अपनी स्वरचित पुस्तक चलते रहो- चलते रहो को भेंट कर कही । उन्हों ने कहा की मैंने अपने जीवन में देश और समाज के लिए काफी संघर्ष किया है। मेरे कठिन संघर्षो का परिणाम ही मुझे आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा की मेरी यह पुस्तक समाज को एक नूतन चेतना की ओर ले जाएगी और लोगों को देश और समाज की भलाई के लिए प्रेरित करेगी । उन्होंने आगे कहा की जब- जब मानव अपने लक्ष को प्राप्त करने के लिए अपनी मंजिल के पथ पर निरंतर आगे चलता रहेगा तब- तब मंजिल खुद आगे बढ़ कर उसके क़दमों को चूम लेगी । इसलिए प्रत्येक मानव का यह नैतिक कर्तव्य है की वह अपने जीवन में जो भी करे उसे सच्चाई, ईमानदारी, कठिन परिश्रम और समर्पण भाव के साथ करे । उक्त आशय की जानकारी भाजपा युवा नेता मुहम्मद अजमी ने दी ।
Read more »

33 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

item-thumbnail

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर । आरक्षी अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सिकरारा ने मुखबिर की सूचना पर घेराबन्दी कर भगीरथपुर बेलवां मार्ग के किनारे स्थित नवनिर्मित पवन सिंह पुत्र राम आसरे सिंह निवासी भगीरथपुर के घर पर दबिश दिया। इस दौरान वहां से 1 व्यक्ति को पकड़ लिया गया जबकि बाकी 3 भागने में सफल रहे। मौके से भारी मात्रा मे गैर प्रांत से लायी गयी शराब, एक बोलेरो व मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस बाबत सिकरारा थाने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये आरक्षी अधीक्षक श्री पाण्डेय ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति प्रदीप यादव पुत्र राजपति यादव निवासी भगीरथपुर थाना सिकरारा है जबकि फरार होने
वालों में राजेश जायसवाल उर्फ गुड्डू जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल निवासी गनापुर थाना सिकरारा, पवन सिंह पुत्र राम आसरे सिंह निवासी भगीरथपुर थाना सिकरारा जनपद व बोलेरो मालिक नाम पता अज्ञात हैं। उन्होंने बताया कि मौके से कुल 900 पेटी (41200) शीशी चण्डीगढ़ की निर्मित शराब बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग 33 लाख रुपया है। इस बरामदगी वाली टीम में थानाध्यक्ष सिकरारा विश्वनाथ यादव के अलावा उपनिरीक्षक संतराम यादव, सुदर्शन यादव, विनोद यादव, अंगद चौधरी, वेद प्रकाश राय, वेद प्रकाश यादव, वकील सिंह, सुधीर दूबे, गणेश यादव, शिवपूजन शामिल रहे। श्री पाण्डेय ने बताया कि धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 419, 420, 467, 468, 470, 471 भादंवि के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Read more »
Older Posts
Home