वर्तमान के साथ भूत को भी याद रखें कि कैसे आजाद हुये? : अजय पाण्डेय

item-thumbnail

 वर्तमान के साथ भूत को भी याद रखें कि कैसे आजाद हुये? : अजय पाण्डेय


जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा नगर के हरिनाथपट्टी सीहीपुर में स्थित श्री हनुमान मन्दिर के प्रांगण में अखण्ड भारत दिवस का कार्यक्रम का किया। अध्यक्षता राकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष व चंद्र प्रकाश तिवारी महामंत्री अहिप ने किया। इस मौके पर अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कहा कि विश्व धरा ही सात दीपों पर है जिसमें पृथ्वी, नदी, सागर, महासागर, पर्वत विद्यमान है। उन्हीं में जम्बू दीप का एक खण्ड ही भारत वर्ष है जिसमें भी नौ खण्ड था जिसका एक खण्ड आर्यावर्त भी था। उसके समाज, संस्कृति और साम्प्रदायों को खण्डित करने कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले देव और असुर में, फिर कुरू वंशों का युद्ध, फिर इस्लामिक जेहाहियों एवं आतताइयों के आते ही समाज बहुधर्मियों में लोग बटने लगे। भारतवर्ष को  23 बार इस्लामिक आक्रांताओं द्वारा बंटा परन्तु देश का अंतिम बंटवारा 14 अगस्त 1947 को अर्ध रात्रि में किया गया जो इतिहास का सबसे विभत्स बंटवारा हुआ था। इसमें लाखों—लाख लोगों की हत्याएं हुईं, फिर भी हमें बताया गया एवं पढ़ाया गया कि हम स्वतंत्र हो गये। 15 अगस्त हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान के साथ भूत को भी याद रखना चाहिए कि कैसे आजाद हुये? डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया अध्यक्ष/संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेतृत्व में पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक जिले में अखण्ड भारत दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रत्येक सनातनी हिन्दू एकजुट होकर एक मंत्र धारण करें कि बच्चा बूढ़ा सभी राम के काम आए। वृद्ध जाति का योद्धा दिखाई दे। हर व्यक्ति हमें धर्म पुरोधा दिखाई दे। जब सर झुके नमन को प्रभु राम के चरण में। सर उठे तो हमें अयोध्या दिखाई दे। इसी क्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला मंत्री और मदन गोपाल सिंह चौहान सुरक्षा प्रमुख राष्ट्रीय बजरंग दल की घोषणा हुई जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर रमेश मिश्रा विभाग उपाध्यक्ष, मधुर सिंह, शैलेंद्र बहादुर सिंह, अनिल कुमार, राम रतन, रविशंकर चौहान, सुनील कुमार, जितेंद्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष राबद, कृष्ण कुमार उपाध्याय, शिवम चौहान, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, सुधीर कुमार जिला मंत्री अहिप, विवेक उपाध्याय जिला मंत्री, रूद्र प्रताप श्रीवास्तव विभाग उपाध्यक्ष अहिप एवं राबद के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read more »

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने महासम्मेलन को लेकर की तैयारी बैठक

item-thumbnail
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित महासम्मेलन को लेकर रविवार को शाहगंज में मोर्चा की तैयारी बैठक हुई। इस मौके पर बताया गया कि उक्त महासम्मेलन शाहगंज विधासभा क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर में संचालित सनसाइन पब्लिक स्कूल में 9 अप्रैल को दिन में 2 बजे से सुनिश्चित है। शाहगंज के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल के आवास पर हुई तैयारी बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा प्रमुख हरिश्चन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हुई बैठक में मोर्चा के काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि महासम्मेलन को लेकर सभी कार्यकर्ता जुट जायं। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन लोकसभा चुनाव का शक्ति प्रदर्शन है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अजीत प्रजापति, ब्लाक प्रमुख राकेश वर्मा, बेचन सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, विनय सिंह, मनोज पाण्डेय, बसंत मौर्य, शुभांकर चौहान, अजय जायसवाल, डब्लू वर्मा, राम स्वारथ बिन्द, अजीत सोनी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read more »

15 जून तक सड़कें गड्ढामुक्त होंः जिलाधिकारी

item-thumbnail
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों/षासी निकाय के अधिकारियों को निर्देषित किया कि वार्डवार बीएलओ की समीक्षा सुपरवाइजर द्वारा कराकर प्रतिदिन रिपोर्ट जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में दें। 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाय। सभी अधिशासी अधिकारी समन्वयक का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी व उपजिलाधिकारी को निर्देषित किया कि जनता को सफाई, स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, राषन कार्ड सत्यापन, खाद्यान्न वितरण रोस्टर के अनुसार कराना सुनिष्चित करेें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीद्वय उमाकान्त त्रिपाठी, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Read more »

बच्चों को अतिरिक्त खुराक पिलाकर डीएम ने अभियान का किया शुभारम्भ

item-thumbnail
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय परिसर में स्थित टीकाकरण सत्र स्थल पर 0-2 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने बताया कि 10 से 20 अप्रैल तक मिशन इन्द्रधनुष फेज 4 कार्यक्रम चलेगा। मिशन इन्द्रधनुष अभियान चलाने का निर्णय भारत व प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। अभियान के तहत 0 से 2 वर्ष तक के सभी बच्चों व गर्भवती माताओं को टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों में प्रयुक्त होने वाली सभी वैक्सीन ओरल पोलियो, बीसीजी हेपेटाइटिस बी, डीपीटी, मीजिल्स, जेई एवं टिटनेस से नये सहित छूटे सभी बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा। इस अवसर पर सीएमएस पुरुष डा. एसके पाण्डेय, सीएमएस महिला डा. लिली श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आईएन तिवारी, बाल रोग विशेषज्ञ डा. संदीप सिंह, डा. राम प्यारे, डा. एके शर्मा, डा. एसके मिश्रा, डा. एके पाण्डेय, स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी देवेन्द्र सिंह, डब्ल्यूएचओ की डा. अर्चना अग्रवाल, महालक्ष्मी वर्मा, मोहिनी देवी, विनोद मौर्य, सुधीर अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
Read more »

जौनपुर में मंत्री गिरीश यादव का हुआ ज़ोरदार स्वागत , उमड़ा जनसैलाब

item-thumbnail

जौनपुर। प्रदेश के नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रथम आगमन पर सिगरामऊ से जिला मुख्यालय तक अनेक स्थानों पर गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। उत्साहित कार्यकर्ता सैकड़ो स्वागत द्वारा बनाकर कई घण्टे उनके आगमन का इन्ततार करते रहे। बदलापुर डाकबगले पर विधायक रमेश चन्द मिश्रा ने कार्यकर्ताओ के साथ राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर गंगादीन, मिथिलेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, संजीव सिंह, सतीश सिंह, नरेन्द्र सहित अनेक गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे। इसके बाद  धनियामऊ, नौपेड़वा, बक्शा, शंभूगंज, नईगंज, रूहट्टा, चित्रगुप्त मन्दिर पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री का काफिला ओलंदगंज, कोतवाली, चहारसू, सुतह्टटी तिराहे से भण्डारी स्टेशन होते हुए राज्यमंत्री ने माता शीतला धाम चैकिया का पूजन दर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जहां उनका भव्य स्वागत किया वहीं उनके समर्थकों ने पटाखे जलायेे। मिठाइयंा बांटी। मंत्री नगर के मुख्य मार्गों पर वह पैदल चल रहे थे और लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। बीजेपी नेता राजवीर सिंह दुर्गवंशी ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया । चित्रगुप्त धर्मशाला पर स्वागत करने वालों में कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक नारायन , जिलाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, संगठन सचिव आशीष श्रीवास्तव , युवा जिलाध्यक्ष अमूल्य श्रीवास्तव , जिला सचिव पंकज श्रीवास्तव , नगर  अध्यक्ष अतीत श्रीवास्तव , युवा नगर अध्यक्ष आतिश श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव , मनीष श्रीवास्तव ,मोनु , मयंक श्रीवास्तव , राजेश , आदि सैकड़ों चित्रांश उपस्थित थे। गुलाबचन्द पाण्डेय, जिलाध्यक्ष, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ0प्र0, इकाई जौनपुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखौंवा बाजार चैराहे पर डी0जे0, ढोल-तासे के साथ माल्यार्पण कर राज्यमंत्री स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री गिरीश चन्द ने कहा कि आपने जिस आशा एवं विश्वास के साथ मुझे अपना अमूल्य मत देकर हमें अपना विधायक चुना है, मै हमेशा उस पर खरा उतरने का प्रयास करूॅगा। भाजपा सदैव सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखती है और मैं हमेशा आपके सहयोग हेतु तैयार रहॅूगा। इस अवसर पर जनता यादव, जितेन्द्र यादव, पिन्कू गुप्ता, संतोष गुप्ता, हरदेव पाण्डेय, अम्बरीश पाण्डेय, राम सामुझ यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
Read more »
Older Posts
Home