सपा सरकार में किसानों को मिलेगा हक़ और आत्मसम्मान

item-thumbnail
आज समाजवादी पार्टी के ऑफिस में प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब मोहम्मद आज़म खान एडवोकेट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात की और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय और प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब मोहम्मद आजम खान ने किसानो से भी मुलाकात की जिसमे उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनका निस्तारण जल्द ही किये जाने की बात की।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने कहा है की सरकार के सत्ता में आने के साथ ही उत्तर प्रदेश में किसानों की बदहाली समाप्त की जाएगी। पार्टी ने जो वादे किए उनमें सभी वादा पूरा  किया जाएगा।किसान स्वयं को अनाथ कभी न समझें।आम तौर पर संकल्प पत्र मे जो वचन लिए जाते हैं वो सिर्फ कहने मात्र को ही रह जाते हैं और कुछ ही दिनों में किये गए वायदे हवाई हो जाते  है, लेकिन समाजवादी पार्टी अपने वायदे ज़रूर पूरे करेंगी।
Read more »

कुदरत का कहर,आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

item-thumbnail
जौनपुर । मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली शीतल गंज बाजार स्थित खेत में सो रही विवाहिता के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि नंदलाल पटेल की पत्नी उर्मिला देवी घर से थोड़ी देर स्थित खेत में सब्जी बोई हुई थी रात में जानवरों की नुकसान करने की भय मड़हा डालकर खेत में ही सो रही थी। गुरुवार की रात बादलों में तेज गड़गड़ाहट के साथ अकाशीय बिजली मड़हे पर गिर गई जिससे महिला धू-धू कर जल उठी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थोड़ी देर बाद जब मौसम को शांत हुआ तो परिजन मड़हे के पास पहुंचे तो देखा मड़हे में उर्मिला मृत पड़ी हुई थी और मड़हा जला हुआ था। आकाशीय बिजली गिरने की समाचार सुनकर गांव में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह जो भी इस हृदय विदारक घटना को सुना नंदलाल के घर की तरफ चल पड़ा और मौके.पर पहुंच कर मृतक के परिवार को सांत्वना देते रहे।
Read more »

जौनपुर में कोरोना का मिला संदिग्ध, ज़िले में हड़कम्प

item-thumbnail
जौनपुर । कोरोना वायरस की आशंका से जौनपुर के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है । दुबई से लौटा है व्यक्ति जांच के लिए स्वास्थ्य टीम रवाना हुई है । कोरोना के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल ले कर जांच की जाएगी । हालांकि एयरपोर्ट से जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें आने दिया गया मगर संभावित लक्षणों को देखकर यह आशंका व्यक्त की जा रही है । मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र का मामला ।
Read more »

सदस्यता अभियान से BJP संगठन का हो रहा तेज़ी से विकास : एजाज़ इमाम ज़ीशान

item-thumbnail

वाराणसी । भाजपा के वरिष्ठ नेता सैय्यद एजाज़ इमाम "ज़ीशान" ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए वर्तमान समय में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है , सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा सभी वर्गों के लोगों से जुड़ रही है । सदस्यता अभियान से विकास की लहर गांवों तक पहुंच रही है । समाज में सकारात्मक भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आहवान किया है कि सदस्यता अभियान के दौरान गांवों में पांच पेड़ अवश्य लगाए, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभा सके । 

श्री ज़ीशान ने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़कर कार्य करती है , वर्तमान समय में संगठन का विकास तेजी हो रहा है ।


Read more »

योगी आदित्यनाथ कर रहे दिखावटी दौरा : सिराज मेंहदी

item-thumbnail

जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सोनभद्र जनपद के दौरे को एक दिखावटी दौरा बताया है , और कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार की बंद आंख खुलवाने का कार्य किया है । अगर व पीड़ितों से मिलने ना जाती तो सरकार सोती रहती और प्रशासनिक अधिकारी लीपापोती का काम करते रहते । उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार खराब कानून व्यवस्था , किसानों की समस्या , बेरोजगारी , किसानों की बदहाली का हवाला दे कर आई थी । जनता से वादा किया था कि इस प्रदेश का भविष्य सुधारेंगे ।  लेकिन भाजपा सरकार प्रत्येक किए गए वादों पर फेल हो चुकी है । पूरा प्रदेश आज ठगा सा महसूस कर रहा है । एनकाउंटर के नाम पर दिखावा हो रहा है , छात्र-छात्रा परेशान हो रहे हैं , मरीज सरकारी अस्पतालों में भटक रहा है , किसान खुदकुशी कर रहा है , गुंडाराज का बोलबाला है ।
श्री मेहंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास तो कांग्रेस पार्टी की निंदा करने के अलावा कोई काम नहीं है । देश को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आजादी दिलाई आजाद भारत को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद , सरदार वल्लभभाई पटेल , डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित तमाम नेताओं के साथ देश को नई दिशा दी । उन्होंने कहा कि 1955 मुख्यमंत्री जी को याद है आजादी की लड़ाई और उस दौर की मुसीबतें और अंग्रेजों का जुल्म उन्हें याद इसलिए नहीं है कि उस समय भाजपा का जंगे आजादी में कोई सरोकार नहीं रहा है । मुख्यमंत्री जी सोनभद्र नरसंहार आप के मुख्यमंत्री रहते हुआ है । यह आप की कानून व्यवस्था का दिखावा है और अधिकारियों की सांठगांठ का नतीजा है ।
Read more »

कुदरत का कहर , आकाशीय बिजली से UP में 27 की मौत

item-thumbnail

लखनऊ ।

यूपी में आकाशीय बिजली से अबतक 27 लोगों की मौत

झांसी में 5,

जालौन 1 ,

फतेहपुर 7

वाराणसी में एक मौत 2 झुलसे

गाजीपुर में 2 मौत 4  झुलसे,

कानपुर में 7 की मौत

चित्रकूट में एक,हमीरपुर मे 3 और

रायबरेली में 2 लोंगों की मौत 

सीएम योगी ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
Read more »

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर भड़के मुफ़्ती मेंहदी , सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

item-thumbnail


जौनपुर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता मुफ़्ती हाशिम मेंहदी ने कड़े तेवर अपनाते हुए प्रदेश सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई । उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार के सत्ता में आने के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं के उत्पीड़न की घटनायें बढ़ती जा रही हैं । उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं का चुन-चुनकर उत्पीड़न किया जा रहा है । उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विपक्ष को जनता की आवाज उठाने पर गिरफ्तार किया जा रहा है ।
मुफ़्ती मेहदी ने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है । सोनभद्र मे हुई सामूहिक हत्याकण्ड की घटना ने यूपी में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है । उन्होंने कहा कि सामूहिक हत्याकाण्ड में मारे गये लोगों के परिजनों को सांत्वना देने जा रही कांग्रेस महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी को केन्द्र सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गिरफ्तार कराया जाना इसका एक ताजा उदाहरण है ।
Read more »

मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ जौनपुर में जोरदार प्रदर्शन

item-thumbnail

जौनपुर । देश मे हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं के विरोध में जौनपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ । नगर के जामा मस्जिद बड़ी मस्जिद पर जुमे की नमाज़ के बाद मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अफ़ज़ाल अहमद के नेरतीतव्य में हज़ारो लोगो ने मॉब लिंचिंग का विरोध किया । जिसके बाद ज़िला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया । विरोध प्रदर्शन में शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी एवं मौलाना वसीम अहमद ने भी शिरकत कर सरकार से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने का आह्वान किया ।
जौनपुर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ की बाद उमड़ी भीड़ मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया , इस मौके पर हाजी अफ़ज़ाल अहमद ने कहा कि वर्तमान समय मे कुछ अराजकतत्व धार्मिक उन्माद फैला कर देश की एकता अखण्डता को खंडित करने का प्रयास कर रहे है जिसपर सरकार को सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए ताकि देश की एकता और अखंडता खंडित न हो । शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून बनना चहिये । अगर ऐसा नही हुआ लोगो के दिलो से कानून का भय समाप्त हो जाएगा ऐसे में मॉब लिंचिंग के खिलाफ सदन में कड़ा कानून पारित किया जाए । जिससे ऐसी घटनाओ पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके । मौलाना वसीम अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे मामलों में सख्ती से निपटना चाहिए । इस मौके पर सभासद साजिद अलीम , अनवारुल हक गुड्डू , मसूद मेहदी , अरशद कुरैशी , अलमास सिद्दीकी , सरफ़राज़ अंसारी , फैसल यासीन , अबुजर शेख आदि के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।


Read more »

शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ने किया मतदान

item-thumbnail

जौनपुर । शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने आज देश के महापर्व आम चुनाव में मतदान किया । मौलाना ज़ैदी ने आज मोहम्मद हसन कालेज में बूथ संख्या 294 पर मतदान किया । मौलाना ने कहा कि देश मे मज़बूत लोकतंत्र के लिए अवश्य मतदान करे ताकि देश मे मज़बूत सरकार बने ।
Read more »

आपसी सौहार्द की मिसाल है रोज़ा इफ़्तार पार्टी : धनन्जय सिंह

item-thumbnail

जौनपुर । इबादतों का महीना रमज़ान-उल-मुबारक में इफ्तार का इंतज़ार हर रोज़ेदार बड़ी बेसब्री से करता है। इस पाक महीने में लोग रोज़ेदारों को इफ्तार कराते हैं और सवाब-ए-दारैन हासिल करते हैं । कुछ ऐसा ही आयोजन में शहर में हो रहा है । लेकिन ये आयोजन खास बन गया जब इस इफ्तार पार्टी में कई धर्मों के लोग, और समाज से जुड़े बुध्दिजीवी शामिल हुए।

शहर के बेगमगंज लालदरवाज़ा में पत्रकार आरिफ हुसैनी के आवास पर रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया । इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए । इफ्तार का नज़ारा देख कर लग रहा था कि जिस हिंदुस्तान की बात हम करते हैं वो असल में यही है । गंगा-जमुनी-तहज़ीब और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने लायक थी ।


रोज़ा इफ्तार में मौजूद पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिलती है । इफ्तार करना एकता की मिसाल कायम करना होता है ।

शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने कहा कि रमज़ान का महीना बरकतों का महीना है, रोज़ा रखकर इबादत करें और अल्लाह से अपनी गुनाहों के लिए तौबा करे । उन्होंने कहा कि गरीब, मजलूम लोगों की बढ़-चढ़ कर मदद करे ।

एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि इफ्तार करने से आपसी अमन चैन का पैगाम मिलता है रोजा में इफ्तार करना बहुत ही पूण्य है । 

इस मौके पर शिवेंद्र सिंह , मौलाना फजले मुमताज़ , मौलाना दिलशाद खान , मौलाना आसिफ अब्बास , मौलाना बाकिर रज़ा खान आसिफ , मौलाना शाज़ान ज़ैदी , शिया कालेज के प्रबंधक नजमुल हसन नजमी , शिया डिग्री कालेज के प्राचार्य सादिक रिज़वी , सभासद साजिद अलीम , सभासद सदफ , सभासद इरशाद मंसूरी , सभासद सरफ़राज़ अंसारी , हसनैन कमर दीपू , अफसर अनमोल , प्रभाष मौर्य , हसन मेहदी , सरदार हुसैन खान बबलू , अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी के सेक्रेटरी मुशरान जाफ़री , क़ासिद हुसैन , आक़िफ़ हुसैनी , हसन मेहदी रूमी , रोहित खान , मीर बहादुर अली , अजय मौर्य सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया । अंत मे आयोजक पत्रकार आरिफ़ हुसैनी ने सभी का शुक्रिया अदा किया ।

Read more »

BJP जौनपुर से रमाकांत यादव पर लगा सकती है दांव , टिकट के दावेदारों में बेचैनी

item-thumbnail

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने से किया इनकार ।

नेतृत्व से कहा सीट बदलें तो लड़ेंगे चुनाव ।


सूत्रों की माने तो भाजपा जौनपुर से रमाकांत को दे सकती है टिकट ।

Read more »

कुख्यात माफ़िया डान अखण्ड सिंह का करीबी इनामिया माफिया अल्लन सैय्यद चढ़ा STF के हत्थे , आज़मगढ़ पुलिस ने भेजा जेल , माफियाओ में खलबली

item-thumbnail

लखनऊ । कल देर रात लगभग 10 बजे के आसपास उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज़मगढ़ समेत आस पास के जनपदो में आतंक का पर्याय बना जहनियापुर थाना गम्भीरपुर आज़मगढ़ निवासी सैय्यद वजीर हसन उर्फ अल्लन आखिरकार सत्ता व सरकार के आपसी तालमेल से बड़े ही नाटकीय ढंग से लखनऊ एस.टी.एफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 

  गौरतलब हो कि आज़मगढ़ मूल निवासी इस कुख्यात माफिया पर राजपूत नेताओ और अपराधियों का बरदहस्त हासिल है। इस माफिया डॉन का नाम कुख्यात हिस्ट्रीसीटर आज़म कसाई की हत्या में पहली बार चर्चा में आया। विगत वर्षों पहले मुम्बई में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या कर जेल से जमानत पर छूटा अल्लन अपने धुर विरोधी आज़म कसाई को फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोलिया बरसाकर ढेर कर दिया। इस दर्दनाक व दिल दहला देने वाले हत्या के बाद तो उसने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। एक के बाद एक अनगिनत मुकदमो में प्रसाशन ने अपना खूब डायरी मेंटेन किया। बताया जाता है कि अल्लन एक दुर्दान्त अपराधी के साथ साथ शार्प शूटर भी है। अपराध जगत के हवाले से ऐसी खबर है कि आज तक इसका निशाना कभी नही चुका है। और सियासी पंडितो की बात करे तो यह शातिर अपराधी सियासत में भी अपनी अच्छी पैठ बनाया हुआ है सत्तारूढी दल से लगायत तमाम राजनीतिक पार्टियो में इसकी गोटी सेट है जिससे यह आये दिन अपराध को अंजाम देता था और सत्ता शाशन के दबाव में पुलिस की पकड़ से लंबी दूरी बनाया हुआ था। पूर्वांचल के सियाओ की बागडोर संभालने से लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं और मौलानाओ का भी इसको भरपूर आशीर्वाद मिलता रहा है।  विगत 2017 के विधानसभा चुनाव मे सियासी लिबास ओढ़ विधायक बनने को बेताब अल्लन जनपद जौनपुर के अल्पसंख्यक मतदाताओ के अधिकता वाली सदर विधानसभा सीट से ताल ठोकने की तैयारी भी कर ली थी पर मनचाही पार्टी में टिकट की रस्साकसी को लेकर वह विधायकी का चुनाव नही लड़ सका। गौरतलब हो कि इसने जब जब अपराध को अंजाम दिया तब तब प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई थी और यह बेखौफ अपराध को अंजाम देता था वही आज अचार संहिता के दौरान इसकी गिरफ्तारी भी सत्ता और शासन प्रशासन की मिलीभगत पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।  आज़मगढ़ प्रसाशन द्वारा आज़म की हत्या में मुख्य आरोपी अल्लन को पिछले दो सालों से पुलिस व एस.टी.एफ की संयुक्त टीम तलास कर रही थी। लेकिन पूर्वांचल के अपराध जगत में अपनीअच्छी रसूख व सफेदपोश नेताओ का भरपूर संरक्षण होने के चलते अल्लन कई बार एस टी एफ के आँखों मे भी धूल झोंक फरार होने में कामयाब रहा है। जरायम की दुनिया में बेहद शातिर माने जाने वाले इस दुर्दान्त 50 हजारी इनामिया अपराधी ने फरारी के दौरान कई विदेश यात्राएं भी की।

  एस टी एफ व स्थानीय प्रसाशन के कड़ी मशक्कत के बाद आज अल्लन को गिरफ्तार कर अपनी पीठ खुद थपथपा ली है। वही प्रशासन में एस टी एफ के हाथों इस गिरफ्तारी पर बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। फिलहाल आज़मगढ़ प्रसाशन ने अल्लन की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस तो ले ली है अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े बड़े रसूखदार कानून का सहारा लेकर इसे जल्द से जल्द जेल के सिकंचों से बाहर निकलवाने की कवायद में जुट जाएंगे।

  गौरतलब हो कि लखनऊ एस टी एफ द्वारा अल्लन के पकड़े जाने की सूचना आज़मगढ़ पुलिस को दे दी गयी थी जिससे आज अल सुबह गंभीरपुर पुलिस ने गोमतीनगर थाने से संपर्क कर अल्लन सैयद को सुरक्षा के बीच थाने ले आयी। जहाँ खबर मिलते ही समर्थको का भारी भरकम जमावड़ा लगने लगा। इधर पुलिस ने अपनी कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए मेडिकल मुवायना कराकर चालान न्यायालय भेज दिया। थाने से न्यायालय जाते समय पुलिस गाड़ी के पीछे लग्जरी वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई थी जिसमे कुछ सफेदपोश समेत संदिग्ध लोग भी मौजूद थे।  गंभीरपुर थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय द्वारा मौके की वीडियोग्राफी कराई गयी। पुलिस का कहना है कि अल्लन तरवा निवासी चर्चित फरार इनामी कुख्यात माफिया डॉन अखण्ड सिंह का बेहद करीबी माना जाता है । यह एक बेहद शातिर किस्म का अपराधी है उसने दर्दनाक तरीके आज़म कसाई की हत्या को अंजाम दिया था तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने कहा कि अल्लन से मिलने आने जाने वालों एक एक पर पुलिस की नज़र है तथा मौके की वीडियोग्राफी करा कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Read more »

सपा सभासद दल ने साजिद अलीम को चुना नेता , विरोधियो में खलबली

item-thumbnail

जौनपुर । नगर पालिका के समाजवादी पार्टी के सभासदों ने अपने नेता का चयन कर लिया। मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी के लगभग एक दर्जन सभासदों ने सर्वसम्मति से तेज़तर्रार सभासद साजिद अलीम के नाम पर मुहर लगाई।

 पालिका में पार्टी सभासद दल के नेता का चयन संगठन स्तर से लंबित चल रहा था। सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव एवं नगर अध्यक्ष शकील अहमद द्वारा पार्टी सभासदों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई जिसमे सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से साजिद अलीम के नाम पर सहमति दी। मंगलवार को हुई बैठक में सभासदों ने साजिद अलीम को अपना नेता चुन लिया। ज्ञात हो कि साजिद अलीम लगातार दो बार से रौज़ा अर्जन वार्ड से सभासद चुन कर आ रहे है , साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है ।

 साजिद अलीम के चयन पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव , पूर्व मंत्री ललई यादव , पूर्व मंत्री डॉ के पी यादव , डॉ अब्दुल कादिर खान , पूर्व विधायक हाजी अफ़ज़ाल अहमद , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन , जिलापंचायत सदस्य जितेंद्र यादव , सभासद बाला लखन्दर यादव , कृष्णा यादव , अनिल यादव , डॉ हसीन बबलू , अलमास सिद्दीकी , सदफ , सरफ़राज़ अंसारी , फैसल यासीन , दीपक जायसवाल , अबुज़र शेख , शाहनवाज़ , तिलकधारी यादव , नेपाली यादव , विकास यादव , सोनू , बजरंगी यादव
सहित अन्य नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए आशा की है कि साजिद अलीम नगर पालिका में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे ।


Read more »

BSP ने प्रत्याशियों के टिकट पर लगाई मुहर , गाजीपुर से अफ़ज़ाल अंसारी लड़ेंगे चुनाव

item-thumbnail

*बसपा ने अपने 38 मे से 34 सीटो पर  प्रभारी/प्रत्याशी किये घोषित* 


1 सहारनपुर हाजी फ़ज़लुर्रह्मान

2 बिजनौर इकबाल ठेकेदार

3 मेरठ हाजी याकूब कुरैशी

4 धौरहरा अरशद इलियास सिद्दीकी

5 डुमरियागंज आफताब आलम

6 गाजीपुर अफ़ज़ाल अंसारी

7 भदोही रंगनाथ मिश्र

8 संतकबीरनगर भीष्म शंकर उर्फ़   कुशल तिवारी

9 कैसरगंज संतोष तिवारी

10 अम्बेडकरनगर राकेश पांडेय

11 सीतापुर नकुल दुबे

12 प्रतापगढ़ अशोक त्रिपाठी

13 फतेहपुर सीकरी सीमा उपाध्याय

14 आगरा(सु) मनोज सोनी

15(सु) मिश्रिख डॉ नीलू सत्यार्थी

16(सु) मोहनलालगंज सी एल वर्मा

17(सु) बांसगांव  दूधराम

18(सु) नगीना गिरीशचन्द्र जाटव

19(सु) बुलन्दशहर योगेश वर्मा

20(सु) शाहजहांपुर अमर चन्द्र जौहर

21(सु) जालौन अजय सिंह पंकज

22(सु)लालगंज घूराराम

23 घोसी अतुल राय

24 गौतमबुद्ध नगर सतबीर नागर

25 अमरोहा मलूक नागर

26 अलीगढ अजीत बालियान

27 फर्रुखाबाद मनोज अग्रवाल

28 हमीरपुर संजय कुमार साहू

29 देवरिया विनोद जायसवाल

30 सुल्तानपुर चन्द्रभद्र सिंह

31 सलेमपुर R S कुशवाहा

32 अकबरपुर निशा सचान

33 फतेहपुर सुखदेव प्रसाद वर्मा 

34 बस्ती राम प्रसाद चौधरी

इस प्रकार अब सिर्फ श्रावस्ती,जौनपुर,आंवला और मछलीशहर(सु) की सीटें ही शेष हैं


घोषित सीटों में 6 मुस्लिम,7ब्राह्मण,1क्षत्रिय,1जाट,2गुर्जर,1भूमिहार,9दलित,3वैश्य और 4 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

Read more »

कांग्रेसी नेता सिराज मेहदी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र , धार्मिक पर्व को प्रभावित न करे मतदान तिथि

item-thumbnail

जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर यह मांग किया है कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की ऐसी तिथियों पर विचार होना चाहिए जो रमजान के पाक महीने को प्रभावित ना करें । रमजान के महीने में हिस्सा लेने वाली आबादी चुनाव में पुरजोर उत्साह से शिरकत नहीं कर पाएगा ।

श्री सिराज मेंहदी ने कहा कि भारत गणराज्य की स्थापना गंगा जमुनी तहजीब की बुनियाद पर हुई है निर्वाचन महापर्व में समूचा देश भागीदारी निभाता है देश की सरकार के गठन की चुनावी प्रक्रिया में हिंदू और मुसलमान की समान हिस्सेदारी रहती है । ऐसे में उन्होंने चुनाव आयोग से गुजारिश किया है कि मतदान की तारीख या तो रमजान माह से पूर्व या बाद में कर दी जाए ताकि मुस्लिम मतदाता चुनाव के राष्ट्रीय पर्व में भाग ले सकें ।

 श्री मेहंदी ने मांग किया कि रमजान आगामी 6 मई से प्रारंभ हो रहा है इस दौरान मुस्लिम भाई इबादत और रोजे में रहते हैं चुनाव की तारीखें तय करने के लिए राजनीतिक दलों से सलाह लेना न्यायोचित होगा ।

Read more »

देश के वीर जवानों की स्मृति में अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी ने 30 यूनिट किया रक्तदान

item-thumbnail


जौनपुर । अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी की सहयोगी शाखा हुसैनी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को ज़िला चिकित्सालय में पुलवामा के आतंकी हमले में शहीदों की शहादत को समर्पित एवं एल ओ सी बार्डर पर घायल जवानों को 30 यूनिट ब्लड रक्तदान शिविर लगाकर प्रशासन के हवाले किया ।
रक्तदान से पहले ज़िला चिकित्सालय के संगोष्ठी भवन में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत को लेकर जनता में पाकिस्तान के प्रति भारी रोष है ।
यह मौका सेना के प्रति एकजुटता दिखाने का है। हम शहीदों की स्मृति में रक्तदान करके उन्हें श्रद्धांजलि दें रहे है साथ ही शहर के अस्पतालों में खून की कमी को भी दूर करेंगे ।
शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहंदी  कहा कि हम इस कार्यक्रम से सेना को संदेश देना चाहते हैं कि युद्ध जैसे हालात में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है ।
अंजुमन इंकलाब हुसैनी के संरक्षक एवं प्रेस फाउंडेशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैनी ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों ने अपना रक्त बहाकर हम देशवासियों को जीवन दान दिया है, आज उन भारत माँ के वीर लालों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में आये हुए नौजवानों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में जो रक्तदान किया है निश्चित ही इससे सैकड़ो लोगों को जीवनदान मिलेगा,और उन आतंकियों को भी जवाब मिलेगा की हम देशवासी अपने भारत माँ की रक्षा के लिए और शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में अपने शरीर के रक्त का एक एक कतरा दे सकते है । कार्यक्रम को हाजी असगर हुसैन जैदी, तहसीन अब्बास सोनी , अफसर हुसैन अनमोल , सरदार हुसैन खान बबलू , मुफ्ती मेहंदी , हसन मेंहदी , गौरव सिंह सनी , रूमी आब्दी , अबुज़र ज़ैदी , मोहम्मद मुस्तफा ,आज़म ज़ैदी , रिज़वान हैदर राजा , मुशरान जाफरी , मसुदुल , क़ासिद हुसैन , आक़िफ़ हुसैनी , शमशीर , हुसैनी फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष खान इकबाल मधु , हसन मुसन्ना , शिप्रा सिंह , प्रभाष मौर्य आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Read more »

सिराज मेहदी देगे पुलवामा शहीदों के परिजनों को एक माह की पेंशन

item-thumbnail

जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने अपनी 1 महीने की पेंशन पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को देने की घोषणा की है । लेकिन साथ साथ इस बात पर चिंता भी व्यक्त की है कि देश की सरकार तथा उत्तर प्रदेश की सरकार ने अभी तक सहायता देने वालों के लिए ना ही कोई आधिकारिक घोषणा की है और ना ही कोई पुलवामा सहायता कोष की घोषणा की है । शीघ्र सरकार इसकी घोषणा करें । उन्होंने सभी विधायकों , पूर्व विधायकों से भी सहायता करने की अपील भी की है ।
श्री मेहंदी ने अपने बयान में कहा कि भारत को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश में नहीं आने देना चाहिए और देश की जनता से अपील की है कि उनका विरोध करें क्योंकि वह पाकिस्तान को प्राथमिकता देकर वहां 2 दिन पाकिस्तान के खास मेहमान रहकर पाकिस्तान को पूरी ताकत देने के बाद भारत आ रहे हैं । उन्होंने भारत जैसे बड़े देश को दूसरे दर्जे पर रखा है ।
श्री मेहंदी ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब के प्रिंस को दो टूक जवाब देकर उन्हें भारत आने से रोकना चाहिए अगर ऐसा केंद्र सरकार ने नहीं किया तो यह केंद्र सरकार की कमजोरी और बुज़दिली होगी , देश की जनता को समझना चाहिए और केंद्र की सरकार पर दोबारा भरोसा नहीं करना चाहिए ।
Read more »

अन्जुमन इंक्लाबे हुसैनी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में करेगीें रक्तदान

item-thumbnail

जौनपुर । जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से अंजुमन इंक्लाबे हुसैनी लालदरवाज़ा की सहयोगी संस्था हुसैनी ब्लड डोनर एसोसिएशन के नवजवान 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में रक्तदान कर देश के वीर सपूतों को खेराजे अकीदत पेश करेंगे । कार्यक्रम के संयोजक अंजुमन इंक्लाबे हुसैनी के संरक्षक पत्रकार आरिफ़ हुसैनी ने लोगो से रक्तदान कैम्प में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया है ।

Read more »

शहीदों को नमन : मौलानाओ ने निकाला कैंडल मार्च , पाकिस्तान मुर्दाबाद का लगा नारा

item-thumbnail

जौनपुर । पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में जामिया इमाम जाफर सादिक के प्रमुख वरिष्ठ शिया धर्म गुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी के नेर्तितव्य में कैंडल मार्च निकाला गया । जिसमें मुस्लिम समाज के दर्जनों धर्मगुरुओ ने शिरकत कर शहीदों को खेराजे अकीदत पेश किया । आतंकी गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।  मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस्लाम हमेशा से आतंक और जुल्म के खिलाफ रहा है। सरकार इस का ठोस हल निकाले। मौलाना ने देश से आतंकवाद के अन्त के लिए और जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश की रक्षा के लिए विशेष दुआ की। विरोध प्रदर्शन में विभिन्न धर्मगुरुओं ने शिरकत की ।

मौलाना फजले मुमताज़ ने सरकार से आतंक का मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की। मौलाना ने कहा कि पूरा देश शहीद जवानों के परिवार वालों के साथ खड़ा है ।

इस मौके पर मौलाना आसिफ अब्बास , मौलाना दिलशाद खान , मौलाना रज़ा अब्बास खान , नजमुल हसन नजमी , मिर्ज़ा जावेद सुल्तान , समर हैदर , प्रेस फाउंडेशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैनी , सभासद सदफ , सरफ़राज़ अंसारी , फैसल यासीन , शाहनवाज़ , मोहम्मद आरिफ , राम अवतार सोनी , तनवीर , मुफ़्ती शारिब , हसन मेहदी , आज़म ज़ैदी , आक़िफ़ हुसैनी , तहसीन अब्बास सोनी , रूमी आब्दी , गौरव सिंह सनी , अलमास सिद्दीकी , डॉ हसीन बबलू , रशीद अहमद , मोहम्मद मुस्तफा आदि के साथ भारी संख्या में पुरुष व नकाब पोश महिलाएं मौजूद रही ।

Read more »

ज़हरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 के पार

item-thumbnail

लखनऊ । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 के पार हो गई है। इस मामले उत्तर प्रदेश पुलिस ने 175 और उत्तराखंड पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।


उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। उत्तराखंड के रुड़की में मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है ।इसके अलावा सहारनपुर में 64 और कुशीनगर में करीब 8 लोगों की मौत की खबर है। यानि तीनों जगह मौत का आंकड़ा 100 के पार हो चुका है । मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि रुड़की में अभी भी कई लोगों की तबीयत गंभीर बनी हुई है । इस मामले उत्तर प्रदेश पुलिस ने 175 और उत्तराखंड पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन मौतों के बाद योगी सरकार ने अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान शुरू कर दिया है। सिद्धार्थनगर, मऊ, सहारनपुर, ललितपुर, कौशांबी, झांसी, आगरा, सीतापुर, बिजनौर, रायबरेली, जालौन, प्रतापगढ़, एटा, वाराणसी समेत कई जिलों में अभियान चलाकर करीब 9 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी है ।

सपा ने जहरीली शराब से मौतों पर दुःख जताया है. सपा के प्रवक्ता अब्दुल हफ़ीज़ गांधी ने कहा कि शराब काण्ड बीजेपी सरकार की लापरवाही का नतीजा है । प्रशासन अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुआ है। इस मामले में डीएम, एसएसपी की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। सरकार ने अभी किसी बड़े अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।


वहीं, इस मामले में यूपी के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कुशीनगर, सहारनपुर की घटना चूक का नतीजा था। हमने पहले भी जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई की थी।इस मामले पर भी कई लोगों पर कार्रवाई हो रही है। जांच के बाद जो दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रविवार को भी आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अभी तक इस मामले में 10 अफसरों को सस्पेंड किया जा चुका है। माना जा रहा है कि कुछ और अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है ।

सहारनपुर के डीएम ने बताया कि कि 56 लोगों का अब तक पोस्टमार्टम हुआ है, जिसमें 36 लोगों की मौत शराब की वजह से हुई है । बाकी लोगों का विसरा भेजा गया, जिसके रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मरने वालों का आंकड़ा क्या होगा। जिला प्रशासन हर जगह जा रहा है सभी गांवों के प्रधानों से हमारी बात हुई है, जिसमे ये बात साफ हुई कि ये शराब एक ही भट्टी से बनी हुई है।

Read more »
Older Posts
Home