डिजिटल मीडिया: पत्रकारिता का नया भविष्य : एस.एम.मासूम

item-thumbnail

डिजिटल मीडिया: पत्रकारिता का नया भविष्य : एस.एम.मासूम

जौनपुर । मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से सोमवार को ‘पत्रकारिता में डिजिटल मीडिया की भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता प्रसिद्ध ब्लॉगर, समाजसेवी,  इतिहास शोधकर्ता और सोशल मिडिया के पुरोधा कहे जाने वाले एस.एम मासूम ने डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और पत्रकारिता में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "डिजिटल मीडिया ने पत्रकारिता के पारंपरिक रूपों को पीछे छोड़ दिया है और अब यह त्वरित और सटीक जानकारी प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।" उन्होंने  छात्रों को डिजिटल पत्रकारिता में उपलब्ध अवसरों और चुनौतियों से अवगत कराया और डिजिटल प्लेटफार्म के उचित उपयोग के लिए प्रेरित किया।

इस सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इस सेमिनार के उद्देश्य और महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष आर.पी. सिंह रहे जबकि सह-संयोजक सोनम विश्वकर्मा रहीं। एसआंचल अहमद अब्बास ने किया। 

कार्यक्रम में विशेष अतिथियों की उपस्थिति: एनसीसी विभाग से अदिति मिश्रा राजनीतिक विज्ञान विभाग से अहमद मेहंदी और आकाश ,बीटीसी से तकरीम फातिमा और प्रवीण  यादव इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने सेमिनार के महत्व पर अपने विचार साझा किए और छात्रों को डिजिटल युग में पत्रकारिता की दिशा में नए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।


सेमिनार में मुख्य  रूप से चर्चा किए गए बिंदु:

डिजिटल मीडिया का उदय और इसका पत्रकारिता पर प्रभाव ब्लॉगिंग और फोटोग्राफी में करियर के अवसर सोशल मीडिया का समाज में योगदान डिजिटल पत्रकारिता के फायदे और चुनौतियां कार्यक्रम के अंत में सह संयोजक सोनम विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस सेमिनार ने छात्रों को डिजिटल पत्रकारिता और मीडिया के नए आयामों से परिचित कराया और उन्हें इस क्षेत्र में करियर के नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

Read more »

लायन्स क्लब शाहगंज स्टार ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

item-thumbnail

 लायन्स क्लब शाहगंज स्टार ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने रफीगंज बाजार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की निशुल्क जांच की और परामर्श दिया। कैम्प में कुल 460 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। संस्थाध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि जनता की सेवा के लिए नि:शुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन रफीगंज बाजार में किया गया। शिविर में संजय गांधी पीजीआई लखनऊ से आये न्यूरो सर्जरी कंसल्टेंट प्रो. डॉ अवधेश जायसवाल, पैथालॉजी विभाग से प्रो. डॉ सुशील जायसवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एसएल गुप्ता, सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज डीएमएडी विभागाध्यक्ष डॉ सौरभ जायसवाल, मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के आर्थो सर्जन डॉ ऋषभ जायसवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सृष्टि जायसवाल और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ इशिता जायसवाल ने सभी मरीजों की समुचित जांच करते हुये उन्हें परामर्श भी दिया। सभी डॉक्टरों को संस्थाध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर का संचालन रविकान्त जायसवाल ने किया। अन्त में सचिव मनोज पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन साहू, सुरेन्द्र तिवारी, डॉ देवी प्रसाद पुष्पजीवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Read more »

सांस्कृतिक कार्यक्रम से युक्त सावन महोत्सव का हुआ आयोजन

item-thumbnail


जौनपुर। सावन के पवित्र महीने में शास्त्री कॉन्वेंट जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक सौंदर्य को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम से युक्त सावन महोत्सव का आयोजन हुआ जहां नर्सरी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने अपने मनमोहक नृत्य-संगीत से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं पर मंच के किनारे झांकी के रूप में बने भगवान शंकर—पार्वती के रूप छोटे बच्चों ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रधानाचार्य आनन्द मोहन अस्थाना ने झांकी के रूप में बनी शिवलिंग के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद सभी को सावन मास एवं रक्षाबंधन की बधाई देते हुये महोत्सव में भाग ले रहे सभी बाल कलाकारों सहित उनके प्रशिक्षक शिक्षकों की प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि बहुत थोड़े समय में ही इन प्रतिभाशाली कलाकारों ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह प्रशंसनीय है। महोत्सव में प्रस्तुत पारम्परिक गीतों और नृत्य ने सबको लोक-जीवन से जोड़ने का कार्य किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबन्धक मधुर मोहन अस्थाना, उप प्रधानाचार्य दीपक सोनी, कार्यक्रम संयोजक सना खान, कार्यक्रम सहयोगी प्राची तिवारी, निशि मिश्रा, प्रियांशु सोनी, हनी वाधवा, कल्पना अस्थाना, रेखा निषाद आदि प्रमुख रहे।

Read more »

प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर करंजाकला जौनपुर में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन सम्पन्न

item-thumbnail
(सोहराब )
जौनपुर :प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर करंजा कला जौनपुर के प्रांगण में हरदीपुर न्याय पंचायत की मासिक शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नुजहत अंसारी द्वारा सभी का स्वागत किया गया। मीटिंग की शुरुआत एआरपी संदीप चौधरी महोदय द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से की गई। प्रेरणा गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका नुज़हतअंसारी द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया और विद्यालय की समस्त अध्यापिका द्वारा शिक्षक डायरी,शिक्षण कार्ययोजना, उपचारात्मक शिक्षण, निपुण तालिका,निपुण सूचि व निपुण लक्ष्य एप जैसे विषयों पर प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में उपस्थित ए आरपी महोदय संदीप जी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति देते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। बैठक में आए हुए सभी शिक्षक साथियों व ए आरपी महोदय द्वारा विद्यालय का अवलोकन किया गया और विद्यालय में किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। बैठक की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ की गई।
                 इस बैठक मे विद्यालय की समस्त अध्यापिका नुज़हतअंसारी,नीता गुप्ता,फराह परवीन प्रतिमा गुप्ता, निधि मौर्य,प्रियंका श्रीवास्तव और हरदी पुर न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों वा शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
Read more »

पॉवर एंजिल प्रशिक्षण द्वारा बालिकाओं को मिलेगा बेहतर मंच

item-thumbnail

( सोहराब )
जौनपुर -बीआरसी बक्सा में यूनिसेफ एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित पावर एंजिल सशक्तिकरण एवं सुगमकर्ता प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बालिकाओं को दो कुलों को रोशन करने वाली बताया।उन्होंने कहा कि मीना मंच के अंतर्गत बालिकाओं को किशोरावस्था की समस्याओं एवं नेतृत्व क्षमता विकास हेतु यह प्रशिक्षण एक बेहतर मंच प्रदान कर सकता है।प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह एवं विजय लक्ष्मी यादव ने प्रशिक्षण के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया की किशोरियों को उच्च प्राथमिक स्तर पर मीना मंच के गठन के साथ-साथ कक्षा 6 ,7 ,8 में अब एक- एक कुल तीन बालिकाओं को पावर एंजिल के रूप में दक्ष किया जाएगा। प्रगति के पंख एक्टिविटी बुक पर आधारित 12 सत्र तथा सेल्फ स्टीम हेतु विकसित 6 कॉमिक के आधार पर छात्राओं में मीडिया तथा फिल्मों के विज्ञापनों पर आधा फुल कॉमिक के संदर्भ में तड़क-भड़क की दुनिया से अपने अंदर के व्यक्तित्व विकास पर जोर देने की बात की। प्रतिभागियों को स्वशक्ति फिल्म भी दिखाई गई ।खंड शिक्षा अधिकारी बक्सा  श्री उदयभान कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Read more »

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं अलमास अहमद सिद्दीकी सभासद ढालगर टोला, जौनपुर

item-thumbnail


 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अलमास अहमद सिद्दीकी

सभासद ढालगर टोला, जौनपुर

Read more »

सपा नेताओ ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया

item-thumbnail

 देश हित मे युवा क्रांतिकारियों को गंवानी पड़ी थी जान : लालचंद्र लाले



 सपा नेताओ ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया 


जौनपुर। करंजाकला विकासखंड के सैदपुर गङऊर गांव में शिवबरन शिक्षण संस्थान परिसर में अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन किया। जिसमें आए हुए अतिथियों ने देश के लिए जान गाने वाले युवा क्रांतिकारियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और कहां की आज के लोगों को इनसे सीख लेने की जरूरत है । जिससे बदलाव हो।


सपा के अगस्त क्रांति दिवस  व जनपंचायत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव " लाले " ने कहा कि देश हित के लिए बहुत युवा क्रांतिकारियों ने अपनी जान गवाई थी,  अंग्रेजो के खिलाफ अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले बिरसा मुंडा ,चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, समेत सैकड़ों क्रांतिकारियों ने देश के आजादी में अपनी पूरी जीवन की आहुति दी। उनकी कुर्बानी को सलाम और सम्मान करें  । अब नई क्रांति  में शिक्षा कृषि व्यवसाय को और ऊंचे स्तर पर पहुंचाये और समाजवादी पार्टी के जिम्मेदार सिपाही नई क्रांति के लिए कदम बढ़ाये। जिससे देश का विकास हो सके और गांव के अति पिछड़े तबके के समाज को उनकी समस्या का निराकरण करवाये। सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव जन पंचायत के माध्यम से गरीब असहाय व आदिवासी समाज के लिए हर संभव कदम उठाने का जोर दिया। पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार व प्रभारी दुर्गा प्रसाद ,डॉ राज बहादुर ,डॉ नागेंद्र शर्मा, रोहित चौहान, रंग बहादुर चौहान ने  लोगों को जोर देते हुए अभी भी समाज में बहुत कुछ क्रांति विकास बदलाव की जरूरत है, जिसके लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को लगकर सबका सहयोग करना होगा। संचालन दारा सिंह चौहान ने किया। इस अवसर हरिशंकर मिश्रा, गोरखनाथ, मिठाई लाल, पारसनाथ, गोपाल ,सेवालाल, इस्लाम, रामस्वरूप, लालजी, नीकेलाल शर्मा, देवा यादव ,धर्मराज ,मंगला प्रसाद, मुकेश ,प्रेम शंकर, गिरजाशंकर मौजूद रहे।

Read more »

पुरूषोत्तम मास में चल रहे श्रीराम कथा में उमड़ रही भारी भीड़

item-thumbnail


 परमात्मा से जीवात्मा का मिलन कराने वाले ही सच्चे सदगुरु: कथा वाचक

पुरूषोत्तम मास में चल रहे श्रीराम कथा में उमड़ रही भारी भीड़
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के माता श्री आश्रम में पुरुषोत्तम मास में चल रहे श्रीराम कथा प्रवचन के दौरान कथा वाचक सीताराम नाम शरण जी महाराज ने बताया कि परमात्मा से जीवात्मा का मिलन कराने वाले ही सदगुरु ही हैं। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले सदगुरु ही हैं। मानव जीवन में जब मुसीबत परेशानी संकट पैदा हो जाती है तो सच्चे सदगुरु की शरण में जाने से गुरु कृपा दृष्टि प्रभाव से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। सच्चे सदगुरु की शरण में जाने से सत्संग, प्रभु नाम जप—कीर्तन से जीवात्मा से परमात्मा का मिलन हो जाता है। जीवन के अंधकार समाप्त हो जाते हैं। जीवात्मा से परमात्मा का मिलन कराने वाले ही सच्चे सदगुरु ही है। गुरु की शरण में रहकर ही प्राणी ज्ञानी व महान बनता है। कथा प्रसंग के दौरान उन्होंने बताया कि प्रत्येक जीव को संचालित करने वाली शक्ति व आत्मा परमात्मा का अंश है। आत्मा का परमात्मा से मिलना ही मानव जीवन का उद्देश्य है। इसके लिए सर्वप्रथम आत्मा को जानना होगा। आत्मा का प्रत्येक अनुभव करने के लिए पश्चात ही परमात्मा से मिलन सम्भव है। उन्होंने आगे कहा कि गुरु व ईश्वर में कोई भेद नहीं होता अर्थात गुरु ही शिव है, गुरु ही देव है एवं गुरु के बिना मनुष्य के जीवन में कुछ नहीं है। बिना गुरुकृपा के भव सागर पार नहीं हो सकता। जिस प्रकार मानव जीवन को बोलने के लिए जुबान, देखने के लिए आंख व जीवित रहने के प्राण की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार ईश्वर मिलन के गुरु की जरूरत होती है। बड़े जतन से मानव शरीर मिलता है, इसलिए इसका सदुपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर प्रवीण तिवारी, राधारमण तिवारी, गौरव तिवारी, सुधीर दत्त तिवारी, दिनेश त्रिपाठी, गिरजा त्रिपाठी, विकास मोदनवाल, सूरज मोदनवाल, प्रमोद मोदनवाल, विकास मोदनवाल, गणेश साहू समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
Read more »

‘खुले में शौच’ मुक्त करने का दावा हवा-हवाई साबित

item-thumbnail
जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना खुले में शौच मुक्त करने का दावा सिर्फ हवा-हवाई साबित नजर आ रहा है। सिर्फ कागजों पर ही ब्लाक के अधिकतर गांवों को ओडीएफ घोषित किया गया है। स्थानीय ब्लाक के अधिकतर लाभार्थियों का अभी तक शौचालय नहीं बन पाया है, वहीं जिसका बना है तो गुणवत्ताविहीन होने की वजह से प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है। स्थानीय ब्लाक के बेलांव के दलित बस्ती के लोगों का कहना है कि गुणवत्ताविहीन होने की वजह से महिलाएं इसको नहाने के लिये प्रयोग करी हैं तो कुछ लोग शौचालय में ताला बंद कर रखे हैं। वहीं स्थानीय क्षेत्र के लकठेपुर गांव की दलित बस्ती की महिलाओं का कहना है कि अभी तक हम लोगों का शौचालय ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव द्वारा बनवाया गया है लेकिन अभी तक अधिकतर शौचालय में न पार्ट लगा है और न ही दरवाजा। वहीं अधिकतर शौचालयों की टंकी का अभी तक ढक्कन भी नहीं लग पाया है। इसी तरह ब्लाक के गद्दीपुर गांव में भी अभी तक कुछ ही लोगो का गुणवत्ताविहीन शौचालय बनकर खड़ा है जो सिर्फ शो पीस ही साबित होता नजर आ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हम लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। इस बाबत पूछे जाने पर खण्ड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज राजीव कुमार का कहना है कि इसकी एडी पंचायत से जांच कराकर जहां कमी पायी जायेगी, उसे दूरकर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। साथ ही अभी तक जिनका शौचालय नहीं बन पाया है, उनके लिये जांच करवाकर शौचालय स्वीकृत करायी जायेगी।

Read more »

अज़मी रिज़वी अमेठी व रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के बने प्रभारी

item-thumbnail
समर हैदर रिज़वी (अज़मी) देश के दो प्रसिद्ध व अति विशिष्ठ मानी जाने वाली लोकसभा सीट के बने प्रभारी


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हैदर अब्बास चांद ने समर हैदर रिज़वी(अज़मी) की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की अति विशिष्ठ लोकसभा क्षेत्र अमेठी एंव रायबरेली का 2019 लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है।श्री रिज़वी को ज़िम्मेदारी दिये जाने से उनके समर्थकों में उत्साह है एंव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया हैं।
Read more »

पुलवाम के आवंती इलाके में शहीद जवानों के हक़ में मुस्लिमों ने माँगी दुआ

item-thumbnail
(बाबर)
जलालपुर, जौनपुर -किसी भी देश की रक्षा - सुरक्षा की जिम्मेरदारी वीर
जवानों की होती है | देश का हर नागरिक अम्न और चैन की नींद इसलिए सोता है
की देश के जवान दिन - रात सरहदों की निगरानी करते हैं और अपनी जान को
जोखिम में डाल कर गोलियों के साये में ठंड , गर्मी ,बर्फ़बारी , आंधी और
तूफानों के साथ -साथ दुश्मनों से भी जंग लड़ते रहते हैं | बावजूद इसके वह
कभी -कभी कायराना हमलों का शिकार होजाते हैं | कुछ ऐसा ही कायराना हमला
१४ फरवरी को पुलवामा के आवंती इलाके में आतंकियों ने लग भाग ४० से अधिक
जवानों को शहीद कर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया
| जवानों की शहादत पर
आज जलालपुर क्षेत्र के जलालपुर कस्बा ,रेहटी  ,तरलोचन , कुर्सियां ,
मझगवां कलां , जरहिला कला , कोठवा, ओइना , घुरहूपुर ,परेंव ,असबारनपुर
कजगांव  सहित अनेक गावों की जुमा मस्जिदों में उल्माएदीं ने अपनी तकरीरों
में देश के जवानों पर हुए आतंकियों के कायराना हमले की मुखालफत करते हुए
शहीद हुए जवानों के हक़ में दुआ ख्वानी की और अल्लाह की बारगाह में उनके
परिजनों को सब्र करने की तौफीक के लिए आजिजी और मिन्नत की | उल्माए दीन
ने अपनी तक़रीर में कहा की हम सब शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों के लिए
इस संकट की बेला में कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं और इसप्रकार के
कायराना आतंकी हमले की घोर निंदा करते है | मुस्लिमों ने यह मांग सरकार
से की कि शहीदों की शहादत के एक - एक बूँद खून की कीमत आतंकियों के खून
से लिए जाएँ | जिससे देश का मान सम्मान स्वाभिमान और जवानों की कुर्बानी
बेकार ना हो | अपनी तक़रीर में जगह -जगह उलमाओं ने यह भी कहा की हम
हिन्दुस्तानी अम्न के पैकर हैं खून खराबा हमें पसंद नहीं लेकिन जब सामने
जालिम आतंकी हो तो हम सर झुकाना नहीं बल्कि सर कटाना और आतंकियों के सर
को काटना भी जानते है |

Read more »

बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई जौनपुर की बेटी

item-thumbnail
जौनपुर। तृप्ति सिंह का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा में होने के बाद घर आगमन पर पैतृक गांव में उसका भव्य स्वागत किया गया। जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित चांदीगहना ग्राम निवासी तृप्ति सिंह को बीपीएससी में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त हुई है। उसका चयन जिला कमांडेंट के पद पर हुआ है। तृप्ति सिंह के पिता सुनील सिंह ठा. रामनरेश सिंह इण्ठर कालेज के प्रधानाचार्य हैं। जबकि माता श्रीमती मंजू सिंह गृहिणी हैं। उसके दो भाई हैं। बड़ा सचिन सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर और छोटा भाई हिमांशू सिंह एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। तृप्ति सिंह ने हाईस्कूल मीना रिजवी शिया गल्र्स इण्टर कालेज, इण्टरमीडिएट टीडी इण्टर कालेज और बीटेक बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से किया है। उसके बाद आईएएस की तैयारी में जुट गई। तृप्ति सिंह ने बताया कि वह अपनी इस सफलता के प्रति आशान्वित थी किंतु उसका अंतिम लक्ष्य आईएएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना है। वह अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर के साथ-साथ माता-पिता, दादी-दादा, नानी-नाना समेत समस्त श्रेष्ठïजनों, गुरुजनों छोटे भाई-बहनों, मित्रों को दिया है। उसने बताया कि मेंरे सभी संबंधियों के सहयोग व प्रेम के बिना इस मुकाम तक पहुंंचना आसान नहीं था  मेरे इस सफर में छोटे मामा राजेश सिंह का प्रोत्साहन बहुत प्रेरणादायी रहा।
Read more »

देश की दूसरी बुलेट ट्रेन अमृतसर-दिल्ली के बीच चलेगी

item-thumbnail
अमृतसर(महेन्द्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से गुरु नगरी को बुलेट ट्रेन के तौर पर एक बहुत ही बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इस संबंध में राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने बताया कि केन्द्र सरकार तथा रेल मंत्रालय ने बुलेट ट्रेन शुरू करने के इस प्रोजैक्ट को मंजूरी भी दे दी है। इस प्रोजैक्ट पर करीब एक लाख करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट 2024 तक पूरा हो जाएगा और यह बुलेट ट्रेन रेल-पटड़ी पर दौडऩी शुरू हो जाएगी।

मलिक ने कहा कि इस बुलेट ट्रेन की मांग वह समय-समय पर संसद में तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली तथा केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के समक्ष उठाते रहे हैं। मलिक ने बताया कि अमृतसर-नई दिल्ली बुलेट ट्रेन शुरू करने संबंधी फ्रैंच कंपनी सिस्ट्रा ने भारतीय रेलवे के साथ मिल कर सारी प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार की थी। इससे पहले मुंबई से अहमदाबाद तक के लिए जो पहली बुलेट ट्रेन शुरू करने की घोषणा की गई है।

बुलेट ट्रेन के लिए केन्द्र सरकार खुद जुटाएगी फंड
मलिक ने बताया कि इस प्रोजैक्ट का आकलन करने के पश्चात यह फैसला किया गया है कि केन्द्र सरकार इस बुलेट ट्रेन के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप की बजाए खुद ही अपने स्तर पर सारे फंड जुटाएगी। इसके तहत केन्द्र सरकार वल्र्ड बैंक से तथा किसी भी अन्य देश के साथ एग्रीमैंट करके इस प्रोजैक्ट को पूरा करेगी। यह बुलेट ट्रेन स्टैंडर्ड ट्रैक पर ही चलेगी।

अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना तथा जालंधर में होंगे स्टॉपेज
सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से अमृतसर से दिल्ली तक कुल 458 कि.मी. तक का सफर यात्री मात्र अढ़ाई घंटे में तय करेंगे जबकि इस समय इतना सफर तय करने के लिए किसी एक्सप्रैस ट्रेन में करीब 6 घंटे लगते हैं। अमृतसर से दिल्ली तक शुरू होने वाली इस बुलेट ट्रेन के मार्ग में फिलहाल अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना तथा जालंधर स्टॉपेज सूचीबद्ध किए गए हैं। मलिक ने बताया कि इस बुलेट ट्रेन का किराया शताब्दी ए.सी. एग्जैक्टिव श्रेणी के किराए के बराबर ही होगा।
Read more »

विधानसभा में नीतीश के पक्ष मे पड़े 131वोट,जीता विश्वासमत

item-thumbnail
पटना: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा में विश्वासमत जीत लिया। नीतीश के पक्ष में 131 वोट पड़े जबिक 108 वोट उनके विरोध में पड़े। नीतीश ने हंगामे के बीच पहले अपना विश्वासमत प्रस्ताव रखा जिसके बाद वोटों की गिनती की गई। राजद विधायक लगातार विधानसभा में हंगामा करते रहे। विधानसभा में नीतीश के अलावा सुशील मोदी भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव को विपक्ष नेता घोषित किया गया है।


यह रहा आकड़ा
243 सदस्यीय विधानसभा में नीतीश सरकार को बहुमत के लिए 122 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी। जीकि उन्हें 131 वोट मिले। हालांकि नीतीश कुमार ने 132 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।

मैं इस प्रस्ताव के विरोध में: तेजस्वी यादव
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं इस प्रस्ताव के विरोध में खड़ा हूं. हमें बीजेपी के खिलाफ वोट मिला था, ये सब प्रीप्लान था। ये एक तरह से लोकतंत्र की हत्या है. बीजेपी के भी कई मंत्री हैं जिनपर आरोप हैं, नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर भी आरोप हैं। उधर, बिहार में जेडीयू-बीजेपी सरकार के विरुद्ध राजद की याचिका हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। इसको लेकर सुनवाई सोमवार को होगी।
Read more »

परिवहन मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने बस हादसे मे मृतको के परिजनो को 5 लाख देने की घोषणा !

item-thumbnail
जौनपुर सिकरारा बस हादसे को लेकर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिला अस्पताल पहुचे जिला अस्पताल  मृतक के परिजनों से मिले घायलों का जाना  हाल-चाल मृतक के परिवार वालों को 5 लाख का मुआवजा देने का किया एलान !घायलो  के परिवार वालों का परिवहन विभाग निशुल्क करायेगे इलाज!
इस मौके पर राज्य मन्त्री गिरीश यादव DM सर्वग्य राम मिश्रा SP शैलेश पांडेय रोहित सिंह भारद्वाज पुष्प राज सिंह
सुरेन्द्र सिन्घानिया कृश्न कुमार जायसवाल समेत काफ़ी संख्या में नेता व कार्य कर्ता उपस्थित रहे!
Read more »
Older Posts
Home