मिर्जापुर में एकदिवसीय आंचलिक पत्रकार सम्मेलन

item-thumbnail
(वसीम खान)
मिर्जापुर। विश्व संवाद केंद्र प्रचार विभाग काशी द्वारा आयोजित एकदिवसीय आंचलिक पत्रकार सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन होटल ग्रेपवाइन रामनगर वाराणसी में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि देव भट्टाचार्य  व विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे ।
कार्यशाला मे रखें गये विषय वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य में आंचलिक संवाददाता की भूमिका. पर  चर्चा करते हुए मुख्य अतिथियो ने कहा कि आज पत्रकारों की समाज में अहम भूमिका हो गई है ऐसे में हमें सिर्फ फोटो खिचने व समाचार लिखे जाने तक जिम्मेदार नहीं रहना चाहिए । बल्कि पीड़ितों को तुरंत मदद भी  करनी चाहिए ।
और  पत्रकारों  को विद्वेष की भावना से कोई भी खबर नहीं लिखना चाहिए । संगोष्ठी में पत्रकारों के हितों के लिए भी चर्चा किया गया।
 
वहीं मुख्य अतिथि देव भट्टाचार्य ने कहा कि जो नए पत्रकार हैं उनकी समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी क्या है उसके ऊपर एक अच्छी इस कार्यशाला में चर्चा हुई है और उनके सोच को अच्छी दिशा मिल सके । और कहा कि आप पत्रकारों की बहुत बड़ा रोल इस समाज में है समाज में उनको मार्गदर्शन का बहुत बड़ा कार्यक्रम था जो कार्यशाला में रखी गई थी इससे तमाम पत्रकार को बहुत अच्छा लगा है और समाज को उनके द्वारा नई दिशा मिलेगी ।
वही डॉक्टर ओम प्रकाश ने कहा कि आज पत्रकारिता का रूप बदल चुका है पहले की तरह पत्रकारिता नहीं रह गई है अब तो WhatsApp एवं ऑनलाइन की पत्रकारिता हो गई है पत्रकारों को खबर सही संकलन करना चाहिए जिससे समाज में गलत संदेश ना जा सके। जल्दबाजी में खबर से चैनल एवं समाचारपत्रो की विश्वसनीयता प्रभावित होती है  इसलिए पत्रकारों को खबर को पुष्ट कर लेनी चाहिए, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अति भारद्वाज ने किया, अवसर  पर मुख्य वक्ता  काशी प्रांत के सह प्रचारक मनोज जी , विशिष्ट अतिथि विनय वर्मा, संचालन राजेश रंजन ने किया, इस अवसर अमरेंद्र शर्मा, सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंव प्रिंट मीडिया के  पत्रकार श्याम दास जायसवाल, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, राजेश दूबे, राजेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, पवन जायसवाल, राजेश अग्रहरी, कामेश्वर पाल,फजेन्द्र शात्री, अखिलेश सिंह, आनंद ,विकास अग्रहरी, मु.हदीस, वसीम .अनिल कैशरी, सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
Read more »

स्वच्छभारत स्वास्थ्य भारत के तहत शौचालय का विधायक ने रखा नीव ।।

item-thumbnail
वसीम खान
मिर्जापुर । आज दिनांक 26 सितंबर 2017 को मझवां विधानसभा की  विधायक श्रीमती श्रीमती शुचि स्मिता अपने विधानसभा के   ग्राम पंचायत इमरती धनी पट्टी अर्जुनपुर गांव में स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किया । एवं स्वच्छता अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी के राहे कदम चलते हुए ओर उसको  गति प्रदान करने के लिए शौचालय के निर्माण में अपना योगदान दिया । उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी.  अरूण मालवी संजय गुप्ता  आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
उनके साथ में जिला विकास अधिकारी बालेश्वर दुबे . भारतीय जनता पार्टी के जिला
Read more »

सेवानिवृत शिक्षको को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

item-thumbnail
मुहम्मद वसीम
मिर्जापुर । विकास खण्ड जमालपुर के पूर्व माध्यमिक विधालय फत्तेपुर के प्रागण मे उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ जमालपुर जिला मीरजापुर द्वरा सन् 2012 से  2017 तक सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षण उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिस मे 109 सेवानिवृत अध्यापको को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर प्रदीप कुमार मिश्र ने सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया ।  वही स्कूल की

छात्राओं ने सरस्वती बन्दना कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विभाग शिक्षा प्रति गम्भीर है बिभाग ऐसे बच्चों को तलाश रही जो समाज मे विल्कुल गरीब है उसे अपने स्कूलों मे लाना चाहते है । ओर कहा आने वाले समय मे हम प्राईवेट स्कूलो से अच्छा रिजल्ट देगे ।
कार्यक्रम का संचालन ब्रजभूषण सिंह  तथा अधक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव ने किया । कार्यक्रम मे अरविंद कुमार त्रिपाठी , नित्यानन्द पाण्डेय ,मुन्नर सिंह, राम चन्दर सिंह यादव ,वीरेन्दर सिंह , शमशार अहमद , अब्दुल हमीद , अब्दुल क्यूम , शशिप्रकाश पाण्डेय , रीना राय , गीता सिंह ,वंदना सिह , विन्ध्यवासनी सिंह , मोहनलाल यादव , मालती देवी ,चरणजीत कौर आदि अध्यापकगण मौजूद रहे ।
वही प्रदेशीय शिक्षक संघ ने सेवानिवृत शिक्षको को शाल व अगवस्त्रम देकर सम्मानित किया ।
Read more »

होली एसे मनाओ कि एकता की पहचान बन जाय ।

item-thumbnail
मुहम्मद वसीम
मिर्जापुर । ( इमिलियाचट्टी ) अखिल भारतीय हास्य व्यंग कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन पौनी बैरियर इमिलियाचट्टी अहरौरा मे हर साल की भाति इस  साल  भी किया गया । कवि सम्मेलन मे देश के नामचीन कवि डंडा बनारसी , रवि चतुर्वेदी एम पी , प्रमोद पंकज लखनऊ , बिहारी लाल ` अम्बर` इलाहाबादी ,आशीष सोनी , पूनम श्रीवास्तव वाराणसी , राजेन्द्र तिवारी , भरत कंचन चुनार मिर्जापुर ,डी के अजुबा , अनिल आवारा जौनपुरी ,सिरकत किया । कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवित्री पूनम श्रीवास्तव ने सरस्वती बन्दना से किया । मंच का संचालन हास्य कवि विहारी लाल अम्बर ने किया ।अम्बर ने अपने कविता के माध्यम से कहा `
 ।।

होली एसे मनाओ की एकता की पहचान बन जाये । भरो पिचकारी मे पानी सिर्फ़ तीन रंगो का कपोपल गिरे तो गिर के हिन्दुस्तान बन जाय ।। वही डंडा बनारसी ने पति पत्नि के प्रेम पर व्यंग कविता पढा तो श्रोता झुमने को मजबूर हो गये । कवियो ने अपने हास्य कविता से श्रोताओं को देर रात  तक कविता सुनने के लिये बाधे रखा । वही लिम्का बुक रिकार्ड धारी राजेन्द्र तिवारी मुछ नर्तक दुकान वाले  ने अपने मुछो पर कैडिल जलाकर अपने कला का प्रदर्शन किया ।  आयोजक मंडल मे रमेश पाण्डेय (ग्राम प्रधान घासीपुर बसाडी) ,अजय सिह उर्फ बब्बू , विनोद सिह , डा० शिव पूजन , अभय सिह , सुभाष चन्द्र  पाण्डेय  ,अजय , पप्पू सिह ,रमेश मोर्या , कुलदीप सिह , प्रदीप कुमार ,अजीत सिह , डा०हीरा लाल , डा०सरजू सिह , दशरथ सिह , संतोष सिह , बसंत पटेल शामिल रहे ।
Read more »
Older Posts
Home