बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से नाम गायब , बीएलओ मनमाने ढंग से बाट रही पर्चियां : साजिद अलीम

item-thumbnail

जौनपुर । बेपरवाह बीएलओ प्रशासनिक दावे की हवा निकाल रहे हैं दावों के बाद भी हजारों घरों में वोटर पर्ची नहीं पहुंच सकी है । लोग निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से अपना नाम और पर्ची निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं इसके साथ ही तमाम लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब है । प्रशासन ने दावा किया था कि वोटिंग से पहले सभी घरों में बीएलओ द्वारा मतदाता की पर्ची पहुंचा दी जाएगी पर कई वार्डों में बीएलओ ने पर्चियां तो बाटी लेकिन सैकड़ों घरों में मतदाता पर्ची नहीं पहुंची । जब इसका कारण लोगों ने जानना चाहा तो पता चला कि उनका नाम ही वोटर लिस्ट से गायब हो चुका है । 

रौज़ा अरजन वार्ड के सभासद साजिद अलीम ने  बताया कि खुद उनके वार्ड के सैकड़ों लोगों का वोटर लिस्ट से नाम गायब । जब मोहल्ले वालों ने बीएलओ से अपनी पर्ची मांगी तो वह यह कह कर चली गई कि उनकी पर्ची नहीं आई है ऐसे लगभग सैकड़ों घर हैं जिनमें आधे परिवारों की ही पर्ची बीएलओ ने दिया । और आधे परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब है । इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि के पूरे जिले की क्या स्थिति है । ऐसी स्थिति में जिन मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम नदारद है उनमें खासा आक्रोश व्याप्त है ।

साजिद अलीम का कहना है कि बीएलओ अधिकतर पर्चियां मतदाताओं के घर नहीं पहुंचा रहे हैं बल्कि मोहल्ले और वार्ड के कुछ ठेकेदारों को पर्चियां देकर चले जा रहे हैं जिससे मतदाताओं तक मतदाता पर्ची नहीं पहुंच पा रही है । अब इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव में करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भी वोटरों की वोटर लिस्ट में नाम नहीं चढ़ सके और ना ही पर्चियां लोगों तक पहुंच पा रही हैं । सूत्रों की मानें तो इससे कहीं ना कहीं वोटिंग परसेंटेज पर खासा असर पड़ेगा ।

Read more »

BJP ने अपने 16 सांसदों के टिकट काटे 4 का लोकसभा क्षेत्र बदला

item-thumbnail

आसिफ़ रज़ा जाफ़री
लखनऊ । लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले भाजपा ने यूपी से अपने 16 सांसदों के टिकट काट दिये हैं ।और चार सांसदों के लोकसभा क्षेत्र बदल दिये हैं ।
जिन सांसदों के टिकट कटे हैं उनमें कानपुर से सांसद व भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी देवरिया से सांसद कलराज मिश्रा झांसी से सांसद उमा भारती भी शामिल हैं ।
अब तक जिन सांसदों के टिकट कटे हैं उन के नाम इस प्रकार हैं।
1-रामपुर डॉ नेपाल सिंह 
2-सम्भल सत्यपाल
3- हाथरस राजेश दिवाकर 
4-- फतेहपुर सीकरी बाबू लाल
5- शाहजहांपुर कृष्ना राज 
6 -- हरदोई अंशुल वर्मा 
7-- मिश्रिख अंजू बाला 
8-- इटावा अशोक दोहरे 
9-- कानपुर डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी 
10--झांसी उमा भारती 
11--इलाहाबाद -- श्यामा चरण गुप्ता 
12--बाराबंकी प्रियंका रावत 
13--बहराइच -- सावित्री बाई फुले 
14-- कुशी नगर राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय 
15- देवरिया कलराज मिश्रा 
16-- बलिया भरत सिंह
जिन सांसदों के लोक सभा क्षेत्र बदले गये 
1 -- मेनका गांधी पीलीभीत से सुल्तानपुर
2--राम शंकर कठेरिया आगरा से इटावा 
3--वरुण गांधी सुल्तानपुर से पीलीभीत
4--वीरेंद्र सिंह मस्त भदोही से बलिया
यह रिपोर्ट भाजपा द्वारा जारी की गई प्रत्यशियों की अब तक की सूची पर आधारित है ।
अभी यूपी में कई सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है

Read more »

BJP जौनपुर से रमाकांत यादव पर लगा सकती है दांव , टिकट के दावेदारों में बेचैनी

item-thumbnail

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने से किया इनकार ।

नेतृत्व से कहा सीट बदलें तो लड़ेंगे चुनाव ।


सूत्रों की माने तो भाजपा जौनपुर से रमाकांत को दे सकती है टिकट ।

Read more »

सपना चौधरी की जगह कांग्रेस ने महेश पाठक पर लगाया दाव , हेमा मालिनी ने लिया राहत की सांस

item-thumbnail

सपना चौधरी की जगह कांग्रेस ने महेश पाठक पर लगाया दाव , हेमा मालिनी ने लिया राहत की सांस 

Read more »

Congress की चौथी लिस्ट जारी , जानिए कौन कहा से है प्रत्याशी

item-thumbnail

Congress की चौथी लिस्ट जारी , जानिए कौन कहा से है प्रत्याशी
Read more »

भीम सेना चीफ चंद्रशेखर का हाल जानने प्रियंका गांधी पहुंच रही हैं मेरठ

item-thumbnail

भीम सेना के चंद्र शेखर का हाल जानने प्रियंका गांधी पहुंच रही हैं मेरठ।
Read more »

सपा की लिस्ट जारी ,जानिए किसे कहा से मिला टिकट

item-thumbnail

लखनऊ । सपा ने लोकसभा 2019 के लिये दो और प्रत्याशी घोषित किये 

हाथरस से राम जी लाल सुमन

मिर्ज़ापुर से राजेश एस बिंद
Read more »

BSP ने प्रत्याशियों के टिकट पर लगाई मुहर , गाजीपुर से अफ़ज़ाल अंसारी लड़ेंगे चुनाव

item-thumbnail

*बसपा ने अपने 38 मे से 34 सीटो पर  प्रभारी/प्रत्याशी किये घोषित* 


1 सहारनपुर हाजी फ़ज़लुर्रह्मान

2 बिजनौर इकबाल ठेकेदार

3 मेरठ हाजी याकूब कुरैशी

4 धौरहरा अरशद इलियास सिद्दीकी

5 डुमरियागंज आफताब आलम

6 गाजीपुर अफ़ज़ाल अंसारी

7 भदोही रंगनाथ मिश्र

8 संतकबीरनगर भीष्म शंकर उर्फ़   कुशल तिवारी

9 कैसरगंज संतोष तिवारी

10 अम्बेडकरनगर राकेश पांडेय

11 सीतापुर नकुल दुबे

12 प्रतापगढ़ अशोक त्रिपाठी

13 फतेहपुर सीकरी सीमा उपाध्याय

14 आगरा(सु) मनोज सोनी

15(सु) मिश्रिख डॉ नीलू सत्यार्थी

16(सु) मोहनलालगंज सी एल वर्मा

17(सु) बांसगांव  दूधराम

18(सु) नगीना गिरीशचन्द्र जाटव

19(सु) बुलन्दशहर योगेश वर्मा

20(सु) शाहजहांपुर अमर चन्द्र जौहर

21(सु) जालौन अजय सिंह पंकज

22(सु)लालगंज घूराराम

23 घोसी अतुल राय

24 गौतमबुद्ध नगर सतबीर नागर

25 अमरोहा मलूक नागर

26 अलीगढ अजीत बालियान

27 फर्रुखाबाद मनोज अग्रवाल

28 हमीरपुर संजय कुमार साहू

29 देवरिया विनोद जायसवाल

30 सुल्तानपुर चन्द्रभद्र सिंह

31 सलेमपुर R S कुशवाहा

32 अकबरपुर निशा सचान

33 फतेहपुर सुखदेव प्रसाद वर्मा 

34 बस्ती राम प्रसाद चौधरी

इस प्रकार अब सिर्फ श्रावस्ती,जौनपुर,आंवला और मछलीशहर(सु) की सीटें ही शेष हैं


घोषित सीटों में 6 मुस्लिम,7ब्राह्मण,1क्षत्रिय,1जाट,2गुर्जर,1भूमिहार,9दलित,3वैश्य और 4 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

Read more »

BSP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट , जानिए जौनपुर से किसे मिला टिकट

item-thumbnail

*बसपा ने अपने 38 मे से 34 सीटो पर  प्रभारी/प्रत्याशी किये घोषित* 

1 सहारनपुर हाजी फ़ज़लुर्रह्मान
2 बिजनौर इकबाल ठेकेदार
3 मेरठ हाजी याकूब कुरैशी
4 धौरहरा अरशद इलियास सिद्दीकी
5 डुमरियागंज आफताब आलम
6 गाजीपुर अफ़ज़ाल अंसारी
7 भदोही रंगनाथ मिश्र
8 संतकबीरनगर भीष्म शंकर उर्फ़   कुशल तिवारी
9 कैसरगंज संतोष तिवारी
10 अम्बेडकरनगर राकेश पांडेय
11 सीतापुर नकुल दुबे
12 प्रतापगढ़ अशोक त्रिपाठी
13 फतेहपुर सीकरी सीमा उपाध्याय
14 आगरा(सु) मनोज सोनी
15(सु) मिश्रिख डॉ नीलू सत्यार्थी
16(सु) मोहनलालगंज सी एल वर्मा
17(सु) बांसगांव  दूधराम
18(सु) नगीना गिरीशचन्द्र जाटव
19(सु) बुलन्दशहर योगेश वर्मा
20(सु) शाहजहांपुर अमर चन्द्र जौहर
21(सु) जालौन अजय सिंह पंकज
22(सु)लालगंज घूराराम
23 घोसी अतुल राय
24 गौतमबुद्ध नगर सतबीर नागर
25 अमरोहा मलूक नागर
26 अलीगढ अजीत बालियान
27 फर्रुखाबाद मनोज अग्रवाल
28 हमीरपुर संजय कुमार साहू
29 देवरिया विनोद जायसवाल
30 सुल्तानपुर चन्द्रभद्र सिंह
31 सलेमपुर R S कुशवाहा
32 अकबरपुर निशा सचान
33 फतेहपुर सुखदेव प्रसाद वर्मा 
34 बस्ती राम प्रसाद चौधरी
इस प्रकार अब सिर्फ श्रावस्ती,जौनपुर,आंवला और मछलीशहर(सु) की सीटें ही शेष हैं

घोषित सीटों में 6 मुस्लिम,7ब्राह्मण,1क्षत्रिय,1जाट,2गुर्जर,1भूमिहार,9दलित,3वैश्य और 4 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।
Read more »

भाजपा से चंद्रभूषण पांडेय की दावेदारी से विरोधियो में हड़कम्प ,बदल सकते है सियासी समीकरण

item-thumbnail

जौनपुर । देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व का बिगुल बज चुका है अब धीरे धीरे चुनावी बयार बहने भी लगी है । हम बात करते है जौनपुर संसदीय क्षेत्र की जहा इस बार किस दल का दबदबा कायम होगा यह तो अभी अधर मे है।लेकिन आमजन मानस मे गुणा भाग और कयास आरियो का दौर शुरु हो चुका है।विगत एक दशक से अधिक समय तक यह गढ समाजवादी और बसपा दुर्ग के रुप मे अपनी पहचान बनाये हुए था। लेकिन मोदी लहर में यहाँ से डॉ के पी सिंह ने भाजपा से अपना परचम लहरा दिया था । सांसद बनने के बाद डॉ के पी सिंह जनता की उम्मीदों पर खरा नही उतरे । बसपा और सपा का प्रत्याशी तीसरे और चौथे स्थान पर रहा।अब दोनो दलो ने गठबंधन भी कर लिया है । 

एक तरफ लोकसभा चुनावो के दरिम्यान भाजपा के साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की प्रतिष्ठा दाँव पर लग चुकी है । ऐसे में अगर भाजपा जौनपुर संसदीय सीट से किसी कुशल योग्य प्रत्याशी का चयन करती है तो शायद चुनावी समर में कामयाब हो जाये । विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा की बैठक में शीर्ष नेरतित्व ने यह तय किया है की सेवानिवृत्त अधिकारियों और पूर्व सेना के अधिकारियों को भी इस बार लोकसभा का टिकट दिया जाएगा , ऐसे में जौनपुर लोकसभा से ये प्रबल संभावना है कि भाजपा  वरिष्ठ नेता चंद्र भूषण पांडेय पर अपना दाव लगाएगी , श्री पांडेय 36 साल की उम्र में ही पीसीएस की सेवा से त्यागपत्र देकर समाजसेवा का कठिन मार्ग चुन लिया था , साथ ही श्री पांडेय के प्रत्याशी होने से ब्राह्मण मतदाता का पूरा रुझान भी भाजपा के पाले में रहेगा ।
चंद्र भूषण पांडेय की जिन्होंने बदल दिए राजनीति के मायने दुनिया में बहुत कम लोग ही होते हैं जो राजनीति को वास्तविकता में समाज सेवा का जरिया मानते हैं। चंद्र भूषण पाण्डेय जो जनपद के सुल्तानपुर गांव (सिरकोनी)के मूल निवासी  है, जिन्होंने राजनीति के क्षेत्र में अपने अलग विचारों से एक नई पहचान कायम की है।  चंद्र भूषण पाण्डेय जी के व्यक्तित्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मात्र 36 साल की उम्र में ही पीसीएस की सेवा से त्यागपत्र देकर समाजसेवा का कठिन मार्ग चुन  लिया। जिसे वह आज तक पूरी कर्मठता औऱ निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।  पाण्डेय  जी अपने सरल और मददगार छवि के कारण बेहद ही लोकप्रिय हैं। उनके इसी व्यवहार के चलते जौनपुर की जनता उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में देखना चाहती हैं। समाज के लोगों के प्रति पूरी तरह समर्पित ऐसे राजनीतिज्ञ आसानी से नहीं मिलते। वे पीसीएस की सेवा छोड़  कर  समाजसेवा का रास्ता चुना चंद्र भूषण पाण्डेय जी का हमेशा से ही समाज सेवा की ओर रुझान रहा।  वे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों ही जगहों से पीसीएस के लिए चयनित हुए पाण्डेय जी ने समाजसेवा के लिए एक प्रतिष्ठित नौकरी का मोह भी नहीं किया और मात्र 36 साल की कम उम्र में ही उसे छोड़कर समाज सेवा का मार्ग अपनाया। आज भी वह अनवरत रूप से समाज सेवा के  कार्य में पूरी लगन से लगे हुए हैं। उनकी इसी लगन और मेहनत का नतीजा है कि उन्हें जनता का पूरा प्यार और स्नेह लगातार मिलता रहता है। जनता की मांग है कि उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर उतारा जाना चाहिए।  श्री पान्डेय की असली राजनीतिक उपलब्धियां यह है कि वे बेहद सरल और विनम्र स्वभाव वाले चंद्र भूषण पाण्डेय समाज सेवा के साथ ही राजनीति में लगातार सक्रिय रहते हैं। वह वर्ष 2010 से मिशन कल के लिए जल के लिए अभी तक करीब 50000 किलोमीटर की पद  यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने स्वयं इस मिशन की स्थापना की थी। इसके लिए वह यमुना और गोमती तट पर लंबी यात्राएं भी कर चुके हैं। उन्होंने प्रयागराज में हरित धरती आश्रम की भी स्थापना की और वहां अष्ट वृक्ष रोपण का  अभियान भी चलाया। समाज सेवा के कार्यों में उन्होंने एक से बढ़कर एक सामाजिक कार्य  किए हैं। उन्होंने तालाबों के संरक्षण और  उनके विकास को ध्यान में रखकर आओ तालाब चलें अभियान पर भी विशेष जोर दिया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विकास के स्वप्न को साकार करने के लिए यूपी डेवलपमेंट फाउंडेशन की स्थापना की। जिसमें विशेषज्ञों की समिति का गठन किया। वह बागवानी और नौकरशाही पत्रिका के संपादक भी रहे। उन्होंने तत्कालीन मायावती और अखिलेश सरकार के राज में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए अनेक प्रेस वार्ताओं का आयोजन कर आम जनमानस को उनके जन बिरोधी कार्यों को जनमानस तक पहुचाया औऱ उनके द्वारा किए गये भ्रष्टाचार को उजागर   किया। जिसमें विभागवार तथ्यों को प्रस्तुत कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई में सहयोग दिया। उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए भी तमाम कार्य किए जिसमें जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए लिविंग स्वायल प्रोग्राम और अभियान का आयोजन कराया।
 चन्द्र भूषण पान्डेय की  राजनीतिक यात्रा भी लंबी रही है
वे  बेहद ही सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी व्यवहार कुशलता  के चलते उनका  समाज के लोगों के साथ जुड़ाव देखकर हर कोई उनकी प्रशंसा करता है। वर्ष 1972 में जन्में  पाण्डेय  जी का एक लंबा राजनीतिक सफर रहा है।वर्तमान मे वे  वह उत्तर प्रदेश में बीजेपी के मीडिया स्पोक्सपर्सन के रूप में काफी चर्चित शख्सियत हैं। वह संयोजक, सुशासन एवं केन्द् तथा राज्य शासकीय कार्यक्रम सन्वयन विभाग, उत्तर प्रदेश  के सयोजंक भी हैं। इसके अलावा भी वह कई महत्वपूर्ण पदों को बखूबी संभाल चुके हैं। वह नमामि गंगे अभियान समिति के  सदस्य, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के भी सदस्य रहे है । दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह समिति के सदस्य रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। चंद्र भूषण पाण्डेय जी ने आदर्श विद्यालय अभियान के प्रदेश प्रमुख के रूप में अपने दायित्वों को खूब अच्छी तरह से निभायाहै । इसके साथ ही उन्हें जौनपुर लोकसभा सीट से 2014 में संसदीय बोर्ड के विचारार्थ पैनल में शामिल किया गया थ। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लोगों को समर्पित कर दिया है।

Read more »
Older Posts
Home