पराली प्रबंधन हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

item-thumbnail
जौनपुर 27 सितंबर 2024 (सू0वि0)- प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फाॅर इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत पराली प्रबन्धन हेतु प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकास खण्डों में ग्राम-ग्राम घूमकर पराली प्रबन्धन हेतु कृषकों को जागरूक किये जाने हेतु विकास खण्डवार भ्रमण प्लान के अनुसार शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू एवं जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा पराली प्रबंधन प्रचार वाहनों की रवानगी कलेक्ट्रेट परिसर से की गई। 
                       प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवानगी उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विगत वर्षो में जिन ग्रामों में पराली जलाई गई उनका ग्रामवार रोस्टर बनाते हुये प्राथमिकता के आधार पर प्रचार प्रसार कर कृषकों को पराली न जलाये जाने हेतु जागरूक किया जाय। जिन ग्रामों में प्रचार प्रसार वाहन जाये, उन ग्रामों के ग्राम प्रधानों, लेखपालो, सचिवों एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाये जिससे कि उनके द्वारा सदस्यों एवं ग्रामवासियों को अपने स्तर से भी पराली जलाने से होने वाले नुकसान,पराली जलाने से लगने वाले अर्थदण्ड से अवगत कराया जाये।      
                     कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय तथा सम्बन्धित विकास खण्ड के कर्मचारी गण उपस्थित रहें।
Read more »

jaunpu news : कोषागार में समस्त देयक 25 मार्च तक करें प्रस्तुत

item-thumbnail
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सभी आहरण वितरण अधिकारियो को अवगत कराया है कि कोषागार में समस्त देयक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विलम्बतम 25 मार्च 2019 तक अवश्य प्रस्तुत कर दें, जिससे कि प्रस्तुत बिलो की आवश्यक चेंकिग के बाद कोषागार द्वारा बिलों की पासिंग तथा ई-पेमेण्ट के माध्यम से 31 मार्च 2019 तक भुगतान हेतु एथराईजेशन किया जा सके। क्योंकि 31 मार्च 2019 तक पारित बिलों का भुगतान ई-पेमेण्ट द्वारा 31 मार्च 2019 को रात्रि 8.00 बजे तक ही किया जायेगा। 25 मार्च 2019 के उपरान्त केवल उक्त तिथि के बाद शासन स्तर से निर्गत वित्तीय स्वीकृतियों के सापेक्ष ही देयक स्वीकार किये जायेगें अथवा तत्समय शासन स्तर से निर्गत अधावधिक निर्देश के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी। शासनादेश 09 मार्च 2019 का अनुपालन न करने तथा सामयिक आहरण के अभाव में किसी धनराशि के व्यपगत हो जाने पर सम्बन्धित अधिकारी उत्तरादायी होगें। उन्होंने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपलब्ध बजट के मिलान व बिलों के प्रस्तुतीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से समय से पूर्व करा लें। जिससे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Read more »

पेन्सन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

item-thumbnail
जौनपुर पुरानी पेंशन बचाओ बहाली की मांग को लेकर जिले भर के लगभग 18000 राज्य कर्मचारियों ने 3 दिन की हड़ताल की घोषणा करते हुए आज कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे है धरने में मुख्य रुप से आंगनवाडी की सहायक कार्यकत्रियों   जिले के स्वास्थ्य विभाग राज्य कर्मचारी व शिक्षक जिले की स्वास्थ विभाग व  जिले के आला अधिकारी  राज्य कर्मचारी भी शामिल है
इन लोगो की प्रमुख माँग है कि राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल किया जाय 1 अप्रैल  2004 के बाद से सरकारी सेवा में आये कर्मचारियों को पेन्सन दिया जाय।पेन्सन एक ऐसी चीज है जिससे रिटायरमेंट के बाद परिवार की आजीविका चलती है। यदि सरकार हमारी माँग को नही मानती हैं तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे । इस दौरान उपस्थित लोगों ने जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए धरने को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा है कि हमारी प्रमुख माँग पुरानी पेन्सन योजना बहाल करने की मांग है  1 अप्रैल 2004 से सेवा में आये लोगो को भी पेन्सन दिया जाय जब  नेता विधायक और सांसदो को तीन तीन पेन्सन दिया जा सकता है तो हम लोग 40  वर्षो तक सरकार को अपनी सेवा देते है और हमारी पेन्सन बन्द कर दी जा रही है हमको पेन्सन मिलना चाहिए यदि सरकार हमारी माँग नही मानती है तो हमलोग 8 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन करने वाले है ।
Read more »

पूर्व विधायक की मौत पर पूर्व मंत्री ने जताया शोक

item-thumbnail
जौनपुर। जनपद के धर्मापुर क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय के आवास पर शोकसभा हुई जहां पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया गया। साथ ही उन्हें सहजता, सरलता व सादगी की प्रतिमूर्ति बताया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री राय ने कहा कि श्री त्रिपाठी बेहद सहज, सरल व कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। अपने इन्हीं गुणों के कारण उनका सम्मान सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय सहित सभी राजनीतिक दलों के लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा तो बहुत पुराना सम्बन्ध रहा है । उनकी मौत के रूप में हमने कुशल वक्ता, ईमानदार जनप्रतिनिधि, विकास की सोच रखने वाले जननायक को खोया है जो अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Read more »
Older Posts
Home