कानपुर नगर में झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

item-thumbnail


इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर-शहर में झपट्टा मार कर मोबाइल लूटने वालें गिरोह का खुलासा करते हुए नौबस्ता पुलिस ने 2 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया है।शातिर सुनसान इलाकों में चहल कदमी करते हुए अपने शिकार की तलाश करते थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।गिरोह के जिन दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,वह वारदात को अंजाम देने के लिए हाई स्पीड बाइक का प्रयोग करते थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद शातिरों ने बताया कि उनके गिरोह में कई और लोग भी शामिल है।साउथ सिटी के कई इलाको में वह लोग लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके है। जिन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,उनमें विधनू थाना क्षेत्र के पहाड़पुर का मनीष पासवान और गल्ला मण्डी नौबस्ता का भुवनेश बाजपेयी शामिल है।

एसपी साउथ रवीना त्यागी ने वुधवार को बताया कि गिरफ्तार किये शातिर अपने शौक को पूरा करने के लिए ही अपराध की दुनिया में कदम रखा है।अभी तक गिरोह के शातिर दो दर्जन से अधिक लूट की वारदातो को अंजाम दे चुके है।इनके पास से लूट के 12 मोबाइल बरामद किये गये है और उस बाइक को भी बरामद किया गया है।जिससे ये लोग लूट की घटनाओ को अंजाम देते थे।

Read more »

कानपुर में कालेज जा रही छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या

item-thumbnail

इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर-बिल्हौर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या किये जाने की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी।छात्रा को मौत के घाट उस समय उतारा गया,जब वह बाइक से कालेज जा रही थी।इसी दौरान जैसे ही छात्रा राधन रोड के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो युवक आये और छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। 

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा इलाके के दासा निवादा की रहने वाली छात्रा शबनम कुरील (20) जो बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी।छात्रा को बुधवार को मौत के घाट उस समय उतारा गया जब वह बाइक से कालेज जा रही थी और जैसे ही छात्रा राधना रोड के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक उसके पास आये और उसके कनपटी में तमंचा लगाकर गोली मार दी गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी। लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामलें की जाँच पड़ताल की।वहीँ वारदात के वक़्त छात्रा के साथ एक युवक के होने की भी आशंका जताई जा रही है।वहीं छात्रा को गोली मारे जाने की सूचना जैसे ही उसके परिवार को हुई तो वह लोग बदहवास होकर घटना स्थल पर पहुंचे।इस दौरान पुलिस छात्रा को पास के ही सीएचसी ले गयी।लेकिन वहां पर पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीँ सूत्रों के मुताबिक घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Read more »

ग्राहकों व अवैध झूला मालिकों के बीच हुई लड़ाई में महापौर का एक्शन

item-thumbnail

इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर-रविवार की रात मोतीझील सड़क पर लगे अवैध झूला मालिकों और ग्राहकों के बीच हुयी मारपीट के मामले पर महापौर ने एक्शन लिया है।पीड़ित परिवार घायल बच्चे के साथ महापौर प्रमिला पांडेय से मिला और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुये झूला मालिकों के ख़िलाफ़ शिकायत की।जिसपर महापौर ने नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा।टीम ने सड़क किनारे लगे कई झूलो को ज़ब्त कर लिया।और नगर निगम परिसर मे ला कर खड़ा कर दिया।इस बीच महापौर प्रमिल पांडेय ने बताया की पीड़ित परिवार ने छेड़छाड़ और मारपीट करने की शिकायत की थी।वही पूलिस अपना काम कर रही है और मेयर होने के नाते मै अपना काम कर रही हूँ।

Read more »

चोरों ने कारोबारी के घर चोरी कर पुलिस को दी चुनौती

item-thumbnail
इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर-घनी आबादी वाले क्षेत्र में भी चोर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है।दवा कारोबारी के घर को चोरो ने निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।घटना के बाद पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने जांच पड़ताल की।


चोरी का मामला थाना ग्वालटोली के सूटरगंज इलाके का है।जहां पर किराये के मकान में दवा कारोबारी परिवार के साथ रहते है।दवा कारोबारी मनोज गुप्ता की शिवाले में दुकान है वह परिवार के साथ एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए रविवार की सुबह लखनऊ गये हुए थे देर रात वापसी के बाद जब वह लोग घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये।क्योकि घर का मेन गेट खुला था।जैसे ही परिवार के लोग घरों में दाखिल हुए तो कमरों के हालात देख पैरो के नीचे से जमीन खिसक गयी।क्योकि अलमारी के लाँकरों को गैस कटर से काटे गये थे।चोरी की घटना की जानकारी कारोबारी ने पुलिस को दी।जिससे बाद फोरेंसिक टीम के साथ थाना ग्वालटोली की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।बताया गया कि चोर एक लाख की नकदी सहित 5 लाख जेवरातों पर हाथ साफ कर गये।

Read more »

खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से एक की मौत

item-thumbnail

इब्ने हसन ज़ैदी

तहसील घाटमपुर सिलेंडर फटने से लगी आग एक युवक की मौत।40 वर्षीय जवाहर शुक्ला बना रहा था घर में भोजन।भोजन बनाते समय सिलेंडर अचानक फट गया।जिससे घर में आग लग गई।100 डायल की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग में काबू व शव को निकाला बाहर।शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा (रॉयपुर )गांव की घटना।

Read more »

एक साथ जीने मरने की क़सम खाई थी पति की मृत्यु की खबर सुन पत्नी ने भी मौत को लगाया गले

item-thumbnail

कानपुर से इब्ने हसन जैदी की मार्मिक रिपोर्ट

कानपुर-उसने अपने पति के साथ जीने मरने की कसम खाई थी।बीमार पति की सांस की डोर टूटी तो उसने भी अपनी जान दे दी।पति की मौत के बाद पत्नी ने अस्पताल की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली।इस हृदय विदारक घटना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला सुरेश प्लंबर का काम करता था।जो शहर के बेनाझाबर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था।पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।आंत में समस्या के चलते परिजनों ने उसे कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित वेदांता अस्पताल में एडमिट कराया था।रविवार रात तकरीबन 1:30 बजे इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई।जैसे ही उसकी मौत की जानकारी उसकी पत्नी रानी को हुई तो पत्नी ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।महिला की मौत की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पति पत्नी की मौत के बाद वहां मौजूद उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।वही अस्पताल प्रशासन और वहां मौजूद लोग सन्न रह गए।


सुरेश और रानी की शादी तकरीबन 17 साल पहले हुई थी।उनके दो बच्चे है बड़ी बेटी शिवानी की उम्र 15 साल और छोटी बेटी खुशी 6 साल की है।पति पत्नी की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ गया।वही घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने रानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने हॉस्पिटल में जांच पड़ताल की और मृतक के परिजनों से बात की।पुलिस के मुताबिक पति की मौत के बाद महिला ने आत्महत्या की है।


पति और पत्नी की अर्थी एक साथ उठी तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आई।वहीं लोगों के जेहन में एक ही सवाल है कि जिन दो बेटियों के सिर से मां बाप का साया उठ गया उनका भविष्य क्या होगा।इस गरीब परिवार की बेटियों को सहारा कौन देगा।

Read more »

कानपुर में भैरो घाट पर 5 दोस्त नहाते समय डूबे 2 लापता तलाश जारी

item-thumbnail

कानपुर से इब्ने हसन ज़ैदी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट


कानपुर-नगर के कोहना थाना क्षेत्र में बने भैरो घाट पर घटी दर्दनाक घटना से पूरा शहर स्तब्ध रह गया।भैरो घाट पर बने भैरो मंदिर में दर्शन करने आये पांच दोस्तों मे से दो की गंगा में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी।घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने जब इनको डूबते देखा तो थाना कोहना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर तत्काल गोताखोरो को गंगा मे उतारा ओर युवकों की तलाश मे जुट गई।दो घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद भी दोनों लड़को के शवों को गंगा से निकाला नहीं जा सका।


कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के कौशलपुरी इलाके के रहने वाले केशव,अस्मित,देव,कृष्णा,वा एक अन्य सभी दोस्त प्राइवेट काम करते है।सभी दोस्त अपने घर में भैरो घाट पर बने भैरो मंदिर के दर्शन करने की बात कहकर निकले थे।सभी पांचो दोस्त भैरो बाबा के दर्शन करने के बाद गंगा में नहाने चले गए जिसमे दो दोस्त केशव व अस्मित गंगा की तेज धारा में फस गए।दोनों को डूबता देख तीनो दोस्त गंगा से बाहर निकल आये और शोर मचाने लगे।लड़को को डूबते देख घाट पर मौजूद गोताखोर गंगा में कूद पड़े और दोनों की तलाश शुरू कर दी।मृतक लड़को के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुयी तो कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर कोहना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़को के शवों की तलाश करवा रही है।


Read more »
Older Posts
Home