Jaunpur news : लायंस परिवार ने प्रेम व शान्ति के बढ़ावे पर दिया जोर

item-thumbnail

जौनपुर। लायन्स लायनेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था अशोक मौर्य ने किया। इस मौके पर फूलों की होली खेलकर लोगों ने सामाजिक सद्भाव, प्रेम एवं शान्ति को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही मतदाता जागरूकता का संदेश दिा। इस मौके पर जहां डा. क्षितिज शर्मा, संदीप पाण्डेय, अनिल गुप्ता सहित अन्य ने होली पर प्रकाश डाला, वहीं वाराणसी से आयी वर्षा कश्यप ने होली गीत से सभी को खूब नचाया। वहीं अशोक मौर्य व उर्मिला सिंह ने टाइटिल सुनाकर सभी को खूब हंसाया। कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि होली मिलन समारोह के माध्यम से परस्पर आपसी प्रेम एवं सद्भाव बढ़ता है। इस अवसर पर डा. मदन मोहन वर्मा, विकास, सै. मो. मुस्तफा, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, सोमेश्वर केसरवानी, गोपी चन्द्र साहू, पंकज जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, मदन गुप्ता, गीता गुप्ता, रेनू आनन्द, संगीता गुप्ता, गायत्री साहू, सोनी जायसवाल, प्रीति गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Read more »

jaunpur news : युवा सम्मेलन को लेकर भाजयुमो ने की बैठक

item-thumbnail
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शाहगंज इकाई की बैठक स्थानीय नगर में हुई जिसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री अजय यादव रहे। इस मौके पर उपस्थित शाहगंज नगर इकाई की कार्यकारिणी के साथ आगामी 5 मार्च को होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी  अक्षत अग्रहरि, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम अग्रहरि, पवन साहू, धीरेन्द्र यादव, राहुल अग्रहरि अन्ना, सुशील सेठ बागी, राम अवतार, विजय अग्रहरी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद सभी लोग स्थानीय नगर के शिशु मंदिर के पूर्व आचार्य अखिलेश जी के देहांत की सूचना मिलने पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किये।
Read more »

Jaunpur news : शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में बाहुबली जैसा अंदाज, वाह क्या बात है

item-thumbnail
जौनपुर। जनपद में शिक्षा व्यवस्था के शीर्ष ओहदे पर विराजमान व्यक्ति शिक्षा व्यवस्था प्रणाली को पूर्ण रूप से राजनीतिक रंगमंच की तर्ज पर प्रयोग कर रहा है। देखा जाता है कि उक्त व्यक्ति किसी बाहुबली सरीखे 20-25 वाहनों के काफिले के साथ अपने कार्यालय पहुंचता है जहां के कर्मचारी इस तरह माल्यार्पण करते हैं कि मानो वह किसी दल विशेष से किसी निर्वाचन क्षेत्र का उम्मीदवार चुना गया हो। शिक्षा विभाग के उच्च पद पर आसीन उक्त अधिकारी परीक्षा के दौरान 4-5 वाहनों के काफिले के साथ हूटर का प्रयोग करते हुये बिल्कुल रौबदार अंदाज में विद्यालयों में जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हैं। उच्चतम न्यायालय में चल रहे वाद में अपनी सजा पर स्थगनादेश लेकर जब अपने कार्यालय पर लौटते हैं तो उनके कर्मचारियों द्वारा ऐसा स्वागत किया जाता है जैसे वह किसी जंग में दुश्मन पर फतह करके लौटे हैं। अंदरखाने की मानें तो उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा एक मामले में सजा सुनाये जाने के पश्चात उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर अपनी सजा पर स्थगनादेश लिये हुये हैं। दबी जुबान से बताये गये लोगों के अनुसार वह न समय से कभी मूल्यांकन केन्द्र पर पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं और न ही तत्परता के साथ किसी मसले का समाधान करते हैं लेकिन सियासी रंग में माल्यार्पण जैसे मौके पर पूरी निष्ठा के साथ उपस्थित रहते हैं। यदि शिक्षा व्यवस्था में शीर्ष पद पर विराजमान होकर उक्त व्यक्ति का इस तरह से अपने दायित्यों से बचकर नेताओं सरीखा व्यवहार रहेगा तो निश्चित रूप से इस व्यवस्था में सुधार की बची हुई गुंजाइश भी रेंत के किले के समान ढह जायेगी।

Read more »

प्रधान सहायक राजेन्द्र नहीं रहे, अभियोजन व सूचना विभाग में हुई शोकसभा

item-thumbnail
जौनपुर। संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय के प्रधान सहायक राजेन्द्र गौतम 57 वर्ष का बीते मंगलवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। बता दें कि श्री गौतम कार्यालय का कामकाज सम्पादित कर रहे थे कि उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। वे स्वयं उपचार के लिये डाक्टर से सम्पर्क करने नगर के एक प्राइवेट हास्पिटल गये जहां स्थिति गम्भीर होते देख उन्हें भर्ती कर लिया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ, बल्कि उनकी मौत हो गयी। यह सूचना मिलने पर उनके कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लोग शेखपुरा मियांपुर स्थित उनके आवास पर पहुंच गये। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को नगर के राम घाट पर हुआ जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र रंजीत गौतम ने मुखाग्नि दी। उनके साथ छोटे पुत्र दीपक गौतम सहित परिवार के तमाम लोग, रिश्तेदार आदि मौजूद रहे। इसी को लेकर बुधवार को अभियोजन विभाग एवं सूचना विभाग के कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्री गौतम के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Read more »

उम्मीदवारों को 5 वित्तीय वर्षों का आयकर विवरण देना होगाः डीएम

item-thumbnail
\
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों हेतु नामांकन पत्र के साथ दिये जाने वाले शपथ पत्र प्रारूप-26 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुनः संशोधित कर दिया गया है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को शपथ पत्र संशोधित प्रारूप-26 में भरना होगा। संशोधित प्रारूप-26 में उम्मीदवारों को अपने परिवार एवं आश्रित व्यक्तियों की पिछले 5 वित्तीय वर्षों के लिये आयकर विवरण देना होगा तथा विदेशों में अवस्थित सम्पत्ति का ब्यौरा भी देना होगा।
Read more »

घर से उठाकर खेत में किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

item-thumbnail
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही 3 युवकों ने घर से उठाकर दुष्कर्म किया। किशोरी द्वारा परिजनों से बताने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। पीड़िता के परिजनों के अनुसार किशोरी की मां अपने मायके गयी थी। इधर घर में केवल किशोरी व उसके दादा थे जो बीते सोमवार की रात खाना खाने के पश्चात किशोरी को घर में अन्दर बन्द करके बाहर से ताला लगाकर घर के बाहर सो गये। रात में लगभग 11 बजे गांव के ही 3 युवक आये और दादा के सिर के पास रखे घर की चाभी से दरवाजा खोल लिये और किशोरी का मुंह दबाकर उसे खेत में उठा ले गये जहां उसके साथ दुष्कर्म किये। काफी देर बाद किशोरी वापस घर लौटी। मंगलवार को दिन में जब उसकी मां मायके से वापस आयी तो उसने अपने साथ घटी घटना बतायी। मां ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद स्थानीय थाने में आरोपियों के विरूद्ध नामजद तहरीर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी किये। साथ ही तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 376 डी, 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को महिला पुलिस के साथ चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं आरोपियों की सरगर्मी से तलाश भी की जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश करने के साथ मामले की जांच की जा रही है। घटना की वास्तविकता तो पीड़िता के चिकित्सकीय जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Read more »

jaunpur news : गद्दोपुर पूर्वी छोर के यादव बस्ती में वर्षों से खड़ंजा अधूर

item-thumbnail
जौनपुर। कई पंचवर्षीय योजनाओं में कभी अम्बेडकर गांव तो कभी आदर्श तो कभी निर्मल गांव का तगमा पा चुका गांव आज भी विकास से कोसों दूर है। बात यहां महराजगंज क्षेत्र के गद्दोपुर ग्रामसभा है जिसका एक पुरवा कोबी गांव जुड़ा है। उधर सेॉआने-जाने के लिये कोई चकरोड मार्ग तक नहीं है। सारी बस्ती कचरे में जी रही है। न कोई सुलभ शौचालय और न ही किसी के घरो में शौचालय है। कहीं कोरम पूरा किया गया है तो कहीं वह भी नहीं है जबकि उक्त गांव मुसहर, मुसिलम, पासी, यादव, ब्राह्मण की संख्या अधिक है, फिर भी विकास नगण्य है। बता दें कि गद्दोपुर के पूर्वी छोर पर यादवों की बस्ती है जिसमें चकरोड तो है लेकिन खड़ंजा नहीं हो पा रहा है। जब प्रधानी चुनाव नजदीक होता है तो मौजूदा प्रधान 100-50 मीटर काम देकर फिर जिताने की अपील करके काम बन्द कर देता है। गांव के हीरा, अच्छे लाल, अभिषेक यादव का कहना है कि उनकी बस्ती के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है। ब्लाक प्रमुख विनय सिह, जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान से कई बार खडं़जा पूरा कराने की मांग की गयी परन्तु किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
Read more »

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न

item-thumbnail
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ जनपद इकाई का चुनाव बुधवार को कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह चुनाव पर्यवेक्षक रहे जहां जिलाध्यक्ष कुमैल हैदर, कोषाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष संतोष मौर्य चुने गये। तत्पश्चात् श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर राम आसरे यादव, प्रशांत कुमार, दीप नारायण, देवेश दुबे, राजकमल सिंह, आशीष सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
Read more »

jaunpur news ई0वी0एम0 का प्रशिक्षण 15 मार्च 2019 को

item-thumbnail
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान/मतगणना कार्मिक गौरव वर्मा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में 136 मास्टर/सहायक मास्टर टेªनर एवं 13 रिजर्व मास्टर/सहायक मास्टर टेªनर को ई0वी0एम0 का प्रशिक्षण 15 मार्च 2019 को पूर्वान्ह 10 बजे से एवं अपरान्ह 02 बजे से दो पाली में विकास भवन के चतुर्थ तल स्थित सभाकक्ष में दिया जायेगा। 
Read more »

jaunpur news : जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्टेटिक टीम एवं मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

item-thumbnail
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्टेटिक टीम एवं मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन एवं मजिस्ट्रेट के बीच चुनाव के दौरान सामंजस्य स्थापित कराकर जिले मे एम0सी0सी0 को सही तरीके से लागू कराना है, जिससे चुनाव को शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराया जा सके। उन्होने कहा कि स्टैटिक सर्विलांस टीम के द्वारा 10 लाख से ज्यादा नगद रूपये एवं सामाग्री पकडे़ जाने पर टीम सर्वप्रथम आयकर अधिकारी को सूचित करेगी। 10 लाख रूपये से कम होने पर उच्च अधिकारी को सूचना देगी। किसी भी महिला की चेकिंग महिला पुलिस के द्वारा ही किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि कोई भी अचार संहिता के विपरीत कार्य नही करेगा। मतदान को प्रभावित करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मीटिंग बिना परमीशन एवं पुलिस को सूचित किये बिना आयोजित नही की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी द्वय आरपी मिश्रा, डॉ0 सुनील कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पांडेय, संजय राय, जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव उपस्थित रहे।
Read more »

जमीनी विवाद में चटकीं लाठियां, पांच घायल

item-thumbnail
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर में मंगलवार को पड़ोसी से जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठियां चलीं जिसमें 5 लोग घायल हो गये। बताते हैं कि उक्त गांव में जमीनी विवाद में दो पड़ोसी आमने-सामने हो गये। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी चली। इसमें एक पक्ष से अजय कुमार 30 वर्ष पुत्र ठाकुर प्रसाद, यशवंत 45 वर्ष पुत्र ठाकुर प्रसाद, शीलवन्त 35 वर्ष पुत्र ठाकुर प्रसाद एवं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र कुमार 26 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश, ओम प्रकाश पुत्र राम प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों पक्षों के परिजन तत्काल सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुये ओम प्रकाश व अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया। वहीं पुलिस को भी सूचना दे दी गयी है।
Read more »

jaunpur news : भुखमरी के कगार पर पहुंचे संविदा कर्मियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

item-thumbnail
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्र पर संविदा विद्युत कर्मियों ने मंगलवार को प्रातः 7 बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीते 4 माह से भुगतान न मिलने से भुखमरी की हालत से आक्रोशित कर्मियों का कहना है कि स्थानीय क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, करतोरा, सुजानगंज, जंघई, तरहठी सहित अन्य विद्युत उपकेन्द्रों पर कार्यकारी संस्था हिमांशु इलेक्ट्रिकल वर्क्स द्वारा नियुक्त संविदा कर्मियों का नवम्बर 2018 से पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया जा रहा है । इसके चलते वह एवं उनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। भुगतान न मिलने से परेशान संविदाकर्मियों का कहना है कि उनद्वारा दर्जनों बार कार्यकारी संस्था को पत्र लिखने साथ ही विभाग के उच्च अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है लेकिन सब मौन साधे हुये हैं। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद मोबीन, हरिश्चन्द्र, रमाशंकर, अवधेश कुमार, सुभाष पटेल, सुरेन्द्र पटेल, हनुमान पटेल, राहुल यादव, राजेश कुमार, जोखू, अजीज लाला, दीनानाथ यादव, रमेश चन्द्र पटेल, रमेश चन्द्र मिश्रा, राजेश गुप्ता, सर्वेश पटेल, मोहम्मद सलीम आदि शामिल रहे। समाचार लिखे जाने तक संविदाकर्मियों से मिलने न कोई अधिकारी आया और न ही किसी जिम्मेदार का कोई आश्वासन आया ै जिसके चलते उनका आक्रोश और बढ़ गया।

Read more »

jaunpur news : न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल में युवा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

item-thumbnail
जौनपुर। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में सुइथाला क्षेत्र के श्री सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल ईशापुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युवा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वी के चित्र पर माला-फूल अर्पित करने के साथ दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि संजय सिंह उपनिदेशक नेहरू युवा केन्द्र ने युगपुरूष स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि सम्प्रति लोगों को  स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि अभय पाठक ने श्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये श्रम को ही सफलता का मूल मंत्र बताया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधानाचार्य आरपी सिंह एवं संचालन प्रबंधक देवेश सिंह ने किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, सुनील यादव, रमेश मिश्र, रामधारी सिंह, मोनू सिंह, मोरध्वज आदि उपस्थित रहे। अन्त में आशुतोष सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
Read more »

jaunpur news : स्वाइन फ्लू ने मुंगराबादशाहपुर में दी दस्तक, एक की गयी जान

item-thumbnail
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी एक युवक की स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने के बाद लखनऊ स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अनिल पटेल 38 वर्ष पुत्र बृजलाल पटेल पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था। उसे परिजन नगर के स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सक द्वारा जांच-पड़ताल के बाद बीमारी समझ में न आने पर बेहतर उपचार हेतु प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गयी। परिजन अनिल को वहां ले जाकर भर्ती कराये जहां जांच में अनिल को स्वाइन फ्लू से पीड़ित बताया गया। साथ ही बेहतर उपचार के लिये पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में भर्ती न मिलने पर परिजन लखनऊ के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराये जहां मंगलवार को को उसकी मौत हो गयी। अनिल की मौत से जहां परिवार सहित क्षेत्र में कोहराम मच गया, वहीं गांव सहित पूरे क्षेत्र में स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी के पांव पसारने की आशंका से लोग भयभीत भी हो गये हैं।
Read more »

jaunpur news : पड़गब्बे बाबा का सालाना उर्स 16 मार्च को

item-thumbnail
जौनपुर। मखदूमे मिल्लत शहीद सै. हजरत अब्दुल्लाह शाह कंधारी उर्फ पड़गब्बे बाबा का 12वां सालाना उर्स 16 मार्च दिन शनिवार को मनाया जायेगा। चादर गागर बाद नमाजे जोहर उठाया जायेगा जो क्षेत्र भ्रमण करते हुये बाबा के आस्ताने पर आकर समाप्त हो जायेगा। बाद नमाजे इशा 9 बजे रात से जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी शुरू होगा जो पूरी रात चलेगा। फतिहाकुल शरीफ भोर में 4 बजे अदा कराया जायेगा। इस आशय की जानकारी रईस अहमद मंसूरी जनरल सेक्रेटरी अंजुमन शाने रसूल सीरत कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Read more »

शाहगंज सर्किल पुलिस ने आधा दर्जन वारण्टियों को किया गिरफ्तार

item-thumbnail
जौनपुर। जनपद के नवागत आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत शाहगंज सर्किल पुलिस ने आधा दर्जन वारण्टियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज पुलिस ने वाण्टी संतोष मौर्या पुत्र जेठू मौर्या निवासी पुरानी बाजार थाना शाहगंज, राजेश कुमार पुत्र फिरतू राम निवासी अलीगंज थाना शाहगंज व राजेन्द्र प्रसाद पुत्र फिरतू राम निवासी अलीगंज थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सरपतहां पुलिस ने वारण्टी विजय प्रकाश तिवारी उर्फ छोटी तिवारी पुत्र पारसनाथ तिवारी निवासी लोढ़िया थाना सरपतहां को गिरफ्तार किया। इसी तरह खेतासराय पुलिस ने वारण्टी छोटे लाल यादव पुत्र दादू यादव निवासी गोवदी खलीलपुर थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Read more »

एसपी ने स्कूल व वाहन संचालकों के साथ बैठक कर दिया निर्देश

item-thumbnail

जौनपुर। जनपद की यातायात को सुगम, सरल, सुरक्षित बनाने के साथ ही शहर को जाम मुक्त बनाने के लिये नवागत आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी ने एक और पहल किया। उन्होंने जनपद के तमाम स्कूलों के प्रधानाचार्यों सहित बस संचालकों के साथ बैठक किया। पुलिस लाइन में आयोजित उपरोक्त बैठक में श्री तिवारी ने कहा कि यह बैठक जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने व स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत आयोजित किया गया है। उपस्थित सभी सम्बन्धित लोगों से उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिये। ड्राइवर ड्रेस का धारण करेंगे। वाहनों के कागजात सही होनी चाहिये। वाहन में फस्टेड बाक्स अवश्य होना चाहिये। स्कूल प्रबन्धन आपसी तालमेल से स्कूल छुट्टी का समय में बदलाव कर लें। इस अवसर पर तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, वाहन मालिक, चालक आदि की उपस्थिति रही।

Read more »

सर्जिकल स्ट्राइक कर शहीद जवानों को दी गयी सच्च्ची श्रद्धांजलि

item-thumbnail
जौनपुर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार को वायुसेना के जांबाज वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान में पल रहे आतंकी ठिकानों पर बमबारी से पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोगों ने इसे शहीद हुए वीर जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बतायी। डीडीएस संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तम्भ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जश्न मनाते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि इंडियन आर्मी के द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक में दो सौ से ज्यादा आतंकी मारे गए जिससे दूसरे आतंकियों को सबक मिलेगा और वे इस तरह की नापाक हरकत करने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो जाएंगे, उनके अंदर डर आएगा जिससे कोई नवयुवक किसी देश की स्मिता को आहत करने के लिए कभी किसी के बहकावे में नही आएंगे आज देश को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का सही बदला लिया गया। इस मौके पर गुरूपाल सिंह, दीपेश कनौजिया, दिलरुबा परवीन, कुमकुम तिवारी, अंतिमा एकता, महिमा, रजिया, अंकित, ज़फर, निशा, सोनी, शौर्य, रानी, प्रवेश, शाहनवाज, योगेंद्र, सुशांत, फैजखां, शिवांसु, हिमांशु उपस्थित रहे।

Read more »

सुचिता तिवारी को किया गया सम्मानित

item-thumbnail
जौनपुर। जनपद की पुत्री एवं प्रतापगढ़ की बहू इस समय पूरे देश में नाम रोशन कर रही है। यह प्रतापगढ़ के अलावा जनपद के लिये गौरव की बात है। शुरू से ही भ्रष्टाचार का विरोध करती आयी एवं जौनपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने का मन बना चुकी सुचिता तिवारी को महिला संगठन ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान संगठन’ द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के सामाजिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया। वहीं सुचिता तिवारी ने बताया कि बेटी को शिक्षा देकर बढ़ाना चाहिये, न कि उनको दबाना चाहिये। बेटी किसी चीज में कम नहीं है। उनके साथ सौतेला व्यवहार करना उचित नहीं है, इसलिये हमें उनकी भावना का कद्र कर उन्हें आगे बढ़ाना चाहिये। इस अवसर पर बबीता तिवारी, गरिमा मिश्रा, शालू मिश्रा, रेखा यादव, शशिकांत तिवारी, नीरज तिवारी, प्रवीण तिवारी एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read more »

विद्युतीकरण योजना में भी बांस-बल्ली से हो रही बिजली आपूर्ति

item-thumbnail
जौनपुर। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना का जोर-शोर से प्रचार करने के बाद भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। देखा मामला जनपद के बदलापुर क्षेत्र के पुरानी बाजार में देखने को मिल रहा है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 1 किमी तक बांस-बल्ली के सहारे केबल खींचकर विद्युत आपूर्ति की गयी है। लोगों के अनुसार उक्त अस्थायी व्यवस्था दुर्घटना को दावत दे रहा है। लोगों ने बिजली विभाग सहित जिला प्रशासन से लेकर शासन तक का ध्यान आकृष्ट कराते हुये उक्त अस्थायी व्यवस्था को हटवाकर स्थायी करवाने की मांग किया है।
Read more »
Older Posts
Home