सुनील कुमार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी दीप्ति सिंह को सुभकामना देकर बधाई दी

item-thumbnail

करवाचौथ के पावन पर्व पर ललितपुर के सिविल जज डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी दीप्ति सिंह को सुभकामना देकर बधाई दी।
ललितपुर। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत का पूजन किया। इसी क्रम में सुहागिन महिलाएं शीतला माता रानी के दरबार में जाकर दर्शन पूजन कर पति की लंबी आयु, सुख, शांति, समृद्धि, यश, वैभव दाम्पत्य जीवन में बना रहे, ऐसी मंगलकामना कीं। इस बार करवा चौथ व्रत पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर की शाम 6.55 से रात्रि 8.51 मिनट तक रहा। करवा चौथ का यह निर्जला व्रत, पूजन, विधि-विधान से महिलाएं करती हैं जिससे उनके जीवन में माता गौरी महादेव की कृपा से दाम्पत्य जीवन में सौभाग्य, सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन व्रती महिलाएं को शिव परिवार और भगवान गणपति की पूजा करती हैं। इस बार 24 अक्टूबर को पूरा देश करवा चौथ का त्योहार मनाया। हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं का महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। रात को चंद्र दर्शन पूजन करने के पश्चात अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। इसी परम्परा का निवर्हन रविवार को सुहागिनों ने करके अपने पति के लम्बी आयु के लिये माता पार्वती व महादेव से प्रार्थना किया।
Read more »
Older Posts
Home