सदस्यता अभियान से BJP संगठन का हो रहा तेज़ी से विकास : एजाज़ इमाम ज़ीशान

item-thumbnail

वाराणसी । भाजपा के वरिष्ठ नेता सैय्यद एजाज़ इमाम "ज़ीशान" ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए वर्तमान समय में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है , सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा सभी वर्गों के लोगों से जुड़ रही है । सदस्यता अभियान से विकास की लहर गांवों तक पहुंच रही है । समाज में सकारात्मक भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आहवान किया है कि सदस्यता अभियान के दौरान गांवों में पांच पेड़ अवश्य लगाए, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभा सके । 

श्री ज़ीशान ने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़कर कार्य करती है , वर्तमान समय में संगठन का विकास तेजी हो रहा है ।


Read more »

सपा नेता अबुज़र ज़ैदी का पुर्वांचल में तूफानी दौरा , कार्यकर्ताओ को चुनाव जीतने का दिया टिप्स

item-thumbnail

वाराणसी । पुर्वांचल के युवा तुर्क मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अबुज़र ज़ैदी ने आज पुर्वांचल के कई जनपदों का तूफानी दौरा कर के यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठके कर के सपा -बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों के भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया ।

अबुज़र ज़ैदी ने कहा कि मोदी और योगी द्वारा देश की जनता से किए गए वादे झूठे साबित हुए। भाजपा शासन में शिक्षित बेरोजगारों, किसान, मजदूर, पिछड़ों के साथ अन्याय हुआ है। सभी वर्ग महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार से त्रस्त हैं। 

उन्होंने कहा कि सपाइयों और बसपाइयों को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना है। भाजपा को केंद्र से हटाना है। इस बार लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। जनता अब भाजपा को माफ करने वाली नहीं है । उन्होंने बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का सभी पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया । इस मौके पर राजू सोनकर , छोटेलाल , रामिश , आक़िफ़ हुसैनी , संतलाल , मुन्ना पांडेय , शैलेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Read more »

अब्बास अंसारी देश के उभरते हुए नेता : फ़ैज़ रिज़वी

item-thumbnail

वाराणसी । बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता फ़ैज़ रिज़वी ने कहा कि बसपा नेता अब्बास अंसारी उत्तर प्रदेश ही नही बल्की पूरे देश के सबसे उभरते हुए युवा नेता है । उत्तर प्रदेश के  युवाओं को अब्बास अंसारी में एक अच्छा नेतृत्व दिखता है । और बात जहा तक काबलियत की हो तो 1 वर्ष में अब्बास अंसारी ने बसपा को पूर्वान्चल में मज़बूत कर बात साबित कर दिया है । जिसका उदाहरण घोसी लोक सभा मे मऊ और अदरी बसपा के खाते में 4 सीट डाल कर साबित कर दिया है की वह  कितने कार्यकुशल है । फ़ैज़ रिज़वी ने कहा कि अगर अब्बास अंसारी कार्यकुशल ना होते तो बसपा सुप्रीमो  उनको इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी नही देती । आज अब्बास अंसारी पूरे प्रदेश के युवाओं के दिल मे राज कर रहे है । अब्बास अंसारी खास कर बनारस में युवा दिलों की धड़कन बने हुए है । अब्बास अंसारी आने वाले 2019 में दम दिखाएंगे और सभी विरोधी पार्टियों की जमानत जब्त कर के बसपा का परचम लहरायेंगे ।

Read more »
Older Posts
Home