नेवढ़िया में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

नेवढ़िया में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
जौनपुर। आगामी त्योहारों एवं शारदीय नवरात्रि को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नेवढ़िया क्षेत्र के ग्राम गुटवन में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ विवेक सिंह ने थाना प्रभारी नेवढ़िया की उपस्थिति में धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर शांति, सुरक्षा एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों को पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने तथा बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क है।

#JaunpurPolice #नेवढ़िया #पीसकमेटी #जौनपुर #शारदीय_नवरात्रि #शांति_और_सौहार्द #फास्ट्रेक

No comments

Post a Comment

Home