साहू कल्याण समिति ने किया नूतन वर्ष अभिनन्दन समारोह

item-thumbnail
जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) द्वारा नूतन वर्ष अभिनन्दन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर के सुक्खीपुर स्थित श्रीविष्णु मोटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहू मुरारी लाल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासभा एवं विशिष्ट अतिथि राजेशराज गुप्ता चार्टर्ड एकाउन्टेट व रतन साहू भाईजी प्रदेश सचिव भारतीय साहू राठौर महासभा रहे। दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुये समारोह में जहां जारा इवेंट के बैनर तले सलमान शेख के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, वहीं सविता अंशुमान ने अपनी आवाज से पूरे माहौल को ही बदल दिया। इसके अलावा मंचासीन अतिथियों सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया जिसके बाद आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् भेंट करके स्वागत किया गया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्त ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिया राम साहू, जय प्रकाश गुप्त, विजय कुमार गुप्ता अध्यापक, अनूप कुमार साहू, संरक्षक डा. मिशोरी लाल गुप्त, पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता, इं. रमेश चंद गुप्ता, घनश्याम साहू, स्वतंत्र कुमार साहू, यशपाल गुप्ता, महामंत्री संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, जगदीश प्रसाद, लालजी गुप्ता, नन्हकऊ प्रसाद, बिंदेश्वरी प्रसाद, पवन साहू  बाबाजी, सुधांशु गुप्ता, पवन साहू, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, आशीष गुप्ता आशु, रवि अग्रहरी, संदीप पाण्डेय, अतुल जायसवाल, संजय केडिया, रामकुमार गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, प्रीति गुप्ता, सोना बैंकर, शैल साहू, रेनू बैंकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अरविन्द कुमार बैंकर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।






Read more »

पीयू के पूर्व छात्र मुकेश जायेंगे स्वीडेन

item-thumbnail
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बायो टेक्नोलॉजी विभाग के पूर्व शोध छात्र डॉ मुकेश प्रताप यादव का चयन   स्वीडन में “यूनिवर्सिटी ऑफ़ गोटन्बर्ग, सह्ल्ग्रेंसका मेडिकल कॉलेज में पोस्ट डॉक्टरल फ़ेलोशिप लिए हुआ है । वहां मुकेश को “ब्लड कैंसर” पर शोध करना है ।मुकेश मूल रूप से आज़मगढ़ के रहने वाले है।डॉ यादव ने एमएससी बायो टेक्नोलॉजी और पीएचडी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बायो टेक्नोलॉजी विभाग से किया है। शोध निर्देशक प्रो डी डी दुबे थे। इसके  बाद २०१४-२०१७ दिसम्बर तक भारत के उच्चतम शोध संस्थान “सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, हैदराबाद” में चयन हुआ। जहां  डी. एस. टी की “नेशनल पोस्टडॉक्टरेट फ़ेलोशिप” मिली।  मुकेश के कई शोध पत्र ख्यातिलब्ध अंतर्राष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित हुए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने डॉक्टर मुकेश को  बधाई दी है  उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय  के विद्यार्थियों में  पूर्ण प्रतिभा है। विभाग के शिक्षकों ने  उपलब्धि पर डॉक्टर मुकेश को  बधाई दी है।
Read more »
Older Posts
Home