वाहन चेकिंग के दौरान तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने ट्रैफिक के आरक्षी को मारी टक्कर।

item-thumbnail

फोटो साभार सज्जाद बाक़र

लखनऊ।

राजधानी में आज सुबह हेलमेट व सीट बेल्‍ट चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार ने ट्रैफिक आरक्षी राजेश सिंह को टक्कर मार दी। घायल आरक्षी को सिविल अस्‍पताल भेजा गया है। गोमतीनगर के सामाजिक प्रतीक स्थल पर सुबह से हेलमेट व सीट बेल्ट चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान सरोजनीनगर निवासी सौंदर्य मरीन ड्राइव के पास बहुत तेजी आ रहा था।


सिपाही जब उसको रोकने के लिए आगे बढ़ा तो युवक की बाइक की स्पीड तेज होने के कारण वह रोक नहीं पाया और उसने सिपाही को टक्‍कर मार दी,जिससे सिपाही घायल हो गया।सिपाही को तुरंत सिविल अस्‍पताल ले जाया गया। वहीं, उस युवक को पकड़ने के साथ ही उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

यह चेकिंग अभियान एसएसपी ट्रैफिक के आदेश पर चल रहा था।इसका मकसद यह था कि स्टंटबाजी करने वाले युवकों को रोका जा सके और उनके वाहन का चालान या गाड़ी सीज की जा सके। एसएसपी के आदेश पर प्रेमशंकर शाही ने चेकिंग अभियान शुरू किया।इसके अलावा कोई भी युवक भाग न सके इसके लिए जनेश्वर मिश्र पार्क से लेकर 1090 तक हर चौराहे पर पुलिस का पहरा था।


Read more »

रोज़ा आफ्तार के कार्यक्रम में डा0 इन्दु चौधरी ने कहा कि आरक्षण नहीं अधिकार की बात करें मुस्लिम।

item-thumbnail

शकील रिजवी

लखनऊ-माहे मुबारक रमजान में समाज में मोहब्बत और आपसी भाईचारा कायम रखने के मकसद से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.इंदू चौधरी और कम्बर जफर की ओर से बुधवार को रोजा-इफ्तार का आयोजन किया गया। हजरतगंज स्थित एक होटल में आयोजित रोजा-इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ ही दलित, पिछड़े समुदाय के लोगों ने शिरकत कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। 

इस अवसर पर डॉ.इंदू चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि मौजूदा समय में लोगों को जाति-धर्म में बांट कर सत्ता की राजनीति की जा रही है,जो न ही देश और न ही जनता के हित में है।ऐसे समय में सबको जाति-धर्म का भेद समाप्त कर एकजुट होना होगा और बंटवारे की राजनीति को नकारना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के सामने बहुत चुनौतियां हैं। उन्होंने मुसलमानों से फिरकों का भेद समाप्त कर सिर्फ मुसलमान बनने और सच्चर कमेटी की सिफारिशों के क्रियान्वयन के लिए आवाज उठाने की मांग की।डॉ. चौधरी ने कहा कि अगर सच्चर कमेटी की सिफारिशें मान ली जाएं और मुसलमान एकजुट हो कर दलित,पिछड़ों के साथ खड़ा हो जाए तो इन्हें तरक्की से कोई नहीं रोक सकता।उन्होंने कहा कि मुसलमान आरक्षण की नहीं अधिकार की बात करे, सभी मसलों का हल उसी में है।

पत्रकार शकील रिज़वी और ताहिर रिज़वी डा0 इंदु चौधरी से वार्ता करते हुए

डॉ.चौधरी ने कहा कि रमजान का महीना हमें त्याग,बलिदान, एकता और एक-दूसरे के दुख-दर्द और खुशी-गम को समझने का सबक देता है।रोजा-इफ्तार में आए अतिथियों व रोजेदारों का कम्बर जफर ने धन्यवाद देते हुए दलित-पिछड़ा-मुस्लिम एकता पर काम करने की अपील की और कहा कि यह वर्ग आज भी जुल्म का शिकार हो रहे हैं और अपने मूल अधिकारों से वंचित हो रहे हैं।इन वर्गों को अपने अधिकार हासिल करने के लिए एकजुट होना समय की जरूरत है।रोजा-इफ्तार में मुख्य रूप से बसपा नेता इंतिजार आब्दी बॉबी,अस्करी रिजवी,मिश्री लाल,इंजीनियर महेंद्र प्रताप सिंह,मौलाना हबीब हैदर,अलइमाम वेलफेयर एसोसिएशन के इमरान हसन सिद्दीकी,अली हैदर,सरफराज खान,कल्बे हसन,अजमी रिजवी,मुर्तजा रिजवी सहित अन्य लोग शामिल थे।


Read more »

सपा नेता अहमद हसन के आवास में लगी भीषण आग।

item-thumbnail


लखनऊ-राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे अहमद हसन के निजी आवास में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई।आग की वजह से हर तरफ हड़कंप मच गया। धुएं का काला गुबार देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पाकर फौरन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन,तब तक काफी सामान जल गया।दमकल गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गया था।आग लगने का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है।फिलहाल इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।


दोपहर 2:30 बजे लगी थी आग जानकारी के मुताबिक,थाना क्षेत्र के लोहिया पार्क से जुगौली मार्ग पर सपा सरकार में मंत्री रहे अहमद हसन अपने परिवार के साथ रहते हैं।यहां दोपहर करीब ढ़ाई बजे अचानक आग लग गई।आग लगने की सूचना दोपहर 14:40 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर क़ाबू पाया।

Read more »

हिन्दू-मुस्लिम एकता की नज़ीर बना मनकामेश्वर मठ,आरती स्थल पर अदा हुई नमाज़

item-thumbnail

सज्जाद बाक़र
लखनऊ-मनकामेश्वर मठ के आरती स्थल पर रविवार को अलग ही नजारा देखने को मिली हिन्दू -मुस्लिम एकता की ऐसी मिसाल कायम हुई जिसको देखकर हर कोई गंगा-जमुनी तहजीब का मुरीद हो गया।

मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने मठ के आरती स्थल पर रोज़ा अफ्तार का आयोजन किया। इस अफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में सभी समुदाय के लोगों ने रोज़ा अफ्तार में शिरकत की।इसके बाद मुस्लिम समुदाय ने रोज़ा खोल कर आरती स्थल पर नमाज़ अदा की।इस कार्यक्रम में कई मुस्लिम धर्म गुरु शामिल हुए।इस अवसर पर सभी लोगों ने देश में अमन चैन और भाईचारा के लिए दुआ की।
Read more »

गोमती में डूबे 3 मासूम दो की हुई मौत

item-thumbnail

सज्जाद बाक़र

लखनऊ-राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब बारिश के दौरान कूड़ा बीनते हुए तीन बच्चे गोमती किनारे जा पहुंचे तभी बरसात के पानी में फिसलने से सभी नदी में गिर गए।लेकिन तैर न पाने की वजह से तीनों नदी में डूब गए।जिसकी सूचना शहनाज ने परिजनों को दी जिससे परिवार में कोहराम मच गया।वहीं बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बारिश होने कब कारण पानी मे फिसलने से सभी गोमती में जा गिरे थे। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी ।


वहीं बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह गोमती में उतराता शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।वहीं दूसरे शव की तलाश कर रही है।

ठाकुरगंज थानाध्यक्ष का कहना है गोमती के पास गऊघाट में मिले शव की पहचान रियाज पुत्र जमाल के रूप में हुई है जो मूलनिवासी आसामी हैं और वो लखनऊ में झोपड़पट्टी डालकर कूड़ा बीनने का काम करते हैं।फिलहाल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है 

Read more »

सत्यपुरम कालोनी बालागंज लखनऊ में रोज़ा आफ्तार के कार्यक्रममें गंगा जमुनी तहज़ीब देखने को मिली

item-thumbnail


सत्यपुरम कालोनी बालागंज में आज सत्यपुरम वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हुए रोज़ा आफ्तार के कार्यक्रममें गंगा जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली।नमाज़े बाजमात की इमामत मौलाना सैयद मोहम्मद नूरानी अशरफ किछौछवी ने अदा करायी।इस मौक़े पर एहतेशाम हैदर एडवोकेट, सैयद हसन सईद प्रधानाचार्य शिया इंटर कालेज लखनऊ सैयद अख्तर अब्बास प्रशासनिक अधिकारी के जी एम यू आरिफ हसन,श्याम जी कपूर, जमाल उस्मानी,वीरेन्द्र तिवारी,पत्रकार इब्ने हसन ज़ैदी कानपुर पत्रकार आसिफ हसन,दिलीप टंडन,रज़ी हसन,राजू टंडन,तालिब ज़ैदी अफज़ल हुसैन परवेज अनवर हुसैनी मौजूद थे।इस रोज़ा इफ्तार के संयोजक राजेश माखीजानी ने आये हुए सभी आगन्तुकों का स्वागत एंव आभार व्यक्त किया।


Read more »

कमरे के दरवाज़े पर लिखा था डू नाट डिस्टर्ब अंदर मृत मिला अध्यापक

item-thumbnail

सज्जाद बाकर

राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र के बासमंडी के एक होटल मे एक टीचर का शव मिलने से अफरातफरी मच गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि होटल में दुर्गन्ध आने से लोगों में बेचैनी हुई इसके बाद घटना के बारे में पता चल पाया।शुरुआती जांच में पुलिस भी ये समझ नहीं पा रही है कि आखिर ये हत्या है या कुछ और है।पुलिस के हाथ एक होटल का CCTV फुटेज भी लगा है।जिसमे एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है।जिसकी एक्टिविटी कमरे के आसपास दिखाई दे रही है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है,इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।मृतक के आसपास पड़ी मिली शराब की बोतलें


जानकारी के अनुसार,लखनऊ के थाना कैसरबाग के बास मंडी स्थित कांटिनेंटल होटल में सुबह दुर्गन्ध आने पर इसकी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो गेट नहीं खुला। पुलिस के सामने जब होटल मालिक ने कमरा नम्बर 203 का दरवाजा खोला तो वहां ठहरा अभिनव पाल के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। कमरे में दुर्गन्ध आने के दौरान वहां से लोग भीड़ भाग खड़ी हुई।मृतक के आसपास शराब की बोतलें भी पड़ी हुई थीं।वह पिछले तीन दिनों से होटल में ठहरा हुआ था।

बहराइच के पॉलिटेक्निक कॉलेज में था अध्यापक

पुलिस की शुरुआती जांच में अभिनव की मौत की वजह साफ़ नहीं हो पाई है।फिरहाल पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पायेगी।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक अभिनव पाल कानपुर के बाबू पुरवा टीपी नगर का रहने वाला था।वह बहराइच पॉलिटेक्निक में अध्यापक था।होटलकर्मियों का कहना है कि अभिनव ने ऑन लाइन कमरे की बुकिंग कराई थी और अचानक कमरे में मृत मिला है।जाँच में ये भी साफ़ हुआ है कि मृतक के कमरे के बाहर डू नॉट डिस्टर्ब की स्लिप भी चस्पा थी।

Read more »

लखनऊ के पुराने इलाकों में त्योहार के मद्देनज़र पुलिस बल ने किया रूट मार्च।

item-thumbnail


लखनऊ-शब ए बारात के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने तैय्यारी शुरू कर ली है।पुलिस ने आज पुराने लखनऊ के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च कर अराजक तत्वो को पुलिस की ताक़त का एहसास कराया साथ ही पुलिस ने रूट मार्च कर आम शहरियों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। एएसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुराने लखनऊ मे हुए रूट मार्च मे कई थानो के थानाध्यक्ष शामिल हुए जिसमे सीओ बाज़ार खाला, सीओ चैक,सीओ कैसरबाग भी शामिल थे।भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ पुराने लखनऊ की तंग गलियो मे पुलिस ने शब ए बारात से एक दिन पहले रूट मार्च किया।रूट मार्च सोमवार की शाम शुरू हुआ और बाज़ार खाला,सआदतगंज चौक थाना क्षेत्रो के कई संवेदनशील क्षेत्रो से होकर गुज़रा। रूट मार्ट मे कई समाज सेवियों और पुलिस मित्रों ने भी भाग लिया।


रूट मार्च मे भारी पुलिस फोर्स के साथ आगे चल रहे एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने अपने मातहत अधिकारियो को सुरक्षा के प्रति दिशा निर्देश देते नज़र आये।आप को बता दे कि मंगलवार को शब ए बारात का त्योहार मनाया जाएगा इस त्योहार मे लोग अपने पूर्वजो और रिश्तेदारो की कब्र पर जाकर मोमबत्तियाँ जलाते है।शब ए बारात की रात कब्रिस्तानों मे हज़ारों की भीड़ एकत्र होती है।पुराने लखनऊ मे स्थित ऐशबाग के कब्रिस्तान तालकटोरा की करबला,में सबसे ज़्यादा लोग पहुॅच कर अपने पूर्वजो को श्रद्धाजंलि देते है।शब ए बारात की पूरी रात मुस्लिम के लोग इबादत करते है।


Read more »

लखनऊ के काकोरी में युवक का पेड़ पे लटकता शव मिला।

item-thumbnail

लखनऊ-राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित सिकरोरी गांव में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटकता शव मिला।जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।वहीं इस बात की जानकारी लोगों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाही शुरू कर दी।वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका व्यक्त की है।
मिली जानकारी अनुसार काकोरी थाना क्षेत्र के सिकरोरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तय्यब नामक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।परिजनों और गांव के लोगों का आरोप है कि नसीम नाम के युवक ने तय्यब की हत्या कर पेड़ से लटका दिया है।वहीं परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि कई दिनों से नसीम पुलिस की मदद से तय्यब को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना दे रहा था।वहीं लोगों ने बताया कि दरअसल नसीम की लड़की दो महीने पहले अपने से कहीं चली गई है और फर्जी शक की बुनियाद पर नसीम तैय्यब को परेशान कर रहा था।
वहीं बताया जा रहा है कि पिछले 7 दिनों से तैय्यब को थाने में बुलाया जाता और गाली गलौज के साथ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता रहता था।जिसको लेकर तैय्यब काफी परेशान रहता था घरवालों ने बताया कि पिछले 3 दिनों से तैय्यब को काकोरी थाने में बिठा कर रखा था और उस पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा था लेकिन जब उसे कुछ मालूम ही नहीं तो बेवजह दबाव क्यों बनाया गया।वहीं मृतक तैय्यब की मां का कहना है कि कल रात लगभग 3:00 बजे नसीम और उसके साथ कुछ लोग हमारे घर आए और तैय्यब को बुला कर ले गए और उसके बाद सुबह 6:00 बजे तैय्यब का शव आम के पेड़ से लटकता मिला।वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की बात कही और परिवार वालों का सीधा आरोप नसीम पर है।जिसने तैय्यब को मारकर आम के पेड़ से लटका दिया। फिलहाल पुलिस ने तैय्यब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
Read more »

अपराध शाखा ने सिपाही को रंगे हाथ घूस लेते हुए पकड़ा।

item-thumbnail


लखनऊ- राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने एक सिपाही को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।जहां प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर रोज अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दे रही है वहीं राजधानी के ही कानून रषक कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं।बताया जा रहा है कि सिपाही जमीन के विवाद में सिसेंडी के पूर्व प्रधान से 35 हजार रुपए घूस की मांग कर रहा था।मंगलवार को पूर्व प्रधान ने उसे घूस केदस हजार रुपए दिए और उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंच कर सिपाही को रंगे हाथों दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक सिसेंडी के पूर्व प्रधान की जमीन पर कुछ लोगों ने दीवार बना ली थी।इसे लेकर पूर्व प्रधान ने पुलिस में शिकायत की थी।मामले को सुलझाने के लिए सिपाही बलवंत ने पूर्व प्रधान राजेश जयसवाल से 35 हजार रुपए की डिमांड की थी।इसकी सूचना पूर्व प्रधान ने एंटी करप्शन टीम को दे दी।वहीं आज सुबह जब सिपाही घूस की रकम लेने पूर्व प्रधान के पास आया,तो उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा।हालांकि सिपाही अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारता रहा। इस बीच उसकी एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों से नोकझोंक भी हो गई।
Read more »

क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने किया अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

item-thumbnail


सज्जाद बाकर

लखनऊ । राजधानी में लगातार पुलिस को बदमाशों द्वारा एटीएम से पैसे निकाले जाने की सूचना मिल रही थी।जिसपर एसएसपी दीपक कुमार ने साइबर सेल व क्राइम ब्रांच को इन घटनाओं का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की थी जिसपर मुखबिर की सूचना पर चार आरोपी अनिल कुमार वर्मा उर्फ रिंकू पुत्र हृदय राम वर्मा,शुभम पांडेय पुत्र सत्यपाल,अमित सिंह पुत्र जय नारायण सिंह और हसन शाह पुत्र सलीम खान गोंडा निवासी को गिरफ्तार किया।साथ ही उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया हुआ माल भी बरामद किया है ।


एसपी पूर्वी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में मालूम चला कि ये सभी आरोपी भीड़ भाड़ वाली जगहों पर के एटीएम को निशाना बनाते थे साथ ही लोगों की मदद के बहाने उनके हाथों से एटीएम कार्ड लेकर क्लोनिंग मशीन की मदद से उसका क्लोन कॉपी तैयार कर उनके खातों से ऑनलाइन पैसों को चोरी कर लेते थे।वहीं एसपी पूर्वी ने बताया की पकड़े गए आरोपी अलग-अलग जनपदों से कई बार जेल भी जा चुके हैं साथ ही कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि इनके साथ और कौन कौन लोग शामिल हैं ।

Read more »

असीरे बगदाद का मातम छोटे इमामबाड़े हुसैनाबाद लखनऊ में।

item-thumbnail

लखनऊ-आगामी 11,12,13 अप्रैल 2018 मुताबिक़ 23,24 एवं 25 रजब को ख़ादिमाने इमाम मूसा क़ाज़िम अ°स° (रजिस्टर) की तरफ से छोटा इमामबाड़ा लखनऊ में असीर-ए-बगदाद-का-मातम शीर्षक से मजलिसे अज़ा का आयोजन किया गया है।जिसके तहत 11 एवं 12 अप्रैल को रात 8 बजे मजलिसे अज़ा का आयोजन किया गया है।जिसको आलीजनाब मौलाना तूसी जंगीपुरी साहब किब्ला बैंगलूर ख़िताब करेगें।और 12 अप्रैल (24 रजब )को बादे मजलिस कैदखाने बगदाद का मंजर पेश किया जाएगा।सिलसिले की आखरी मजलिस 13,अप्रैल,2018 (25 रजब ) को रात 8 बजे होगी।जिसको आलीजनाब मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अशफाक़ साहब लखनऊ किब्ला ख़िताब करेगें ।25 रजब को बादे मजलिस जनाबे अबू तालिब अ0स0 का ताबूत बरामद होगा और पुले बगदाद का मंजर पेश किया जाएगा,साथ मे ईराक से लाये गये परचम की जियारत कराई जाएगी।कमेटी के सदस्यों ने तमाम मोमिनीन व मोमिनात से कसीर तादाद में शिरकत की गुज़ारिश की है।

Read more »

द्वितीयअंतर्राष्ट्रीय उर्दू सम्मेलन का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल ने किया।

item-thumbnail

उर्दू भाषा के विकास के लिए उर्दू को शेरो शायरी तक सीमित न रखकर रोजगारपरक बनायें - राज्यपाल श्री राम नाईक


लखनऊ -17 फरवरी,2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती उर्दू,अरबी-फारसी विश्वविद्यालय,लखनऊ एवं मौलाना आजाद इन्स्टीट्यूट आॅफ हयूमिनिटीज साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी,सीतापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय उर्दू सम्मेलन का उद्घाटन किया।इस अवसर पर न्यायमूर्ति शबीहुल हसन,न्यायमूर्ति मसूदी,पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिज़वी,कुलपति डाॅ0 महरूख मिर्जा,प्रो0 सहबा हुसैन कनाडा,प्रो0 आरिफ नकवी जर्मनी,डाॅ0 कायम मेंहदी लन्दन,डाॅ0 मुर्तजा अली नकवी सहित देश एवं विदेश से पधारे अनेक उर्दू विद्वान उपस्थित थे।सम्मेलन में बर्लिन विश्वविद्यालय के प्रो0 आरिफ नकवी ने राज्यपाल की पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’के जर्मन अनुवाद तथा लखनऊ विश्वविद्यालय से प्रो0 आरिफ अयूबी ने अरबी एवं फारसी भाषा में अनुवाद का आलेख राज्यपाल को भेंट किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि उर्दू सबको जोड़ने वाली भारतीय भाषा है।उर्दू किसी वर्ग विशेष की भाषा नहीं है क्योंकि भारतीय संविधान में उसे मान्यता दी गयी है।उर्दू ने देश को अनेक ऐसे मूर्धन्य विद्वान दिए हैं जो किसी वर्ग विशेष के नहीं हैं। फिराक गोरखपुरी,चकबस्त,गोपीचंद नारंग,प्रेमचंद जैसे अनेक उर्दू साहित्यकार हैं जिन्होंने उर्दू को समृद्ध करने का काम किया है।'वसुधैव कुटुम्बकम्’को मानने वाले देश में सभी भारतीय भाषायें एक समान हैं।उन्होंने कहा कि हिन्दी और उर्दू आपस में बहनें हैं।उन्होंने आश्वस्त किया कि सम्मेलन से निकले निष्कर्ष के आधार पर उर्दू भाषा के विकास के लिए वे केन्द्र और राज्य सरकार के स्तर पर जो भी आवश्यकता होगी,सहयोग करेंगे।
श्री नाईक ने कहा कि उर्दू का देश में शानदार इतिहास रहा है।स्वतंत्रता संग्राम और समाज के उत्थान में उर्दू भाषा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक,मौलवी बाकर अली,मौलाना अली मोहम्मद जौहर,गणेश शंकर विद्यार्थी,हसरत मोहानी आदि जैसे इंकलाबी पत्रकारों ने आजादी की मशाल को अपने विचारों से आगे बढ़ाया।उर्दू के शब्दों में जोश और जज्बा पैदा करने की क्षमता है।उन्होंने कहा कि समाज में एकता और सद्भाव बढ़ाने के लिए सभी भाषा के साहित्यकार अपने क़लम का प्रयोग करें। 
राज्यपाल ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राज्य सरकार ने अपने बजट में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए 2,757 करोड़ रूपये की व्यवस्था की है जो पिछले वर्ष की तुलना में 281.39 करोड़ रूपये अधिक है।सरकार ने अरबी-फारसी मदरसों के आधुनीकीकरण के लिए 404 करोड़ रूपये की व्यवस्था बजट में की है।उर्दू के अच्छे साहित्य अन्य भारतीय भाषाओं में तथा अन्य भारतीय भाषाओं के अच्छे साहित्य उर्दू भाषा में अनुवाद किए जाएं।अनुवाद के माध्यम से सभी भाषाओं का विकास होगा तथा लोगों तक अच्छे साहित्य की जानकारी पहुंचेगी।उन्होंने कहा कि उर्दू भाषा के विकास के लिए उर्दू को शेरो-शायरी तक सीमित न रखकर रोजगारपरक बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता है।राज्यपाल ने अपनी पुस्तक ‘चरैवेति!चरैवेति!' की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पुस्तक के साथ-साथ अपने तृतीय वार्षिक कार्यवृत्त का प्रकाशन उर्दू में भी किया है।डाॅ0 अम्मार रिज़वी ने उर्दू सम्मेलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उर्दू के विकास के लिए यह दूसरा अंतर्राष्ट्रीय उर्दू सम्मेलन आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा कि उर्दू को‘आरनामेंटल भाषा’तक सीमित न करके उसे रोजगार से जोड़ने की जरूरत है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर डाॅ0 शमसुर्रहमान फारूकी को प्रो0 नैय्यर मसूद अवार्ड,डाॅ0 मसरूर जहाँ को आबिद सुहैल अवार्ड, प्रो0 आरिफ नकवी को डाॅ0 मलिकजादा मंजूर अहमद अवार्ड तथा श्रीमती सुनीता झिंगरन को कृष्ण बिहारी नूर अवार्ड देकर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम में स्वागत उद्बबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलपति डाॅ0 महरूख मिर्जा द्वारा किया गया। 
Read more »

ख्वाजा मोइनुददीन चिश्ती उर्दू अर्बी फारसी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार

item-thumbnail

                             फोटो साभार सज्जाद बाक़र

तालिब ज़ैदी

लखनऊ
दो दिवसीय द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय उर्दू कॉन्फ्रेंस का आयोजन 17 और18 फरवरी को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी,फ़ारसी विश्वविद्यालय में आयोजित होगा।ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू , अरबी,फ़ारसी विश्वविद्यालय और महमूदाबाद सीतापुर स्थित मौलाना आज़ाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ ह्यूमनिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन 17 फ़रवरी को प्रातः10 उत्तरप्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाइक करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी प्रिंसिपल नदवतुल उलेमा और विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मौलाना कल्बे जावद होंगे।यह जानकरी आज प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रोफेसर माहरुख मिर्ज़ा कुलपति ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू ,अरबी, फ़ारसी विश्वविद्यालय और डॉ अम्मार रिज़वी पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री उप्र व चेयरमैन मौलाना आज़ाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ ह्यूमनिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने दी। 

प्रेससवार्ता में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में आयोजित होने वाले विभिन्न चरणों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि इस कॉन्फ्रेंस में देश विदेश के उर्दू के लिए काम करने वाले लोग शिरकत के लिए आ रहे हैं जिसमे जर्मनी से आरिफ नक़वी , कनाडा से सहबाअली,समेत हैदराबाद से प्रोफेसर रहमत यूसुफ़ज़ई,एन सी पी यू एल के निदेशक डॉ इर्तिजा करीम समेत कई लोग सम्मिलित होंगे। कॉन्फ्रेंस में 17 फ़रवरी को पांच अवार्ड भी दिए जायेंगे जिसमे प्रोफेसर नय्यर मसूद अवार्ड से शम्शुर्रहमान फ़ारूक़ी,कृष्ण बिहारी नूर अवार्ड सुनीता झिंगरन,आबिद सुहैल अवार्ड मसरूर जहां , डॉ मलिकज़ादा मंज़ूर अहमद अवार्ड आरिफ नक़वी और डॉ अनवर जलालपुरी अवार्ड को दिया जायेगा। 

दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 17 फ़रवरी को 3 बजे से आयोजित मुशायरा एवं कवि सम्मलेन में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा होंगे और अध्यक्षता एन सी पी यू एल के निदेशक डॉ इर्तिजा करीम करेंगे।18 फरवरी को 2.30 बजे कॉन्फ्रेंस का समापन होगा।दो दिनों तक कॉन्फ्रेंस में विभिन्न चरणों में इलेक्ट्रॉनिक,प्रिंट,सोशल मीडिया और उर्दू भाषा,शैक्षिक संस्थानों में उर्दू अनुसंधान और क्रिटिक,उर्दू भाषा (चुनौती और अवसर)आदि विषयों पर पैनल चर्चा होगी।सभी कार्यक्रम ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू ,अरबी, फ़ारसी विश्वविद्यालय के सेमीनार हाल में आयोजित होंगे।
Read more »

ऊबर टैक्सी के बाद अब बाइक टैक्सी के परमिट हुए जारी

item-thumbnail


लखनऊ।
आधा दर्जन से अधिक बाईक टैक्सियों का परमिट जारी करने के लिए मंगलवार को निरीक्षण किया गया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह और आरआई आरपी सिंह ने वाहनों का निरीक्षण किया।एआरटीओ ने बताया कि सेवा प्रदाता कंपनी उबर की तीन टैक्सियां सोमवार को फिटनेस के लिए भेजी गईं थी।इनका परीक्षण करने के बाद तीन बाईक टैक्सी के परमिट जारी कर दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि राजधानी में सात सौ बाईक टैक्सी के परमिट जारी होने हैं और शेष वाहन जैसे जैसे आते जाएंगे,उन्हें परमिट दे दिया जाएगा।
Read more »

चारबाग़ रेलवे स्टेशन के पार्सल गोदाम पर State G.S.T का छपा

item-thumbnail


लखनऊ


राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन के पार्सल घर में उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेट गुड्स एंड सर्विस टैक्स (एसजीएसटी) की टीम ने टैक्स चोरी की शिकायत पर शनिवार सुबह छापेमारी की। एसजीएसटी की टीम ने भारी मात्रा में टैक्स चोरी पकड़ी है।टीम ने अहम दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है,और छानबीन में जुटी है।बताया जा रहा है कि चारबाग रेलवे स्टेशन के पार्सल गोदाम में एसजीएसटी विभाग की टीम को टैक्स चोरी करके माल पार्सल करने की शिकायत मिली थी।
इसके बाद सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ चारबाग के पार्सल गोदाम में घंटों जांच पड़ताल की।फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
Read more »

रोडवेज़ की बस हुई अनियन्त्रित

item-thumbnail

कैसरबाग स्थित कार्यशाला में आई थी बस
भारी हंगामा,पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर।
लखनऊ। कैसरबाग स्थित कार्यशाला से निकली एक रोडवेज की बस बेकाबू हो गई और वह सामने लगने वाली दुकानों को रौंदते हुए वहां खड़ी बाइकों को भी छतिग्रस्‍त कर दिया।इससे दो लोगों को चोट लगी है, उन्‍हें उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा गया है।इस बीच मौका पाकर रोडवेज चालक वाहन सहित फरार हो गया।दुघर्टना में दो अधिवक्‍ताओं को भी चोट लगी है।घटना के बाद दुकानदारों-अधिवक्‍ताओं ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए छतिपूर्ति की मांग की।रेजीडेंसी के पास उत्‍तर प्रदेश परिवहन विभाग की कार्यशाला है।इसी के ठीक सामने कई दुकानें और बाइकें खड़ी रहती है।कोर्ट होने के कारण दिन भर भारी भीड़ भी बनीं रहती है।इस दौरान दो बजे के आसपास जैसे ही एक बस निकलने लगी तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते सामने चने का ठेला लगाने वाला घनश्‍याम बस की चपेट में आ गया।इससे ना केवल उसके ठेले का सामान बिखर गया बल्कि वह चोटिल भी हो गया।यह बस यहीं नहीं रुकी बल्कि चाय की दुकान लगाने वाले अवध पाल को भी घायल करते हुए उनके दुकान नष्‍ट कर दी।इससे उनकी भट्ठी और अन्‍य सामान वहीं बिखर गया।इससे घनश्‍याम को चोट भी आईं हैं।


टक्‍कर के चलते वहां पर खड़े अधिवक्‍ताओं सुनील और चौहान की बाइक भी क्षतिग्रस्‍त हो गई। हालांकि इस दुघर्टना में दोनों अधिवक्‍ता बाल-बाल बच गए हैं।घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल ले जाया गया है।यहां पर उनका उपचार किया जा रहा हैं।नाराज लोग और अधिवक्‍ताओं ने कार्यशाला घेरने का प्रयास किया।इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।मौके पर एसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी,सिटी मजिस्‍ट्रेट वि‍वेक श्रीवास्‍तव,इंस्‍पेक्‍टर कैरबाग डीके उपाध्‍याय, प्रभारी वजीरगंज पंकज सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।काफी देर तक लोगों का जमावड़ा लगाने के बाद अधिकवक्‍ताओं की टूटी बाइक रिपेयर बनाने और घायल ठेला चालक-चाय दुकान को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे।हालांकि समाचार लिखे जाने तक आपसी समझौता नहीं हुआ था।
Read more »

चार दिन बाद मिला डिप्टी कमांडेंट सी आर पी एफ का शव

item-thumbnail


लखनऊ :आज सुबह सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विशंभर दयाल का शव ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में गोमती नदी में उतराता मिला।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर केजीएमयू में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

               फोटो साभार सज्जाद बाक़र

गोताखोरों ने दी पुलिस को सूचना

गोमती में उतराते शव को देखकर गोताखोरों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मड़ियांव पुलिस व सीआरपीएफ से सम्पर्क किया,जिसके बाद शव की शिनाख्त डिप्टी कमांडेंट विशंभर दयाल मौर्या के रूप में हुई।पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला।राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को सुबह उस समय हड़कंप मच गया था जब अपने दो बच्चों के साथ घैला पुल पर पहुंचे सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ने नदी में छलांग लगा दी थी।घटना की सूचना राहगीरों ने थाने पर दी।जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक एक बच्चे ने किसी तरह पानी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और सारी बात पुलिस को बताई थी।


पुलिस व एनडीआरएफ गोताखोरों की टीम ने सात घंटे की मशक्कत के बाद तीन वर्षीय वंश का शव तो बरामद कर लिया था,लेकिन विशंभर का शव चार दिन बाद ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में गोमती नदी में उतराता मिला।
Read more »

25 लाख रूपये के लालच में बना हत्यारा।राजधानी के नाका थानाक्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा

item-thumbnail
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में 20 जनवरी को हुई थी वारदात
                         फोटो सज्जाद बाकर

लखनऊ।
गोसाईंगंज स्थित जिला जेल में तैनात बंदीरक्षक लक्ष्‍मण प्रसाद गोस्‍वामी का पुत्र लक्ष्‍मीकांत गोस्‍वामी 20 जनवरी को नाका थाना क्षेत्र में हुए व्‍यापारी की पत्‍नी वीना मेहरोत्रा की हत्‍या का आरोपी निकला।राजधानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले के खुलासे का दावा किया है। एसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्‍मीकांत राजीव मेहरोत्रा के यहां से 25 लाख रुपये लूटने की नियत से घुसा था,लेकिन तभी उनकी पत्‍नी वीना ने उसे वारदात करते देख लिया।पकड़े जाने के डर से उसने वीना की निर्मम हत्‍या कर दी थी।
साईंपुरम बंकी निकट संजय मैरिज हाल थाना कोतवाली बाराबंकी का रहने वाला 32 वर्षीय लक्ष्‍मीकांत पिछले चार साल से राजीव मेहरोत्रा के यहां नौकरी कर रहा था।इसी बीच लक्ष्‍मीकांत को जानकारी हुई की राजीव मेहरोत्रा को चिट-फंड से 25 लाख रुपये मिले हैं, जो घर में ही रखे गए हैं।इसे लूटने के लिए उसने योजना बनाई।रोज की तरह वह अपने घर बाराबंकी से निकला और नाका पहुंच गया।यहां पर जब राजीव मेहरोत्रा दुकान के लिए निकल गए तभी वह मौका पाकर घर में घुस गया।आरोपी ने बताया कि जिस समय वह घर में घुस रहा था वीना ऊपर से नीचे आ रही थी इसलिए वह उसे अंदर आते नहीं देख पाईं।आमना-सामना होने पर लक्ष्‍मीकांत ने रुपये की मांग की इसपर वीना ने राजीव से रुपये मांगने की बात कही और फोन करके उन्‍हें जानकारी देने का प्रयास किया।पकड़े जाने के डर से उसने वीना को जोरदार धक्‍का दिया।इससे वह वहीं गिर गईं।दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही और मौका पाकर लक्ष्‍मीकांत ने रसोई में रखा चाकू उठाया और एक के बाद एक कई वार कर दिए।
आरोपी को लगा कि वीना कहीं बच ना जाए इसलिए उसने उसके हाथ की कलाई की नस भी काट दी।इस घटना से वीना का खून उसके जैकेट, दस्‍ताने में लग गया जिसे उसने बाथरूम में जाकर साफ किया था।जैकेट को उसने अपने बैग में पैक किया और कमरे में रखी अलमारी को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने हार, कंगन, सोने की चूड़ी, चांदी की करधन सहित 20 हजार रुपये की लूट करते हुए नीचे बनी दुकान में छिपा दिया।जिसे वह मौका देखकर ले जाता।

              सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
वारदात करने के बाद आरोपी लक्ष्‍मीकांत लूट को अंजाम दे पाता कि उसके पहले ही वीना के भैया-भाभी दरवाजे पर आ गए और वीना के मोबाइल पर दरवाजा खोलने के लिए फोन करने लगे।इसी बीच वह अपने को बचाने के लिए आनन-फानन में ऊपरी मंजिल पर गया और बगल वाले कोचिंग की छत पर कूदकर नीचे पहुंच गया।इसके बाद वह तेजी से बाहर निकला। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।इसके बाद वह रकाबगंज की ओर भागा और कुछ देर बाद घटना स्‍थल पर आ गया।पुलिस ने कोचिंग संचालक से मामले की सीसीटीवी फुटेज बरामद की है।उसे न्‍यायालय में साक्ष्‍य के रूप में पेश करेगी।

           हत्‍या कर श्राद्ध कर्म में भी हुआ शामिल

आरोपी लक्ष्‍मीकांत गोस्‍वामी ने वीना मेहरोत्रा की हत्‍या करने के बाद लगातार उनके घर आता-जाता रहा।इतना ही वह वीना के श्राद्ध कर्म में भी शामिल हुआ और बड़े आराम से पुलिस की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाए रखा।हालांकि उसने अपने मालिक राजीव मेहरोत्रा को एक नए नंबर से फोन पर देर से आने की जानकारी दी थी।इसलिए पुलिस ने उस नंबर को खंगाला तो वह नंबर नाका के आसपास की लोकेशन पर था। इसके बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली।साक्ष्‍य मिलने के बाद पुलिस ने आरेापी लक्ष्‍मीकांत को सोमवार की रात मामा स्‍वीट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
Read more »

आधुनिक उपकरणों से लैस एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कॉलेज की पुनर्निर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का संचालन शुरू

item-thumbnail

लखनऊ में, ब्वॉयज के एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कॉलेज की पुनर्निर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला ने नवीनतम उपकरण और सबसे आधुनिक उपकरणों के साथ फिर से खोल दिया। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रबंधक श्री आशीष भट्टाचार्य और प्रिंसिपल श्री एके कीर्ति के सक्षम मार्गदर्शन के तहत चल रहे कॉलेज एक अर्द्ध-सहायक सरकारी कॉलेज है और इसलिए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हमेशा धन की कमी है। एक साल पहले के बारे में एक ही सुश्री मनीषा सिंह ने अपने पति को खो दिया था। उन्होंने प्रयोगशाला को 'स्मार्ट प्रयोगशाला' में नवीनतम सुविधाओं और प्रौद्योगिकी के साथ नवीनीकृत और परिवर्तित करने का फैसला किया और अपने स्वर्गीय पति को समर्पित किया, जो शाही परिवार के हैं। मैहर (एमपी) सुश्री मनीषा सिंह पिछले 10 सालों से उसी कॉलेज में रसायन शास्त्र के व्याख्याता हैं और उनके पति एक शिक्षाविद भी थे। स्कूल समिति के अध्यक्ष श्री तनमॉय बनर्जी, प्रबंधन समिति के सदस्यों, संकाय सदस्यों, छात्र और मनीषा सिंह के दिवंगत पति के दोस्तों और परिवार के साथ फिर से खुलने की कृपा थी। इस कॉलेज में अध्ययन करने वाले छात्र समाज के कमजोर वर्ग के हैं, इस प्रकार इस प्रयास ने गरीब विद्यार्थियों को बढ़ावा दिया है जो खुद को महंगे शिक्षा नहीं दे सकते हैं और प्राथमिक शिक्षा के सुधार की दिशा में मार्ग प्रशस्त कर चुके हैं। स्कूल प्रबंधन समिति और सुश्री मनीषा सिंह के एकमात्र प्रयासों ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए शिक्षा के मानकों को सुधारने के लिए एक मील का पत्थर बना दिया है ताकि उन्हें समाज के शेष छात्रों के साथ दौड़ में शामिल किया जा सके। इस अवसर पर उपस्थित उन के कई केंद्रीय विद्यालय एएमसी के मित्र जिसमे  आशीष, अनिल, अशोक, अजय, रिंकू, रीटा अल्का, रितिका, चंद्रप्रभा मे उमंग देखने को मिली। डाक्टर सुनील कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट उन्नाव एवं कर्नल पराग भार्गव ने इस अवसर पर अपनी हार्दिक शुभ कामनाऐं व्यक्त कीं।
Read more »
Older Posts
Home