डिजिटल मीडिया: पत्रकारिता का नया भविष्य : एस.एम.मासूम

item-thumbnail

डिजिटल मीडिया: पत्रकारिता का नया भविष्य : एस.एम.मासूम

जौनपुर । मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से सोमवार को ‘पत्रकारिता में डिजिटल मीडिया की भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता प्रसिद्ध ब्लॉगर, समाजसेवी,  इतिहास शोधकर्ता और सोशल मिडिया के पुरोधा कहे जाने वाले एस.एम मासूम ने डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और पत्रकारिता में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "डिजिटल मीडिया ने पत्रकारिता के पारंपरिक रूपों को पीछे छोड़ दिया है और अब यह त्वरित और सटीक जानकारी प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।" उन्होंने  छात्रों को डिजिटल पत्रकारिता में उपलब्ध अवसरों और चुनौतियों से अवगत कराया और डिजिटल प्लेटफार्म के उचित उपयोग के लिए प्रेरित किया।

इस सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इस सेमिनार के उद्देश्य और महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष आर.पी. सिंह रहे जबकि सह-संयोजक सोनम विश्वकर्मा रहीं। एसआंचल अहमद अब्बास ने किया। 

कार्यक्रम में विशेष अतिथियों की उपस्थिति: एनसीसी विभाग से अदिति मिश्रा राजनीतिक विज्ञान विभाग से अहमद मेहंदी और आकाश ,बीटीसी से तकरीम फातिमा और प्रवीण  यादव इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने सेमिनार के महत्व पर अपने विचार साझा किए और छात्रों को डिजिटल युग में पत्रकारिता की दिशा में नए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।


सेमिनार में मुख्य  रूप से चर्चा किए गए बिंदु:

डिजिटल मीडिया का उदय और इसका पत्रकारिता पर प्रभाव ब्लॉगिंग और फोटोग्राफी में करियर के अवसर सोशल मीडिया का समाज में योगदान डिजिटल पत्रकारिता के फायदे और चुनौतियां कार्यक्रम के अंत में सह संयोजक सोनम विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस सेमिनार ने छात्रों को डिजिटल पत्रकारिता और मीडिया के नए आयामों से परिचित कराया और उन्हें इस क्षेत्र में करियर के नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

Read more »

मोहल्ला कटघरा में नसीर हाउस का 39 वां क़दीमी अशरा ऐ मजलिस संपन्न

item-thumbnail

मोहल्ला कटघरा में नसीर हाउस का 39 वां क़दीमी अशरा ऐ मजलिस माह ए सफर

रिपोर्ट एस एम् मासूम 

जौनपुर | मोहल्ला कटघरा में  नसीर हाउस में क़दीमी अशरा ऐ मजलिस माह ए सफर में तक़रीबन 39 सालों से होती रही है | अपने बुज़ुर्गों की क़ायम की गयी इस ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए  जनाब अहसन रिज़वी उर्फ़ नजमी साहब ने इस साल भी पहली सफर से दस सफर तक यह अशरा क़ायम रखा जिसमे नौ उलेमा और ज़किरीन ने पैगाम ऐ इंसानियत दिया जिसमे उन्होंने लोगों को पैगम्बर ऐ इस्लाम हज़रत मुहम्मद के नवासे की कर्बला में शहादत का मक़सद बताया और लोगों को हिदायत की के अगर वो इमाम हुसैन के इंसानियत पे पैगाम पे चले और इसे आगे बढ़ाएं तो दुनिया में भी शांति रहेगी और आख़िरत में भी कामयाबी मिलेगी |

इस मजलिसों की खिताबत का काम जौनपुर के मशहूर उलेमा और ज़किरीन ने किया |

1.ज़ाकिर ए अहलेबैत जनाब असलम नकवी साहब , 2.मौलाना सय्यद सफदर ज़ैदी साहब किब्ला,3.मौलाना उरूज हैदर  साहब किबला,4.ज़ाकिर ए अहलेबैत मौलाना अली अब्बास हायरी ,5.मौलाना महफ़ूज़ल हसन साहब किबला,6.ज़ाकिर ए अहलेबैत डॉ. कमर अब्बास साहब,7 .मौलाना हसन अकबर खान साहब,8. मौलाना तनवीर हैदर खान साहब ,9.ज़ाकिर ऐ अहलेबैत मोहम्मद हसन नसीम साहब साबिक प्रिंसिपल आरडीएम शिया कॉलेज इन मजलिसों में सोअज़ ख्वानी जनाब जनाब मेहताब साहब और  साथियों ने किया | निज़ामत और पेशख्वानी जनाब का काम तालिब राजा अधिवक्ता ने और मिर्ज़ा मोहम्मद बादशाह ने अंजाम दिया |

इसमें शिरकत  हुसैन नसीर , मोहसिन ,फैसल, अहमद ,फ़राज़ , मिर्ज़ा बाबर , यावर खान और ज़ियारत ऐ हुसैन इत्यादि मोमिनीन जौनपुर ने किया | 

इस मजलिस ऐ अशरा के अंतिम दिन में बाद मजलिस अलम हज़रत अब्बास अलमदार और तुर्बत ऐ सकीना की ज़ियारत की और नाम आँखों से नौहा अंजुमन ए बज़्म ए अज़ा ने पढ़ा और हुसैन पे हुए ज़ुल्म को याद कर के आंसू बहाया 
|
जुलूस के आखिर में मुंतज़मींन ए अशरा ने सभी मोमिनीन और ज़किरीन का शुक्रिया अदा किया |


रिपोर्ट एस एम् मासूम 

Read more »

राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च को

item-thumbnail

जौनपुर 09 मार्च 2019 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में एम0ए0सी0पी0 वादों के अधिकाधिक निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श हेतु 07.मार्च 2019 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर ओ0पी0 त्रिपाठी के निर्देशानुसार एम0ए0सी0पी0 प्री-ट्रायल द्वितीय बैठक मीटिंग हाल जनपद न्यायालय जौनपुर में समय 01.30 बजे से बीमा कम्पनी के प्रबन्धकगण एवं वादकारी व कम्पनी के अधिवक्तागण के साथ बैठक आहूत की गयी। 

बैठक में वार्ता के दौरान उपस्थित बीमा कम्पनी के शाखा प्रबन्धक व अधिवक्तागण द्वारा सुलह समझौते के आधार पर कुल 32 एम0ए0सी0पी0 वादों का निस्तारण कराये जाने पर सहमति व्यक्त किया गया एवं अन्य उपस्थित अधिवक्तागण द्वारा भी अधिकाधिक वादों के निस्तारण कराये जाने के हेतु प्रतिबद्धता जाहिर किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर लोकेश वरुण द्वारा बैठक में बीमा कम्पनी, अधिवक्तागण व वादकारियों से विभिन्न न्यायालयों में लम्बित एम0ए0सी0पी0 के अधिकाधिक वादों का 09 मार्च 2019 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराये जाने की अपील किया गया।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय जी0पी0 तिवारी, अपर जिला जजगण अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार तृतीय, मनोज कुमार सिंह गौतम, श्रीमती साजिया नजर जैदी व महेन्द्र सिंह, शाखा प्रबन्धक यूनाइटेड इन्श्योरेंश कम्पनी व विकास सिंह, शाखा प्रबन्धक, ओरिण्टल इन्श्योरेंश कम्पनी तथा अधिवक्तागण सर्वश्री प्रेमशंकर मिश्रा, घनश्याम प्रसाद ओझा, विरेन्द्र कुमार सिन्हा, ज्ञान प्रकाश सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, कृपा शंकर श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, शोभनाथ यादव, बिहारी लाल पटेल, सुबास चन्द्र मिश्र, राना सिंह, सुरेश चन्द्र यादव, प्रवीण मोहन श्रीवास्तव व शिव लाल यादव उपस्थित हुए।


Read more »

Jaunpur news थाना कोतवाली द्वारा 04 वारंटी गिरफ्तार

item-thumbnail


जौनपुर -मोहम्मद अहसान पुत्र जुल्फिकार उर्फ पप्पू पुत्र वकील अहमद अटाला मस्जिद थाना कोतवाली जौनपुर, रवि पुत्र श्याम जी निवासी कश्मीरी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर, ओम प्रकाश सेठ पुत्र अशर्फी लाल निवासी उर्दू बाजार थाना कोतवाली जौनपुर इंद्र कुमार निवासी खालिसपुर थाना कोतवाली जौनपुर को गिरफ्तार किया गया ।

Read more »
Older Posts
Home