राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय जमैयतपुर में टीकाकरण दिवस का आयोजन

item-thumbnail
सीतापुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय जमैयतपुर, विकास खंड खैराबाद में टीकाकरण दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल स्वयं विद्यालय पहुंचे और अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प मजबूत हो सके।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
Read more »

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को समर्पित विकास प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा विभाग का स्टाल आकर्षण का केंद्र

item-thumbnail
सीतापुर, 17 जून 2026। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर, सीतापुर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु स्टाल लगाए गए।
इसी क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर विभाग की विभिन्न योजनाओं, निपुण भारत मिशन, विद्यालयों में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, स्मार्ट कक्षाओं, छात्र हित में संचालित कार्यक्रमों तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार से संबंधित उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई।
स्टाल पर पहुंचे आगंतुकों को विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, नवाचारों तथा सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Read more »

अधिवक्ता न्याय के साथ समाज के हित का करते है काम-- रविशंकर सिंह

item-thumbnail
अधिवक्ता न्याय के साथ समाज के हित का करते है काम-- रविशंकर सिंह
पिंडरा। तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के बैनर तले बुधवार को तहसील प्रांगण में लगभग एक करोड़ के लागत से बने अधिवक्ता चैंबर, इंटर लॉकिंग , अधिवक्ता हाल व शौचालय का लोकार्पण व शिलान्यास ब्लॉक प्रमुख संरक्षक व युवा भाजपा नेता रविशंकर सिंह व ग्राम न्यायालय के जज सत्यम सिंघल ने किया।
इस दौरान आयोजित समारोह सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह ने कहा कि पिंडरा बार के अधिवक्ता न्याय दिलाने के साथ समाज को जोड़ने का काम करते हैं। आज जो विकास तहसील में अधिवक्ताओं के हित में दिख रहा है उसके पीछे उनका संघर्ष और परिश्रम है। वही ग्रामीण जज सत्यम सिंघल ने कहाकि अधिवक्ता समाज के आईना होने के साथ गरीबो के साथ खड़े होकर उन्हें न्याय दिलाने का काम करते है। ऐसे में लोगो का आगे बढ़ कर सहयोग करने की जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान लगभग एक करोड़ के लागत से बने अधिवक्ता हाल, टिन शेड, चैंबर, शौचालय व इंटर लॉकिंग कार्य के साथ 125 ट्यूब लाइट लगाए गए। लोकापर्ण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, बीडीओ देवेंद्र सिंह, व पूर्व बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह रहे। 
अध्यक्षता बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, संचालन अश्वनी मिश्रा व जवाहर लाल वर्मा ,धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने दिया।
इस दौरान तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष कमला प्रसाद मिश्र, पंधारी यादव, अशोक पांडेय, जवाहर लाल वर्मा,विजय शर्मा, जावेद खा, अमर सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, अमर सिंह, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ एसटी कैलाश यादव, वकील छोटेलाल, संतोष सिंह अनुपम, नवीन सिंह , धर्मेंद्र सिंह देव, मण्डल अध्यक्ष सुनील वर्मा व अजय ऊदल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Read more »

किसान सम्मान दिवस पर सम्मानित हुए किसान

item-thumbnail
पिंडरा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती राजकीय बीज गोदाम पिंडरा के सभागार में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम में विकास खंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। केला खेती में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कनकपुर निवासी मुनिकेश सिंह, मत्स्य पालन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ग्राम दिनदासपुर के राजेंद्र, गेहूं उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु रविकांत पाण्डेय को भाजपा नेता व प्रगतिशील किसान संतोष कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडीओ (कृषि), राहुल यादव ,एडीओ (कृषि रक्षा), प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह एवं कुलदीप वर्मा सहित कृषक दिनेश कुमार सिंह, उमेश सिंह, नंदलाल उपाध्याय समेत अनेक किसान उपस्थित रहे।
Read more »

घर से गुम हुई सोने की चेन को सोशल मीडिया से सुराग मिलने पर कैंट पुलिस ने चेन बरामद की

item-thumbnail
घर से गुम हुई सोने की चेन को सोशल मीडिया से सुराग मिलने पर कैंट पुलिस ने चेन बरामद की
कैंट थाना क्षेत्र के त्रिभुवन नगर टकटकपुर में एक महिला के घर से गुम हुई सोने की चेन को सोशल मीडिया के जरिए मिले अहम सुराग के माध्यम से बरामद किया गया। 
पीड़िता प्रतिमा द्विवेदी, निवासी त्रिभुवन नगर टकटकपुर (अनौला), के घर में ही चेन गुम हो गई थी, जिसकी सूचना उन्होंने कैंट थाने में दी थी। दौरान जांच पीड़िता ने घर में काम करने वाली दाई रेखा, निवासी बटुकेश्वर नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, पर आशंका जताई थी। पीड़िता द्वारा चेन को आर्टिफिशियल बताए जाने से दाई भ्रमित हो गई पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले, जहां एक युवक को वही चेन पहने देखा गया। युवक की पहचान दाई के पुत्र के रूप में हुई। पूछताछ करने पर चेन उसके पास से बरामद कर ली गई हालांकि पीड़िता ने दाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। मामले के खुलासे में कैंट थाने के कांस्टेबल नागेन्द्र की भूमिका सराहनीय रही। थाना कैंट पुलिस की इस सराहनीय कार्य से सोने की चैन पाकर पीड़िता द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया
Read more »

जनसेवा समाज से जुड़ने का सशक्त माध्यम : अम्बरीश सिंह

item-thumbnail
जनसेवा समाज से जुड़ने का सशक्त माध्यम : अम्बरीश सिंह
पिंडरा (वाराणसी)। हिन्दू युवा वाहिनी पिंडरा ब्लॉक के बैनर तले सोमवार को पिंडरा कोट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य एवं हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला द्वारा 73 असहाय महिलाओं को कम्बल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि जनसेवा समाज से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। हिन्दू युवा वाहिनी निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रही है, जिससे समाज में आपसी सहयोग और आत्मीयता मजबूत होती है।
कार्यक्रम में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश दुबे, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ‘आशु’, जिला संयोजक सुनील सिंह, जिला महामंत्री श्रवण मिश्रा, नागा बाबा मंदिर के महंत काशी बाबा, विपिन मिश्रा, आकाश सिंह, डॉ. मनीष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह ‘धिरू’, वैभव सिंह ‘अनुभव’, अभिषेक मिश्रा, नीरज सिंह, राहुल सेठ, सुजीत सेठ, पंकज प्रजापति, संजय राजभर, नागेन्द्र विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पूर्व अम्बरीश सिंह का बाबतपुर, रमईपुर एवं पिंडरा में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
Read more »

त्रिपदा पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

item-thumbnail
( पंकज तिवारी)
बड़ागांव (वाराणसी)। गांगकला क्षेत्र स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चारों सदनों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। इसके पश्चात एकता के प्रतीक मशाल प्रज्ज्वलन के माध्यम से अतिथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेल खेलने का संदेश दिया।
खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भवनाथ सिंह (पूर्व प्राचार्य, श्री बलदेव पी.जी. कॉलेज, बड़ागांव) रहे। विशिष्ट अतिथियों में आशीष मिश्रा (एडवोकेट, हाईकोर्ट), डॉ. दिलीप पटेल (गौरव पाली क्लिनिक), विकास दत्त मिश्रा, रमेश पटेल एवं जामसदिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेल को खेल भावना से खेलने एवं अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
सनातन परंपरा अतिथि देवो भव: को चरितार्थ करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन जूनियर बॉयज कबड्डी में स्वामी विवेकानंद सदन ने ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सदन को 37–16 के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। वहीं दूसरी कबड्डी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने राधा सदन को 28–13 से हराकर जीत दर्ज की।
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें राधाकृष्णन सदन ने 12 स्वर्ण, 3 रजत एवं 12 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्वामी विवेकानंद सदन 11 स्वर्ण, 12 रजत एवं 8 कांस्य पदकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि कलाम सदन 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 5 कांस्य पदकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के हेड बॉय वैभव मिश्रा एवं हेड गर्ल रिया पटेल ने प्रभावशाली ढंग से किया। विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल एवं प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, शैक्षणिक निदेशक राकेश कुमार चौबे, सह निदेशक सचेंद्र मिश्रा, सुनील सिंह, सह निदेशिका प्रमिला वर्मा, उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Read more »

भक्ति का अधिकार मानव मात्र के लिए है : स्वामी नारद महाराज

item-thumbnail
( पंकज तिवारी)
वाराणसी। नागा बाबा मंदिर, लोढ़ान चांदमारी स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सक्तेशगढ़ के परमहंस जगद्गुरु स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के परम शिष्य पूज्य स्वामी नारद जी महाराज ने की।
अपने उद्बोधन में स्वामी नारद महाराज ने कहा कि पूजा-पाठ और भक्ति का अधिकार प्रत्येक मानव के लिए है। उन्होंने लोगों से दैवीय जीवन अपनाने और आसुरी प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि भक्ति का मार्ग अत्यंत सरल है और गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। ईश्वर ही एकमात्र पूज्य हैं और वह प्रत्येक मनुष्य के भीतर विराजमान हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आर. जे. राम तथा समाजसेवी एवं विश्व हिंदू परिषद महिला सशक्तिकरण इकाई की सदस्य श्रीमती भावना अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहीं। सकल हिंदू समाज दान्दूपुर, लोढ़ान एवं चांदमारी की ओर से सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया।
सम्मेलन के आयोजक सर्वेश सिंह (सोनू) ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह ने किया।
Read more »

बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल, दिल्ली पब्लिक स्कूल काशी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

item-thumbnail

( पंकज तिवारी)

बड़ागांव काजी सराय (हरहुआ) स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल काशी में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मृणाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक चले इस शानदार आयोजन में विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यालय द्वारा हासिल किए गए उत्कृष्ट परिणामों, नवाचारों, खेल उपलब्धियों, सांस्कृतिक सफलताओं और नई शैक्षिक पहलियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय निरंतर सीखने, व्यक्तित्व विकास और समग्र शिक्षा के अपने संकल्प पर दृढ़ता से अग्रसर है। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने पशु पात्रों की रोचक भूमिकाओं के माध्यम से नैतिक मूल्यों, बुद्धिमत्ता और जीवन संदेशों को मनोरंजक शैली में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों के उत्साह, अनुशासन और प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में जिग्येशा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल काशी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है, जहाँ शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों, नवाचार और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर विशेष बल दिया जाता है।

Read more »

सिंधोरा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी हुई ट्रैक्टर व बोलेरो की बरामद

item-thumbnail
 (पंकज तिवारी)
सिंधोरा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी हुई ट्रैक्टर व बोलेरो की बरामद
विकास खंड पिंडरा के सिंधोरा थाना अंतर्गत 25 नवंबर की रात सिंधोरा थाना क्षेत्र के नाथपुर के तरुण तिवारी की ट्रैक्टर चोरी हुई थी। जिसका मुकदमा सिंधोरा थाने में दर्ज है। जिसको 48 घंटे के अंदर सिंधोरा पुलिस ने बरामद कर ली।बरामद के दौरान एक बोलेरो भी बरामद की गई है जिसके मालिक राज नारायण यादव भदैनी कला बभनियां राजातालाब निवासी है। 25 नवंबर को एक बारात में शामिल होने के लिए सारनाथ गए थे। वहीं से बोलेरो भी चोरी हुई थी बोलेरो चोरी का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज है। ट्रैक्टर व बोलेरो बरामदगी के दौरान एक व्यक्ति मौके से गिरफ्तार हुआ शेष दो अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे ।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर रोहित पटेल, रामनरेश यादव, शशिनन्दन यादव, अपने हम राही शिव शंकर चौहान व राकेश सरोज के साथ घेराबंदी करके इसी थाना क्षेत्र के चकरमा मोड़ के पास उस समय गिरफ्तार किया जब वह ट्रैक्टर और बोलेरो लेकर कहीं भागने की फिराक में थे। 48 घंटे के अंदर दोनों गाड़ी को बरामद कर यह पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति विवेक यादव उर्फ राहुल रुपचंद पुर सिंधोरा का निवासी है तथा दो लोग मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए सोनू चौरसिया मरुईं सिंधोरा व विनीत यादव पलहीपट्टी चोलापुर एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहा जिसका नाम पता अज्ञात है ।
Read more »

जौनपुर : दुर्गावती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम संपन्न

item-thumbnail
जौनपुर : दुर्गावती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम संपन्न
(सोहराब)
जौनपुर, डाल्हनपुर। प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज दुर्गावती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डाल्हनपुर में युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार मम्मन ने सरकार की योजनाओं का विस्तार से परिचय देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटल शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने में पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत छात्रों को न केवल आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें डिजिटल कौशल, ऑनलाइन प्रशिक्षण और रोजगार-संबंधी अवसरों के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। 
मुख्य अतिथि ने छात्रों से कहा कि उन्हें इन उपकरणों का उपयोग केवल अध्ययन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसका सही तरीके से उपयोग कर अपने कौशल को निखारना चाहिए। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और प्रदेश की विकास यात्रा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस तरह की पहल युवाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Read more »

पहलगाम आतंकी हमले की धर्मगुरुओ ने किया निंदा

item-thumbnail
पहलगाम आतंकी हमले की धर्मगुरुओ ने किया निंदा , पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कार्यवाही की किया मांग
जौनपुर । कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है , मंगलवार को आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 26 लोगों को शहीद कर दिया । दिल को दहला देने वाले इस आतंकी हमले के विरोध में बेगमगंज स्तिथ जामिया इमाम जाफर सादिक़ में धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए और घायलों की सलामती के लिए दुआ की गई । और इस घटना में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही की मांग किया ।
इस मौके पर धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हम सख़्त लफ़्ज़ों में निंदा करते हैं और जो लोग मारे गए हैं उनके परिजनों से हमदर्दी का इजहार करते हैं साथ ही घायलों को जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआ करते हैं ।
उन्होंने कश्मीर की अवाम से अपील करते हुए कहा कि अमन और शांति बनाए रखें और आतंकवाद को खत्म करने में मदद करें , इसके साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें । मौलाना ने केंद्र सरकार से भी अपील की है कि हमले के जिम्मेदार लोगों को खासकर पाकिस्तान को ऐसी सज़ा दिया जाए ताकि आने वाली उनकी नस्ले याद रखे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो । इस मौके पर मौलाना अम्बर अब्बास खान , मौलाना शाजान ज़ैदी , मौलाना ज़ियाफ़्त हुसैन , शम्सुल हसन , सादिक़ रिज़वी , आक़िफ़ हुसैनी आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Read more »

गैस रिसाव होने से मचा अफरा—तफरी, दुकान बंद करके भागे लोग

item-thumbnail

गैस रिसाव होने से मचा अफरा—तफरी, दुकान बंद करके भागे लोग
कम्पोजिट विद्यालय में तत्काल बच्चों की छुट्टी करके निकाला गया बाहर
केराकत, जौनपुर। केराकत-जौनपुर मुख्य मार्ग के देवकली बाजार में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब अडानी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बुधवार की दोपहर देवकली बाजार में जेसीबी मशीन से खुदाई कर गैस पाइप का कार्य किया जा रहा था। खुदाई के दौरान सीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गैस की तीव्र गंध से परेशान होकर बगल के कम्पोजिट विद्यालय में तत्काल बच्चों की छुट्टी कर दी गई और आस-पास के दुकानदारों ने डर के मारे दुकान बन्द कर भागने पर मजबूर हो गये। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अमित सरोज व दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गये। लगभग 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पास के पसेवां सीएनजी स्टेशन से गैस सप्लाई को बंद कर दिया गया जिससे स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। इस बाबत पूछे जाने पर नायब तहसीलदार अमित सरोज ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है। अडानी गैस कंपनी के सहायक अभियंता शेर बहादुर यादव ने बताया कि कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गैस लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।
Read more »

ज़िला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

ज़िला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
जौनपुर  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि अपार आई०डी० के सम्बन्ध में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाय। आधार (छात्रों के) में जन्म प्रमाणपत्र बनाने हेतु खंड विकास अधिकारी औरउपजिलाधिकारी को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आधार बनाने की प्रक्रिया के दौरान आ रही समस्याओं का अविलम्ब निस्तारण किया जाय। एमडीएम, निपुण भारत छात्र उपस्थिति / शिक्षक उपस्थिति एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि बेसिक शिक्षा में परिषदीय विद्यालयों के आलावा मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों की बैठक ब्लाक वार कराकर शत प्रतिशत अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित किया जाय (अन्यथा मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही कर दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी गण, समस्त जिला समन्वयक एवं एस०आर० जी० उपस्थित रहे।
Read more »
Older Posts
Home