तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

item-thumbnail

जौनपुर। तीन राज्यों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। अतुल सिंह ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता ने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को नकारा है। निश्चित रूप से उनके झूठ वादे का जवाब जनता ने दिया है। हिंदुस्तान का नौजवान, किसान, दलित झूठ के साथ नहीं है। सत्यवीर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का झूठ जनता के सम्मुख आ चुका है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री नीरज राय, शिखर द्विवेदी, उस्मान अली, साजिद मानू, विवेक सिंह सप्पू, विशाल खत्री, सत्यम श्रीवास्तव, यशस्वी सिंह, बबलू गुप्ता, विशाल सेठ, लकी पांडेय, संकेत साहू, अनंत श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, सूरत सिंह, जुनैद खान, मोहम्मद आरिफ, अभिषेक श्रीवास्तव, जय मंगल यादव, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद साकिब आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में अटाला मस्जिद के पास युवाओं ने तीन राज्यों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस मौके पर फैसल हसन तबरेज ने कहा कि 2019 का सेमीफाइनल हमने जीत लिया है। अब फाइनल में भाजपा को हराकर केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाने का काम देश की जनता करेगी। इस मौके पर सभासद अबूजर शेख, फैसल यासीन, सोनू सेठ, आजम जैदी, सरवर अहमद, मुफ्ती मेहंदी हाशिम,  हाजी वक्कास, राम अवतार, पंकज सोनकर, बिलाल जावेद, जावेद महमूद, विकास तिवारी, सादिक सुल्तान, रिजवान हैदर राजा आदि मौजूद रहे

Read more »
Older Posts
Home