ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता: सुनील यादव
लखनऊ में हुई कोरोना से पहली मौत,हड़कम्प
कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
लखनऊ । देश की पूर्व प्रधानमंत्री महान राष्ट्र नेत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा सत्यदेव त्रिपाठी के आवास पर 102 वी जन्म जयंती का आयोजन किया गया । वक्ताओं ने श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा भूगोल बदलने वाला इतिहास निर्माण करने का महान व्यक्तित्व बताया । श्रीमती गांधी ने समाजवादी कार्यक्रम चलाकर देश के गरीबों , दलितों एवं अल्पसंख्यकों की बेहतरी का एजेंडा आगे बढ़ाया । वक्ताओं में पूर्व मंत्री पंडित रामकृष्ण द्विवेदी एवं सत्यदेव त्रिपाठी , पूर्व विधायक विनोद चौधरी , पूर्व एमएलसी सिराज मेहदी , वरिष्ठ नेता संजीव सिंह, सीपी भारती ,स्वयं प्रकाश गोस्वामी, मोहम्मद नासिर आदि ने विचार व्यक्त किया ।
प्रियंका के निर्देश पर सिराज मेंहदी ने घायल पत्रकार का कराया इलाज
लखनऊ । लखनऊ में प्रियंका गाँधी की पदयात्रा में आजतक के कैमरामैन हरीश कांडपाल चोटिल हो गए थे । जिसे देखकर प्रियंका गांधी ने पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी को निर्देशित किया कि घायल पत्रकार को तत्काल अपनी टीम के साथ लेजाकर इलाज कराए । जिसपर सिराज मेंहदी ने घायल पत्रकार को हॉस्पिटल लेजाकर उनका पूरा चेकअप कराने के बाद पत्रकार को उनके घर भेजा ।
लखनऊ : मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि शाहिद जाफरी व उनके भाई पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां , ट्रामा सेंटर एडमिट
योगी आदित्यनाथ कर रहे दिखावटी दौरा : सिराज मेंहदी
जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सोनभद्र जनपद के दौरे को एक दिखावटी दौरा बताया है , और कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार की बंद आंख खुलवाने का कार्य किया है । अगर व पीड़ितों से मिलने ना जाती तो सरकार सोती रहती और प्रशासनिक अधिकारी लीपापोती का काम करते रहते । उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार खराब कानून व्यवस्था , किसानों की समस्या , बेरोजगारी , किसानों की बदहाली का हवाला दे कर आई थी । जनता से वादा किया था कि इस प्रदेश का भविष्य सुधारेंगे । लेकिन भाजपा सरकार प्रत्येक किए गए वादों पर फेल हो चुकी है । पूरा प्रदेश आज ठगा सा महसूस कर रहा है । एनकाउंटर के नाम पर दिखावा हो रहा है , छात्र-छात्रा परेशान हो रहे हैं , मरीज सरकारी अस्पतालों में भटक रहा है , किसान खुदकुशी कर रहा है , गुंडाराज का बोलबाला है ।
BJP ने अपने 16 सांसदों के टिकट काटे 4 का लोकसभा क्षेत्र बदला
लखनऊ मेट्रों गंगा जमुनी तहजीब का आईना : सिराज मेंहदी
मेट्रो लखनऊ के माथे पर कोहनूर: मंजर भोपाली
मेट्रो के सफर में मुशायरा व कवि सम्मेलन
लखनऊ। डेढ़ सौ सालों में लखनऊ की सवारी भले इक्के व तांगे से मेट्रों तक पहुंच गयी है लेकिन इतने समय की तहजीब आज भी बाकी और यह तहजीब आज लखनऊ मेट्रो में देखने को तब मिली जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी सिराज मेंहदी और मेंगो ग्रोवर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंसराम अली ने होली के उपलक्ष्य में लखनऊ मेट्रो में मुशायरा व कवि सम्मेलन आयोजित करवा दिया।
इस मुशायरे व कवि सम्मेलन में जहां शायरों ने अपने कलाम से मुसाफिरों को गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखाई तो वही कवियों ने गर्मी के आगमन पर होली का खुमार बांधा। लखनऊ यूनिवॢसटी के मेट्रो स्टेशन से मुशायरे का सफर अमौसी मेट्रो स्टेशन और फिर वहां से वापसी पर यूनिवर्सिटी स्टेशन पर कब खत्म हो गया किसी को पता ही नहीं चला। मुशायरे व कवि सम्मेलन के इस सफर में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के साथ हाजी सिराज
मेंहदी, इंसराम अली, शायर मंजर भोपाली, शायरा नसीम निकखत, सैयद वकार रिजवी, नदीम अशरफ जायसी, हसन काजमी,
डा.हारुन रशीद, अमिता वर्मा, तारिक सिद्दीकी, अरमान मलिक,अमिता वर्मा, सर्वेश अस्थाना, प्रदीप कपूर, चच्चा अमीर हैैदर एडवोकेट वगैरह थे। हाजी सिराज मेंहदी ने मेट्रों के अधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इनके सहयोग के बगैर यह खुशगवार मुशायरा नहीं हो पाता। कहा कि यह मेट्रो लखनऊ की तहजीब का आईना है। कहा कि इस सफर को शायरों, कवियों पत्रकारों व सामाजिक कार्यकत्र्ताओं ने यादगार बना दिया। मौलाना खालिद रशीद फंरगी महली ने कहा कि लखनऊ मेट्रों के संचालन के लिए मैं इसके प्रबंधकों को मुबारकबाद देता हूं और आज हाजी सिराज मेंहदी और इंसराम अली की वजह से एक शानदार सफर का लुत्फ उठाने का मौका मिला जिसमें शेरो व शायरी की महफिल भी जमी। उन्होंने लखनऊ के शहरियों को होली की मुबारकबाद देते हुए उनसे अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा मेट्रों का सफर करें ताकि ट्रैफिक का दबाव कम हो सके इसकी सफाई का भी खासतौर से ख्याल रखे। मंजर भोपाली ने कहा कि लखनऊ के
माथे पर मेट्रो कोहनूर की तरह है। इसकी हिफाजत की जिम्मेदारी लखनऊ के लोगों की है।कहा कि
लखनऊ की मेट्रो सबसे खुबसूरत मेट्रो है और इसमें अंंग्रेजी और हिंदी केे साथ उर्दू में भी मेट्रो स्टेशन के नाम लिखे हैै। इस मौकेे पर अमौसी स्टेशन पर मंजर भोपाली की किताब तावीज का विमोचन भी हुआ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवॢसटी ओल्ड ब्याज एसोसियेशन लखनऊ के अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी और निकहत खान ने होली की मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज का यह यादगारी सफर रहा। रंगों की होली के बाद आज शेरों शायरी की होली मनायी जा रही है जो बहुत खूबसुरत है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्वेश अस्थाना ने कहा कि मेट्रों के इतिहास में यह पहला मौका है कि शायरों , कवियों, पत्रकारों व सामाजिक कार्यकत्र्ताओं के इतने बड़े कांरवा ने सफर किया।
रास्ते भर शायरों व कवियों ने अपने कलाम व रचनाओं से मुसाफिरों को झूमने पर मजबूर कर दिया और वह इसका लुत्फ उठाते रहे।
मुशायरे में मंजर भोपाली ने यह
शेर पढ़ कर वाह वाही लूटी
एक नया मोढ़ देते हुए फिर फसाना बदल दीजिये
या तो खुद बदल जाइये या
जमाना बदल दीजिये
मुझ को पाला था जिस पेड़ ने इसके पत्ते ही दुश्मन हुए
कह रही है कई डालिया आशियाना बदल दीजिये।
नसीम निखत ने यह शेर पढ़ा
हमारे चेहरे के दागों पर तंज कसते हो, हमारे पास भी आईना है दिखाये क्या। हसन काजमी नेकहा कि खुबसूरत है तेरी आंखे रैातों को जागना छोड़ दे खुद नींद आ जायेगी मुझे सोचना छोड़ दे।
डा.हारुन रशीद ने यह शेर पढ़ा
चिराग हम ने जलाये के तैरगी कम हो
कह दो दिल भी जला दें जो रोशनी कम हो
अज़मी रिज़वी अमेठी व रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के बने प्रभारी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हैदर अब्बास चांद ने समर हैदर रिज़वी(अज़मी) की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की अति विशिष्ठ लोकसभा क्षेत्र अमेठी एंव रायबरेली का 2019 लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है।श्री रिज़वी को ज़िम्मेदारी दिये जाने से उनके समर्थकों में उत्साह है एंव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया हैं।
ज़हरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 के पार
लखनऊ । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 के पार हो गई है। इस मामले उत्तर प्रदेश पुलिस ने 175 और उत्तराखंड पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। उत्तराखंड के रुड़की में मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है ।इसके अलावा सहारनपुर में 64 और कुशीनगर में करीब 8 लोगों की मौत की खबर है। यानि तीनों जगह मौत का आंकड़ा 100 के पार हो चुका है । मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है, क्योंकि रुड़की में अभी भी कई लोगों की तबीयत गंभीर बनी हुई है । इस मामले उत्तर प्रदेश पुलिस ने 175 और उत्तराखंड पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इन मौतों के बाद योगी सरकार ने अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान शुरू कर दिया है। सिद्धार्थनगर, मऊ, सहारनपुर, ललितपुर, कौशांबी, झांसी, आगरा, सीतापुर, बिजनौर, रायबरेली, जालौन, प्रतापगढ़, एटा, वाराणसी समेत कई जिलों में अभियान चलाकर करीब 9 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी है ।
सपा ने जहरीली शराब से मौतों पर दुःख जताया है. सपा के प्रवक्ता अब्दुल हफ़ीज़ गांधी ने कहा कि शराब काण्ड बीजेपी सरकार की लापरवाही का नतीजा है । प्रशासन अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुआ है। इस मामले में डीएम, एसएसपी की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। सरकार ने अभी किसी बड़े अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
वहीं, इस मामले में यूपी के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कुशीनगर, सहारनपुर की घटना चूक का नतीजा था। हमने पहले भी जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई की थी।इस मामले पर भी कई लोगों पर कार्रवाई हो रही है। जांच के बाद जो दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रविवार को भी आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अभी तक इस मामले में 10 अफसरों को सस्पेंड किया जा चुका है। माना जा रहा है कि कुछ और अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है ।
सहारनपुर के डीएम ने बताया कि कि 56 लोगों का अब तक पोस्टमार्टम हुआ है, जिसमें 36 लोगों की मौत शराब की वजह से हुई है । बाकी लोगों का विसरा भेजा गया, जिसके रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मरने वालों का आंकड़ा क्या होगा। जिला प्रशासन हर जगह जा रहा है सभी गांवों के प्रधानों से हमारी बात हुई है, जिसमे ये बात साफ हुई कि ये शराब एक ही भट्टी से बनी हुई है।
लखनऊ शेफ्स ने आयोजित करायी कुकिंग प्रतियोगिता
सज्जाद बाकर
लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ शेफ्स संस्था ने अपने ग्रुप के सदस्यों को भारतीय व्यंजनों की एक कुकिंग प्रतियोगिता रखकर देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। यह प्रतियोगिता अलीगंज के शाओलीन गोल्डेन लीफ रेन्टोरेन्ट में आयोजित की गयी। जिसमें 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के जज नवाब मीर जाफर, मसूद अब्दुल्लाह, रेहान खान और राजेश जायसवाल थे। इस प्रतियोगिता को सम्पूर्ण कराने में अभिषेक तिवारी और जीवन आनन्द दूध प्रोडेक्ट के मालिक रंजन महेश्वरी ने पूरा सहयोग किया। शीबा सिददीकी, नीलिमा गुप्ता और प्रीति गुप्ता इस कार्यक्रम की विजेता रही। जिन्हें कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया।
आदाब फाउंडेशन के संयोजक हसन याकूब के कड़े तेवर , फिल्मों, टीवी सीरियलों में लखनऊ की नकारात्मक छवि के खिलाफ मंत्रालय को लिखा पत्र
तालिब ज़ैदी
लखनऊ- आदाब फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट हसन याक़ूब ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री व केंद्रीय फिल्म प्रमारण बोर्ड (CBFC) को पत्र लिखकर इस बात की मांग की है कि फिल्मों और टीवी सीरियलों के माध्यम से ख़राब की जा रही उत्तर प्रदेश विशेषकर लखनऊ की छवि के बारे में संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाय।श्री हसन याक़ूब ने कहा काफी समय से फिल्मों और टीवी सीरियलों में ऐसा दिखाया जा रहा है जैसे उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ हिंसा,अनैतिकता, डकैती,गुंडागर्दी आदि का बोलबाला है।उन्होंने कहा दुनिया में लखनऊ की एक पहचान है,इस शहर को तहज़ीब और अदब का शहर कहते हैं,यहाँ की संस्कृति,पहनावा,खाना,भाषा,गंगा जमनी तहज़ीब की लोग मिसाल देते हैं लेकिन कुछ फिल्मों और टीवी सीरियलों ने लखनऊ की कुछ और ही छवि पेश की है।उन्होंने टीवी सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर', 'रंगबाज़', गुनाहों का देवता' और फ़िल्म 'बुलेट राजा' और 'इश्क़ज़ादे' आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि इन फिल्मों और टीवी सीरियलों के कारण लोगों में उत्तर प्रदेश विशेषकर लखनऊ के बारे में निगेटिव इमेज बन रही है।श्री याक़ूब ने अपने पत्र में लिखा कि एक तरफ तो यूपी सरकार इन्वेस्टर्स को राज्य में निवेश के लिए एक बेहतर माहौल देने की कोशिश रही है ताकि प्रदेश में विकास गति पकड़े,रोज़गार के मौके बढ़ें और पूरे देश और विश्व में उत्तर प्रदेश की अच्छी पहचान बने,दूसरी तरफ इस तरह की फिल्में और टीवी सीरियल उत्तर प्रदेश की इमेज अच्छी बनने की राह में बाधक साबित हो रही हैं।आदाब फाउंडेशन ने सरकार से अपील की है की वह इस मामले में CBFC और फिल्म इंडस्ट्री को निर्देश जारी करें कि वह उत्तर प्रदेश विशेषकर तहज़ीब व नफ़ासत व नज़ाकत के शहर लखनऊ की नकारात्मक छवि पेश न करें।
इंस्पेक्टर आशियाना अखिलेश पांडेय हुए सम्मानित
तालिब ज़ैदी
लखनऊ । एस एस पी कलानिधि नैथानी ने आज लखनऊ महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर इन्सपेक्टर आशियाना अखिलेश चन्द्र पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । जौनपुर के गौरव भाई अखिलेश चन्द्र पांडे को इस सफलता पर उनके चाहने वालो ने बधाईयां दी है।
मांगों को लेकर कोटेदारों ने लखनऊ में किया प्रदर्शन
लखनऊ । खाद्य विभाग में अनियमितता के खिलाफ आज लखनऊ में कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के आह्वान पर प्रदेश के कोटेदारों ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी । जौनपुर के कोटेदार बंधु लखनऊ इको पार्क मे प्रदेश अध्यछ श्री राजेश तिवारी आवहन पर लखनऊ पहुंच कर प्रदेश के सभी जिले के साथ अपना नाम भी धरना प्रदर्शन में दर्ज कराया ।
नगर जौनपुर से सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद् नगर अध्यक्ष श्री विक्रम बहादुर सिंह के साथ नगर मंत्री मो सलीमुल्ला , कोषाध्यक्ष अशोक कुमार और कोटेदार गढ़ फ़िरोज़ अहमद. मनोज जाएसवाल. अनुज जाएसवाल. प्रशान्त जैसवाल. गोविन्दा जैसवाल. सनी जैसवाल. मो. आदिल. संतोष कुमार रिन्कु गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
नेशनल मीडिया क्लब ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का कराया मुफ्त बीमा
लखनऊ । नेशनल मीडिया क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पहला आंचलिक पत्रकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर पूरे प्रदेश के जिलों से आए पत्रकारों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने जिले से आए पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दिया।
सीएमएस गोमती नगर विस्तार में आयोजित इस मौके पर राज्यपाल राम नाइक मुख्य अतिथि मौजूद रहे,कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा,केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह,वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, पशुधन मंत्री एसपी बघेल,ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय,कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डेय,विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण,कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम में पत्रकारों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वसन दिया।क्लब के संस्थापक रमेश अवस्थी ने कहा कि सामान्यता खबरें जिले स्तर से आती हैं लेकिन जिले स्तर के पत्रकारों को पहचान नहीं मिल पाती।उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं।इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन करने का उद्देश्य यह था कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान हो सके।
क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन अवस्थी ने कहा कि पत्रकारों का पहली बार बीमा कराया जा रहा है।कार्यक्रम में आए प्रदेश भर के एक हजार से अधिक पत्रकारों का पंजीकरण किया गया।क्लब की तरफ से इस सभी पत्रकारों का पांच लाख रुपये का बीमा किया गया है।यह बीमा निशुल्क क्लब की तरफ से किया गया है।शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसमें विश्व प्रसिद्ध कवियत्री कविता तिवारी ने कविता पाठ किया।इस मौके वरिष्ठ पत्रकार,सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ललित चाहा, शुभम अवस्थी मौजूद रहे।
शिक्षा हम सबको अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है: मुख्यमंत्री
सज्जाद बाकर
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि शिक्षा हम सबको अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है।एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज को अच्छा नेतृत्व दे सकता है।उन्होंने जीवन में सफलता के लिए संघर्ष को एक मात्र उपाय बताते हुए कहा कि जीवन से पलायन करना कायरता है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज अपनी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य का खाका तैयार कर सकता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नकलविहीन परीक्षा कराने में सफल रही है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘अमर उजाला’ समाचार पत्र द्वारा आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान’ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2018 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम 10 स्थान व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश बोर्ड की मेरिट लिस्ट के 97 विद्यार्थियों में 62 छात्राएं हैं।मंगलवार को घोषित सी0बी0एस0ई0 की हाईस्कूल की परीक्षा में भी सर्वोच्च स्थान प्रदेश की 02 बालिकाओं ने प्राप्त किया है।बालिकाओं की यह उपलब्धि उनकी क्षमता को साबित करती है।
‘विद्या ददाति विनयम’ श्लोक का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विद्या व्यक्ति को विवेकशील बनाती है।इससे वह सम-विषम परिस्थितियों में संतुलन व धैर्य के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बनता है।साथ ही, जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल व योग को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी आवश्यक है,तभी हम समाज के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।उन्होंने मेधावियों से आह्वान किया कि वे अपने गांव,शहर में स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करें,जिससे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प ‘स्वच्छ भारत’ को साकार किया जा सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी सम्मानित छात्र समाज की प्रतिभा हैं।आप सभी ने यह मुकाम कठिन परिश्रम से प्राप्त किया है।आपको सम्मानित करने से समाज व राष्ट्र का कल्याण होगा।उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।यह कार्यक्रम उसी का एक उदाहरण है।समाज की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में इस तरह के मंच किसी भी विद्यार्थी के जीवन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं।उन्होंने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि सकारात्मक एवं अच्छी सोच के साथ परिश्रम करने पर सफलता की मंजिल तक पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता है। शिक्षा राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है,जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्रदेव सिंह,प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी,अमर उजाला के कार्यकारी सम्पादक डाॅ0 इन्दुशेखर पंचोली,छात्र-छात्राओं सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सैमसंग ने इन्फिनिटी डिस्प्ले और चैट ओवर वीडियो के साथ लॉन्च किए गैलेक्सी के नए J और A स्मार्टफोन्स
सज्जाद बाकर
गैलेक्सी J6, J8, A6 और A6+ पर पहली बार पेश किया
इन्फिनिटी डिस्प्ले
• सैमसंग का सिग्नेचर इन्फिनिटी डिस्प्ले,डिवाइस का साइज़ बढ़ाए बिना 15%ज़्यादा डिस्प्ले एरिया देता है।
• सैमसंग का इन्फिनिटी डिस्प्ले सुपर एमोलेड टेकनोलॉजी के साथ व्यूइंग का शानदार अनुभव प्रदान करता है।
• ‘मेक फॉर इंडिया’ चैट-ओवर-वीडियो फीचर चैटिंग के साथ-साथ वीडियो व्यूइंग का बेहतरीन अनुभव देता है।
लखनऊ । भारत के नंबर 1 और सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रैंड सैमसंग ने आज इन्फिनिटी डिस्प्ले के साथ चार नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।A और J सीरीज़ में सैमसंग के सिग्नेचर इन्फिनिटी डिज़ाइन के पेश होने पर मोबाइल इंडस्ट्री में स्मार्टफोन डिज़ाइन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव नज़र आएगा।
गैलेक्सी J6, J8, A6 और A6+ का इन्फिनिटी डिज़ाइन,डिवाइस का साइज़ बढ़ाए बिना ही यूज़र्स को 15 फीसदी बड़ा डिस्प्ले एरिया देता है।इसका कारण है फोन के बेहद पतले बेज़ल और होम बटन की के बदले सॉफ्टवेयर पावर्ड इन-डिस्प्ले होम बटन। सहूलियत बढ़ाने के लिए फिंगर प्रिंट सेंसर को भी डिवाइस के पीछे शिफ्ट किया गया है।डिस्प्ले हार्डवेयर में किए गए ये बदलाव 18.5:9 का एसपेक्ट रेशियो देते हैं,जिससे यूज़र्स को बेहतर व्यूइंग और ज़्यादा ब्राउज़िंग स्पेस का अनुभव मिलता है।चारों डिवाइस सैमसंग की सुपर एमोलेड डिस्प्ले टेकनोलॉजी के साथ आते हैं,जो डीप कन्ट्रास्ट के साथ व्यूइंग का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। सैमसंग का इन्फिनिटी डिस्प्ले नए‘चेट ओवर वीडियो’ फीचर के साथ और भी बेहतरीन हो जाता है।
ये नए स्मार्टफोन्स बेहद ही इम्प्रेसिव हैं।गैलेक्सी A सीरीज़ स्मार्टफोन्स मेटल यूनिबॉडी और स्लीक डिज़ाइन के साथ आते हैं। A6+ में 6 इंच एफएचडी+ डिस्प्ले है जबकि गैलेक्सी A6 5.6 इंच एचडी+डिस्प्ले के साथ आता है।गैलेक्सी J सीरीज़ के स्मार्टफोन प्रीमियम पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी के साथ आते हैं।J8 में 6 इंच एचडी+ डिस्प्ले और J6 में 5.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले है।चारों स्मार्टफोन्स में स्लीक कर्व्स हैं और एलिगेंट स्टाइल और आरामदायक ग्रिप वाला एरगोनॉमिक डिज़ाइन है।
सैमसंग इंडिया के डायरेक्टर विशाल कौल,ने कहा, गैलेक्सी J6, J8, A6 और A6+आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं।ये स्मार्टफोन सैमसंग के सिग्नेचर सुपर एमोलेड इन्फिनिटी डिस्प्ले के साथ व्यूइंग के शानदार अनुभव का स्टैंडर्ड तय करते हैं। इन फोन्स में डुअल रियर कैमरा है,जिसकी मदद से यूज़र्स प्रोफेशनल ग्रेड बोकेह फोटो ले सकते हैं और खुद को यूनीक तरीके से एक्सप्रेस कर सकते हैं। हमारा नया ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन चैट-ओवर-वीडियो, आज की युवा पीढ़ी को चैटिंग के दौरान भी व्यूइंग का बेहतरीन अनुभव देगा।हमने युवा उपभोक्ताओं के लिए नया और शानदार ब्लू कलर भी पेश किया है,जो हमेशा स्टाइलिश डिज़ाइन्स की तलाश में रहते हैं।गैलेक्सी J6, J8, A6, A6+ को सैमसंग के नए ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन के साथ पेश किया गया है,जो आज की युवा पीढ़ी की ज़रूरतों को पूरा करती है।चैट-ओवर-वीडियो उपभोक्ताओं को वीडियो देखते-देखते ट्रांसपेरंट चैट विंडो और कीबोर्ड के माध्यम से चैट करने का मौका देगा। जिससे मोबाइल डिवाइस पर वीडियो देखते समय चैट में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी। सैमसंग का एक और मेक फॉर इंडिया इनोवेशन,सैमसंग मॉल ऐप, युवा पीढ़ी के लिए एक नई क्रांतिकारी सर्विस है।यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए यूज़र्स को अपनी पसंद का प्रोडक्ट खरीदने का मौका देता है।अपने पसंदीदा प्रोडक्ट की फोटो लेकर इस ऐप पर अपलोड करने पर आपको कई मशहूर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उनके मिलते-जुलते डिज़ाइन के परिणाम मिल जाएंगे।
गैलेक्सी J6, J8, A6, A6+ के बेहतरीन कैमरा की मदद से यूज़र्स कहीं भी किसी भी समय खूबसूरत शॉट्स और सेल्फी ले सकते हैं।गैलेक्सी A6+ और J8 में डुअल रियर कैमरा हैं।प्राइमरी रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल और एफ1.7 अपर्चर के साथ आता है और सेकेंडरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल और एफ1.9 अपर्चर के साथ।सैमसंग के फ्लैगशिप फीचर,लाइव फोकस के साथ बैंकग्राउंड ब्लर करके शानदार पोट्रेट्स लिए जा सकते हैं।डुअल कैमरा की मदद से आप फोटो लेते समय या फोटो लेने के बाद बैकग्राउंड ब्लर को एडजस्ट करके,बेहतरीन पोट्रेट्स ले सकते हैं।गैलेक्सी A6 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एफ1.7अपर्चर और J6 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एफ1.9 अपर्चर है।नए स्मार्टफोन्स में अपने वर्ग के सर्वश्रेष्ठ लो-अपर्चर लेंस हैं, जिससे यूज़र्स को कम रोशनी में या दिन के किसी भी समय शार्प और साफ फोटो लेने का मौका मिलता है।
गैलेक्सी J6, J8, A6, A6 + के फ्रंट कैमरा एडजस्टेबल सेल्फी फ्लैश के साथ आते हैं,जिसकी मदद से यूज़र्स दिन हो या रात कभी भी स्टाइलिश सेल्फी ले सकते हैं।गैलेक्सी A6+ में 24 मेगापिक्सल फ्रंट शूटर है,जबकि गैलेक्सी A6 और J8 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। गैलेक्सी J6, 8 मेगापिक्सल फ्रंटशूटर के साथ आता है।सभी फ्रंट कैमरा में एफ1.9 अपर्चर है जो इंडस्ट्री को बेहतरीन लो लाइट कैमरा परफॉर्मेंस देते हैं।इसके अलावा इन डिवाइस के फ्रंट कैमरा एक अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फेस अनलॉक का ऑप्शन भी देते हैं।
गैलेक्सी J6, J8, A6, A6+ न केवल इन्फिनिटी डिस्प्ले, स्टाइलिश डिज़ाइन और बेहतरीन कैमरों के साथ आते हैं बल्कि शानदार परफोर्मेन्स भी देते हैं।ये नए स्मार्टफोन्स ऑक्टा कोर प्रोसेसर से युक्त हैं।सभी स्मार्टफोन 4GB/64GB RAM/ROM वेरिएन्ट्स में आते हैं।ये डिवाइस सैमसंग के एडवान्स्ड मेमोरी मैनेजमेन्ट फीचर के साथ आते हैं,जो सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन से कन्टेन्ट को सीधे एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड पर डाल देते हैं।
गैलेक्सी A6+ और J8, 3500 mAh बैटरी द्वारा पावर्ड है, जबकि गैलेक्सी A6 और J6, 3,000 mAh बैटरी के साथ आते हैं।ये सभी डिवाइस आधुनिक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम-एंड्रॉयड ओरियो पर काम करते हैं।
सिराज मेहदी ने UP कांग्रेस माइनारिटी डिपार्टमेंट चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा , मचा हड़कंप
जौनपुर । पूर्व एम एल सी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी माइनारिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन सिराज मेहदी ने आज माइनारिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है । जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है । ज्ञात हो कि सिराज मेहदी काफी समय से कांग्रेस माइनारिटी डिपार्टमेंट की ज़िम्मेदारी को निभा रहे थे । आज अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक का नया अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सिराज मेहदी ने यू पी माइनारिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा राहुल गांधी , गुलाम नबी आजाद , अशोक गहलोत व राजबब्बर को भेज दिया । सिराज मेहदी ने कहा कि एक व्यक्ति एक पद का मैं पक्षधर हू मेरे पास वर्तमान समय मे प्रदेश कांग्रेस के दो पद थे इसलिए हमने एक पद से इस्तीफा दे दिया है । प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मैं पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में कार्य करता रहूंगा ।
उ0 प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड का धरना व प्रदर्शन स्थगित।
सज्जाद बाक़र
लखनऊ -उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड वाला क़दर रोड स्थित संघ मुख्यालय परिसर लखनऊ में अपनी मांगों के समर्थन में दिनांक 12 मार्च 2018 से धरना प्रदर्शन किया गया था मांग की गई थी कि संस्था में शासकीय प्रबंध निदेशक की तैनाती की जाए तथा संस्था को फर्जी तरीके से किए गए मल्टी स्टेट को मिलाया जाए राज्य सरकार द्वारा शासकीय प्रबंध निदेशक की मांग को मानते दिनांक 26 मार्च को श्रीकांत गोस्वामी को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी प्रबंध निदेशक नामित किया गया तत्पश्चात उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द संस्था स्टेट में लाने हेतु प्रयास किया जाएगा तत्पश्चात धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया था इसी क्रम में उपभोक्ता संघ लिमिटेड के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा दिनांक 2 अप्रैल को ज्ञापन दिया गया और कहा गया कि दिनांक 5 अप्रैल तक बोर्ड की बैठक बुलाकर उस बैठक में संस्था को स्टेट में लाने के लिए पारित किया जाए वरना दिनांक 6 अप्रैल से हड़ताल करने पर मजबूर होंगे 6 अप्रैल को कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा हड़ताल शुरू कर दी गई उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक द्वारा 7 अप्रैल को अवकाश के दिन प्रदेश के क्षेत्रीय प्रबंधकों की मीटिंग बुलाई गई उसके अंतर्गत निर्देशक श्रीकांत गोस्वामी द्वारा 2:00 बजे मीटिंग लेने के बाद उपभोक्ता सहकारी संघ के सभी कर्मचारी व अधिकारी धरने पर बैठे गए निदेशक भी धरने पर बैठ जाए और कहा कि कलमबंद हड़ताल धरना प्रदर्शन करना ही किसी समस्या का निराकरण नहीं है और यह भी कहा कि आप लोगों की समस्या से अवगत हो चुका हूं तत्पश्चात प्रबंध निदेशक द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक बुलाकर संस्था को मल्टी स्टेट से स्टेट में लाने हेतु प्रयास किया जाएगा उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष पूर्णमासी ने बताया कि यदि प्रबंध निदेशक हमारी बातों को नहीं मानते हैं या हीला-हवाली करते हैं तो हम पुनः धरना प्रदर्शन करेंगे लेकिन प्रबंध निदेशक की बातों से ऐसा लगता नहीं है कि वह बातों को नहीं मांगेंगे उनकी तरफ से सकारात्मक बातचीत हुई है और हमें लगता है उसे सकारात्मक हल भी निकलेगा रविवार दिनांक 8 अप्रैल को सुबह से कलमबंद हड़ताल समाप्त कर दी गई।
डाबर का नकली हेयर आयल बनाने वाला पकड़ा गया।
(सज्जाद बाक़र)
लखनऊ। देश में नकली उत्पादों के निर्माताओं पर लगाम लगाने के लिए डाबर इंडिया लिमिटेड के प्रयासों की सफलतास्वरूप,स्थानीय अधिकारियों ने उ0प्र0 के बलिया में अवैध निर्माण इकाइयों पर छापे मारकर नकली डाबर आमला हेयर आयल जब्त कर नकली उत्पादन इकाई के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना रेवती,जिला बलिया,में दर्ज एफआईआर के आधार पर अधिकारियों ने बलिया,उत्तर प्रदेश में मुख्य बाजारों में डाबर उत्पादों के अवैध विनिर्माण इकाइयों पर छापा मारा,और डाबर आमला हेयर ऑयल के 410 यूनिट भरे पैक,डाबर आमला हेयर ऑयल के खाली पैक्स एवं डाबर आमला हेयर ऑयल के 19,680 नकली लेबल को जब्त किया गया।नकली उत्पाद के निर्माण में शामिल इकाई मालिक आरोपी राम शंकर चैहान को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
डाबर इंडिया लिमिटेड के समूह निदेशक पी0डी0नारंग ने कहा कि डाबर इंडिया पूरे देश में ऐसे नकली उत्पादों के निर्माताओं पर निशाने साध रहा है। डाबर इंडिया की पहल के माध्यम से,अब तक कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं और अब तक कई करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है।कंपनी ने उन स्थानों को मैप किया है जहां ये गतिविधियां होती हैं और प्रणालीबद्ध तरीके से नकली उत्पाद निर्माताओं को पकड़ रहा है।पैकेजिंग और लेबल आपूर्तिकर्ताओं की जानकारी भी प्राप्त की जा रही है,और डाबर इंडिया उन्हें सलाखों के पीछे लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।मारे गये छापे पर श्री नारंग ने कहा,भारतीय बाजार में दर्ज नकली उत्पादों की समस्या से निपटने का एक प्रयास हैं, जिससे उद्योग को करीब 30,000 करोड़ रुपये का और सरकारी खजाने को 15,000 करोड़ रुपये वार्षिक नुकसान होता है। नकली उत्पादों के कारण अकेले एफएमसीजी उद्योग को प्रति वर्ष 2,600 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हो रहा है।
मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज
जौनपुर
M. S. S. PUBLIC SCHOOL
Post Ads
Translate
Popular Posts
-
मेडिकल कॉलेज जौनपुर का विशेष अभियान, 600 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच गोद लिए गए गांव के प्राथमिक विद्यालय में सात दिनों से च...
-
जौनपुर में एआरपी की समीक्षा बैठक संपन्न, शैक्षिक योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश छह विकास खंडों के एआरपी के कार्यों की हु...
-
( सोहराब ) जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा ...
-
सर सैयद अहमद खान की जयंती पर मरीजों में बांटे फल, नौ पूर्व छात्रों ने किया रक्तदान वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान बोले—रक्तदान म...
-
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सोमवार को ज...

