15 जोड़ों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न

item-thumbnail

जौनपुर मान्यवर कांशीराम सभागार में आज 15 जोड़ों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। समारोह समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित हुआ।   
इस अवसर पर राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश शासन गिरीश चंद्र यादव ने उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विवाह उत्सव कार्यक्रम में पांच पुरोहितों ने विधिवत हिन्दी हिन्दू रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराया। इस कार्यक्रम में 04 जोड़े विकासखंड करंजकला, 11 जोड़े नगर पालिका जौनपुर के रहे। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रति शादी हेतू रू 51000 अनुदान दिया जाता है इसमें रुपये 35000 लाभार्थी के खाते में रु0 10000 शादी के सामान आदि पर व्यय हेतु तथा रु0 06 हजार प्रति शादी व्यय, शहनाई वादन, मंच सज्जा, फूल माला आदि पर व्यय हेतु दिया जाता है।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी साहब शरन, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी शाहगंज मो0 आसिफ, सहायक विकास अधिकारी करंजाकला नमन राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शाहगंज लालचन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। 
राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, उ0प्र0 लखनऊ मा0 गिरीश चन्द्र यादव ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में रु0 6122.15 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मा. राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में पहली बार अभियान चलाकर सड़कें बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले की कोई भी सड़क टूटी फूटी नहीं बचेगी। 

          मा. सांसद सदर के.पी. सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव के किए हुए जनता की हित के लिए कार्य कर रही है इसी क्रम में आज का यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। 

          मा. सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता की सड़कें देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में से है। उसी क्रम में आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें जिले की टूटी फूटी सड़कों को चिन्हित कर फिर से बनाने का कार्य किया जाएगा।

   इस अवसर पर माननीय विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र सिंह, विधायक मडि़याहूं डॉ लीना तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे
Read more »

Jaunpur news पुलिस लाइन जौनपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी का कार्यवृत

item-thumbnail


जौनपुर । दिनांक 24.02.2019 को पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा / सैनिक सम्मेलन की बैठक की गयी जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री संजय राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर दिशानिर्देश दिये गयेः-

1. आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जनपद के बनरेवुल एवं क्रिटीकल मतदान केन्द्र तथा मतदेय स्थलों का भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

2. जनपदीय एवं ब्राह्य जनपदीय टॉप-10 पॉच साला एवं दस साला सक्रिय अपराधियों की समीक्षा कर             नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

4. रोस्टरानुसार बीट सिस्टम को लागू कर नवागुंतक आरक्षियों के साथ बीट चौपाल आयोजित कर उन्हें बीट सम्बन्धी जानकारी करायी जाये।

5. सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को “एक कर्मचारी-एक अपराधी“ के सम्बन्ध में रोस्टर तैयार कर अपराधियों पर काम कराने हेतु निर्देशित किया गया।

6. थानों पर अपराध एवं अपराधियों पर काम करने वाले सक्रिय उपनिरीक्षक/आरक्षियों में से प्रतिदिन एक उपनिरीक्षक तथा एक आरक्षी को जनपदीय स्वाट टीम के साथ काम करने हेतु निर्देशित किया गया है।

7. डकैती, चोरी, नकबजनी, लूट आदि की घटनाओं का अनावरण तथा रोकथाम हेतु अपराधियों का सत्यापन व कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

8. अवैध शस्त्र/शस्त्र फैक्टरी, अवैध शराब का क्रय-विक्रय/निर्माण व जुआ/सट्टा आदि पर शतप्रतिशत रोक लगाये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि उनके थाना क्षेत्र में इस प्रकार की कोई गतिविधि ना होने पायें। किसी भी प्रकार की शिथिलता या अवैध कार्यो के होना पाये जाने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक  कार्यवाही की जायेगी।

9. लूट/डकैती, हत्या के मामलों में विशेष सर्तकता बरतने व ऐसे मामलों में बीट आरक्षियों की जिम्मेदारी तय कर उन्हें सभी थानाध्यक्षों द्वारा गाइड करने हेतु का निर्देशित किया गया है तथा बीट व्यवस्था को अध्यावधिक किया जाये।

10. अवैध शराब भट्टी तथा अवैध शस्त्र फैक्ट्र में गिरफ्तार अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाये। अपराधियों के विरुद्ध समय से प्रभावी कार्यवाही की जाये जिससे जनता में पुलिस की छवि अच्छी बने।

11. लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वॉछित/वारण्टी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये।

12. सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। नियमानुसार वर्दी धारण करें। मीडियाकर्मियों से सौम्यता एंव शालीनता से बात की जाये। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

 गोष्ठी के अन्त में सभी राजपत्रित अधिकारियों से अपना पर्यवेक्षण सुदृढ रखते हुये उक्त बिन्दुओं पर अधीनस्थों द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरन्तर अनुश्रवण कर वॉछित कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की अपील की गयी।






Read more »

जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य:

item-thumbnail

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम में चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार मय फोर्स के साथ क्षेत्र में  संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनो की चेकिंग में मामूर थे कि जरिए मुखबिरी सूचना प्राप्त हुई कि महिन्द्र एजेन्सी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खडा है जिसकी गतिविधिया कुछ ठीक नही है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार मय फोर्स के साथ महिन्द्र एजेन्सी के पास पहुचे तो वहा पर खडा व्यक्ति पुलिस को देख भागना चाहा किन्तु उसे पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया। व्यक्ति के तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद कट्टा 3165 बोर व 02 जिन्दा कारतूस रामद हुआ, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 110/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1. बब्लू उर्फ सन्तोष यादव पुत्र मेहीलाल यादव नि0 सैदनपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण :
1-    01 अदद कट्टा 315 बोर
2- 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
अपराधिक इतिहास –
1.  मु0अ0सं0 581/16 धारा 302 भादवि थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2. मु0अ0संद 1297/16 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना लाइन बाजार जौनपुर।
3.      मु0अ0सं0 541/18 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4.      मु0अ0सं0 110/19 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.    प्र0नि0 संजीव कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
2.  उ0नि0 विनोद कुमार अंचल थाना लाइबाजार जौनपुर।
3.      का0 दिलीप सिंह थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4.      का0 अभयनारायाण सिंह थाना लाइनबाजार जौनपुर।
5.      का0 जितेन्द्र पाण्डेय थाना लाइनबाजार जौनपुर।

Read more »

चुनाव के दौरान किसी लालच में न आयें मतदाताः आरती सिंह

item-thumbnail

जौनपुर। डीडीएस ग्रुप के बैनर तले रविवार को नगर के चक प्यार अली, बलुआ घाट, सिपाह में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ प्रश्नों की एक प्रश्नावली मतदाताओं से भरवाया गया। टीम के लोग यह नारा लगा रहे थे कि हजारों काम छोड़ दें, पहले जाके वोट दंे। अभियान में अंजू निषाद, प्रतिभा निषाद, पूजा यादव, सपन सोनकर, इन्द्रेश निषाद ने लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये प्रेरित किया। साथ ही कहा कि लोगों के बहकावे में न आयें और न ही किसी प्रकार की लालच में पड़े। संचालिका आरती सिंह ने कहा कि देशहित में ही अपना अमूल्य वोट डालें। यह अभियान जनपद के प्रत्येक शहरी क्षेत्र से लेकर गांव तक पहुंचेगा। इस दौरान डीडीएस ग्रुप द्वारा उड़ान उम्मीदों का मंच.. एक पहल तुम भी करना का शुभारम्भ भी किया गया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही

Read more »

पूविवि के 43 विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर

item-thumbnail



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 20  एवं 21  फरवरी  को आयोजित दो दिवसीय कैंपस सलेक्शन  के दौरान  43 विद्यार्थियों को रैप्स  टेक्नालॉजी,ग्रीको ,सिलारिस कम्पनी एवं आई  सर्व लैबोरेटरी   द्वारा जॉब ऑफर मिला है । 20 फरवरी को इन कंपनियों ने जॉब ऑफर के लिए करीब 750 विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा  एवं साक्षात्कार लिया। इसमें एमबीए  , बीटेक , बी फार्मा, विज्ञान संकाय में बीएससी और एमएससी , एमसीए, बीबीए,बीसीए  के परिसर एवं  सम्बद्ध  महाविद्यालय के  विद्यार्थी   शामिल हुए।  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजाराम यादव ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि विद्यार्थी जिस भी संस्था में जाएं पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।रैप्स  टेक्नालॉजी कम्पनी ने आठ,ग्रीको कम्पनी ने 15 , सिलारिस ने दस  एवं आई  सर्व लैबोरेटरी ने दस विद्यार्थियों को जॉब ऑफर किया है। 21 फरवरी बृहस्पतिवार को देश की सबसे महत्वपूर्ण एवं अग्रणी कंपनी जारो एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली द्वारा विद्यार्थियों को जॉब के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया गया।  विशेष रूप से यह महत्वपूर्ण है कि इतने बड़े पैकेज की कंपनी पूर्वी जोन  के किसी भी विश्वविद्यालय में पहली बार आई है।  कंपनी के एचआर ऋषभ बिरमानी  ने बताया कि जारो  कंपनी में जिन विद्यार्थियों को जॉब ऑफर किया  जायेगा उन्हें बारह लाख का  सालाना  पैकेज दिया जाएगा।  उक्त कंपनी में बीटेक , एमबीए,एमसीए एवं विज्ञान संकाय के छात्र जॉब के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार  दे रहे हैं।  जारो कंपनी के द्वारा कुल पांच स्तर पर  परीक्षा ली जा रही है।  अंतिम स्तर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की विद्यार्थियों से सीधी बातचीत होगी।  उसके पश्चात अंतिम चयन का परिणाम घोषित होगा।  चयनित विद्यार्थियों को सीधे उनके ईमेल पर कंपनी से जॉब आफर मिलेगा। प्लेसमेंट सेल की निर्देशिका प्रोफेसर रंजना प्रकाश ने बताया कि विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार करने के लिए सेल द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने 43 विद्यार्थियों के जॉब ऑफर पर खुशी जताते हुए अन्य प्रतिभागियों  को चयन के लिए भी  शुभकामनायें  दी। उन्होंने कहा कि 25 और 26  फरवरी को आयोजित होने वाले जब फेयर में  बड़े स्तर पर कंपनियों को रोजगार के लिए विश्वविद्यालय परिसर में आमंत्रित किया गया है।
इसअवसर पर एचआर आशीष गुप्त ,प्रिया  चौधरी,सुश्री पूजा , सौरभ श्रीवास्तव ,अप्लव सक्सेना, सुनील कुमार ,पिनाकी दास,प्रवीण गर्ग , प्रो अजय द्विवेदी,डॉ सुशील कुमार , डॉ सुनील कुमार डॉ विवेक पांडेय, डॉ सुधांशु यादव ,श्याम त्रिपाठी,ऋषि सिंह सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Read more »

मतदाता साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

item-thumbnail



जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में बुधवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब जौनपुर  द्वारा मतदाता साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि देश व समाज के उद्धार के लिए अपना स्वार्थ का त्याग कर हमें मतदान करना होगा।  उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम है। इस बार सभी मतदाताओं को समग्र रूप से जागरूक करना है।  उन्होंने कहा कि यदि मतदाता अज्ञानता, भ्रम के कारण गलत व्यक्ति का चयन करते हैं तो उन्हें जागरुक करने की जिम्मेदारी राष्ट्र भक्तों की है।  उन्होंने अपील की कि जातिवाद से ऊपर उठकर मतदान करें।  प्रजातंत्र में सबके लिए कानून समान है लेकिन जाति के प्रदूषण से लोग न्याय से वंचित हो जाते हैं।  जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने  निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं चुनावी पाठशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।  इसके साथ ही सात  सामाजिक पाप कर्मों चर्चा की तथा मतदान के लिए शपथ दिलवाया। 

 राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक  राकेश यादव ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में साठ हजार  राष्ट्रीय स्वयं सेवक सेविकाएं है जो निरंतर मतदान जागरूकता के लिए प्रयासरत हैं।  कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों और नैतिक मूल्यों  पर  ध्यान दें तो स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित होगा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों में तृप्ति श्रीवास्तव, धीरज कुमार यादव, खुशबू गुप्ता, ममता चौबे एवं सत्यम  सुंदर मौर्य ने अपने विचार प्रस्तुत किए।   कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवक -सेविकाए, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में स्वीप  प्रभारी बृजेश मिश्र ने स्वागत एवं संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, वित्त अधिकारी एम के सिंह, परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार चौधरी, एसडीएम मंगलेश दुबे, प्रो ए के श्रीवास्तव, प्रो बीडी शर्मा, डॉ मनोज मिश्र, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अमरेंद्र सिंह, सभाजीत  द्विवेदी प्रखर, विनय वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे.

Read more »
Older Posts
Home