एटीएम का लॉक तोड़कर चोरों ने निकाले रुपये, वारदात सीसीटीवी में कैद

item-thumbnail

मोहम्मद कयूम

शाहगज जौनपुर एटीएम का लॉक तोड़कर चोरों ने निकाले रुपये, वारदात सीसीटीवी में कैद बेखौफ चोरों ने सीसीटीवी की आंखों में आंखे डालकर एटीएम का लॉक तोड़ कर रूपये पार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से चलते बने। एटीएम फ्रेंचाइजी के संचालक ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी सुफियान शेख पुत्र मो. फैय्याज शेख ने आजमगढ़ रोड स्थित महिला अस्पताल के सामने हिटाची कम्पनी की फ्रेंचाइजी लेकर एटीएम लगा रखा है।
सुफियान शनिवार की सायं नमाज़ पढ़ने चला गया। इसी दौरान तीन की संख्या में आये चोरों ने एटीएम का लॉक तोड़ कर लगभग आठ से 10 हजार रुपये पार कर आराम से चलते बने। नमाज़ से लौटने पर देखा तो एटीएम का लॉक टूटा था। सीसीटीवी का फुटेज देखकर घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। फिलहाल हिटाची कम्पनी के कर्मी ही बैलेंस शीट देखकर बता सकते हैं कि कुल कितना रूपया चोरों ने पार किया है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
Read more »

हालत में सुधार होने के बाद स्वजनों को सौंपा

item-thumbnail

मोहम्मद कयूम
शाहगंज जौनपुर   नगर में हुई विभिन्न चोरी की आशंका पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी कि इस बीच उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। देर रात उसकी हालत में सुधार हुई तो उक्त युवक को उसके स्वजनों को सौंप दिया। 
नगर में हुई विभिन्न चोरी के आशंका पर शुक्रवार सुबह तहसील गेट के पास स्थित अपने भाई के साथ बैठे रणजीत सिंह गौतम को कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। रात करीब आठ बजे पुछताछ के दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई। हालत बिगड़ता देख पुलिस ने आनन-फानन में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर उक्त युवक के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि पुछताछ के दौरान पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया था। हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उसे उसके स्वजनों को सौंप दिया।
Read more »

11 जनवरी को सेंट जेवियर्स स्कूल में लगेगी किशोरों को कोरोना वैक्सीन

item-thumbnail
मोहम्मद कयूम 
शाहगंज जौनपुर  कोरोना वायरस की तीसरी लहर बड़ी तेजी से खतरा बनाती जा रही है। वहीं शिक्षण संस्थान इससे पूरी तरह सावधान हैं। नगर के खुटहन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल ने इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15 से 18 साल के बच्चों के लिए कोविड वैक्सिनेशन कैंप लगाने का फैसला किया है। ये कैंप 11 जनवरी मंगलवार को लगाया जायेगा। कैंप स्कूल परिसर में ही लगेगा और सुबह साढ़े 10 बजे से वैक्सिनेशन शुरू हो जाएगा। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि विद्यालय के छात्रों के अलावा आसपास के किशोर भी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।
Read more »
Older Posts
Home