नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के दाैरान गंदी गाली देते सुनाई दिए, जोकि स्टंप पर लगे माइक में रिकाॅर्ड हो गई। कोहली का गाली देते हुए वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया गया जिसके कारण लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
मैच के दूसरे दिन जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो लोकेश राहुल(10) आैर चेतेश्वर पुजारा(0) के रूप में 28 रनों पर 2 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद कप्तान कोहली आए आैर उन्होंने मुरली के विजय के साथ टिककर टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों खिलाड़ियों ने 28 ओवरों में 80 रन बना लिए थे। इसी दौरान कोहली ने मुरली विजय से हिंदी में बात करते हुए कहा कि “बहुत बढ़िया, अगर शाम तक खेलेंगे तो इनकी ***** फट जाएगी।”
गाैर हो कि अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 335 रन बनाए। जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 61 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। कोहली 85 रनों पर नाबाद हैं इस शानदार पारी में उन्होंने अभी तक 130 गेंदों का सामना किया है और आठ चौके लगाए हैं। उनके साथ हार्दिक पंड्या 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बैटिंग करते हुए विराट ने दी गाली, स्टंप पर लगे माइक में हुई रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह !!
नई दिल्ली: टी20 टूर्नामैंट के बाद क्रिकेट फैंस की निगाहें चैंपियंस ट्राफी पर टिकी हुई हैं। इस टूर्नामैंट के शुरु होने से पहले ही क्रिकेट फैंस को करारा झटका लग सकता है, क्यों कि क्रिकेट फैंस के चहेते क्रिकेटर युवराज सिंह चैंपियंस ट्राफी से बाहर हो सकते हैं।
दरअसल, युवराज टी 20 मैच के दौरान मुंबई की पारी के 16वें ओवर में प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे थे, उसी दौरान उनकी उंगली पर बॉल लगी और वह कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए, लेकिन बाद में बल्लेबाजी करने के लिए वापस आए। इस चोट की वजह से उन्होंने टी 20 का अगला मैच गुजरात के खिलाफ नहीं खेला। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे है कि अगर युवराज पूरी तरह से ठीक नहीं हुए तो वह इस टूर्नामैंट से बाहर हो सकते हैं और ऐसे में वैकल्पिक खिलाड़ियों के लिए रास्ता खुलता नजर आ रहा है, जिसमें सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, रिषभ पंत और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। बता दें कि यह टूर्नामैंट 1 जून से शुरु होने वाला हैं।
मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज
जौनपुर
M. S. S. PUBLIC SCHOOL
Post Ads
Translate
Popular Posts
-
मेडिकल कॉलेज जौनपुर का विशेष अभियान, 600 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच गोद लिए गए गांव के प्राथमिक विद्यालय में सात दिनों से च...
-
जौनपुर में एआरपी की समीक्षा बैठक संपन्न, शैक्षिक योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश छह विकास खंडों के एआरपी के कार्यों की हु...
-
( सोहराब ) जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा ...
-
सर सैयद अहमद खान की जयंती पर मरीजों में बांटे फल, नौ पूर्व छात्रों ने किया रक्तदान वरिष्ठ सर्जन डॉ. सैफ हुसैन खान बोले—रक्तदान म...
-
जौनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सोमवार को ज...