शौचालय बनवाने के लिये जारी सरकारी धन में घपले का आरोप

item-thumbnail
जौनपुर। ग्राम प्रधान द्वारा भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत बनाये जाने वाले शौचालय में की गयी अनियमितता एवं घपले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गत दिवस शिकायत करने वाले ग्रामीणों ने गुरूवार को सैकड़ों की संख्या में कलेक्टेªट पहुंचकर जिलाधिकारी से लिखित शिकायत किया जिसको गम्भीरता से लेते हुये उन्होंने नोडल अधिकारी नामित करते हुये जांच करने का आदेश जारी कर दिया। यह मामला खुटहन ब्लाक अन्तर्गत ग्रामसभा ईश्वरपुर उर्फ सलहदीपुर का है जहां के लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान विनोद यादव द्वारा भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत शौचालय बनवाये हेतु जारी सरकारी धन को गबन कर लिया गया। प्रत्येक पात्र को मिलने वाले 12 हजार रूपये (कुल मिलाकर लाखों रूपये) पर हाथ साफ करने वाले ग्राम प्रधान का कहना है कि किसी को कोई धन नहीं मिलेगा। अपने पंचायत मित्र भाई रमेश यादव के साथ सरकारी धन पर डांका डालने वाले प्रधान की मनमानी यहां तक नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन से जारी होने वाले सभी योजनाओं में घपलेबाजी करते हुये स्वयं लाभ उठा रहा है। वहीं ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा होने के साथ जानमाल की धमकी देता रहता है। गुरूवार को सैकड़ों महिलाओं, पुरूषों, युवाओं आदि ने जिलाधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत करते हुये कार्यवाही की मांग किया। इसको गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने दो अधिकारियों की टीम गठित करते हुये जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। शिकायत करने वालों में बबलू यादव, प्रेम प्रकाश बिन्द, अरविन्द कुमार, हेमंत वर्मा, बृजेश यादव, जिया लाल, फिरतू, किरत बिन्द, अमरनाथ, अमरनाथ, मनोज गुप्ता, मनीष रजक, परमशीला, गेना, संगीता, किरता, मिन्ता, घनश्याम, तेज बहादुर सहित तमाम महिला, पुरूष, युवा आदि प्रमुख रहे।

Read more »

सद्भावना क्लब ने राहगीरों के लिये लगाया निःशुल्क प्याऊ

item-thumbnail
जौनपुर। सद्भावना क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष ऋषिकेश दूबे के आवास पर मंगलवार को निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित लोगों ने कहा कि जल ही जीवन है। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में राहगीरों का प्यास बुझाने के लिये यह व्यवस्था की गयी है। प्यासे को पानी पिलाना एवं भूखे को खाना बहुत ही बहुत का कार्य है। इस अवसर पर चन्द्रशेखर साहू, आशुतोष शर्मा, लालजी यादव, नरसिंह जायसवाल, शारदा प्रसाद जायसवाल, डा. शम्भू राम चौहान, अरविन्द गुप्ता, कैलाशनाथ मौर्य, आनन्द साहू, आशीष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक त्रिपुरारी पाण्डेय राकेश सिंह रहे। अन्त में मधुसूदन बैंकर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read more »

जेएमडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

item-thumbnail
जौनपुर। विद्या मन्दिर में होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभाएं बाहर निकलती हैं तथा उनमें निखार भी आता है। साथ ही पुरस्कृत करने से बच्चों का हौंसला बढ़ता है। उक्त बातें जे.एम.डी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल परमानतपुर में रविवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
इसके पहले मुख्य अतिथि श्री जायसवाल सहित विद्यालय के प्रबन्धक तरूण शुक्ल व उप प्रबन्धक रामू सोनकर एडवोकेट ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् बच्चों ने नृत्य, योगा, भाषण सहित अन्य सामाजिक संदेश वाले कार्यक्रमों की प्रस्तुति किया।
इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने पीजी के शिवांगी गुप्ता-युवराज, पीहू रावत, अवन्तिका निषाद को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, एलकेजी के मान्सी गुप्ता, देवेश उपाध्याय, इच्छा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, यूकेजी के अनुष्का निषाद, मान्या मोदनवाल, सृष्टि गुप्ता को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय मिला।
इसी तरह कक्षा 1 की यशी पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी सोनकर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, कक्षा 2 के शिवम सिंह, अभिनन्दन अगहरि, मोही गुप्ता को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, कक्षा 3 की श्रवी सोनी, तेजस्वी जायसवाल, देव कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, कक्षा 4 की रानी सोनकर, पवन भारती, करन सोनकर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, कक्षा 5 के सत्यम, नवीन निषाद, हर्षित सोनकर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, कक्षा 6 के यश सोनकर, सूर्यम श्रीवास्तव, सिमरन शर्मा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, कक्षा 7 के शुभ्रांशू श्रीवास्तव, शताक्षी श्रीवास्तव, अमन कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और कक्षा 8 की शाम्भवी तिवारी, राखी शर्मा, नव्या श्रीवास्तव को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिला।
साथ ही कक्षा 7 के रोशन को 100 प्रतिशत उपस्थिति पर सम्मानित किया गया। इस पर मंचासीन अतिथियों ने सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन केशव शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर अखिलेश पाण्डेय, अजीत सोनी, रमेश मिश्र, अरविन्द योगी, संदीप कुमार, किशन शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में अनिल शुक्ला ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read more »

चंदवक पुलिस ने ईनामी सहित 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

item-thumbnail
जौनपुर। जनपद के चन्दवक थाना पुलिस ने ईनामी सहित 3 बदमाशों को कारतूस, कातूस व एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुये अपर आरक्षी अधीक्षक नगर डा. अनिल पाण्डेय ने बताया कि धरपकड़ अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष चन्दवक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस ने परगोनौली रेलवे क्रासिंग के पास मौजूद 3 बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गये बदमाशों मंे मसहूद उर्फ मसहूर अहमद निवासी अमहित थाना केराकत, खैरूल बशर निवासी बेलहरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर व दिवाकर गिरी निवासी भवना बुजुर्ग थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ हैं। एक तमंचा, कारतूस सहित 22 विभिन्न बैंकों/व्यक्तियों के एटीएम कार्ड के साथ पकड़े गये बदमाशों में मसहूद 10 हजार रूपये का ईनामी बदमाश भी है। डा. पाण्डेय ने बताया कि ये बदमाश एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने/लूट करने वाले गिरोह के सदस्य हैं जो वाराणसी, गाजीपुर, अम्बेडकरनगर, बलिया, आजमगढ़, मऊ सहित अन्य जनपदों में अपराध किये हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ओम नारायण सिंह थानाध्यक्ष चन्दवक, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक अरूण राय के अलावा महानन्द पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, गोवर्धन यादव, तेज प्रताप यादव, गौतम कुमार, जितेन्द्र सिंह, सूरज यादव, दिनेश निषाद, मनोज यादव, सुजीत सिंह, त्रिलोकी सिंह शामिल रहे।

Read more »

जिला अस्पताल गेट पर लगाया जाम, पुलिस ने किसी तरह समझाया

item-thumbnail
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहा-सिपाह मार्ग पर स्थित नये पुल पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित छात्रों ने घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल के सामने जमकर बवाल किया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते नगर में जाम लग गया था जिसके चलते घायल छात्र को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। बवाल काटने वाले छात्रों ने मुआवजे की मांग किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के निवासी आकाश सिंह नगर से सटे पचहटियां स्थित प्रसाद इंजीनियरिंग का छात्र था। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे वह घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कालेज जा रहा था कि रास्ते में नये पुल पर वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गयी जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी होने पर कालेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं घटनास्थल पर पहुंचे जहां जमकर बवाल करने के बाद सभी जिला अस्पताल पहुंचकर जाम लगा दिये। आक्रोशित छात्र-छात्राओं का कहना रहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते नगर में जाम लगा था जिसके चलते घायल छात्र को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने में समय लगा। ऐसे में ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गयी। घटना से लेकर लगभग 4 घण्टे तक छात्र-छात्राओं ने जमकर बवाल किया। किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे, क्षेत्राधिकारी नगर नृपेन्द्र, थानाध्यक्ष लाइन बाजार संजीव मिश्र, शहर कोतवाल श्रीप्रकाश गुप्ता सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Read more »

समाजसेवी हनुमानदीन की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों ने बांटे 300 कम्बल

item-thumbnail

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के मुगरडीह गांव में समाजसेवी हनुमानदीन गुप्त की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों ने क्षेत्र के बनवासी समाज के लोगों के बीच 300 कम्बल वितरित किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय उमर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलमुनि एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर एडवोकेट ने स्व.हनुमानदीन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। तत्पश्चात् कपिलमुनि ने कहा कि हनुमानदीन उमर वैश्य आज हम लोगों के बीच में नहीं हैं लेकिन उन्होंने समाज के लिये के गरीबों व असहायों के लिये जो कार्य किया है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय, कम है। आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिजनों विशेषकर भाई स्वामीनाथ उमर वैश्य व पुत्रों द्वारा समाज के प्रति असहायों के प्रति जो सहायता का मार्ग दिखाया गया था, उस पर एक कदम और आगे बढ़ते हुये उनकी पुण्यतिथि पर क्षेत्र के सबसे निचले तबके बनवासी समाज के लोगों के जरूरतमंदों में जो कम्बल वितरण का कार्य कर रहे हैं, निःसंदेह उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। इसी क्रम में राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर एडवोकेट, स्थानीय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू, कांग्रेस नेता डा. प्रमोद के. सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि हनुमानदीन ने समाजसेवा के क्षेत्र में जो अतुलनीय योगदान दिया है, उनके रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह की अध्यक्षता स्वामीनाथ उमर वैश्य एवं संचालन डा. राकेश कुमार ने किया। अन्त में हनुमानदीन के पुत्र प्रदीप कुमार एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर बसपा नेता रत्नेश कुमार, प्रीतम सिंह, चन्द्रशेखर तिवारी, अजय शुक्ला, दयाराम, नन्द लाल, धर्मेन्द्र सिंह, घनश्याम गुप्त, हनुमान गुप्त, प्रदीप कुमार, डा. संजय गुप्त, विजय गुप्त, दिलीप गुप्त, जितेन्द्र गुप्त, महेन्द्र गुप्त, आशीष गुप्त, हिमांशु गुप्ता, हर्ष गुप्त सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Read more »

अजीत सोनी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

item-thumbnail

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन लाल बिन्द के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता अजीत सोनी को जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा है। इस मनोनयन पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के हाईकमान ने आशा व्यक्त किया है कि श्री सोनी के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं अजीत सोनी को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रीय महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, पियूष गुप्ता, सुनील सेठ, मनीष सेठी, मोनू सेठ, राजेश गुप्ता, अजय सेठ, मुन्ना लाल सेठ, आलोक सेठ, विकास शर्मा, विकास अग्रहरि, रामकृष्ण बिन्द बाबाजी, सूरज साहू, दयाराम गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, संतोष सोनी सहित तमाम पार्टीजनों व शुभचिंतकों ने बधाई दिया है।

Read more »

डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त

item-thumbnail
जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 18 मई को जनपद भ्रमण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश निरस्त हो गया है। इस आशय की जानकारी सूचना विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी है।
Read more »

अंधेरे में रास्ता दिखाने का काम करती है चिरागः निसार हुसैन

item-thumbnail
जौनपुर। करंजाकला ब्लाक के करंजा खुर्द गांव में जुलूस अमारी का इनकाद हुआ जहां मजलिस की शुरूआत सोजखानी शबाब हैदर व उनके हमनवां ने किया। पेशखानी वसी हैदर जावेद व जरगाम अहसन ने अंजाम दिया। मजलिस को खेताब मौलाना निसार हुसैन खान दख्खिन पट्टी बबरखा ने किया जिन्होंने हजरत इमाम हुसैन अ.स. हदीसे पैगम्बर रसल स.व. की रोशनी में चिराग बताते हुये कहा कि चिराग लोगों को अंधेरे में रास्ता दिखाने का काम करती है और यही काम मौला हुसैन ने किया। बाद मजलिस तकरीर डा. कमर अब्बास ने अमारी का तआर्रूफ कराया। हजरत अब्बास अ.स. का अलम शबीहे जुल्जनाह, बीबी जैनब, बीबी उम्मेकुलसूम व अली असगर का झूला बरामद कराया। बाद तकरीर अंजुमनों ने नौहा मातम किया जिसके बाद अलम का ताबुते जनाबे सकीना से मिलाया गया। जुलूस वापस इमामबारगाह में अलविदाई मजलिस मौलाना शोजफ ने किया। अंजुमन शमशीरे हैदरी सादात करंजा खुर्द ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Read more »

पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत,दो अन्य घायल

item-thumbnail
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी अरुण गुप्ता 40 वर्ष कजगांव बाजार स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान बंद करने के बाद अपने लगभग 13 वर्षीय पुत्र शुभम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। बताया गया कि गांव के पास ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गयी। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग घायल हो गये। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे मंे लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजने के साथ ही घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार चल रहा है।
Read more »
Older Posts
Home