प्रबंधक नहीं, कोषागार से शिक्षकों को मानदेय से सरकारः अखिलेश सिंह

item-thumbnail
जौनपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव व वाराणसी-मिर्जापुर स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी फौजदार सिंह अखिलेश ने शुक्रवार को दर्जन भर विद्यालयों का भ्रमण करके लोगों से समर्थन मांगा। साथ ही कहा कि सरकार वित्तविहीन शिक्षकों को प्रबंधक से नहीं, बल्कि कोषागार से मानदेय दे। जानकारी के अनुसार श्री सिंह अपने साथियों के साथ सबसे पहले आनापुर इण्टर कालेज पहुंचे जहां के प्रधानाचार्य राम सूरत यादव सहित अन्य लोगों के साथ बैठक की गयी। इसी तरह दशरथपुर इण्टर कालेज, पृथ्वी पुष्प इण्टर कालेज, किसान आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कालेज प्रतापगंज, मां शारदा बालिका इण्टर कालेज खानापट्टी, डा. भीमराव अम्बेडकर इण्टर यादवगंज, केएन सिंह इण्टर कालेज बांकी, मां विमला इण्टर कालेज बांकी में भी उन्होंने सम्पर्क किया। वहीं माता-पिता इण्टर कालेज बरहता में बैठक करके शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुये उसके समाधान का आश्वासन दिया एवं कहा कि सरकार वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनवाये लेकिन मानदेय प्रबंधक से न दिलाकर कोषागार से दे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, प्रकाश चन्द्र पाल, नन्हकऊ गुप्ता, श्यामधर मिश्र, शरद सिंह, विकास सिंह, अंकुर दुबे, चन्दन जायसवाल सहित तमाम सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
Read more »

15 कुख्यात बदमाशों के 179 मुकदमे चिन्हितः आशीष तिवारी

item-thumbnail
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि न्यायालयों में ट्रायल पर चल रहे ऐसे मुकदमे जो नतीजे के करीब हैं, उनमें आपराधियों को सजा दिलाने के लिये मुहिम छेड़ते हुये कोर्ट मॉनीटरिंग सेल का पूर्व में गठन किया जा चुका है। अब उस सेल के प्रभावी क्रियान्वयन व फीडबैक से मुकदमों से सम्बन्धित गवाहान तथा माल मुकदमाती समय सीमा के अन्दर कोर्ट में प्रस्तुत होने लगे हैं। अपराधी पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजना पुलिस की उपलब्धि नहीं है। पैरोकार सफल पैरवी के माध्यम से कम से कम समय में अपराधियों को सजा करायें, यह भी आवश्यक है। इससे अपराधियों में पुलिस के प्रति भय पैदा हो और पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। सफल पैरवी के चलते जो पैरोकार अपराधियों को सजा दिलाने में कामयाब होते हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्ष 1998 से अब तक करीब 27 ऐसे प्रकरण हैं जो विभिन्न न्यायालयों में ट्रायल पर थे। कोर्ट मॉनीटरिंग सेल के गठन के बाद मार्च में प्रभावी पैरवी कर सभी 27 प्रकरणों में अभियुक्तों को सजा दिलायी गयी। जनपद में 2011 से कुल 749 गैंगेस्टर एक्ट 201 मुकदमों को चिन्हित करके उसकी सघन पैरवी की जा रही है तथा जघन्य मुकदमों में 107 अभियोगों को चिन्हित कर दिन-प्रतिदिन पैरवी की जा रही है जिसमें 15 से अधिक मुकदमों में अभियुक्त सजा के कगार पर हैं। जनपद में कुख्यात 15 अपराधियों के 179 मुकदमों को चिन्हित कर पैरवी की जा रही है जिसमें करीब 52 मुकदमों में अभियुक्त सजा के कगार पर हैं। इसी क्रम में 37 फर्जी जमानतदार/आदतन जमानतदार को चिन्हित किया गया है।

Read more »

मीरगंज पुलिस ने रिवाल्वर-कारतूस के साथ बदमाश को धर दबोचा

item-thumbnail
जौनपुर। मीरगंज थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 1 एक रिवाल्वर 32 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। मीरगंज थाने में पत्रकारों को जानकारी देते हुये क्षेत्राधिकारी मछलीशहर ने बतया कि चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष बालेन्द्र यादव व चौकी प्रभारी जंघई आपस में बातचीत कर रहे थे कि सूचना मिली कि बभनियांव मोड़ पर मो. सेबू पुत्र मुहर्रम अली निवासी बभनियांव (जंघई रेलवे क्रासिंग) थाना मीरगंज नामक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिये खड़ा है। मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिय गया जिसके कब्जे से एक रिवाल्वर 32 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बालेन्द्र यादव ने बताया कि उक्त बदमाश के खिलाफ मुंगराबादशाहपुर में कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बालेन्द्र यादव थानाध्यक्ष मीरगंज के अलावा मो. हासिक चौकी प्रभारी जंघई सहित आरक्षी लल्लन सिंह, रमाकान्त यादव, विजय यादव शामिल रहे।
Read more »

भक्ति के बिना नीरस हो जाता है जीवनः प्रो. सूद

item-thumbnail
जौनपुर। भक्ति के बिना जीवन नीरस हो जाता है। भक्ति से ही जीवन में निखार आता है। भक्त हमेशा प्रभु की भक्ति में तल्लीन रहता है। भक्ति ही है जो भक्त व भगवन्त के बीच की कड़ी है। हर किसी के जीवन में भक्ति वाला पहलू मजबूत हो। भक्ति में प्रेम की विशेष अहमियत होती है। प्रेम के बिना भक्ति संम्भव नहीं है। उक्त उद्गार पट्टीनरेन्द्रपुर व बदलापुर के सन्त निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में उपस्थित विशाल सन्त समूह को सम्बोधित करते हुये शिमला (हिमाचल प्रदेश) से आये केन्द्रीय प्रचारक प्रो. एस.एल. सूद ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मानिक चन्द्र तिवारी जोनल इंचार्ज, जयराम मुखी, डा. राजेश यादव, आत्माराम, बालरूप, उदय नारायण जायसवाल, डा. रीता यादव, कमला शंकर प्रजापति, राजकुमार तिवारी, राजकुमार, दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन रामबचन ने किया।
Read more »

कसौधन समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

item-thumbnail
जौनपुर। कसौधन वैश्य समाज का होली मिलन समारोह श्री गोसाई जी रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ जहां संस्थाध्यक्ष रवि प्रकाश कसौधन के आमंत्रण पर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इं. राकेश गुप्ता सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात् संरक्षक उमेश कसौधन, विजय कसौधन, विनय कसौधन, गोपाल कसौधन, भगवती प्रसाद कसौधन, डा. श्रीराम कसौधन, जगदीश चन्द्र कसौधन, मनन कसौधन, ओम जी कसौधन द्वारा समाज की ‘सृजन’ नामक पत्रिका का विमोचन हुआ। इसके उपरान्त समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। साथ ही प्रतापगढ़ से आये अमर-सुदामा ग्रुप द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयीं। इसी क्रम में घुमर नृत्य के साथ पुलवामा शहीदों की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कसौधन एवं महासचिव विजय प्रकाश कसौधन को उनके द्वारा संस्था एवं समाज में अभूतपूर्व योगदान के लिये सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छ गोमती अभियान के संयोजक गौतम कसौधन एवं अभिताष कसौधन को भी सम्मानित किया गया। संस्था महामंत्री हर्षित कसौधन ने वर्ष भर की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। अन्त में विभिन्न जनपदों से आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हर्षित कसौधन व आनन्द कसौधन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दिनेश कसौधन, उमेश कसौधन, मनीष कसौधन, राजकुमार कसौधन, वैभव कसौधन, प्रहलाद कसौधन, योगेश कसौधन, हरिदर्शन कसौधन, शुभम कसौधन, मुदित कसौधन, संजय कसौधन, शुभम कसौधन, विकास कसौधन, अंकुर कसौधन, राजा सुचन्द कसौधन, संजीव कसौधन, विवेक कसौधन, संजय कसौधन, गौरव कसौधन, यशु कसौधन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read more »
Older Posts
Home