जयशंकर व शिब्ली को लोकसभा प्रभारी बनाये जाने पर बधाई

item-thumbnail
जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग की बैठक शनिवार को मीरपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेयाज अहमद ने किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय चैयरमैन नदीम जावेद द्वारा शिब्ली सिद्दीकी को सदर लोकसभा 73 जौनपुर एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी द्वारा प्रदेश सचिव जयशंकर बिन्द ‘कलेन्दर’ को सदर लोकसभा 73 जौनपुर का प्रभारी बनाये जाने पर जिला खुशी जतायी गयी। साथ ही दोनों नेताओं को बधाई देते हुये श्री अहमद ने कहा कि जौनपुर लोकसभा की सीट हर हाल में कांग्रेस की झोली में डालने के लिये सभी कार्यकर्ता संकल्पबद्ध हैं। इसके अलावा फैसल हसन तबरेज ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने दो नौजवानों पर विश्वास करके आम चुनाव की चुनौती को स्वीकार किया है। दोनों प्रभारियों को बधाई देने वालों में फहीम खान, अबुजर शेख, सलीम खान, महमूद खान, सफदर रजा, शहनवाज खान, जाहिद मंसूरी, अरूण बिन्द, राहुल बिन्द, सलाह मंसूरी, आमिर अंसारी, मोहम्मद उमैर, जलीस अंसारी, शाहिद उमर अंसारी, अब्दुल्लाह खान आदि प्रमुख हैं। बैठक का संचालन जयमंगल यादव ने किया।
Read more »

jaunpur news : राजपा ने विशोक विश्वकर्मा को घोषित किया सदर प्रत्याशी

item-thumbnail
जौनपुर। राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को नवदुर्गा शिव मन्दिर नखास विसर्जन घाट के प्रांगण में हुई। इस मौके पर उपस्थित लोगों की सहमति पर जौनपुर सदर लोकसभा सीट 73 से पार्टी ने विशोक विश्वकर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दियां इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्री विश्वकर्मा का जोरदार स्वागत किया। साथ ही आगामी कि इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी शक्ति का एहसास सभी को करा देंगे। इस दौरान वाराणसी मण्डल प्रभारी डा. सुभाष चन्द्र, जौनपुर जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, राजेश अस्थाना, अनिल विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार किया। इस अवसर पर कैलाश विश्वकर्मा, जंग बहादुर बिन्द, अनिल यादव, शैलेश तिवारी, श्रीप्रकाश विश्वकर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा, शिवनाथ मास्टर, नसीबुद्दीन, बबलू, अमरदेव, दीपक यादव, घनश्याम राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read more »

न्यायिक अधिकारियों ने मनाया वरिष्ठ नागरिक दिवस

item-thumbnail
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व प्रभारी जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर वृद्ध जन के देखभाल एवं उनके अधिकार के सम्बन्ध राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही कानूनी जानकारी प्रदान करने हेतु लोकेश वरूण सचिव जिला प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन वृद्धा आश्रम प्रेमराजपुर पुराना पान दरीबा में किया गया। इस दौरान लोकेश वरूण सचिव जिला प्राधिकरण द्वारा आश्रम में उपस्थित समस्त वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय संविधान में वर्णित उनके अधिकारों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। विपिन यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा राज्य सरकार द्वारा उनके लिये चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के विषय में बताया गया। इस अवसर पर आश्रम के अधीक्षक अटल बिहारी राय, लेखाकार रवि चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read more »

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

item-thumbnail
जौनपुर। लोकेश वरूण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि 22 अप्रैल को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर/क्लेम के वादों को अधिकाधिक निस्तारण कराये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श के लिये जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण के निर्देशानुसार अशोक कुमार नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में सचिव जिला लोकेश वरूण की देख-रेख में बैठक हुई। इस अवसर पर बीमा कम्पनी के अधिवक्ता प्रेमशंकर मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र मिश्रा, शोभनाथ यादव, ईश्वर सिंह यादव, सुभाष चन्द्र मिश्रा, आकाश मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक में विचार-विमर्श करते हुये नोडल अधिकारी द्वारा बीमा कम्पनी के समस्त अधिवक्ताओं को एमएसीपी के अधिक से अधिक वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कहा कि पत्रावली में किसी प्रकार की कमी हो तो अबिलम्ब पूर्ण करा लिया जाय। इस पर बीमा कम्पनी के अधिवक्ताओं द्वारा निस्तारण में पूर्ण सहयोग करने की सहमति व्यक्त करते हुये आश्वासन दिया गया कि वादों को चिन्हित कर लिया गया है जिसका निस्तारण कराया जायेगा।
Read more »

महावीरे धाम में हुआ भजन संध्या का आयोजन

item-thumbnail

जौनपुर। जफराबाद बाजार से सटे गांव इमलो पाण्डेयपट्टी गांव में स्थित महावीरे धाम (हनुमान मन्दिर) पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्वांचल के प्रसिद्ध भजन गायक आशीष पाठक अमृत ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया तो उपस्थित श्रोतागण झूम उठे। सभी श्रोतागण मंत्र-मुग्ध होकर भक्ति रस में पूरी रात डुबकी लगाते रहे। इसके अलावा श्री पाठक के आयी वाराणसी से आयीं प्रियंका व अंजली ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान शिव बालक मिश्र द्वारा श्री पाठक को चुनरी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर अरविन्द मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा, सुखराम बिन्द, दिनेश यादव, डा. ओम प्रकाश दुबे, कृष्ण मोहन पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय, राम प्रकाश सिंह के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

Read more »

फैशन शो प्रतियोगिता में ज्योति को मिला पहला स्थान

item-thumbnail

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर की जेसीरेट विंग ने रविवार को मदर एण्ड चाइल्ड फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 29 जेसीरेट मेम्बरों ने हिस्सा लिया और बच्चों संग रैम्प भी किया। विभिन्न चरणों के बाद प्रोग्राम की जज दामिनी सेठ व सुधा बैंकर ने ज्योति श्रीवास्तव को प्रथम, प्रीति गुप्ता प्रथम रनर अप व स्वर्णिमा जायसवाल को द्वितीय रनर अप घोषित किया। इस प्रतियोगिता में 29 जेसीरेट ने भाग लिया लेकिन ड्रेस व पूछे गये सवालों के आधार पर ज्योति श्रीवास्तव को प्रथम स्थान मिला। चेयरपर्सन अनीता सोनी ने कहा कि जेसीआई का यह कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए है। सचिव वन्दना गुप्ता व ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर श्रद्धा अग्रहरि ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जेसीआई ही मात्र एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां हम अपने व्यक्तित्व को निखार पा रहे हैं। स्वर्णिमा जायसवाल व पूनम ने कहा कि मां व बच्चों में जो प्यार का रिश्ता है वह सभी रिश्तों में काफी बड़ा है। इस अवसर पर सीमा अग्रहरि, आरती, श्वेता, प्रीति जायसवाल, पिंकी, नीलम, श्रद्धा, मीनाज शेख, रविन्दर कौर, स्मृति, बबीता, रेनू मौर्या, कंचन, ज्योति गुप्ता आदि ने भी रैंप पर अपने बच्चों साथ भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक किरण सेठ ने आभार एवं संचालन सलमान शेख ने किया।

Read more »

श्रीमाली महासभा ने नगर अध्यक्ष को किया कार्यमुक्त

item-thumbnail
जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा जनपद इकाई की समीक्षा बैठक शनिवार को नगर के ओलन्दगंज में स्थित जिला कार्यालय जिलाध्यक्ष छोटे लाल श्रीमाली की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने नगर व तहसील इकाई की समीक्षा में पाया कि नगर इकाई अपना कार्य जिम्मेदारी से नहीं कर रहा है। ऐसे में उन्होंने नगर अध्यक्ष संतोष श्रीमाली को कार्यमुक्त कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो अपना कार्य अपनी जिम्मेदारी से नहीं करेगा तो उसे पद से हटा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर अध्यक्ष को बार-बार बताने के बाद भी वह कोई कार्य नहीं करते थे। ऐसे में सर्वसम्मत से लिये गये निर्णय पर उन्हें पद से हटा दिया गया। इस अवसर पर पप्पू श्रीमाली, प्रमोद श्रीमाली, जय नारायण श्रीमाली, शनि श्रीमाली, छोटे लाल, संजय श्रीमाली, राजेष, राज श्रीमाली सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Read more »
Older Posts
Home