जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर श्री अनंत चंद्रशेखर ने सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सम्यक चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों, शाही पुल सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पैदल गश्त के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर प्रभावी निगरानी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
No comments
Post a Comment