शाहगंज में मदरसा नूरूल इस्लाम में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

item-thumbnail

शाहगंज कस्बा के छिड़वा भादी स्थित मदरसा नूरूल उलूम में गुरुवार को मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया । 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महफूज़ अहमद ने अपने हाथों से बच्चों को पुरस्कृत किया । उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाए जिससे ये देश का नाम रौशन करें । कहा कि शिक्षा ही इंसान को इंसान बनाती है । 

इसी क्रम में अभिभावक बैठक का भी आयोजन किया गया । जिसमें अधिक संख्या में अभिभावक गण भी मौजूद थे । बता दें कि स्व. हाजी नूर मोहम्मद ने मदरसे की बुनियाद रखी थी । कार्यक्रम में मदरसा अध्यक्ष सेराज अहमद, प्रधानाध्यापक हुसैन अब्बास ख़ान समेत मदरसा के सभी अध्यापक और अध्यापिका उपस्थित रहे ।
Read more »

कांग्रेश पार्टी के प्रत्याशी घोषित होने से नगर वासियों में खुशी की लहर

item-thumbnail
 
मोहम्मद कयूम


 शाहगंज जौनपुर परवेज आलम भुट्टो को कांग्रेस पार्टी ने शाहगंज विधानसभा 365 से प्रत्याशी घोषित किया है जिससे नगरवासी व ग्रामीण वासियों  तथा क्षेत्रवासियों में  काफी हर्ष उल्लास का माहौल है कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी परवेज आलम भुट्टो ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमारे  ऊपर विश्वास करके हम को टिकट दिया है उनके विश्वास पर मैं खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा तथा शाहगंज नगर के विकास के लिए मुझसे जो भी बन पड़ेगा मैं हमेशा तैयार रहूंगा
Read more »

महंगे फूल और गमले की चोरी से परेशान महिला समाजसेवी

item-thumbnail
मोहम्मद कयूम
 
शाहगंज जौनपुर नगर की महिला समाजसेवी और ब्यूटीशियन खुशबू जायसवाल अपनी फुलवारी में फूल और गमले की चोरी से परेशान हैं । शुरू में चोर चहारदीवारी लांघकर चोरी करते थे और महंगे पौधे चुरा ले जाते थे । आजिज आकर उन्होंने पूरे घर को लोहे की जाली से ढंकवा दिया लेकिन समस्या खत्म नहीं हुई । आज सुबह एक बार फिर पौधे चुराने वाला लड़का सुबह 8 बजे के करीब लोहे का गेट खोलकर उनके घर में घुसा और कई पौधे चुरा ले गया । सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई ।
Read more »

उप जिलाधिकारी के अध्यक्षता में निर्वाचन सम्बन्धित पुलिस विभाग राजस्व विभाग की हुई बैठक

item-thumbnail
 रिपोर्टर मोहम्मद कयूम

शाहगंज जौनपुर
स्थानीय तहसील प्रांगण के मीटिंग हाल मे नजदीक आती चुनाव तारीख के मद्दे नजर सम्पूर्ण चुनाव शांति पूर्वक कराने को लेकर उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व मे ग्राम प्रधान,नगर सभासद, राजस्व विभाग, संग्रह विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमे चुनाव सम्बन्धी समस्त कार्यों को समय पर पूर्ण करने काऔर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुमार तहसीलदार शाहगंज महेंद्र बहादुर  सिंह सहित सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
Read more »
Older Posts
Home