Jaunpur : राज्यमंत्री का जनपदीय कार्यक्रम 

item-thumbnail

जौनपुर  प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने बताया कि माननीय राज्य मंत्री नगर विकास अभाव सहायता एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश गिरीश चंद यादव जी 2 सितंबर 2018 को 8 बजे लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग जौनपुर पहुंचेंगे 1 बजे अपराध निरोधक कमेटी कोतवाली क्षेत्र जौनपुर द्वारा आयोजित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थान सूरजघाट पचहटिया में सम्मिलित होंगे। 6.30 बजे डॉ. श्रीपाल सिंह (क्षेम) का 96वां जन्मदिवस एवं उनके द्वारा रचित महाकाव्य के विमोचन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे। 7 बजे पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 3 सितंबर 2018 को 8.30 बजे से 11 बजे तक जनसंपर्क कार्यालय में जनता से भेट करेंगे इसके उपरांत विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

Read more »

ग्राम प्रधान सुजीत ने 108 बच्चों को दिया डेªस

item-thumbnail

जौनपुर। जनपद के प्राथमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर द्वितीय के 108 छात्र-छात्राओं को डेªस वितरित किया गया। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में ग्राम प्रधान सुजीत जायसवाल ने अपने हाथों से सभी बच्चों को डेªस वितरित किया। डेªस पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Read more »

उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटायेगा अखिल भारतीय यादव महासंघ

item-thumbnail

जौनपुर। एम.बी.बी.एस. बी.डी.एस. के लिये राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा 2018 की काउंसिलिंग में अन्य पिछड़े वर्ग के बच्चों को मिलने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण से वंचित किया गया है लेकिन कोई भी राजनीतिक दल न इस मुद्दे को उठा रहा है और न ही इस मामले पर कोई बात कर रहे हैं। उक्त बातें अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत सिंह यादव ने बुधवार को जौनपुर आगमन पर पत्रकारों से हुई अनौपचारिक वार्ता के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2017 की काउंसिलिंग में भारतीय चिकित्सा परिषद ने लगभग 9 हजार पिछड़े वर्ग के बच्चों के साथ अन्याय किया था। इस वर्ष भी लगभग इतने ही बच्चों के साथ अन्याय करते हुये प्रवेश से बाहर कर दिये जा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि उक्त प्रकरण पर यदि कार्यवाही नहीं हुई तो अखिल भारतीय यादव महासंघ उच्चतम न्यायालय जाने को बाध्य हो जायेगा। इतना ही नहीं, सामाजिक न्याय अधिकार मंच के बैनर तले यादव महासंघ व्यापक आंदोलन करने के साथ ही राजनीतिक दलों का बहिष्कार करेगा।

Read more »

27 को होगी शासी निकाय की बैठक

जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में 27 मार्च को सायं 3 बजे कलेक्टेªट मीटिंग हाल में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सुनिश्चित की गयी है।
27 को होगी शासी निकाय की बैठक

जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में 27 मार्च को सायं 3 बजे कलेक्टेªट मीटिंग हाल में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सुनिश्चित की गयी है।

Read more »

शिक्षा प्रेरकों पर ध्यान नहीं दे रही सरकारः राजकुमार यादव

item-thumbnail
जौनपुर। नगर के नव दुर्गा शिव मंदिर पर आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राज यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि सरकार प्रेरक विरोधी है। शिक्षा प्रेरकों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। हम शिक्षा प्रेरकों की संविदा 31 दिसम्बर 2017 को समाप्त हो गई है। जिससे जिले के करीब 3028 व देश के लाखों प्रेरक बेरोजगार हो गए हैं। सरकार की तरफ से न तो शिक्षा प्रेरकों की संविदा बढ़ोत्तरी का कोई लेटर आया है और न ही बकाया मानदेय को लेकर कोई चर्चा हुई। जिला संगठन मंत्री जय प्रकाश यादव व जिला संयोजक मनीष मिश्रा ने संविदा बढ़ोत्तरी एवं बकाए मानदेय को लेकर आक्रोश जताया। जिला महामंत्री अनिता सिंह व अनिल यादव ने कहा कि सरकार चुनाव के पहले किए वादे को भूल गई है। जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि आगामी 12 फरवरी को जिला मुख्यालय, जनप्रतिनिधि आवासों सहित अन्य जगहों पर पोस्टर अभियान चलाया जाएगा। संचालन जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष अजीत शर्मा, सत्यमेश पाल, आशुतोष सिंह, अंकुर सिंह, आदित्य यादव, माया चंद, तजीन, संगीता, सविता, सुनीता, प्रतिमा, संजू, महेन्द्र, चंद्रभान, आलोक, सत्यपाल, अजीत, ऋषिदेव, जगदम्बा, फिरतू, धीरेंद्र, जयप्रकाश, नीरज यादव, विजय बिंद आदि मौजूद रहे।
Read more »

जीवन में आने वाला हर कष्ट अपने पीछे सुख लेकर आता हैः योगी देवनाथ

item-thumbnail
जौनपुर। जीवन में आने वाला हर कष्ट अपने पीछे सुख लेकर आता है। अंधेरा आता है तो अपने बाद प्रकाश लाता है। रात्रि के पश्चात् सबेरा आता है परन्तु जीव यदि प्रतीक्षा करते हुये अंधेरा का समय व्यतीत करता है तो वह प्रतिक्षा उस कष्ट देती है परन्तु स्वमं प्रयास से अधंरे का दूर करने का प्रयास हो तो सबेरा अति आनन्द देता है। जीवन के कष्ट को हम खुशी से व्यतीत करें तो वह कष्ट का समय भी हमें आनन्द देता है। यह प्रयास सद्गुरू  द्वारा ही सम्भव है। सद्गुरू कोई व्यक्ति या परिस्थिति या किसी के विचार भी हो सकते हैं। राधा श्रीकृष्णा की गुरू भी हैं और सखी भी, इसीलिये राधा के बिना कृष्ण अधुर है। उक्त विचार नगर के टैगोर नगर में स्थित रामलीला के मैदान पर आयोजित किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार नामक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में योगी देवनाथ जी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, कृष्णा जायसवाल, भाष्करानन्द शुक्ल, ओमजी सहाय, श्याम मोहन अग्रवाल, केएन सिंह एडवोकेट, मनद सिंह, राधा श्रीवास्तव, डा. ब्रम्हेष शुक्ला, लोकेश वैश्य, माधुरी गुप्ता, मोहन शंकर, जगदीश गाढ़ा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
Read more »

उद्योग व्यापार मण्डल ने शिविर लगाकर सैकड़ों व्यापारियों को बंटवाया फूड लाइसेंस

item-thumbnail

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नगर के सब्जी मण्डी में स्थित जायसवाल धर्मशाला में फूड लाइसेंस वितरण का कार्यक्रम किया गया जहां सैकड़ों व्यापारियों को लाइसेन्स वितरित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल व्यापारियों के सहूलियत के लिये इस तरह के कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के माध्यम से चलाता रहेगा। जिला महामंत्री अशोक साहू व नगर अध्यक्ष अनवारुल हक ने सयुंक्त रुप से कहा कि व्यापार मण्डल व्यापारियों के हितों की रक्षा हमेशा करता रहा है। अन्त में नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर शीतला मोदनवाल, प्रेमचन्द्र मोदनवाल, अनिल कुमार, कुसुम देवी, अमरनाथ, संतोष कुमार, नवीन के अलावा सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Read more »

परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी पर कार्यशाला आयोजित

item-thumbnail
जौनपुर। एक साथ अभियान, मैसवा उत्तर प्रदेश व ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त प्रयास के तहत चलाये जा रहे प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार एवं परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी पर मीडिया संवाद कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर मैसवा के जिला संयोजक रमेश यादव ने कहा कि हमारे समाज में आम तौर पर आज भी बेटियों को बेटे की तुलना में कमतर आंका जाता है जिससे समाज में गैर बराबरी की स्थिति उत्पन होती है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ भेदभाव व हिंसा से जुडे़ तथ्यों को देखें तो 15 से 45 साल की उम्र की 38 फीसदी लड़कियां व स्त्रियां किसी न किसी रूप में शारीरिक या यौन हिंसा की शिकार हैं। उन्होंने कहा कि कार्य स्थलों व घरेलू हिंसा के खिलाफ घरेलू कामों में पुरूषों व लड़कों की भागीदारी, दहेज उन्मूलन और सम्पत्ति में बेटियों की हिस्सेदारी, लड़की व लड़कों के बीच शिक्षा, रोजगार व आवागमन के सामान अवसर पर पुरूषों व लड़कों की भागीदारी बढ़ाने के लिये एक साथ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में इस अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मेल स्टाप के साथ परिवार नियोजन पर पुरूषों के सहभागिता पर चर्चा, हस्ताक्षर अभियान, युवाओं के साथ समुदाय स्तर बैठकें, दीवाल लेखन, डिग्री कालेजों में कार्यशाला, पर्चा वितरण, समानता के साथियों के साथ बातें, रोड शो आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर शैलेन्द्र निषाद, आरती सिंह, गुरूपाल सिंह, नीरज, प्रिन्स, अनुज, वितेष, नीतू, शिवशंकर, मोना, आकृति, सारथी आदि मौजूद रहे।
Read more »

बीएड अभ्यर्थियों के लिये पांच दिवसीय योग शिविर आयोजित

item-thumbnail
जौनपुर। गांधी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय समोधपुर के बीएड छात्राध्यापकों व छात्राध्यापिकाओं का पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ। श्री अवधूत भगवान राम के प्रांगण में आयोजित शिविर के आरम्भ से पूर्व योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये बीएड विभागाध्यक्ष डा. पंकज सिंह ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ्य किया जा सकता है। तीन को स्वस्थ रहने से आत्मा स्वतः ही स्वस्थ महसूस करती है। लम्बी आयु, सिद्धि व समाधि के लिये योग किया जाता रहा है। प्राचीन काल से ही योग सभी धर्मों का महत्वपूर्ण अंग रहा है। योग प्रशिक्षक शेषनाथ सिंह व राणा शिवेन्द्र सिंह ने योग की प्रक्रिया यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा, समाधि के विषय में जानकारी देते हुये प्रशिक्षण प्रारम्भ किया। इस दौरान बताया गया कि योग शिविर का समापन 11 नवम्बर को होगा। इस अवसर पर प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह, प्राचार्य डा. रणजीत पाण्डेय, डा. आलोक प्रताप सिंह, डा. लालमणि प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Read more »

छप्पर में आग लगने से जुड़वा बच्चों की मौत,परिवार में मचा कोहराम

item-thumbnail
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पटखौली (भगासा) गांव में लालटेन जलाते समय असावधानीवश छप्पर में लगी आग से दो शिशु गम्भीर रूप से झुलस गये। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी कृपा शंकर पाठक की पत्नी दरवाजे पर लालटेन जला रही थी कि उसमें पहले से लगे किरासन के तेल से लपटें उठ गयीं। इससे छप्पर में आग लग गयी जिससे छप्पर के नीचे खेल रहे मयाशंकर पाठक के दो वर्षीय जुड़वा पुत्र एवं पुत्री शिवांसु व शिवांसी आग की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गये। परिजन आनन-फानन में उपचार हेतु शाहगंज अस्पताल ले गये जहां बच्चों की स्थिति गम्भीर देखते हुये जौनपुर रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चों को  उपचार हेतु जौनपुर ले जा रहे थे कि शिवांस ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि जिला अस्पताल पहुंचते ही शिवांसी की भी मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Read more »

भारतीय किसान यूनियन ने किया पंचायत, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

item-thumbnail
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन ने जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों, मजदूरों की समस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित पंचायत के बाद सुबे के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी को सौंपा गया। किसान पंचायत को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने अपनी समस्याओं से श्शासन-प्रशासन को अवगत कराया। अन्त में यूनियन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को बाध्य होना होगा। इस अवसर पर बिन्दू देवी, राजेन्द्र सिंह, प्रेमराज मिश्र, रामसूरत, फोटो देवी, बाबूराम यादव, राजमणि सिंह, सुशील तिवारी, शीला देवी, उर्मिला देवी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनाथ ने किया।
Read more »

14 के प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों ने किया जनसम्पर्क

item-thumbnail

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव व जिला मंत्री शैलेन्द्र सरोज के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों का एक दल मंगलवार को जनपद के दर्जन भर से अधिक विद्यालयों में जाकर वहां के शिक्षकों से सम्पर्क किया। साथ ही 14 सितम्बर दिन गुरूवार को कलेक्टेªट परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर सफल बनाने की अपील किया। इस दौरान नागेन्द्र प्रसाद यादव, सभापति उपाध्याय, लक्ष्मीशंकर यादव, अनिल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, सुरेश चन्द्र मिश्र, राज बहादुर यादव, सुनील कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Read more »

वायुसेना हेलीकॉप्टर के दुर्घटनास्थल से तीन शव बरामद

item-thumbnail

इटानगर: आईआरबी के एक जवान के साथ ही वायुसेना के 2 अधिकारियों के शव उस स्थान से बरामद किए गए हैं जहां 2 दिन पहले एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। वायुसेना का यह हेलीकाप्टर 2 दिन पहले बाढ़ राहत अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकाप्टर में सवार वायुसेना के तीसरे अधिकारी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शुरू में कहा था कि हेलीकाप्टर में तीन लोग विंग कमांडर एमएस ढिल्लन, फ्लाइट ले. पीके सिंह और फ्लाइट इंजीनियर सर्जेंट गुज्जर सवार थे। बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि उस हेलीकाप्टर में इंडियन रिजर्व बटालियन का एक जवान भी सवार था।
दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले भरी थी 5 उड़ानें 
डीजीपी संदीप गोयल ने बताया कि आईआरबी जवान की पहचान नदा उमबिंग के रूप में हुई है जो निचले सुबानसिरी जिले के हिजा गांव के रहने वाले थे। इस बीच एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में कोर्ट आफ इन्कवायरी के आदेश दिए गए हैं।  अरुणाचल प्रदेश पुलिस की टीम ने कल शाम मलबे का पता लगा लिया था। सुबह बचाव अभियान शुरू किया गया जिसमें सेना, पुलिस, एनडीआरएफ और वायुसेना के कमांडो शामिल थे। वायुसेना ने बताया कि दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर ने ईटानगर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले 5 उड़ानें भरीं थीं। 

Read more »
Older Posts
Home