सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद

item-thumbnail
जौनपुर। जिलाधिकरी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कलेक्टेªट स्थित प्रेक्षागृह में हुआ। इस मौके पर भूमि सम्बन्धी प्रकारणों के मामलों पर लेखपालों पर नाराजगी जताते हुये जिलाधिकारी ने शिकायती प्रकरणों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने समस्त जिलास्तरीय अधिकरियो को निर्देशित किया कि भ्रमणशील रहकर शौचालय निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करायें एवं शौचालय निर्माण की धनराशि को तत्काल लाभार्थी के खातें में भेजें। समाधान दिवस पर जमीन विवाद, रास्ता सम्बन्धी, आवास, राशन कार्ड, भूमि कब्जा जैसे विवादों की शिकायतें प्राप्त हुईं जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर कुल 73 शिकायती पत्र आये जिनमें से मौके पर मात्र 6 का निस्तारण किया गया जबकि शेष को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुये निर्देेशित किया गया कि शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारीद्वय आरपी मिश्र, राम आसरे सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी सहित तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Read more »

अहिंसा परमो धर्मः स्थापना दिवस, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 2 को

item-thumbnail
जौनपुर। जन-गण-मन संस्था द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर अहिंसा परमो धर्मः कांफ्रेंस, 12वां स्थापना दिवस, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन सुनिश्चित है। यह आयोजन 2 अक्टूबर दिन मंगलवार को सायं 7 बजे से हिन्दी भवन के सभागार में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये असलम शेर खान ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुम्बई के उद्योगपति अशोक सिंह हैं तथा मुख्य वक्ता के रूप में व्यापारी नेता इन्द्रभान सिंह रहेंगे। संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने समस्त नगरवासियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।
Read more »

अमेरिकन इन्स्टीट्यूट ने मनाया 27वां वार्षिकोत्सव

item-thumbnail
जौनपुर। नगर में संचालित अमेरिकन इन्स्टीट्यूट आफ इंग्लिस लैंग्वेज का 27वां वार्षिकत्सव नगर के एक होटल मंे मनाया गया जिसका संचालन कोचिंग के डायरेक्टर ईशांत तिवारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल के रीजनल डायरेक्टर प्रवीण द्विवेदी रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, इंग्लिस स्पीच, एजुकेशनल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगितओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें गुलाफशा, आकांक्षा, खुशी सिंह विजेता रही। वहीं जलालपुर के 3 स्टारों ने खूब धूम मचायी। इस अवसर पर ऋतु शुक्ला, विवेक निषाद, हर्षित, संदीप सोनी, राहुल साहू, पूजा, चंचल, तनु, यशी तिवारी, आदर्श, अखिलेश, अजित, गौरव, आनन्द सिंह, अभिषेक, अम्बरीष, अलिमंजार, विनोद सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Read more »

राज्यकर्मियों ने कर्मचारी नेता को दी श्रद्धांजलि

item-thumbnail
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष पीएन शुक्ल की सोमवार को प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी जिसके बाद पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर संघ के भवन में इं. केडी यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषद के संरक्षक सीबी सिंह ने श्री शुक्ल के संगठन कौशल की चर्चा करते हुये पूरे प्रदेश के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी संगठनों को एकजुट कर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की स्थापना करके वर्ष 1966-67 में केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिये जाने की मांग को लेकर किये गये संघर्षों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में हीरा लाल आजाद, इं. बेचन मिश्र, राजेन्द्र यादव, प्रेमघन उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, सभाजीत यादव, राजेश यादव, अश्विनी जायसवाल, सरिता सिंह, मीना यादव, बालेश्वर शुक्ला, लल्लू सोनकर, अनिल यादव, इं. फरिद्वार, मनोज राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने किया।

Read more »

विद्या मन्दिर का गेट गिरने से छात्र की गयी जान

item-thumbnail
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निरंजनपुर का नवनिर्मित गेट गिरने से उसके मलबे में दबने से एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि एक अन्य छात्र घायल हो गया। मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेजने के साथ ही घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालूम हो कि उक्त प्राथमिक विद्यालय का बाउण्ड्रीवाल सहित गेट शीघ्र ही बनवाया गया था। बुधवार को अचानक गेट गिर गया जिसकी चपेट में आने से कक्षा 3 के एक छात्र की मौत हो गयी। साथ ही एक अन्य बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर जुटे लोगों ने पुलिस को अवगत कराया जिस पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मृत छात्र के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
Read more »

सछास ने इविवि के कुलपति के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

item-thumbnail

जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के टीडीपीजी कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हंगलू का पुतला फूंकते हुये उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं पर हो रहे उत्पीड़न, शोषण के अलावा केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छात्रों व नौजवानों की लड़ाई छात्रसभा हमेशा से लड़ता रहा है तथा आगे भी लड़ता रहेगा। हम अन्याय, शोषण व अत्याचार के खिलाफ कड़ा संघर्ष करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। इस अवसर पर विनय यादव, पवन यादव, कौशल यादव, गौरव सिंह, संजय सोनकर, विक्रम सिंह, सतीश, सैयद अबुजर जैदी, सुजीत रेहटी, जगदीश, मनोज, विकास, मोनू, पौधुम यादव, दीपक, रवि, देवा, संदीप सोनकर, अक्षय, अली, अमन अस्थाना, योगेश, शनि के अलावा सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read more »
Older Posts
Home