जौनपुर: जिला न्यूज़ की खबर का दिखा असर, नगर पालिका ने कराया नाले का निर्माण

item-thumbnail
जौनपुर: जिला न्यूज़ की खबर का दिखा असर, नगर पालिका ने कराया नाले का निर्माण
जौनपुर। चाँद मेडिकल चौराहे पर खुले नाले की समस्या को लेकर जिला न्यूज़ द्वारा प्रकाशित खबर का आखिरकार प्रशासन पर असर पड़ा। खबर सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सड़क किनारे टूटे स्लैब की मरम्मत एवं ढक्कन लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
यह वही स्थान है जहाँ खुले नाले और टूटी हुई स्लैब के कारण राहगीरों को गंभीर खतरा था। विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह नाला जानलेवा साबित हो सकता था। लेकिन अब वहां सुरक्षित आवागमन संभव हो गया है।

स्थानीय जनता ने जताया आभार

स्थानीय लोगों ने जिला न्यूज़ टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि मीडिया ही वह ताकत है जो आमजन की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाती है। यदि समय रहते यह खबर प्रकाशित न होती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

सवाल अब भी कायम: बाकी क्षेत्रों का क्या?

हालांकि इस स्थान पर समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन जौनपुर नगर क्षेत्र में कई और स्थान ऐसे हैं जहाँ इसी तरह की लापरवाही बरती जा रही है। ज़रूरत है कि नगर पालिका सक्रिय होकर खुद ही निरीक्षण करे और भविष्य में ऐसी घटनाएं होने से पहले ही कार्रवाई करे।




Read more »

पश्चिम बंगाल में TMC विधायक की गोली मारकर हत्या

item-thumbnail

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के टीएमसी के विधायक सत्यजीत विश्वास की आज शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी ।

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक सत्यजीत विश्वास की शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।कृष्णगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक बिस्वास नदिया में एक सरस्वती पूजा उद्घाटन समारोह में थे, जब यह घटना हुई । पुलिस ने बताया कि उन्हें नजदीकी शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राज्य मंत्री रत्ना घोष और तृणमूल के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर दत्ता के साथ फूलबरी में कार्यक्रम में शिरकत करते समय सत्यजीत विश्वास को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया. बदमाशों ने उन पर उस वक्त गोलियां चलाई, जब वह स्टेज से नीचे उतर रहे थे। सत्यजीत विश्वास की हाल में शादी हुई थी।

इस हत्या के बाद टीएमसी के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर दत्ता ने आरोप लगाया कि इस बुरे काम के लिए बीजेपी जिम्मेदार है। नादिया टीएमसी पर्यवेक्षक अनुब्रत मोंडल ने भी इस घटना की निंदा की और उन्होंने भी आरोप लगाया कि भाजपा ऐसा कर रही है।

राज्य के भाजपा नेता दिलीप घोष ने आरोपों से इनकार किया ।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की छानबीन शुरू कर दी है ।

Read more »

बंगाल के खुमैनी मौलाना अतहर अब्बास का निधन , देश मे शोक की लहर

item-thumbnail
कोलकाता । बंगाल के ख़ुमैनी हुज्जतुल इस्लाम मौलाना अतहर अब्बास साहब किबला का हार्ट अटैक से इंतेक़ाल की खबर से देश के कोने कोने में मातम बरपा हैं । शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी , शिया जागरण मंच के अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी , प्रेस फाउंडेशन के अध्यक्ष आरिफ हुसैनी ने अफसोस ज़ाहिर करते हुए हिंदुस्तान के लिए बहूत बडा नुकसान बताया हैं।
मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मौलाना अतहर अब्बास साहब ने इंसाफ पसंदी,और बेहतरीन ख़िताबत से दुनिया मे हिंदुस्तान का नाम रौशन किया । हम सब मिलकर दुआए करें।और उनके खानदान को पुरसा देकर ढारस बने।
Read more »
Older Posts
Home