गांधी जयंती पर जनपद न्यायालय में गांधी प्रतिमा का अनावरण

item-thumbnail
गांधी जयंती पर जनपद न्यायालय में गांधी प्रतिमा का अनावरण
‘विवाद से संवाद तक’ मध्यस्थता के महत्व पर हुई विधिक संगोष्ठी
(सोहराब) 
जौनपुर, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, प्रभात फेरी तथा ‘‘गांधीवादी दृष्टिकोण एवं मध्यस्थता (विवाद से संवाद तक)’’ विषय पर विधिक संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि ने गांधी जी की प्रतिमा का फीता काटकर अनावरण किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा रामधुन एवं भजन का गायन हुआ।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार पाक्सो अधिनियम-2012 के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्र के नाम मध्यस्थता अभियान-3.0 के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभात फेरी भी निकाली गई। नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जौनपुर के विद्यार्थियों की प्रभात फेरी को जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

‘विवाद से संवाद तक’ पर हुई संगोष्ठी

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में ‘‘गांधीवादी दृष्टिकोण एवं मध्यस्थता (विवाद से संवाद तक)’’ विषय पर विधिक संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, टीडी लॉ कॉलेज एवं उमानाथ सिंह लॉ कॉलेज, जौनपुर के विधि छात्रों ने प्रतिभाग किया।

संगोष्ठी में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, मंत्री मनीष कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश प्रताप सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, जयप्रकाश सिंह, अब्दुल हक, दीपचन्द्र राम, ब्रजभूषण सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने मध्यस्थता की उपयोगिता और गांधीवादी विचारधारा पर अपने विचार रखे।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ता केवल विधि व्यवसायी नहीं, बल्कि समाज का प्रहरी भी है। वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने रामायण एवं महाभारत काल में अंगद और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा किए गए संवाद एवं मध्यस्थता के उदाहरणों का उल्लेख किया।

जनपद न्यायाधीश ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में परिवार एवं समाज में बुजुर्गों द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के समाधान में निभाई जाने वाली भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण का प्रभावी माध्यम है। इससे पक्षकारों को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय प्राप्त करने में मदद मिलती है। मध्यस्थता के माध्यम से विवाद का समाधान होने पर किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती, बल्कि आपसी संबंधों को बनाए रखने का अवसर मिलता है।

चार दशक से अधिक पुराने मामलों के निस्तारण पर सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जौनपुर में चार दशक से अधिक पुराने मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित कराने में योगदान देने वाले न्यायिक अधिकारी श्रीमती दिव्या भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण शुक्ला, शीतला प्रसाद सिंह, विकास शुक्ला अधिवक्ता तथा मध्यस्थ श्री सैय्यद जरगाम अहसन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं संबंधित पक्षकारों को महात्मा गांधी का चित्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रीति श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव प्रथम, नोडल अधिकारी मध्यस्थता अभियान, रणजीत कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत, लालचन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव, सिविल जज सीडी/एफटीसी सौरभ श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्ता, कर्मचारी एवं पीएलवी मौजूद रहे।
Read more »

युवा समाजसेवी आशीष ने पूजन अर्चन कर ट्यूबवेल बोर का किया शुभारम्भ

item-thumbnail

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत लगधरपुर ग्रामसभा के कोहड़ा गांव के किसानों को नवनिर्वाचित मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने अपने निधि से ट्यूबवेल लगाने के लिये नलकूप विभाग को 40 लाख रुपये की सौगात दी। बता दें कि पिछले 12 जुलाई 2022 से गांव के युवा समाजसेवी आशीष कुमार मौर्य ने ट्यूबवेल लगाने के लिये लगातार हरसंभव प्रयास करते रहे। कभी विधायक से तो कभी जौनपुर अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों से बातचीत की। सोमवार को ट्यूबवेल के बोरिंग की मशीन देखते ही गांव में खुशियों का माहौल हो गया। मंगलवार को सुबह गांव के ही युवा समाजसेवी आशीष मौर्य ने ट्यूबवेल स्थान पर पूजा-अर्चना कर ट्यूबवेल बोरिंग का शुभारंभ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा समाजसेवी अगर हर गांव में हो तो गांव एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं दूर हो सकती है। आशीष मौर्य के लगातार एक साल का प्रयास भी सफल रहा। हमारे रिपोर्टर ने जब युवा समाजसेवी आशीष मौर्य से ट्यूबवेल लगाने के विषय में जानकारी लेना चाहा तो आशीष ने बताया कि यह प्रयास केवल एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि पूरे ग्रामसभा और ग्राम प्रधान पति राजू पटेल के अथक प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि नवनिर्वाचित अपना दल एस विधायक डॉ. आरके पटेल के कार्यकाल का 2 वर्ष पूरा भी नहीं हुआ और उन्होंने कोहड़ा गांव के किसानों के लिये यह सरकारी ट्यूबवेल दी है जिससे किसान ही नहीं बल्कि गांव की समस्त जनता विधायक को धन्यवाद दे रही है।
Read more »

एण्टी लारवा का किया गया छिड़काव

item-thumbnail
जौनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर के ताड़तला, हनुमान घाट सहित मुफ्तीगंज के देवाकुलपुर में एण्टी लारवा का छिड़काव किया गया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा वृहद रूप से कार्यक्रम चलाकर नालियों की साफ-सफाई की गयी। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बीते शुक्रवार को शूकरबाड़ों को मानव आबादी से दूर कराया गया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।
Read more »

Jaunpur news : चित्रगुप्त पूजनोत्सव को लेकर बैठक संपन्न

item-thumbnail
जौनपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर इकाई की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव के परमानतपुर आवास पर सम्पन हुई।
सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त जी के फोटो पर दीपप्रज्वलन व  पुष्पांजलि अर्पित  किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव ने किया। संचालन जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया।
बैठक में दिनाक 19 अप्रैल को भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा में स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर का भव्य सिंगार किया जाएगा ।पूरे मंदिर की विशाल सजावट किया जायेगा एवम शाम को 6 बजे से भजन सम्राट पंकज सिन्हा व सुश्री शैली गगन ग्रुप द्वारा भजन संध्या व झांकी प्रस्तुत किया जाएगा ।बैठक में कायस्थ महासभा संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया जिलाध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव व प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ने बताया कि रविवार 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिलाध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव जी के आवास पर एक बैठक रखी गई हैं जिसमें जिले की नई टीम का गठन किया जाएगा जिसमे सभी पदाधिकारियों से समय से पहुचने का आह्वान किया गया ।बैठक में दीवानी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष आमोद सिन्हा,राकेश श्रीवास्तव साधु, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया,नगर अध्यक्ष ई अमित श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय युवा सचिव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक,प्रशांत पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, हैप्पी श्रीवास्तव , प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव शानू ,राहुल श्रीवास्तव प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव प्राँशु, युवा जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव औरही, अनुराग श्रीवास्तव सिम्पू,
प्रदीप श्रीवास्तव अशोक श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधु मौजूद रहे।अंत में भगवान चित्रगुप्त जी के आरती के साथ बैठक का समापन हुआ।
Read more »

हौसले सामने सर को झुका लेती है प्यास , अनिल बने दीवानी न्यायालय के D.J.C

item-thumbnail
जौनपुर - हौसला गर है दिलों में तो मजा देती है प्यास । हौसले के सामने
सर को झुका लेती है प्यास । यह अशआर जनपद के दीवानी न्यायालय के पूर्व
मंत्री अनिल सिंह कप्तान पर पूरी तरह से सटीक बैठती है । उन्होंने लगभग
22 वर्षों तक दीवानी न्यायालय में अपनी कठिन परिश्रम और लगन के साथ वकालत
की । इसका परिणाम यह हुआ की उनकी मेहनत  रंग लाइ और 27 फरवरी 2019 को
दीवानी न्यायालय  जौनपुर में D.J.C क्रिमिनल के पद पर कार्यभार ग्रहण कर
जनपद का नाम रोशन किया । इस अवसर पर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने
ख़ुशी  इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी । साथ ही दीवानी न्यालय के अधिवक्ता
अभिषेक मौर्य ने उन्हें दिली बधाई दी । इसी के साथ परजनों में एक उत्साह
की लहार फैल गई ।
Read more »
Older Posts
Home